Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई है और एक की स्थिति गंभीर है. जिसका उपचार अस्पताल में जारी है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कटघोरा से बिलासपुर नेशनल हाइवे में कटघोरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर जेबीडी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक सवार तीन लोगों में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना में दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं में एक महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. दुर्घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से मृतक और घायलों को कटघोरा अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं ड्राइवर मौके से फरार है.
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में अरपा नदी पर बनी इंदिरा सेतु पुल से दिव्यांग युवक ने छलांग लगा दी। उसे देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन, उसकी मदद करने के बजाए लोग वीडियो बनाते रहे। तभी वहां से अपनी बहन को अस्पताल लेकर जा रही युवती मदद के लिए आगे आई। वह पुल से नीचे कूद कर नदी में गई और पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए भेजा। इस दौरान दिव्यांग युवक ने बताया कि वह अपने घरवालों से परेशान हो गया है, जिसके कारण यह कदम उठाने जा रहा था। 
बुधवार को अरपा नदी स्थित इंदिरा सेतु पुल पर एक दिव्यांग युवक अपनी बाइक में सवार होकर आया। फिर उसने बाइक खड़ी की और सीधे पुल से नदी में छलांग लगा दिया। युवक जिस जगह पर कूदा था वहां पानी नहीं था, जिसके कारण नीचे जमीन में गिरने से वह घायल पड़ा रहा। जैसे की युवक के नदी में कूदने की जानकारी मिली, लोगों की भीड़ जुट गई और पुल पर जाम की स्थिति बन गई। इस बीच अपनी बहन को लेकर इलाज कराने जा रही कुदुदंड की रानी चौहान नाम की युवती भी रूक गई। इस दौरान युवक की कोई मदद नहीं कर रहा था। बल्कि, सभी वीडियो बनाने में लगे थे। इस पर युवती पुल से कूद कर नीचे गई। तब दिव्यांग युवक घायल पड़ा था। पूछताछ में पता चला कि युवक का नाम शेखर यादव (25) पिता सुरेश यादव है और कुदुदंड में रहता है। इस बीच युवती ने पुलिस को बुलाई। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और इलाज कराने के लिए उसे सिम्स लेकर गई।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पुलिस और लोगो के बीच समन्वय बैठाने समय समय पर पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया। इसी कड़ी में न्यायधानी के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने 34 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी कर उन्हें नवीन पदस्थापना दी गई है।
 

panchayattantra24.- बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रो में डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है. शहर में डायरिया से फिर एक मौत हुई है. चांटीडीह के बाद अब बिल्हा के हथनी गांव की एक महिला की मौत हो गई है. उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला को सिम्स में भर्ती किया गया था. 24 घंटे के भीतर इलाज के दौरान 32 वर्षीय परमेश्वरी ने दम तोड़ दिया. जिले में 6 दिन में डायरिया से ये पांचवी मौत है. बता दें कि बिलासपुर में डायरिया ने अपना पांव पसार लिया है. शहर में डायरिया से पीड़ित 100 से ज्यादा मरीजों की पहचान की गई है. शुरुआती तीन दिनों से बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैला. अब लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा भी हो रहा है. वहीं स्वास्थ्य विभाग डायरिया महामारी को कंट्रोल करने के लिए कैम्प लगा रहा है. शहर के चांटीडीह स्थित वार्ड नंबर 55, 56 और 59 में डायरिया के मरीज मिल रहें है, जिसमें उल्टी, दस्त, बुखार और कमजोरी की समस्या को लेकर मरीज सामने आ रहें हैं. स्वास्थ्य विभाग ने दस्त रोगी शिविर लगाकर मरीजों का उपचार करते हुए दवाओं का वितरण कर रहे हैं।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले के दीपका खदान में ट्रेलर के पहिए के नीचे आकर मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे खदान में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर दीपका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल दीपका माइंस में 25 नंबर कांटा के पास एक ट्रेलर में खराबी आ गई। ट्रेलर चालक ने कंपनी के सुपरवाइजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मिस्त्री जयपाल कंवर (32 वर्ष) को बुलाया गया। मिस्त्री ट्रेलर वाहन के पहिए के पास लेटकर वाहन को बना ही रहा था कि पीछे से एक दूसरे ट्रेलर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल की पहिए के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। खदान में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी दीपका थाना पुलिस को दी गई। दीपका थाना प्रभारी तेज यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। इसके बाद खदान में वाहनों की लंबी कतार को हटाया गया।
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। न्यायधानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पेट्रोल पंप में कुछ ऐसा हुआ कि, लोगों के होश उड़ गए और थोड़ी ही देर में वाहन मालिकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वाहन मालिकों ने आरोप लगाया है कि यहां से पेट्रोल डलवाने के बाद उनके वाहन में खराबी आ गई है। लेकिन ऐसा क्यों हुआ आइए जानते हैं इसे बारे में… दरअसल, वाहन मालिकों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप में गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी डाला जा रहा है। जिससे उनके वाहन ख़राब हो गए हैं। वहीं पेट्रोल पंप के नोजल से पानी निकलने का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि, यह पूरा मामला न्यायधानी बिलासपुर के पचपेड़ी नाका स्थित ओशो फ्यूल्स का है।
 

