Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
panchayattantra24.-बिलासपुर। स्पोर्ट अधिकारी सहित तीन घरों में नगदी, सोनी-चांदी सहित 14 लाख की चोरी करने वाले पांच आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। पांचों आरोपियों ने चोरी के आभूषणों को एक्सिस बैंक में गिरवी रख गोल्ड लोन लिए थे। बैंक से मिले पैसों से आरोपी अय्यासी कर रहे थे। पांचों आरोपी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले है। तीनों चोरी की घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक,पीड़ित डाॅ. सुरेश सिंह पवार निवास अल्का एवेन्यू मकान नंबर सी 22 जो शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर में क्रीडा अधिकारी के पद पर पदस्थ है। अधिकारी ने अपनी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को शाम करीब 5 बजे अपने परिवार सहित घर में ताला बंद कर रायपुर गये थे। 31 जुलाई की सुबह 10.30 बजे घर पहुंचे और देखे कि घर के मेन गेट का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर देखने पर बेडरूम का सामान सब बिखरा हुआ पडा था। आलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम 50 हजार रूपये गायब थे। इसी तरह घटना वाली रात तीन घरों के ताले एक के बाद एक टूटे हुए थे। एक ही रात में 3 सुने मकानों में चोरी की घटना को गंभीरता से देखते हुये SP संतोष कुमार सिंह एक टीम गठित कर चोरी को पकड़ने के निर्देश दिए।
पुलिस टीम द्वारा लगातार घटना स्थल एवं आस-पास सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। घटना स्थल से मिले फुटेज में 4 आरोपी का चोरी करते दिखे। फुटेज के आधार पर मनेन्द्रगढ़ जिले के आरक्षक प्रमोद यादव ने शातिर चोर सोनू साहू, लक्की शर्मा, शिवम मानिकपुरी एवं अजय केंवट के रूप में पहचान की। सभी चोरों को कोतमा के एक लाॅज में पार्टी करने की सूचना दी। थाना सिविल लाईन, एसीसीयू की संयुक्त टीम तैयार कर तत्काल कोतमा रवाना किया गया और लाॅज में पार्टी कर रहे सोनू साहू, लक्की शर्मा, अजय केंवट को पकड़ा गया। लाॅज में ही उनके साथ दो अन्य व्यक्ति भी मिले। सभी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपियों ने घटना करने की बात कबूल की। सोनू साहू और लक्की शर्मा का बिलासपुर में पूर्व अपराध में पेशी होने से आरोपी सोनू साहू द्वारा अपने अन्य साथियों को साथ लेकर पेशी में जाने एवं बिलासपुर क्षेत्र में ही चोरी की योजना बनाकर निकले थे। योजना के मुताबिक 31 जुलाई को पेशी के बाद उसलापुर अल्का एवेन्यु जाकर रेकी किये और प्लाॅन तैयार कर चारो आरोपी रात को तीन सूने मकानों का ताला तोडकर चोरी की।
चोरी के सोने के आभूषणो को एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेना तथा अपने दो अन्य साथियों मनीष कोल एवं विनोद यादव के नाम पर एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लेना बताये। इसके बाद कुछ रूपये को आपस में बांट लिए। एक्सिस बेैंक से चोरी किये गये सोने के आभूषणों को जब्त किया गया। सभी आरोपियों से नगदी रकम 7 हजार रूपए व एक नग एलईडीटीवी, 2 नग मोटर सायकल बरामद कर जब्त किया गया। आरोपीयो द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपीयों ने पुर्व में मध्य प्रदेश के कटनी, शहडोल, अमलई थानो में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। थाना कटनी में अपराध 2023 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. थाना सोहागपुर शहडोल में अपराध 317/2023 धारा 457, 380, 34 भादवि. पंजीबद्ध है। प्रकरण के आरोपी सोनू साहू के विरूद्ध थाना कोतमा बिजुरी मनेन्द्रगण एवं आर.पी.एफ. में चोरी के 15 अपराध तथा लक्की उर्फ सोनू शर्मा के विरूद्ध थाना मनेन्द्रगण, बिजुरी, कोतमा में चोरी के 12 अपराध पंजीबद्ध है, आरोपी सोनू साहू एवं लक्की शर्मा दोनो आरोपी वर्ष 2019 में थाना सिविल लाईन के अपराध 106/19 धारा 457, 380 भा.द.वि. तथा बिलासपुर जिले के अन्य 07 चोरी के मामले में चालान हो चुके है। सभी आरोपीयो को धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के आरोप में गिरफ्तार किया गया है आरोपीयो को न्यायालय पेश किया जायेगा।
panchayattantra24.-मुंगेली। जिले के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली में संचालित प्रज्ञा कोचिंग संस्थान में निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर राहुल देव ने प्रज्ञा कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया और वहां प्रशिक्षकों व विद्यार्थियों की संख्या, लाईब्रेरी में जरूरी पुस्तकों की उपलब्धता, उचित बैठक व्यवस्था, कम्प्यूटर सिस्टम आदि की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाती है। उन्होंने प्रशिक्षकों से इन प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हेतु विद्यार्थियों को तैयारी के साथ आवश्यक मार्गदर्शन प्रदाय करने कहा।
