Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.- बिलासपुर। मजदूरों से भरी ट्रैक्टर पलटने से गर्भवती महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 20 से अधिक मजदूर घायल हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है. घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है. यह घटना चकरभाटा थाना क्षेत्र के लिमतरी की है. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर में 50 से अधिक मजदूर सवार थे. धान रोपाई के लिए मजदूरों को ट्रैकर में भरकर सरवानी गांव से हरदी गांव लाते वक्त ट्रैक्टर अचानक पलट गई. हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रमीणों ने चक्काजाम कर घायलों और मृतक महिला परिवार को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे.
 

 
 
 panchayattantra24.-मुंगेली। लोरमी थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता की बिजली खंभे से लटकी लाश मिली है. बीजेपी नेता शैलेंद्र जायसवाल पूर्व एल्डरमेन रहे हैं. खेत में संदिग्ध अवस्था में शैलेंद्र का शव मिला है. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मौके पर पुलिस समेत फॉरेंसिक टीम मौजूद है. मामले की जांच की जा रही है. मामले को लेकर लोरमी थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया की खेत में लाश मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या ये सुसाइड का केस लग रहा है. फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है. जिसके लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. इसके बाद की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बता दें कि शैलेंद्र जायसवाल बीजेपी के कार्यकर्ता थे और एल्डरमैन भी थे.
 

 panchayattantra24.-कोरबा। टमाटर का व्यवसाय करने वाले एक युवक के घर से अज्ञात लोगों ने एक पेटी टमाटर की चोरी कर ली। उसने टमाटर चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों ने आज के दौर में सभी को परेशान कर रखा है। कभी पांच से दस रुपए किलो की दर से बिकने वाला टमाटर आज सौ से डेढ़ सौ रुपए प्रतिकिलों की दर से बिक रहा है। यही वजह है कि आर्थिक रुप से कमजोर लोग टमाटर खरीदने से तौबा करने लगे हैं। इस बीच टमाटर की चोरी भी होने लगी है।
ऐसा ही एक मामला कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में आया है, जहां एसईसीएल के झोपड़ीपारा निवासी सब्जी व्यवसायी कैलाश टंडन के एक पेटी टमाटर को अज्ञात लोगों ने पार कर दिया। कैलाश ने बताया कि टमाटर बेचने के लिए उसने पांच पेटी टमाटर खरीदे थे। रात तक उसके घर पर टमाटर की पांचों पेटियां थी, लेकिन सुबह देखने पर एक पेटी की चोरी हो चुकी थी। कैलाश ने टमाटर चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
सब्जी विक्रेता कैलाश का कहना है कि किसी जानकार व्यक्ति ने ही उसके घर से टमाटर की चोरी की होगी। इससे पहले भी इस तरह की घटना उसके साथ घट चुकी है, लेकिन उसने पुलिस से शिकायत नहीं की थी।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। दो साल पहले हुई चोरी के मामले को सरकंडा थाना द्वारा सुलझाया गया है. इस कार्रवाई में चोरी के ट्रेक्टर की कीमती वस्तुओं को वापस प्राप्त करने के साथ -साथ तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुरेन्द्र रजक (धारा 379, 34, थाना-सरकंडा), हरी रजक (धारा 379, 34, थाना-सरकंडा) और मुकेश रजक (धारा 379, 34, थाना-सरकंडा) बताया। साथ ही उपयुक्त धाराओं के तहत उपयुक्त कार्यवाही की जा रही है।
 

 panchayattantra24.-कोरबा। दीपका-पाली मुख्य मार्ग स्थित तिवरता के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां एक अनियंत्रित कार ने डिवाइडर तोड़ते हुए घर के बाहर खड़ी एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. हादसा इतना जबरदस्त था कि आवाज सुन मकान मालिक समेत आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए. इस हादसे में वाहन चालक को चोंट आई है. हादसे के बाद देखते-देखते लोगों की भीड़ लग गई. हादसे का पूरा वीडियो दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दी गई. जहां पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। सीएसपी संदीप कुमार पटेल (भा पु से) द्वारा संजय साहू डीएसपी यातायात की उपस्थिति में यातायात के सभी अधिकारियों के साथ बैठक किया गया। इस दौरान कई अहम निर्देश दिए गए है. बता दें कि लगातार हो रहे सड़क हादसे को देखते हुए एसपी ने निर्देश दिए है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुयोजित तरीके से रखा जाए. जिसके परिपालन में सीएसपी ने यह बैठक ली है।
▪️अवयस्क बच्चों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति
▪️नो पार्किंग जोन में अनाधिकृत वाहन खड़े किए किए जाने पर कार्यवाही
▪️ मार्ग अतिक्रमण पर कार्यवाही
▪️चौक चौराहों एव मुख्य मार्गों पर डीजल एवं पेट्रोल ऑटो अव्यवस्थित रूप से खड़ी किए जाने पर कार्यवाही
▪️यातायात जागरूकता
▪️बिना नंबर वाहनों पर कार्यवाही
▪️ नोटिस तामील
▪️ नशे के हालात में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही संबंधी महत्वपूर्ण परिचर्चा किया गया।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा शख्स घायल हो गया है. हादसे के बाद घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया है. जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय नमन सिंह की मौत हुई है. नमन बाइक से पोड़ी उपरोड़ा अपने दोस्त से मिलने जा रहा था।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। सरकारी जमीन पर निजी लोगों ने कब्जा कर मकान बनाए लिया है। इसे लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जिला कलेक्टर को नोटिस जारी किया है। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार कश्यप ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दायर जनहित याचिका में कहा है कि मुंगेली जिले की लोरमी तहसील के अंतर्गत ग्राम धोबघट्टी में शासकीय भूमि के बहुत बड़े हिस्से पर 30 लोगों ने कब्जा करके मकान बना लिए हैं। इसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी।  किसी प्रकार की पहल नहीं किए जाने पर उन्होंने याचिका दायर की। मामले में प्रारंभिक सुनवाई चीफ जस्टिस की डबल बेंच में हुई। कोर्ट ने जिला कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने कहा है। 
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा जिला सड़क दुर्घटनाओं के चलते अब हादसों के शहर के रुप में जाना जाने लगा है। रोजाना होने वाले हादसों के कारण ही शहर की पहचान दुर्घटनाओं के रुप में होने लगी है। बीती रात सीएसईबी चैकी अंतर्गत जैन मंदिर चैक पर दो वाहनों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गई। दुर्घटना में किसी को चोट तो नहीं लगी लेकिन दोनों ही वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिती निर्मित हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का मजमा लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को अलग थलग गया। इसके बाद दोनों ही चालकों को पुलिस चैकी लाया गया और आगे की कार्रवाई शुरु की गई।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर है. व्यापार विहार में दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की उठाईगिरी हुई है. कार का शीशा तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा जा रहा है कि पीड़ित कवर्धा का रहने वाला है. ट्रांसपोर्टर चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी बच्चों के लिए कॉपी पुस्तक खरीदने आया था. तारबाहर पुलिस मौके पर मौजूद है. बदमाशों की तलाश जारी है