Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-जांजगीर चांपा। जिले में 13 अगस्त को भरोसे का सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मंडल समेत बड़े कांग्रेस नेता शिरकत करेंगे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 
 जांजगीर पुलिस ग्राउंड को पूरी तरह से सजाया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं. जांजगीर पुलिस ग्राउंड में जिला प्रशासन के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार नजर बनाये हुए है. वहीं कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने विधान सभा अध्यक्ष चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल और गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास और कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे. प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक होना बताया और आजादी के बाद जांजगीर का पहला भव्यता लिए हुए कार्यक्रम होने का दावा किया है। 
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले में 13 अगस्त को कांग्रेस ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजित करने जा रही है, जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। इसकी तैयारी पुलिस ग्राउंड जांजगीर में की जा रही है। 13 अगस्त को आयोजित होने वाला ‘भरोसे का सम्मेलन’ पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत समेत छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। आयोजन स्थल पर डोम बनाने का काम चल रहा है। जिले के स्थानीय कांग्रेस नेता आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भरोसा का सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार जांजगीर दौरे पर आ रहे हैं, ये गौरव की बात है।
 

 
panchayattantra24.-कोटा। बेलगहना-स्टेशन से छूटने के कुछ समय बाद अचानक से बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 18234 बोगी क्रमांक S-3 में धुआं उठने के बाद से अगल-बगल के बोगी में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया..टेंगनमाडा-रेलवे स्टेशन में ट्रेन के रुकते ही बोगी के सभी यात्री हड़बड़ाहट में बोगी से उतरने लगे। कुछ देर में ही पूरी बोगी खाली हो गई। ब्रेक सिस्टम से आग लगातार उठ रही थी, धुआं उठ रहा था। ट्रेन के रुकने के बाद त्वरित रूप से मौके में रेलवे का कोई भी कर्मचारी आग बुझाने को पहुंचा न ही ट्रेन की बोगी में आग बुझाने वाले कोई उपकरण दिखाई दिए। अंततः कुछ देर के बाद रेलवे-कर्मचारी आनन-फानन में पहुचकर ब्रेक सिस्टम का एयर निकाला और ब्रेक-सिस्टम को लूज किया गया। जिसके कुछ समय बाद आग अपने आप ही शांत हो गई, सुधार कार्य करने के कुछ समय बाद रेलवे के टीटी ने सभी यात्रियों को वापस बोगी में बैठने का अनुरोध किया। सुधार कार्य के बाद तुरंत ही ट्रेन को स्टेशन से छोड़ दिया गया। खबर लिखने तक ट्रेन अपनी गति पकड़ते हुए अगली स्टेशन के तरफ बढ़ चुकी है।
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर के बाल सुधार गृह में औचक निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों की टीम ने अव्यवस्था देखकर कड़ी नाराजगी जताई। यहां नए भवन में पानी की व्यवस्था नहीं है। सीपेज और गंदगी के बीच बच्चे रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं, काउंसिलिंग भवन को सी-मार्ट के लिए दे दिया है, जिसके चलते यहां बच्चों के काउंसिलिंग की जगह नहीं है। टीम ने सभी अव्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कांकेर जिले में स्थित शिवनगर दत्तक ग्रहण केंद्र में मासूम बच्चों की पिटाई का मामला सामने आने के बाद राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी ने सख्ती दिखाते हुए रिपोर्ट मंगाई थी। 
इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के डिस्ट्रिक्ट जज के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों को बाल गृह और बच्चों के आश्रमों का निरीक्षण करने का निर्देश दिए थे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल, उप सचिव गिरीश कुमार मंडावी, विधिक सहायता अधिकारी शशांक शेखर दुबे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सचिव राकेश सिंह सोरी की टीम ने मंगलवार को सरकंडा के नूतन चौक स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह, प्लेस ऑफ सेफ्टी होम और विशेष गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां 25 प्लेस ऑफ सेफ्टी होम में 11 और विशेष गृह में 6 बच्चे मिले, जिनसे टीम के सदस्यों ने चर्चा की और उनकी समस्याए सुनी।
 

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में स्लम बस्तियों के लोगों को उनके आवास के नजदीक ही इलाज सुविधा मुहैया कराने के लिए एक और मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन (एमएमयू)मुहैया कराई गई है। इसे मिलाकर नगर में पांच एमएमयू संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत यह वाहन निगम को प्राप्त हुई है। महापौर रामशरण यादव एवं कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। एसपी संतोष सिंह, निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, पार्षद राजेश शुक्ला सहित मेडिकल टीम और निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।