 

panchayattantra24.-जांजगीर-चाम्पा। जिले में सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक थाना मुलमुला के ग्राम खपरी में नहर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गया है. जिसकी सूचना मिलते ही जांजगीर चाम्पा पुलिस मौके पर मौजूद है. खबर लिखे जाने तक ट्रैक्टर-ट्राली को नहर से सफलतापूर्वक बाहर निकलवाने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ गई है। फ़िलहाल इस हादसे में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से वंदे भारत ट्रेन में पत्थरबाजी हुई है. उपद्रवियों ने पत्थर मारकर ट्रेन के खिड़की का कांच क्रैक कर दिया है. घटना की सूचना पर रेलवे की टीम जब जांच के लिए गई तो C-3 के बर्थ का शीशा क्रेक पाया गया. अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ भाटापारा और राजनांदगांव में अपराध दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 20826 वंदे भारत एक्सप्रेस में एक ही दिन में दो अलग- अलग सेक्शनों में पत्थरबाजी हुई. राजनांदगांव और तिल्दा- हथबंद रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन में पत्थरबाजी की घटना हुई. इस पत्थरबाजी में C3 कोच का ग्लास क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने जांच शुरू कर दिया है. पत्थर से हमला करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भाटापारा और राजनांदगांव में अपराध दर्ज किया गया है।
बता दें कि तीन दिन पहले भी वन्दे भारत एक्सप्रेस में राजनांदगांव के नजदीक पत्थरबाजी हुई थी. जिससे ट्रेन के खिड़की का शीशा क्रैक हो गया है. ट्रेन गार्ड ने बताया गया कि 14 जुलाई को करीब 5 बजे घटना घटित हुई है. साथ ही चेकिंग में C3 के बर्थ नंबर 50, 51 ,52 का भी शीशा क्रैक पाया गया, जिसकी सूचना वेटर सत्यम सिंह ने 6:38 बजे दी. फ़िलहाल इस मामले में भी रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में आई फ्लू का संक्रमण फैल गया है। जिससे करीब 100 स्टूडेंट इसके चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग स्कूल में कैंप लगाकर बच्चों का इलाज कर रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों को इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। मस्तूरी के मल्हार स्थित नवोदय विद्यालय का पूरा मामला है।
बताया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिन से स्कूली बच्चों की आंखों में दर्द हो रहा था और लगातार पानी निकल रहा था। तीन दिन के भीतर एक-एक कर स्कूल के ज्यादातर बच्चों को इस तरह की शिकायतें होने लगी, जिसकी जानकारी मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को दी गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वायरस, बैक्टीरिया फंगस का संक्रमण बढ़ा है।जिसके लिए सावधानी की जरूरत है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब स्कूली बच्चों के आंखों की जांच की, तब पता चला कि बैक्टीरिया,वायरस,फंगल की संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। स्कूल के प्राचार्य से चर्चा करने के बाद पता चला कि बड़ी संख्या में बच्चों में संक्रमण फैल गया है। जिसके बाद से कैंप लगाकर बच्चों को दवाइयां दी जा रही है।
 

 
  panchayattantra24.-पेंड्रा। आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भी हरियाली का प्रतीक हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही किसान तेंदू पेड़ का डाल अपने-अपने खेतों में अच्छे फसल की कामना के लिए लगा रहे हैं। इसके साथ ही हल सहित विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण और गाय बैलों की पूजा अर्चना की जाती है। गाय बैलों को आज के दिन खाना खिलाई जाती है। प्रसाद के रूप में सभी के घरों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन ठेठरी खुरमी, चीला आदि बनाई जाते हैं। वहीं परंपरा के अनुसार गेड़ी दौड़ का भी खेल होता है, जिसमें बच्चों का खासा उत्साह देखा जाता है। छत्तीसगढ़ी परंपरा को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिले में आज विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए गई है।