Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले में आजादी का पर्व गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने तिरंगा फहराया किया। ह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदू राम भांगे को उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. त्रिलोक सिंह ढिल्लन और नितेश पुरोहित को हाईकोर्ट से राहत मिली है. दोनों अभियुक्तों को अंतरिम बेल मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट से पूरे मामले में स्टे का अभियुक्तों को लाभ मिला है. जस्टिस दीपक तिवारी की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई. इसके पहले शराब घोटाले केस में गिरफ्तार अनवर ढेबर को बिलासपुर हाईकोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिली थी. अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत मिली थी. बिलासपुर HC के जस्टिस दीपक तिवारी की कोर्ट ने राहत दी थी।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने बीते दिनों रायपुर की विशेष अदालत में चार्जशीट पेश की थी. चार्जशीट प्रदेश में ईडी की ओर से उजागर किए गए शराब घोटाले के संबंध में थे. 13 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में लाई गई थी. एक बड़े से संदूक में दस्तावेज कोर्ट पहुंचे थे. कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन और आबकारी विभाग में अधिकारी रह चुके एपी त्रिपाठी को शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया था. इन दस्तावेजों में बताया गया था कि इन लोगों ने मिलकर सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया. चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि इन रुपयों को कुछ राजनीतिक साझेदारों के साथ बांटा भी गया. 13000 पन्नों की चार्जशीट में कारोबारियों और अधिकारियों के बीच हुए वॉट्सऐप चैट से लेकर शराब घोटाले के सिंडिकेट के बीच कामकाज का ब्यौरा है।
 

 
 panchayattantra24.-कोरबा। पांच साल पहले गुम हुई एंकर की गुमशुदगी और हत्या के राज से परदा उठ गया है। मामले में पुलिस ने एंकर के प्रेमी जिम संचालाक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने अबतक के 200 से ज्यादा लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर रखा था। आरोपी लड़कियां बदलता रहता था। मृतिका एंकर सलमा सुल्तान को भी आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाया था। सलमा ने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उससे पीछा छुड़ाने के लिए चुनरी में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को दफना दिया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल बंद कर दिल्ली में छुपा हुआ था। आईपीएस रोबिंसन गुड़िया (सीएसपी दर्री) के नेतृत्व में आरोपी को कोरबा आने पर दबोचा गया। आरोपी के पास से कई लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो और हार्ड डिस्क बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले में खुलासा भी कोरबा पुलिस के द्वारा किया जाएगा। 
दरसअल, कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र की रहने वाली 10वीं में पढ़ाई करने वाली एंकर सलमा सुल्तान रहस्यमयी ढंग से 2018 में लापता हुई थी। लापता होने के दो महीने बाद सलमा के परिजनों ने कुसमुंडा पुलिस थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच और काफी तलाशी के बाद भी एंकर का पता नहीं चल पाया था। परिजनों ने भी हर संभव प्रयास किया। ऐसे ही पूरे पांच साल गुजर गए, लेकिन सलमा का कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सलमा के फ्रेंड व जिम संचालक मधुर साहू निवासी बिलासपुर के साथ सलमा के प्रेम संबंध की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस को पता चला कि मधुर बिलासपुर से आकर कोरबा में जिम खोलकर उसका संचालन करता है। साथ ही उसकी जान पहचान सलमा से थी। एस जानकारी के बाद पुलिस ने मधुर की नौकरानी को पूछताछ के लिए बुलाया। नौकरानी ने इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया और पुलिस को बताया कि सलमा की हत्या 2018 में की गई थी। हत्याकांड में सलमा का दोस्त जिम संचालक सहित कुछ अन्य युवक भी शामिल है। पुलिस को नौकरानी से मिली जानकारी के बाद संदेहियों को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में संदेहियों ने सलमा की हत्या कर उसके शव को कोरबा-दर्री मार्ग पर स्थित भवानी मंदिर के पास दफनाने की बात कबूल की। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी जिम संचालक फरार हो गया था। जून माह में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि जिस जगह पर सलमा को दफनाया गया अब उस जगह पर फोरलेन सड़क बन गई है। पुलिस शव की तलाश के लिए कोर्ट से परमीशन लेगी और फिर शव को घटना स्थल से निकाला जाएगा।
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर चांपा। जिले के पुलिस ग्राउंड में रविवार को ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सीएम भूपेश बघेल ने 468 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से बीजेपी पर जम कर निशाना साधा. इस पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भरोसे का सम्मेलन को आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस में किसी का किसी पर भरोसा नहीं होने का आरोप लगाया है।
नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता का दुरूपयोग कर रही हैं. शासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधी करण होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठी वाहवाही लूटने में लगी है. देश में कांग्रेस की स्थिति किसी से छुपी नहीं हैं, आने वाले लोक सभा चुनाव मे और दुर्गति होने वाली है. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बीजेपी को 5-8 सीट में सिमटने के बयान पर पलटवार करते हुए दावा किया है कि इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में करीब 8 महीने पहले युवती और उसके पिता पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एकतरफा प्यार में आरोपी ने युवती और उसके पिता पर धारदार ब्लेड से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घटना 8 जनवरी 2023 की है, जब युवती अपनी बहन के साथ किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान युवक अभिनव यादव (25 वर्ष) वहां पहुंचा और युवती को तंग करने लगा। उसने कहा कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं करती हो, क्यों अनदेखा करती हो। इसके बाद सबके सामने वो उसे परेशान करता रहा। युवती ने घर पहुंचकर अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पिता युवक से बातचीत करने के लिए उसके घर पहुंचा। उस वक्त युवक घर पर मौजूद नहीं था। घर लौटने पर युवक को पता चला कि युवती के पिता उसके घर आए थे, तो वो तुरंत उनके घर पहुंच गया। युवक ने युवती और उसके पिता पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। 
घायल पिता और युवती ने सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। 8 महीने के बाद आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संजय नगर से गिरफ्तार कर लिया। सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ ASI श्याम बघेल ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार था, उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
 