कलेक्टर ने प्रज्ञा कोचिंग संस्था में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों से भी चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह विषय से संबंधित मूल्यांकन परीक्षा लिया जाता है। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्न पेपर का प्रिंट मटेरियल उन्हें मिलना चाहिए। कलेक्टर ने इसका उचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने प्रशिक्षकों से प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी कराने के साथ अब तक हुए पढ़ाई की जानकारी ली। उन्होने विद्यार्थियों से विषयों से संबंधित सवाल भी पूछे तथा संबंधित अधिकारियों से विद्यार्थियों के पढ़ाई के स्तर में बेहतर सुधार सुनिश्चित करने कार्ययोजना बनाने कहा।
कलेक्टर ने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए लगन के साथ कड़ी मेहनत करना जरूरी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आवश्यक कैरियर मार्गदर्शन भी दिया। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय मुंगेली में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रज्ञा कोचिंग संस्था का संचालन किया जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक विद्याथियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिना अपराध 9 माह तक जेल की सजा काटने वाले सुकमा के ग्रामीण पोडियाम भीमा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। मालूम हो कि सुकमा पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सल प्रभावित मीनपा गांव से पोडियाम भीमा को इनामी नक्सली बताकर गिरफ्तार कर लिया था। बेकसूर भीमा पोडियम और ग्रामीण पुलिस को समझाने की कोशिश करते रहे कि वह नक्सली नहीं है लेकिन पुलिस के रिकॉर्ड में भीमा पोडियम नाम का एक नक्सली दर्ज था। थाने में लाकर उसकी पिटाई भी की गई और कबूल कराया गया कि वही नक्सली भीमा पोडियाम है। ग्रामीण करीब 9 माह तक जेल में सजा काटता रहा।
इस बीच मार्च 2022 में असली पोडियम भीमा ने अपने अन्य साथियों के साथ दंतेवाड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस के कान खड़े हुए क्योंकि उसका मानना था कि वह तो पहले ही पोडियम भीमा को गिरफ्तार कर जेल में डाल चुकी है। हाईकोर्ट में बीमा पोडियाम की ओर से अधिवक्ता बीचेम पोंदी और प्रवीण धुरंधर ने उपरोक्त तथ्य रखते हुए याचिका दायर की। कुछ महीने पहले इसकी सुनवाई हुई थी जिसमें हाईकोर्ट में तुरंत बेकसूर ग्रामीण को जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। अब इस मामले में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने निर्दोष ग्रामीण बीमा पोडियाम को एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश सरकार को दिया है। साथ ही, उसकी गिरफ्तारी के लिए दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है।

panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ वसुधा वंदन कार्यक्रम तहत पौधरोपण किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 75 स्वदेशी पौधे लगाए जाएंगे। इस गतिविधि का आयोजन 9 से 15 अगस्त तक होगा। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में वीरों को याद करते हुए शिला फलकम लगाया जाएगा और पंचप्रण शपथ ली जाएगी। आयोजित कार्यक्रम के साथ सेल्फी अपलोड की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के बाद राष्ट्रगान का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान को लेकर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने सभी जनपद पंचायत को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां करने को लेकर निर्देश दिए हैं।
जिपं सीईओ ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान ‘‘मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस अभियान के तहत मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन इसकी टैगलाइन है। वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी से प्रत्येक गांव में कम से कम 75 पौधारोपण किया जाना है। अमृत सरोवर के बंड पर जिस प्रकार पौधरोपण किया जा रहा है और इनकी देखरेख एवं रखरखाव संबंधित ग्राम एवं ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा ही की जा रही है। इसी तरह इस अभियान के तहत स्वदेशी पौधे वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के महात्मा गांधी नरेगा द्वारा तैयार नर्सरी के द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। अमृत सरोवर तालाब के आसपास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिस ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर नहीं है ऐसी स्थिति में किसी भी जलाशय के आसापास, पंचायत भवन, स्कूल, ऐसी भूमि जहां पर पौधरोपण के लिए पर्याप्त स्थल उपलब्ध हो तथा चारों ओर से बाउण्ड्री बनी हो वहां पर पौधे लगाए जाएंगे। जिपं सीईओ ने बताया कि मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत गांव की मिट्टी को एकत्रित करते हुए दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भेजा जाएगा। इस दौरान पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ लेते हुए अपनी सेल्फी को वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी होगा। जिसमें पंच-प्रण प्रतिज्ञा ली जाएगी, वसुदावंदन के तहत पौधें रोपे जाएंगे साथ ही वीरों के नामपट्टी शिलाफलकम लगाया जाएगा। वीरों, स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों का वंदन किया जाएगा और परिवारों का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा।

