Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर



panchayattantra24.बिलासपुर। बिलासपुर के रतनपुर स्थित सरकारी अस्पताल में अब दांत से संबंधित बीमारी के इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। इससे अब क्षेत्र के मरीजों को नकली दांत लगवाने के लिए प्राइवेट अस्पताल जाकर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने पहल शुरू करते हुए सुविधा दी है, जहां (नकली दांत (आर.पी.डी.) बनाकर मरीजों को लगाया जा रहा है। दांत दर्द से राहत दिलाने के अलावा यहां के डॉक्टर कृत्रिम दांत लगवाने तक की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
सोमवार को रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 58 वर्ष की एक महिला मरीज का डेंचर (नकली दांत (आर.पी.डी.) लगाकर इसकी शुरुआत की। महिला मरीज 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में दांतों की समस्या लेकर दंत चिकित्सा विभाग में आई थी। यह महिला पहली मरीज हैं, जिन्हें रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में डेंचर यानी नकली दांत बनाकर लगाया गया है। इसके पहले यह सुविधा पूरे जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं मिल रही थी। सीएमएचओ डॉक्टर राजेश शुक्ला के निर्देश पर केंद्र प्रभारी डॉ. अविनाश सिंह और दंत चिकित्सक डॉ. विक्रांत घोरे के संयुक्त प्रयास से यह इलाज अब रतनपुर क्षेत्र के मरीजों को उपलब्ध हो सकेगा।




panchayattantra24.कोरबा। देश के सबसे बड़े कोयला खदानों के लिए मशहूर कोरबा गुंडागर्दी के लिए भी जाना जा रहा है. ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दुरपा रोड का है. जहां एक युवक से हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने गुंडाटैक्स के लिए अगवा कर मारपीट की. मारमार कर अधमरा करने के बाद बदमाशों ने पीड़ित युवक को आधी रात छोड़ा. जिसके बाद परिवार वाले युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे. पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवक अभिषेक तुली (24) की शिकायत पर चीना पांडेय, गोपू पांडेय, कोमल पटेल, गौतम ऊर्फ कांड़े, आलोक ऊर्फ सोना, कृष ऊर्फ गोलू, पाण्डया, नीशू और राहूल ऊर्फ मोटू सहित कुल 9 बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं. सभी आरोपियों पर अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट करने और धमकाने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. इनमे गैर जमानतीय धाराएं शामिल हैं. पुरानी बस्ती निवासी चीना पांडे का नाम एक हत्याकांड में भी शामिल रह चुका है. जिसे जिले से तड़ीपार भी किया गया था. चीना के अलावा अन्य बदमाश भी हिस्ट्रीशीटर रहे हैं।
पीड़ित युवक अभिषेक ने शिकायत में बताया कि 14 जून को गुंडा टैक्स के तौर पर चीना पांडेय और उसके बदमाशों ने उससे 10000 रुपये की मांग की. रुपये नहीं होने की बात कहने पर पहले उसे अगवा कर उसके गौशाला लेकर गए और अधमरा होने तक बेदम पीटा. शराब के नशे में बदमाशों ने उससे मारपीट की. अभिषेक ने बताया कि चीना पांडेय पहले भी दो-तीन बार गुंडा टैक्स के रूप में पांच, दस हजार ले चुका है।
मारपीट की इस घटना के बाद, इसे वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है. सूत्रों की माने तो यह अवैध कार्य में लगे दो गुटों के बीच के वर्चस्व की लड़ाई है. जिसके कारण एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों से गुंडा टैक्स की मांग की थी. पहला गुट, अवैध कार्यों को संचालित करने वाले दूसरे गुट से गुंडा टैक्स की मांग कर रहा था. जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है. इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका को लेकर भी कई तरह की चर्चा है।
