Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने एक साथ आधा दर्जन दुकानों में धावा बोल दिया और गल्ले से नगदी समेत लाखों रुपए का माल पार कर दिया है। सत्यम चौक में मेन रोड स्थित टाइटन शो रूम, मान्यवर रेडीमेड के साथ ही बुधवारी बाजार के मेडिकल स्टोर और शनिचरी बाजार की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। एक साथ हुई चोरी की घटना से पुलिस की नींद उड़ गई है। पुलिस की टीम इन मामलों की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाने से महज कुछ दूर स्थित सत्यम चौक से लेकर अग्रसेन चौक जाने वाली मेन रोड में वर्ल्ड ऑफ टाइटन के नाम से घड़ी का शो रूम है। उसके बाजू में ही कमलेश ट्रेडर्स और मान्यवर रेडीमेड शॉप भी है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने यहां चार दुकानों को निशाना बनाया। छत और दुकान के पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने इन चारों दुकानों के गल्ले में रखे नगदी पैसों को चोरी किया है। चोरी गई पैसों का दुकान संचालक हिसाब बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि चोरों ने 10 से 15 लाख रुपए चोरी किया है।
शुक्रवार की रात पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर सरप्राइज चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। देर रात करीब 11. 30 बजे तक पुलिस अफसर व जवान शहर के चौ-चौराहों पर तैनात थे। वहीं, सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या खुद अपने इलाके में पूरी रात गश्त कर रहे थे। फिर भी चोरों ने मेन रोड की दुकान को निशाना बनाया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस से बिना खौफ खाए अपराध को अंजाम दे रहे हैं. एक ताजा मामला हत्या का सरकंडा थाना क्षेत्र से आया है. यहां बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है. मामले की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश का है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात सरकंडा थाना क्षेत्र के इमली भाटा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी. मृत युवक का नाम राजेश रावत उर्फ चकरा गोलू राजेन्द्र नगर का रहने वाला था. निगम की पार्किंग में काम करता था. बताया जा रहा है कि देर रात राजेश बाइक से अपने ओर जा रहा था तभी अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस जांच में जुट गई है. मामले में पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