panchayattantra24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सीएसईबी चौकी अंतर्गत खबरभट्टा बस्ती में एक पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया. फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खबरभट्टा बस्ती में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और खुद को घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटका लिया. घटना के बाद बस्ती में सनसनी फैल गई. इस घटना की सूचना देर रात लगभग 3 बजे डायल 112 की टीम को दी गई.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी एक कमरे में सोए हुए थे, वहीं चार बच्चे दूसरे कमरे में सोये हुए थे. तभी देर रात लगभग 3 बजे आरोपी सैयाद सलीम (52 वर्ष) ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी पत्नी आइसा बेगम (40 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दिया और उसके बाद खुद आत्महत्या कर लिया. घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. इस हत्याकांड का कारण पता नहीं चल सका है. फिलहाल जांच जारी है।
panchayattantra24.-बिलासपुर। अधिक शराब पीकर पत्नी और बच्चों के प्रति जिम्मेदारी नहीं निभाना और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के लिए पति जिम्मेदार है। यह पत्नी और बच्चों के प्रति क्रूरता है। जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस संजय एस अग्रवाल की बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश के खिलाफ पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने रायगढ़ फैमिली कोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए पत्नी के पक्ष में विवाह विच्छेद की डिक्री मंजूर की है। साथ ही, पत्नी की आय का कोई साधन नहीं होने के कारण पति को उसके और बच्चों के भरण पोषण के तौर पर हर माह 15 हजार रुपए देने के आदेश दिए हैं। रायगढ़ में रहने वाली महिला की शादी दुर्ग के उमेश शर्मा से वर्ष 2006 में हुई थी। शादी के बाद उनके बेटे और बेटी हुई। पति को शराब पीने की आदत थी।
अधिक शराब पीकर वह पत्नी से मारपीट करता था और शराब के लिए घर का सामान बेच देता था। वह कोई काम भी नहीं करता था। यहां तक कि घर की जिम्मेदारियां भी नहीं निभाता था। बच्चों के स्कूल की फीस भी जमा नहीं हो पाती थी। अधिक शराब के नशे में 26 मई 2016 को उसने पत्नी और बच्चों से मारपीट और गाली गलौज की, जिससे परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई थी। महिला ने आखिरकार फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए केस लगाया। इसमें पति की क्रूरता के आधार पर तलाक की मांग की गई थी। रायगढ़ के फैमिली कोर्ट ने 30 अक्टूबर 2021 को आवेदन खारिज कर दिया। महिला ने कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। इस पर जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस संजय एस अग्रवाल की बेंच में सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने पत्नी की अर्जी मंजूर करते हुए रायगढ़ के फैमिली कोर्ट के आदेश को निरस्त कर दिया है। हाई कोर्ट ने फैसले में कहा है कि शादी के बाद पति और पिता की जिम्मेदारी निभाने से नहीं बच सकता, खासकर जब पत्नी कामकाजी न हो। जिम्मेदारी नहीं निभाना और इस वजह से परिवार का आर्थिक परेशानियों से गुजरना निश्चित रूप से पत्नी और बच्चों के प्रति क्रूरता है।

panchayattantra24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक अंधविश्वास का मामला सामने आया है, जिसमें नवदंपति को संतान की चाह में तांत्रिक का सहारा लेना महंगा पड़ गया और महिला को जान गवानी पड़ी. बताया जा रहा है कि नवविवाहित दंपति संतान की चाह में तांत्रिक के पास गया था. उन्हें तांत्रिक ने झाड़ फूंक के बाद पान के साथ जड़ी-बूटी दे दिया. जिसे खाते ही दोनों पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई. दंपति को फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां महिला को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया और उसके पति की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है. इस पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में लवन पटेल निवास करता है. उसने अपने पुत्र रामाधार पटेल (28 वर्ष) का विवाह करीब एक साल पहले चांपा में रहने वाले फुल सिंह पटेल की पुत्री सुशीला पटेल (27 वर्ष) से किया था. रामाधार और उसकी पत्नी परिजनों के साथ ही रह रहे थे. शादी के एक साल बाद भी पति-पत्नी को संतान प्राप्त नहीं हुआ जिससे वे, हताश थे. उन्होंने संतान के लिए उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. जिससे नवदंपती ने झाड़ फूंक का सहारा लेना मुनासिब समझा. वे जोगियाडेरा में किराए में रहने लगे. सुशीला की बड़ी बहन