Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.- कोरबा। तड़के सुबह अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे भारी वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया. तेज रफ्तार वाहन डेंगू नाला स्थित डिवाइडर पर टकराने से वाहन का चालक स्टीयरिंग में फंसा रहा. घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. जिसके बाद चालक को निकाला गया. घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची. फिर घंटों मशक्कत के बाद फंसे चालक को बाहर निकाला गया. चालक को निकालने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया गया है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर के युवाओं में सोशल मीडिया पर खुद को डॉन और माफिया की तरह रसूख दिखाने का एक ट्रेंड चल रहा है। कोई खुली कार में स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर रील्स बना रहा है तो कोई नकली पिस्टल लहराते और फायरिंग करते अपने आपको गैंग का लीडर बता रहा है। ऐसे ही एक और युवक ने रील्स बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस के पकड़ने पर युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। दरअसल, बिलासपुर पुलिस इस तरह से वीडियो वायरल करने वाले युवकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए अभियान चला रही है। लेकिन, पुलिस की कार्रवाई तब ढीली पड़ जाती है, जब वीडियो बनाने वाले युवक बड़े या फिर राजनीतिक रसूख से जुड़े होते हैं।
सिविल लाइन सीएसपी संदीप पटेल ने बताया कि शहर में रहने वाला हर्ष कश्यप ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें वह पिस्टल लहराते हुए खुद को माफिया बता रहा है। वीडियो की जानकारी जब पुलिस को हुई, तब हर्ष कश्यप को पकड़कर पूछताछ की गई। इसके बाद पता चला कि वह सोशल मीडिया और अपने दोस्तों पर रौब जमाने के लिए नकली पिस्टल लेकर स्टाइलिस वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में वायरल किया था। पुलिस ने उसके हाथ जोड़ते हुए माफी मांगने का वीडियो भी बनाया है। जिसमें युवक आगे से ऐसी गलती नहीं करने और युवाओं को भी इस तरह की गलती नहीं करने की नसीहत दे रहा है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में कस्टम मिलिंग के चावल को तय समय में जमा नहीं करने पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राइस मिल में गड़बड़ी पाए जाने के बाद विभाग ने 85 लाख रुपए कीमती 3 हजार 400 क्विंटल धान को जब्त किया है। दरअसल, कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं होने पर कलेक्टर ने राइस मिलर्स के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है, जिसके बाद विभाग ने यह पहली कार्रवाई की है। बीते दिनों कलेक्टर सौरभ कुमार ने खाद्य विभाग के अफसरों की बैठक लेकर कस्टम मिलिंग के चावल की जानकारी ली थी। इस दौरान अफसरों ने बताया कि जिले के ज्यादातर राइस मिलर्स समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की अफरातफरी कर रहे हैं और कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं कर रहे हैं। इस पर उन्होंने अफसरों को राइस मिल की जांच कर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए थे।

panchayattantra24.-बिलासपुर। में नशे का कारोबार पर प्रतिबंध लगाने और नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए SP (आईपीएस) संतोष कुमार सिंह की निजात अभियान का जिले में असर दिखने लगा है। एक तरफ नशे की लत में आए सैकड़ों लोगों ने इस अभियान से जुड़कर नशे से छुटकारा पा लिया तो कुछ ने अवैध कारोबार को छोड़कर पुलिस की मदद से जूस और चाय की दुकान खोलकर जिंदगी संवार ली।
अभियान से जिले में अपराधों के ग्राफ में भी कमी आई है। पिछले पांच माह में पिछले सालों की तुलना में 12% अपराध कम हुए हैं, जिसमें हत्या के प्रयास में 66%, हत्या में 21%, चाकूबाजी में 74 प्रतिशत, छेड़छाड़ में 46 फीसदी और चोरी में 21% कमी आई है।