panchayattantra24.-मुंगेली। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभालते ही कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल एक्शन मोड में आ गई हैं। किसानों की केसीसी नहीं करने, उन्हें खाद न मिलने, समिति प्रबंधक की भर्राशाही आदि मुद्दों को लेकर मंगलवार को उन्होंने कलेक्टर राहुल देव से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। हिन्द सेना महीला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेश समन्वयक मनीष साहू के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलेक्टोरेट पहुंचे थे।
मुंगेली विकासखंड की ग्राम पंचायत छटन के किसानों को सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक की मनमानी और भर्राशाही के चलते भूपेश बघेल सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सैकड़ों किसान अपनी व्यथा लेकर छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति प्राधिकरण सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल के पास पहुंचे थे। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक मनीष साहू इन किसानों को लेकर रत्नावली कौशल के पास आए थे। मनीष साहू और किसानों ने उन्हें बताया कि छटन समेत सेवा सहकारी समिति के आश्रित गांवों के किसी भी किसान की सेवा सहकारी समिति द्वारा केसीसी नहीं बनाई गई है। समिति से किसानों को समय पर रसायनिक खाद उपलबध नहीं कराई गई और सहकारी समिति प्रबंधक द्वारा किसानों की ऋण पुस्तिकाओं में मनमाने तरीके खाद व बीज का ज्यादा वितरण दर्शा दिया गया है। इतना सुनते ही किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नावली कौशल व्यथित हो उठीं। सुश्री कौशल और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक मनीष साहू किसानों को लेकर स्थानीय कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। सुश्री कौशल ने कलेक्टर राहुल देव को ज्ञापन सौंपा और बताया कि ऐसी समस्या से क्षेत्र के किसान कई वर्षों से जूझते आ रहे हैं। किसानों को जितना खाद बीज दिया जाता है, उससे कई गुना ज्यादा दिया जाना उनकी ऋण पुस्तिकाओं में अंकित कर दिया जाता है। इससे किसानों पर कर्जभार काफी बढ़ जाता है। वहीं केसीसी नहीं की जाने से किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच नहीं पाते, समय पर रासायनिक खाद न मिलने से किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचता है और उन्हें पर्याप्त उपज नहीं मिल पाती। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कलेक्टर से आग्रह किया कि फौरी कदम उठाकर किसानों की इन समस्याओं का निराकरण किया जाए और उन्हें राहत पहुंचाई जाए। कलेक्टर ने सुश्री कौशल को भरोसा दिलाया कि सारे मसलों को संज्ञान में लेकर वे तत्काल इसका निराकरण करेंगे।
नहीं होने देंगे किसानों से अन्याय : कौशल वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल एवं मनीष साहू के साथ कलेक्टर से मिलने गए किसानों के प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्र के किसान कुंजबिहारी साहू, शिव कुमार साहू, छेदवा प्रजापति, जूठेल निषाद, खुमान चतुर्वेदी, रवि कुर्रे, योगीराज शर्मा, प्रेम सोनकर, खोरबाहरा सोनकर, अनंतराम साहू, बुधराम प्रजापति, गुमान साहू, सालिग साहू, खेमसिंह साहू, मंतराम साहू, देवप्रसाद साहू, दिलीप साहू, गिरधारी साहू व अन्य कृषक शामिल थे। रत्नावली की सक्रियता देख सारे किसान अभिभूत हो उठे थे। कलेक्टर से मिलने के बाद रत्नावली कौशल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों के किसान विरोधी हर कदम का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशील जननेता ही नहीं, बल्कि एक सफल किसान भी हैं। वे किसानों की पीड़ा को अच्छी तरह समझते हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रखी हैं। सर्वाधिक दर पर धान खरीदने वाला देश का एकमात्र राज्य छत्तीसगढ़ है। मुख्यमंत्री ने प्रति एकड़ धान खरीदी की सीमा भी बढ़ा दी है। इसके अलावा भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू कर धान की अंतर राशि भी किसान भाइयों को दे रही है। सुश्री कौशल ने कहा कि कलेक्टर छटन के किसानों को जल्द न्याय दिलाएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मैं स्वयं आप सभी की परेशानी और सेवा सहकारी समिति प्रबंधक की मनमानी से जल्द ही मुख्यमंत्री तथा कृषि एवं सहकारिता को अवगत कराऊंगी। सभी किसान कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल की बातें सुन उत्साहित हो उठे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बहन रत्नावली कौशल जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।
panchayattantra24.-जांजगीर। विधान सभा चुनाव के दावेदारों से कांग्रेस द्वारा आवेदन लिया जा रहा है। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने वर्तमान सीट सक्ती से आवेदन किया तो गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने जांजगीर सीट से दावेदारी का आवेदन जमा किया। छत्तीसगढ़ भवन व संनिर्माण कर्मकार मंडल सदस्य मंजू सिंह ने आवेदन किया। रविवार को शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने अकलतरा से आवेदन जमा किया है।
विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की तलाश शुरू हो चुकी है। इस बार कांग्रेस द्वारा दावेदारों से आवेदन लिया जा रहा है। ये आवेदन संबंधित विधान सभा क्षेत्र के नगर या ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पास जमा किए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है। सोमवार का दिन विशेष रहा क्योंकि इस दिन दोनों जिलों के राजनीति के दो दिग्गजों विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सक्ती जिला ब्लॉक अध्यक्ष के पास दावेदारी का आवेदन जमा किया। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने जांजगीर-चांपा विस से दावेदारी करते हुए नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा के पास आवेदन जमा किया। महंत ने जमा किया आवेदन विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने ब्लॉक अध्यक्ष के पास आवेदन जमा करने के बाद उन अटकलों को खारिज कर दिया जिसमें उनके द्वारा सक्ती छोड़कर जांजगीर-चांपा विधान सभा से चुनाव लड़ने की आशंका जताई जा रही थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे चुनाव सक्ती विधान सभा से ही लड़ेंगे।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में शराब दुकान में सेंधमारी कर बदमाशों ने तीन लाख 60 हजार रुपए पार कर दिया। सुरक्षा में तैनात गार्ड को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस समय चोर पीछे से दीवार में सुरंग बनाकर घुसे, उस समय गार्ड बाहर गहरी नींद में था। दूसरे दिन जब कर्मचारी दुकान पहुंचे, तब चोरी का पता चला। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। आबकारी विभाग की ओर से मंगला में देसी शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है, जहां सुपरवाइजर और सेल्समैन शराब बेचते हैं। यहां मोहरा निवासी ताराचंद साहू (37) सुपरवाइजर है। उसने सोमवार को पुलिस को बताया कि वह उसलापुर के साईं नगर में किराए के मकान में रहता है। रविवार की रात करीब 10.15 बजे वह शराब दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। इस दौरान दुकान में गार्ड प्रदीप केंवट और दीपक जांगड़े सुरक्षा के लिए तैनात थे। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार को जब वह दुकान पहुंचा और ताला खोल कर अंदर गया, तब पता चला कि पीछे की दीवार में बड़ा छेद बना हुआ था। काउंटर में रखे बिक्री रकम 3 लाख 60 हजार रुपए गायब मिले। उसने गार्ड से पूछताछ की, तब उसने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुकान की जांच की, जिसके बाद चोरी का केस दर्ज कर गार्ड से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

panchayattantra24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के एक ही थाने से दो अलग-अलग केस महिला अपराध से जुड़े हुए आए हैं. पहला मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है. यहां 8 जुलाई को एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी. इसमें मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने 8 लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. दूसरे मामले में महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गौरेला थाना क्षेत्र के कोटखर्रा गांव में 8 जुलाई 2023 को निर्मला टांडिया ने आत्महत्या कर ली थी. मामले में निर्मला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. दो दिन पहले मामले में शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने मृतका के पति, चाचा ससुर, सास, दादी सास, दादा ससुर, बुआ सास, ननद, देवर को आरोपी बनाते हुए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है. गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मरने वाली महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी. 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

panchayattantra24.-जांजगीर। सक्ति के कैथा गांव के बारे में मान्यता है कि इस गांव पर नाग देवता का आशीर्वाद है और इस गांव की मिट्टी में इतनी ताकत है जिसे खिला देने मात्र से जहरीले से जहरीले सांप का जहर उतर जाता है। नाग पंचमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के कैथा गांव में स्थित बिरतिया बाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी रहती है। बाबा और नाग देवता की पूजा के लिए हजारों की तादाद में यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हाथ में दूध,लाई नारियल,फूल अगरबत्ती लेकर कतार में अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। 

