Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर से बकरे की हत्या का मामला सामने आया था। बकरे की हत्या को लेकर किसान ने कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में निकल गई और आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर उमाशंकर राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसाझार के बछाली खुर्द गांव का है। बता दें, पीड़ित किसान परदेशी राम ने सरपंच के ट्रैक्टर ड्राइवर पर बकरे की चोरी कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पीड़ित परदेशी राम शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि, बकरे को गला दबाकर मार दिया गया और फिर शव को पैरावट में छिपाकर रखा गया। जिसके बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 429 के तहत की मामला दर्ज कर लिया था।
 

 
panchayattantra24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है। सभी पार्टियां जोरों-शोरों से चुनाव में जीत के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। इस बीच कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरवाही विधानसभा से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोरबा में कांग्रेसियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेसियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता पर विधायक के दावेदारों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मिलने से रोकने का आरोप लगाया है। बता दें कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मरवाही विधानसभा के प्रत्याशी से चर्चा होना है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से कार्यकर्ताओं की वन टू वन चर्चा होनी है। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश प्रभारी से मिलने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के नेता और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है।
 

 

panchayattantra24.- बिलासपुर। खुद को सांसद का प्रतिनिधि बताकर युवती से साढ़े सात लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को नौकरी लगाने का झांसा दिया था। जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को ​दी। मिली जानकारी के अनुसार, मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक ने खुद को सांसद का प्रतिनिधि बताकर युवती को नौकरी लगाने की बात कही और उससे साढ़े सात लाख रुपए ऐठ लिए। युवती को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इस सूचना ​पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस अब युवक की तलाशी कर रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से साइबर क्राइम के तर्ज पर ठगी का मामला लगातार बढ़ रहा है। आए दिन ठग बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी कर रहे हैं, लगातार पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने रैली में सरेराह चाकू लहराया। रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये टशनबाजी युवक गैंगस्टर गदर के नाम से सोशल मीडिया पर अपनी आईडी बनाया है। इस युवक के चाकू लहराने के वीडियो सामने आने पर इस कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि जैसे ही पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो पुलिस ने फौरन वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया। साथ ही युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। पाटन विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विजय बघेल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ पार्टी ने मुझे कमल छाप सौंपा है. मैं विश्वास दिलाता हूं पार्टी नेतृत्व को, कि पाटन की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता के बदौलत कांग्रेस को पटखनी देंगे. उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि पार्टी ने मेरे ऊपर विश्वास किया. मेरे लोकसभा और छत्तीसगढ़ की जनता के प्रेम की बदौलत मुझे यह सौभाग्य मिला. पाटन क्षेत्र मेरी कर्मभूमि रही है।
 

 
 

panchayattantra24.- बिलासपुर। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसपी संतोष सिंह ने ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है. जिसमें 9 निरीक्षक और 12 उप निरीक्षकों का नाम शामिल है. ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, निरीक्षक प्रदीप आर्य को सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी सिविल लाइन, निरीक्षक उत्तम साहू को कोटा थाना से ट्रांसफर कर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक नवीन देवांगन को यातायात थाना से सिरगिट्टी थाना प्रभारी, निरीक्षक पौरुष पुर्रे को सिरगिट्टी से थाना प्रभारी कोनी भेजा गया है।
 