SP संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा खत्म करने के साथ ही इसकी गिरफ्त में फंस चुके लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, नशे के गिरफ्त में फंसे लोगों की मदद के लिए सभी आगे आएं, तभी इनकी मदद की जा सकती है। इन्हें समझाना है, इनकी समस्या को सुनना है, इन्हें भी अपनों का साथ चाहिए, इनसे भेदभाव या नफरत ना करें, इनका उपचार कराएं, जिससे नामुमकिन कहा जाने वाला काम भी मुमकिन हो सकता है और ये लोग नशे की दुनिया से बाहर आकर एक स्वच्छ समाज का हिस्सा बन सकते हैं।

panchayattantra24.-कोरबा। कबाड़ चोर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता छ. ग. राज्य स्टेट पावर डिस्ट्री कंपनी लिमिटेड दर्री ग्रामीण सब्बीर साहू ने 11 नग लोहे के खम्भे की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 370 / 2023 धारा 379,34 भादवि कायम कर वरिष्ट अधिकारीयो को तत्काल अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको सनत सोनवानी के नेतृत्व में बालको पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयों की पता तलाश एवं धर पकड़ में जुट गई। जो मुखबीर से सूचना मिला कि जसविन्दर सिंह साकिन परसाभांठा एवं उनके साथियों के द्वारा चोरी किये है जिस पर पुलिस टीम जसविन्दर को घेराबंदी कर पकडे जिसे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर अपने साथियो अनवर इम्तियाज, विनोद, रवि एवं अन्य के साथ ग्राम छातासरई रोड में बिजली खम्भे को गैस कटर से काट कर मनीष पटेल के 407 माजदा वाहन क सीजी 12 9698 में बिजली खम्भा 11 नग को काटकर एक एक खम्भे को 3-3 टुकडो में काटकर माजदा वाहन में लोड किये थे अधिक वजन होने से वाहन किचड़ में फस गया था जो नही निकलने से दूसरा वाहन मंगाकर चोरी किये लोहे के खम्भे को ले जाना स्वीकार किये।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक सनत सोनवानी, सउनि नीलम केरकेटटा, मोती लाल डनसेना आरक्षक अनिल साहू, राजेन्द्र यादव, हरिश मरावी, चन्द्र प्रकाश कोर्राम, हिमांचल कंवर, शिव कुमार पैकरा, कृष्णा मरावी, शत्रुहन बंजारे, उमेश दुबे, सायबसेल से प्र. आर. गुना राम सिन्हा , आर. आलोक टोप्पो, सुशील यादव, रितेश शर्मा, सैनिक रामकृष्ण सोनवानी, शामिल रहे।
panchayattantra24.-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सूर्या विहार में कल अज्ञात युवकों के द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस फायरिंग की खबर जैसे ही आम हुई पुलिस के भी कान खड़े हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और अफसरों को आरोपियों के धरपकड़ के निर्देश दिए। इस पूरे फायरिंग की घटना का वीडियों भी बनाया गया था जिसमे नजर आ रहा था कि आरोपी वैगन आर कार में पहुंचे थे। इस फायरिंग से एक अन्य गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी कार समेत बसंत वाटिका की तरफ भाग निकले थे।
वही इस घटना की पड़ताल के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. गिरफ्त में आये आरोपियों में एक आरोपी नाबालिक है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मौज-मस्ती के लिए फायरिंग की थी। पुलिस ने उनके पास फायरिंग में प्रयुक्त एयरगन और कार को भी बरामद कर लिया है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में आज आम आदमी पार्टी की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद है। आप की इस सभा का आयोजन साइंस कॉलेज ग्राउंड में किया गया है। सभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया। बिलासपुर के साइंस कॉलेज में आप की मेगा महारैली को संबोधित करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार बदलने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती। दिल्ली-पंजाब की तरह झाडू का बटन दबाना पड़ता है। आप ने पंजाब में पूरे के पूरे परिवार की जमानत जब्त करा दी है।
इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के विकास की जमकर गाथा गई, उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी को 24 घंटे बिजली मिल रही है। दिल्ली में सबको इलाज फ्री में मिल रहा है। विकास के नाम से आज दिल्ली की पहचान बनी है। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को सबसे ईमानदार पार्टी बताया है। बिलासपुर में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला, लोहा हर खनिज संपदा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में ईमानदार नेता और ईमानदार पार्टी की कमी है। छत्तीसगढ़ को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने लूटा है। केजरीवा ने आगे कहा कि सीएम भगवंत मान ने एक साल में पंजाब में 24 घंटे बिजली दी। मोदी बोलते हैं केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है, हमने स्कूल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं का सफर मुफ्त किया।

panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में हुए सड़क हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई है। वो कोयला खाली करके वापस लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में ट्रेलर चालक ने गलत दिशा में ट्रेलर को मोड़ दिया। जिसके बाद उसकी टक्कर ट्रक से हो गई और ड्राइवर की मौत हो गई है। हादसा कोना थाना क्षेत्र में हुआ है। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लोखंडी गांव के पास कोल डिपो है। यहीं पर कोरबा के पाली का रहने वाला ड्राइवर रोशन मानिकपुरी कोयला खाली करने आया था। यहां कोयला खाली करके वह रविवार सुबह वापस लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि रास्ते में ही ट्रेलर चालक ने गलत दिशा में गाड़ी को मोड़ दिया। जिससे पीछे से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। ट्रक भी तेज रफ्तार में थी। इस वजह से ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला। वहीं जैसे ही उसकी टक्कर हुई। मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान की गई। उसके परिजनों को भी सूचना दी गई थी। इधर, हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
panchayattantra24.-कोरबा। जिले में दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जहां पहली घटना दर्री डेम के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई. कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी घटना पाली थाना अंतर्गत सरायपाली के पास तेज रफ्तार 2 ट्रेलर की आपस में भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली बिलासपुर मुख्य मार्ग सराईपाली के पास तेज रफ्तार 2 ट्रेलर आपस में भिड़ गए. दर्दनाक हादसे में दोनों वाहनों के चालक की मौत हो गई. हादसे में जान गवाने वाले अरुण सिभमरावी रैनपुर खुर्द दीपका निवासी और दूसरा बंसीलाल धनवराभांठा पाली निवासी हैं. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. ये घटना रात लगभग 3:00 बजे हुई है।

panchayattantra24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में बिना अनुमति के संचालित क्लीनिक और हेल्थ सेंटर पर प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई की. अवैध तरीके से संचालित नरेश हेल्थ सेंटर के ई क्लिनिक को सील कर दिया गया है. पिछले काफी दिनों से जिले में पेंड्रा, पेंड्रारोड मरवाही के ग्रामीण इलाके में नरेश हेल्थ सेंटर के नाम से संचालित ई क्लिनिक सेंटर चलाया जा रहा था. जिसमे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 10 वीं और 12 पास लड़के लड़कियों को एक महीने की ट्रेनिंग देकर उनसे ग्रामीणों का इलाज कराया जा रहा था. ट्रेनिंग के एवज में उनसे 45 से 50 हजार रुपये की वसूली भी की जा रही थी. ई क्लीनिक के जरिए गांव में मरीजों का इलाज कराकर बिलासपुर और रायपुर निजी अस्पताल ले जाने का गोरखधंधा चल रहा था।
युवक युवतियों को कई प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई थी, जिसमे जीवन रक्षक दवाइयों के साथ एच शेड्यूल की भी दवाइयां इनके पास मिली थी. मामले कि जानकारी मिलने पर कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने बिना अनुमति के संचालित हेल्थ केयर सेंटर पर कार्रवाई करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया. जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी पेंड्रा रोड पुष्पेंद्र शर्मा, प्रभारी तहसीलदार पेंड्रा रोड अविनाश कुजूर, बीएमओ गौरेला डॉ अभिमन्यु, हल्का पटवारी विनोद जगत की टीम ने कार्रवाई शुरू की. नरेश हेल्थ केयर के द्वारा बिना अनुमति संचालित दुर्गावती तिराहा, गौरेला, बांधामुड़ा गौरेला, सारबहरा, देवरगांव में संचालित ई क्लीनिक सेंटर सील कर दिए गए है।