किवदंतियों के मुताबिक,सदियों पहले गांव के जमींदार ने एक सांप का जीवन बचाया था, जिसके बदले में सांप ने वरदान दिया था कि इस गांव की मिट्टी को खिलाने मात्र से जहर उतर जाएगा साथ ही जिसे सांप ने काटा हो उसे समय रहते गांव की सरहद में लाया जाए तो उसकी जान बच जाएगी। ये मान्यता आज तक चली आ रही है। यही कारण है कि लोग नाग पंचमी के दिन रायगढ़ , बिलासपुर , महासमुंद , कोरबा , बलौदाबाजार सहित दूर-दूर से बाबा के दर्शन के लिए कैथा गांव पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना कर यहां की मिट्टी अपने घर ले जाते हैं।

panchayattantra24.- बिलासपुर। छत्तीसगगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर दौरे में थे. इस दौरान जैन इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान अचानक CM बघेल के पैर के नीचे सांप आ गया, जिससे हड़कंप मच गया. इस दौरान सांप को देखकर CM बघेल ने कहा कि मत मारो…मत मारो यार. बचपन में थैली में लेके घूमते थे. सीएम बघेल ने सांप को ना मारने सुरक्षाकर्मियों को हिदायत दी. साथ ही सीएम बघेल सांप को देखकर हंसने लगे, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राम कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. जहां से लौटते वक्त उनके पैर के नीचे सांप आ गया. इस दौरान थोड़ी देर के लिए लोगों की सांसें हलक पर आ गई, लेकिन पिट-पिटिया सांप को देख राहत की सांस ली.

panchayattantra24.-कोरबा। मेडिकल कॉलेज से चोरी हुआ 4 माह का बच्चा कोरबा पुलिस चौकी के समीप एक गांव में पुलिस ने आज बरामद कर लिया है। बच्चा चुराने वाली महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस समय बच्चे तक पुलिस टीम पहुंची, उस समय तक बच्चे को पानी पिला पिला कर जिंदा रखे जाने की बात पूछताछ में सामने आई है। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होना बताया जा रहा है। दो दिन पहले सिविल लाइन थाना रामपुर अन्तर्गत मेडिकल कॉलेज कोरबा के अस्पताल से 4 माह का बच्चा चोरी हो गया था। बच्चा चुराने वाली महिला का पूरा कृत्य सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था, जिसके आधार पर पुलिस अंतत: बच्चा चुराने वाली महिला तक पहुंच ही गई। कुरुडीह निवासी अंजू यादव की तबीयत खराब होने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थी। उसके साथ उसका 4 महीने का बेटा भी था। पिछले 2 दिनों से एक अनजान महिला अक्सर अस्पताल में आती थी और अंजू के बच्चे को खिलाया करती थी।
उसने बताया था कि उसका भी कोई परिजन अस्पताल में भर्ती है। वो उसी को देखने के लिए रोज अस्पताल आती थी। आरोपी महिला बच्चे की नानी के साथ भी काफी घुल-मिल कर बात करती थी। ऐसे में किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ। गुरुवार को भी उसने बच्चे को खिलाने के बहाने अपनी गोद में उठाया। कुछ देर इधर-उधर घुमाने के बाद मौका देखकर अस्पताल से फरार हो गई। काफी देर तक बच्चा जब उसकी मां अंजू को नजर नहीं आया तो उसने महिला की तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस की गहन जांच पड़ताल में बच्चा मिल गया। बच्चे को सही सलामत पाकर परिजनों के जान में जान आई, वहीं पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
panchayattantra24.- बिलासपुर। 24 करोड रुपए के कथित इंदिरा प्रियदर्शिनी सरकारी बैंक घोटाले के आरोपी नीरज जैन की अग्रिम जमानत अर्जी हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। मालूम हो कि रायपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर पुलिस ने 17 साल पुराने इस बैंक घोटाले की नए सिरे से जांच शुरू की है जिसमें उसने पाया है जगदलपुर के नीरज जैन ने 12 फर्जी कंपनियां बनाकर बैंक से करोड़ों रुपए का लोन उठाया और बाद में कंपनियां बंद कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए जब उसके आवास पर दबिश दी तो वह गायब मिला। इसके बाद उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दी गई। उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। साथ ही यह मांग की थी कि नए सिर से जांच की कार्रवाई को रोका जाए। हाई कोर्ट ने जांच की कार्रवाई को रोकने से मना कर दिया और कहा कि यह जांच कोर्ट के आदेश पर ही हो रही है। साथ ही उसकी अग्रिम जमानत तर्ज भी खारिज कर दी।