नगर निगम के महापौर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र के स्लम एरिया में रहने वाले लोगों को उनके घर तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत आज बिलासपुर निगम को पांचवा मोबाईल मेडिकल यूनिट मिला है। ज्ञात हो कि नगर निगम में पहले से 4 मोबाईल मेडिकल यूनिट संचालित है। प्रत्येक यूनिट में एक डॉक्टर, एक नर्स, एक फार्मासिस्ट, 1 लैब टैक्निशियन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है और लगभग 170 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध है। योजना के शुरू होने से अब तक नगर निगम क्षेत्र के लगभग ढाई लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। साथ ही प्रतिदिन प्रति यूनिट वाहन लगभग 80 मरीज स्वास्थ्य परामर्श एवं परीक्षण करा रहे हैं।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में नाबालिग का रेप कर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने दवाई देकर गर्भपात कराने वाले डॉक्टर को भी धरदबोचा है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि, जड़गा चौकी क्षेत्र के मेरई गांव के युवक ने कुछ दिन पहले नाबालिग किशोरी के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था. डर के कारण पीड़िता ने इस बारे में किसी को नहीं बताया और गर्भवती हो गई. इस मामले में ग्राम बेतलो के झोलाछाप डॉक्टर कल्पतरु राय ने दवाई देकर गर्भपात किया. वहीं दवा लेने के बाद किशोरी की तबियत बिगड़ी और घटना की जानकारी सामने आई. जिसके बाद मामले की शिकायत पर जड़गा चौकी पुलिस ने दबिश देते हुए झोलाछाप डॉक्टर औऱ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिय़ा है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य शासन के मंशानुरूप प्रदेश में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत ग्रामीण परिवारों को रोजगार के नए अवसर मिले है। ग्रामीणों के आर्थिक जीवन में बदलाव आ रहे है। आर्थिक मजबूती मिल जाने से अब इन परिवारों में रोजगार की समस्या दूर हो गई है। विकासखण्ड मस्तूरी के रीपा केंद्र बेलटुकरी में समूह की सचिव सीमा मानिकपुरी ने बताया की उनके द्वारा फ्लाई ऐश ब्रिक्स का कार्य 1 जुलाई 2023 से प्रारंभ किया गया है। जिसमें अब तक लगभग 96 हजार रूपये की आमदनी कर 20 हजार का शुद्ध लाभ अर्जित किया। उत्पादित वस्तुओं को स्थानीय स्तर पर विक्रय किया जा रहा है। वर्तमान मे पंचायत से एवं मार्केट से ऑर्डर भी मिल रहे है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रीपा के तहत हमे आजीविका का साधन मिला है जिससे हम आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे है। छ0ग0 शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा ने हजारों ग्रामीणों के जीवन में संपन्नता का रंग भर दिया है। अब इन ग्रामीणों के रोजगार की तलाश खत्म हो गई है और गांव में ही आय का एक जरिया मिल गया है।
 

 
 
panchayattantra24.- बिलासपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत न्यू इंडिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के स्कूली छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मताधिकार के उपयोग के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलकनगर बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के द्वारा स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदान के शत प्रतिशत उपयोग करने की लोगों की शपथ दिलाई जा रही है साथ ही नगरीय निकायों के साथ-साथ ग्रामीणों क्षेत्रों में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर मतदान करने के तरीके से नागरिकों को अवगत कराया जा रहा है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अत्याधुनिक सार्वजनिक परिवहन के प्रावधान पर जोर देते रहे हैं। यह देखते हुए कि रेलवे देश भर में लोगों के परिवहन का पसंदीदा साधन है, उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है। इस दृष्टिकोण से प्रेरित होकर देश भर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री द्वारा 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जा रही है। 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 9 स्टेशन इन योजना में सम्मिलित हैं। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग के साथ साथ अकलतरा, भिलाई पावर हाउस , तिल्दा-नेवरा, गोंदिया, वडसा एवं चांदाफोर्ट स्टेशनों में व्यापक प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। शहर के दोनों किनारों के उचित एकीकरण के साथ स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। शहर के समग्र शहरी विकास की समग्र दृष्टि से संचालित एकीकृत दृष्टिकोण, रेलवे स्टेशन के आसपास केंद्रित है। इससे स्टेशन भवन का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।
