Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर



panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले के हथनेवार गांव में मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने जबदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार डॉक्टर की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के खपरीडीह के रहने वाले डॉक्टर चंद्रेश श्रीवास (31 साल) अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए नगर पालिका चांपा आ रहे थे। वे मुख्यमंत्री शहरी एवं स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित हाट बाजार मोबाइल यूनिट क्लीनिक में डॉक्टर के पद पर पदस्थ थे।
वहीं दूसरी मोटर साइकिल पर सवार होकर 3 युवक शत्रुघ्न निषाद (22 वर्ष), शांतनु निषाद (22 वर्ष), मनोज निषाद (21 वर्ष) निवासी चोरहा देवरी कोरबा से अपने गांव वापस लौट रहे थे। तीनों किसी काम से कोरबा गए हुए थे। इसी दौरान बिर्रा मुख्य मार्ग हथनेवार गांव के मेन रोड पर डॉक्टर और तीनों युवकों की मोटर साइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार युवक सड़क किनारे जा गिरे। दोनों बाइक हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चारों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने डॉक्टर चंद्रेश श्रीवास को मृत घोषित कर दिया।