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर। सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर रासायनिक खाद बेचने व एक्सपायरी कीटनाशक दवा बेचने वाले दुकानदार की दुकान को कृषि विभाग के अधिकारियों ने सील कर दिया। इस दौरान गोदाम में रखी रासायनिक खाद की बोरियां भी सील कर दी गई। ज्ञात हो 15 अगस्त को एक अख़बार ने अकलतरा क्षेत्र में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर रासायनिक खादों की बिक्री दुकानदारों द्वारा करने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर के बाद बुधवार 16 अगस्त को कृषि विभाग के उप संचालक एमडी मानकर की टीम अकलतरा नगर पहुंची। टीम ने आरके ट्रेडर्स में छापामार कार्रवाई की। इस दुकान में टीम को एक्सपायरी कीटनाशक दवाइयां भी मिली। उसके अलावा इस दुकानदार के संचालक द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर रासायनिक खाद की बिक्री की जा रही थी। कृषि विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। डीडीए मानकर ने बताया कि गोदाम में 1260 बोरी सुपरफास्फेट, 508 बोरी पोटाश और 620 बोरी यूरिया खाद रखी हुई थी। गोदाम को सील कर दिया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ प्राचार्य आशीष पाण्डेय।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. रंगोली जंगल में एक नर कंकाल मिला है. नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगोली जंगल में नर कंकाल मिला है. ग्रामीणों से नर कंकाल को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड को बुलाया है. वहीं घटनास्थल से कपड़े और चप्पल भी मिले हैं.आशंका जताई जा रही है कि ये नर कंकाल क्षेत्र के ही 15 दिनों से लापता प्रकाश सिंह कंवर का हो सकता है. यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
 

 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। मंत्री शिव डहरिया ने भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार किया है। मंत्री डहरिया ने धरमलाल कौशिक पर निशाना साधते हुए कहा कि, धरमलाल कौशिक पहले अपने टिकट की चिंता कर ले। मंत्री डहरिया ने आगे कहा कि भाजपा वाले पिछले साढ़े चार साल से घर पर बैठे थे। अब चुनाव नजदीक है तो सभी अपने घर से बाहर निकल रहे हैं। भाजपा ने जनता और प्रदेश दोनों का काम नहीं किया। इतना ही नहीं मंत्री डहरिया ने भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता के बयान पर भी पलटवार किया। मंत्री डहरिया ने बलात्कार आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं देने की घोषणा पर कहा प्रिवेंशन जो है वह रखना चाहिए, ऐसे लोगों को हतोत्साहित करना चाहिए। भाजपा को ऐसे लोगों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।
 

panchayattantra24.-बिलासपुर। देश की सीमा पर तैनात जवानों की कलाई इस रक्षाबंधन पर सूनी नहीं रहेंगी। छत्तीसगढ़ के हर जिले और गांव-गांव से बनी राखियां बॉर्डर तक पहुंचाई जाएंगी। सैनिकों के सम्मान और उत्साह के लिए पूर्व सैनिकों के संगठन ने पहल की है। उन्होंने 11 लाख 11 हजार 111 राखियां बनाकर बॉर्डर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी स्कूली बच्चों के साथ ही स्वयं सेवी संगठनों को जोड़ रहे हैं। इसमें रक्षासूत्र के साथ ही सभी जवानों के माथे पर तिलक लगाने के लिए एक-एक चुटकी मिट्‌टी भी जुटाई जा रही है। 
 पूर्व सैनिकों के संगठन सिपाही के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि सीमा पर तैनात जवानों की वजह से ही हम अपने घरों में सुकून से और सुरक्षित हैं। उन्हें हम सिर्फ सम्मान और प्यार दे सकते हैं। यही वजह है कि पूरे छत्तीसगढ़ से राखी समेट कर प्रदेश की बहनों का प्यार उन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस अभियान के तहत राज्य के हर जिलों से राखियां तैयार कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिकों के संगठन, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों को भी अभियान से जोड़ा जा रहा है।
 पूर्व सैनिक संगठन के इस अभियान से शहर की महिला संगठन की पदाधिकारी और कार्यकर्ताएं भी जुड़ने लगी हैं, जो अपनी हाथों से राखी बनाकर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के ऑफिस तक पहुंच रही हैं। वहीं, स्कूलों में भी संगठन के पदाधिकारी पहुंच रहे हैं और छात्राओं को इस अभियान से जोड़कर राखियां कलेक्ट कर रहे हैं। सोमवार को वीरांगना शक्ति संगठन की महिलाएं और स्कूली बच्चे सैनिक बोर्ड कार्यालय पहुंची और पदाधिकारियों को राखियां भेंट की।