  
 panchayattantra24.- बिलासपुर। बिलासपुर में ऑटो सवार टीचर के गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी हो गई। शिक्षिका सब्जी लेने के लिए मार्केट जा रही थी, तभी रास्ते में उनके गहने गायब हो गए। टीचर को शक है कि जिस ऑटो में वह बैठीं थीं उसमें तीन महिलाएं भी थीं। उन्होंने ही उनके गहने उड़ाए होंगे। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस स्थित महामाया विहार निवासी तृप्ति तिवारी (59) हिर्री के इंद्रपुरी के गवर्नमेंट स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस से शिकायत कर बताया है कि बीते 12 अगस्त की शाम वह अपने बेटे अथर्व के साथ सब्जी लेने के लिए शनिचरी बाजार जाने निकली थीं। मां-बेटे शेफर स्कूल चौक से ऑटो लिए और शनिचरी बाजार के लिए जाने के लिए निकले थे। इस बीच रास्ते में नेहरु चौक पर तीन अधेड़ महिलाएं भी उसी ऑटो में बैठीं थीं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। शनिचरी बाजार के पास टीचर अपने बेटे के साथ उतर गई। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट गायब है। उन्होंने ऑटो चालक और महिलाओं की तलाश की। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। परेशान होकर टीचर कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने धारा 379 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में उरगा-हाटी मार्ग पर कोडमसरा नाले के पास शुक्रवार दोपहर को पिकअप और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बालको निवासी हैबीकुल कमल अपने साथी आबिद अख्तर के साथ अपनी कार से हाटी की तरफ जा रहा था। कार हैबीकुल चला रहा था। वहीं पिकअप उरगा हाटी से करतला की ओर आ रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। दोनों गाड़ियों के बीच उरगा-हाटी मार्ग पर जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
हादसे के बाद कार चालक हैबीकुल बुरी तरह से गाड़ी में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। करतला थाना प्रभारी लालन पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। करतला थाना प्रभारी ललन पटेल ने बताया कि गाड़ी में फंसे मृतक को काफी मशक्कत से निकाला गया। इसके लिए गैस कटर से कार के हिस्से काटने पड़े।
 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा कुसमुंडा थाना अंतर्गत वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास हुआ है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने किसी साथी के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. जहां से वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। 
मृतकों के दोस्त संतोष शर्मा ने बताया कि दोनों संतोष श्रीवास और जे आरमी अपने किसी साथी के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वहां से घर वापसी के दौरान हादसा हो गया. दोनों मृतक कुसमुंडा खदान में एक ठेका कंपनी में कार्यरत थे. कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया. वहीं मृतक की परिजनों को सूचना दे दी गई है. फरार चालक की तलाश की जा रही है। 
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले किए हैं। तबादलों में कई सेशन जज प्रभावित हुए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुए हैं।
 जजों का तबादला, हाईकोर्ट ने जारी की सूची
 
 
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर। 14 अगस्त दिन शाम 4 बजे विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन विधायक जनसंपर्क कार्यालय से शुरू होकर कचहरी चौक, शहीद स्मारक जांजगीर पहुंचेगी, जहां वीर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल होंगे। शहीद स्मारक में शहादत को याद करने के साथ-साथ उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, चाम्पा मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, जांजगीर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।