 स्टेशनों के पुनर्विकास से जुड़े कामों के पूरा होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिला करेंगी। अभी इन स्टेशनों पर सभी मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन इस योजना के बाद में स्टेशनों में व्यापक यात्री सुविधाओं का विस्तार हो जाएगा। पुनर्विकास के बाद बिलासपुर , रायपुर और दुर्ग स्टेशन हाईटेक यात्री सुविधाओं के साथ टेक्नोलॉजी, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेंगे। यात्रियों की संख्या बढऩे के साथ-साथ रोजगार बढऩे की व्यापक संभावना विकसित होगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। शहर के दोनों किनारों के उचित एकीकरण के साथ इन स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। यह एकीकृत दृष्टिकोण रेलवे स्टेशन के आसपास केंद्रित शहर के समग्र शहरी विकास की समग्र दृष्टि से प्रेरित है। ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ में 7, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 स्टेशन शामिल हैं। गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 और अन्य सम्मिलित हैं। इस योजना में आधुनिक यात्री सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ अच्छी तरह से डिजाइन किए गए यातायात परिसंचरण, अंतर-मॉडल एकीकरण और यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए अच्छी तरह से डिजाइन किए गए साइनेज को सुनिश्चित करेगा। स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगी। स्टेशन बिल्डिंग के दोनों तरफ से शहर व्यापक एंट्री का प्रावधान, लिफ्ट एवं एस्कलेटर का प्रावधान, कार पार्किंग की सुविधा, पूर्ण ग्रीन बिल्डिंग, यात्री सुविधायुक्त विशाल कान्कोर्स, विशाल छत आवरण, नए बड़े फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल, रेनहार्वेस्टिंग, प्रस्तावित स्टेशन बिल्डिंग में हेरिटेज महत्व के साथ साथ स्थानीय कला और संस्कृति का समावेश जैसी विशेषताएं शामिल रहेंगी। इनके अतिरिक्त अकलतरा, तिल्दा-नेवरा, भिलाई पावर हाउस, गोंदिया, वडसा एवं चांदा फोर्ट स्टेशनों के यात्री सुविधाओं के व्यापक पुनर्विकास कार्य की विशेषताओं में आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान, लिफ्ट एवं एस्कलेटर का प्रावधान, सर्कुलटिंग एरिया का उन्नयन, वेटिंग हाल और टायलेट्स का उन्नयन, स्टेशन लाइटिंग में सुधार, साइनेज, ट्रेन एवं कोच इंडिकेटर बोर्ड्स की सुविधा, पार्किंग एरिया में वृद्धि, प्लैटफार्म एरिया का विस्तार, शेड द्वारा कवरिंग, स्थानीय कला और संस्कृति के अनुसार स्टेशन के वाह्य स्वरूप का उन्नयन शामिल किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन स्कीम रेलवे की एक महात्वाकांक्षी योजना है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 रेलवे स्टेशन शामिल अमृत भारत स्टेशन स्कीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 49 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। इनमें रायपुर रेल मंडल के 17 समेत छत्तीसगढ़ के 30 स्टेशनों का कायाकल्प करने का काम किया जाएगा। स्टेशनों में यात्री केंद्रित सुविधाओं का विस्तार, उन्नयन के साथ आधुनिकीकरण होगा। यह काम छह अगस्त से चरणबद्व तरीके से शुरू करने की तैयारी है। रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना नाम से एक नई नीति तैयार की है। इस योजना में रायपुर मंडल के रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, भिलाई नगर, बिल्हा, निपानिया, भाटापारा, हथबंद, तिल्दा नेवरा स्टेशन को शामिल किया गया है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई शहरों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं बारिश के बाद अब डेंगू मलेरिया का कहर शुरू हो गया है। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों से भी लोग हलाकान हैं। प्रदेश की न्यायधानी में जहां एक ओर मलेरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर भिलाई में डेंगू कहर बरपा रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और डोर टू डोर सर्वे कर मरीजों की पहचान की जा रही है।
 मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में मलेरिया के चलते एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र महज 18 साल थी। वहीं शहर में मलेरिया के चार और मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोटा के कुरदा सहित अन्य इलाके में डोर टू डोर सर्वे कर रही है और मरीजों की पहचान कर रही है। साथ ही जरूरी दवाएं और हिदायत के निर्देश दिए जा रहे हैं। बारिश में बढ़ जाता है डेंगू, मलेरिया समेत कई बीमारियों का खतरा
मलेरिया से बचाव के तरीके 1) कपड़ों का चुनाव करते समय उन कपड़ों को पहने जो आपके हाथ और पैर को पूरी तरह से कवर करें। 2) बच्चे को झूले में पार्क ले जा रहे हैं तो उन्हें नेट में कवर करें। ताकी मच्छरों से बचा जा सके। 3) मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम और बैंड का इस्तेमाल करें। जब आप बगीचे में बैठें हों या बाहर खेल रहे हों तब भी यह आपको सुरक्षित रखने में मदद करेगा। 4) अपने घर की खिड़कियों को अच्छी तरह से ढक कर रखें और उन्हें बंद रखें। अगर आप चाहते हैं कि ताजी हवा घर में आए तो उन्हें जाल से ढक दें ताकि मच्छर आपके घर में न आ सकें। 
5) कूलरों, छोटे-छोटे गड्ढों, या बाल्टी में पानी जमा न रखें। यहां मच्छर पनपने के चांस होते हैं। अपने आसपास पानी जमा होने पर तुरंत सफाई करें। 6) खुद को हाइड्रेटेड रखें। सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। आप नारियल पानी और जूस को डायट में शामिल करें।