सीतामढ़ी में रहती है. जिसकी तबियत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है. शनिवार की सुबह रामाधार और उसकी पत्नी सीतामढ़ी में रहने वाली बहन के घर जाने के लिए निकले. जहां से रामाधार अपने ससुर फुल सिंह और पत्नी सुशीला के साथ तांत्रिक के घर चला गया. तांत्रिक करीब एक घंटे तक झाड़ करता रहा. इस दौरान उसने निःसंतान दंपती को परवाना दे दिया. जिसे खाते ही विवाहिता को उल्टी होने लगी. जिसकी जानकारी देकर तांत्रिक ने पति पत्नी को शांत करा दिया. फुल सिंह बेटी और दामाद को लेकर उनके घर जा रहा था. इसी बीच सुशीला की हालत बिगड़ गई. वहीं रामाधार को भी उल्टी होने लगी. उसने बेटी दामाद को सुनालिया पुल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया. जहा नवविवाहिता ने दम तोड़ दी. उसके शव को मेडिकल कालेज अस्पताल के मर्च्यूरी में रखवाया गया।

panchayattantra24.-कोरबा। जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने पुत्र के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम दर्री की है, जहां निवासरत लक्ष्मी नारायण तिवारी की उसके बड़े भाई कौशल प्रसाद तिवारी व उसके पुत्र अशोक कुमार तिवारी ने जमीन विवाद को लेकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। रविवार की सुबह जब हत्या की सूचना हरदीबाजार पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी मयंक मिश्रा दलबल सहित पहुंचे।
मामले की तहकीकात की तो मामले का पर्दाफाश हो गया। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मृतक के बड़े भाई व उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। लोगों के मुताबिक विवाद जमीन से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते टंगिया से हमला कर लक्ष्मी नारायण तिवारी को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि मृतक एक स्कूल में गार्ड के रूप में काम करता था, जो काफी दिनों से ड्यूटी भी नहीं जा रहा था। वह हमेशा कंधे पर बैग लटकाकर रखता था। घटना के दौरान भी वह बैग लटकाया हुआ था। शव के साथ उसका बैग भी लटका हुआ था।

panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोटा – बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुलुफ में अरपा नदी किनारे अर्धनग्न हालत में एक 35 से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश ग्रामीणों को दिखी। लाश की जानकारी तत्काल ग्रामीणों द्वारा बेलगहना पुलिस चौकी को दी गयी, जानकारी मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्ट्या में यह हत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल मृतक व्यक्ति कौन है इसकी कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आयी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बेलगहना चौकी पुलिस से जब इस संबंध में जानकारी ली गयी तो उनका कहना है कि पिछले दो दिनों से अरपा नदी में तेज बहाव था हो सकता है पेंड्रा की ओर से यह लाश बहकर आई हो। जो सकता है किसी ने इस अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर नदी में लाश को फेंक दिया हो। फिलहाल बेलगहना चौकी पुलिस में शव का मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात व्यक्ति पहचान सहित उसके परिजनों की तलाश कर रही है।
panchayattantra24.-मरवाही। कुछ महीने पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ आदिवासी नेता और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंदकुमार साय ने मरवाही विधानसभा से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि यदि पार्टी उन्हें मरवाही विधानसभा से खड़ा करती है तो वे पूरे दमदारी के साथ चुनाव लड़ेंगे। हालांकि साय ने यहां औद्योगिक विकास निगम से संबंधित बैठक ली लेकिन इस बहाने उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं का मन भी टटोला। नंद कुमार साय 20 साल पहले भी मरवाही से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन तब और अब की स्थिति में फर्क है। जैसा साय कहते आए हैं कि भाजपा के नेताओं ने षडयंत्र पूर्वक उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ मैदान में उतारा था ताकि वे चुनाव हार जाएं और भाजपा का बहुमत आने पर वे मुख्यमंत्री पद का दावा न कर सकें। 2003 के चुनाव परिणाम में यही हुआ। साय को उस चुनाव में केवल 22119 वोट मिले थे और वे जोगी से 54150 वोटों के ऐतिहासिक अंतर से परास्त हो गए थे। भाजपा में रहने के दौरान नंदकुमार साय लगातार आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग करते थे।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद साय कह चुके हैं कि वे 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वे रायगढ़ के सरगुजा जिले की किसी सीट से लड़ना चाहेंगे। मरवाही सहित उन सभी सीटों पर जहां साय चुनाव लड़ना चाहते हैं, सन 2018 में कांग्रेस की जीत हुई थी। मरवाही के भी उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। यदि साय की इच्छा पूरी की जाती है तो किसी न किसी मौजूदा विधायक की टिकट काटने की जरूरत होगी।