Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
panchayattantra24.जांजगीर-चांपा। चांपा कोरबा रोड में देर रात सड़क हादसा हो गया. जिसमें हाईवा और माजदा की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे माजदा में भीषण आग लग गई. इसमें माजदा में बैठे चालाक और परिचालक की जलकर मौत हो गई. जिनके शव को क्रेन की मदद निकाला गया।
दोनो मृतक लछनपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक माजदा में प्लास्टिक भरा था और हाईवा में कोयला लोड था. इस हादसे में हाइवा में भरे कोयले में भी आग लग गई. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।
panchayattantra24.बिलासपुर। प्रदेश में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों की वंश वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट को प्रतिबंधित किया गया है। उप संचालक मछली पालन ने बताया कि राज्य के समस्त नदियों-नालों तथा सहायक नदियों में सिंचाई के लिए निर्मित तालाब व जलाशय में किये जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी जल स्रोतों में मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त अवधि में छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रुपए का जुर्माना का प्रावधान है। उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होंगे।

panchayattantra24.बिलासपुर। भीषण गर्मी में लगातार एक के बाद एक आगजनी के मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिनों बिलासपुर के तेलीपारा और बुधवारी बाजार में आगजनी के बाद अब पचपेड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वाकारी गांव में बीती रात आग लगने से तीन मकान जलकर खाक हो गए. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और देर रात आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक तीनों घरों का पूरा सामान जल चुका था. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने की ये घटना धुर्वाकारी गांव की है. यहां के रहने वाले नंदू घृतलहरे के घर में ही पहले आग लगी थी. जो बाद में दूसरे घरों में फैली और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. बुधवार को नंदू धृतलहरे के पड़ोसी के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था. जिसमे उसके परिवार के सभी लोग शामिल होने गये हुए थे. इसी दौरान रात करीब 9:30 बजे नंदू घृतलहरे घर पर ही था. उसे घर में अचानक धुआं निकलते दिखाई दिया. तुरंत वह घर से बाहर निकला और आसपास के लोगों को घर से धुआं निकलने के बारे में बताया. पड़ोसियों के साथ घर वापस पहुंचते के दौरान ही घर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
नंदू और गांव के दूसरे लोगों ने आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती ही चली गई. धीरे धीरे आग पड़ोस के दो घरों में भी फैलने लगी. परिवार और गांव वाले बाल्टियों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे. लेकिन घर में रखा इलेक्ट्रिक सामान, गैस सिलेंडर के कारण आग और फैल गई. फायर ब्रिगेड़ को आग लगने की सूचना दी गई।
panchayattantra24.-बिलासपुर। बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर होने के बाद त्रिपुरा से बरामद कर लाई गई युवती को हाईकोर्ट ने छूट दी है कि उसे स्वयं तय करने की छूट है कि वह माता-पिता के साथ रहेगी या उस युवक के साथ जिसके साथ अभी रह रही है। बिलासपुर जिले के लोखंडी ग्राम की बालिग युवती के घर से गायब होने पर उनके माता-पिता ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने जब उसकी खोजबीन नहीं की तो उन्होंने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। इस पर कोर्ट ने बिलासपुर पुलिस को युवती को ढूंढने और कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अगरतला त्रिपुरा जाकर युवती को बरामद कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया। सोमवार को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया। इसमें कहा गया है कि युवती चाहे तो अपने माता-पिता के पास रहे या फिर उस युवक के साथ जिसके साथ वह त्रिपुरा में जाकर रह रही थी।

panchayattantra24.-बिलासपुर। वॉटर प्लांट लगाकर पैसे इन्वेस्ट करने पर छह महीने के भीतर डबल कमाई होने का झांसा देकर ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित महिला से पुराना जान-पहचान होने का फायदा उठाकर तीन लाख से अधिक पैसे वसूल लिए। इस दौरान पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने इस तरह से कई लोगों से करीब ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने उन्हें कोरबा में दबिश देकर पकड़ा है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। व्यापार विहार निवासी अहाना फ्रांसिस ने बीते 28 अप्रैल को तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि सुभाष ताती उसकी पत्नी मीना ताती और अन्य लोगों ने मिलकर उनके और उनके भाई-बहन के साथ तीन लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। महिला ने बताया कि आरोपी-पति-पत्नी से उनका पुराना जान-पहचान था, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने झांसा दिया कि अल्कालाइन वॉटर प्लांट में पैसा निवेश करने पर उन्हें 6 महीने में डबल फायदा होगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इस केस की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पति-पत्नी के साथ अन्य लोग भी मिले हुए है, जिन्होंने शिकायतकर्ता महिला और उनके रिश्तेदारों के साथ ही और कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। उन्हें भी आरोपियों ने वॉटर प्लांट लगाने के लिए इन्वेस्ट करने पर छह महीने के भीतर डबल पैसा दिलाने का दावा किया था। जांच में पता चला कि आरोपियों ने इस तरह ठगी कर ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली कर ली है।
इस केस की जांच के दौरान ही कोरबा के बालको निवासी सुभाष(48) ताती पिता दिवंगत गोविंदराम ताती और उसकी पत्नी मीना(38) ताती उर्फ नीना ताती की जानकारी जुटा ली थी। इसके साथ ही पुलिस ने उसके सहयोगियों की भी कुंडली बना ली है। सोमवार को पता चला कि दोनों पति-पत्नी कोरबा छोड़कर भागने की फिराक में है। कोरबा में दबिश देकर उन्हें दबोच लिया गया। इस केस में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
panchayattantra24.बिलासपुर। न्यायधानी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से आठवीं की छात्रा की मौत हो गई. वह अपनी सहेली के साथ राशन दुकान से लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही कार की ठोकर से छात्रा हवा में 10 फीट उछलकर दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस हादसे में दूसरी बच्ची बाल- बाल बची. हादसे के बाद वाहन सहित आरोपी चालक फरार हो गया. इस हादसे से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम किया. करीब दो घंटे बाद पुलिस अफसरों ने मामला शांत कराया. यह घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी की है।
बिलासपुर-बलौदा मार्ग स्थित ग्राम गुड़ी में गुरुवार की सुबह करीब 10.30 बजे गांव के ही 14 साल की लड़की विमला उर्फ सिमरन रात्रे पिता प्रमोद रात्रे अपनी सहेली विद्या रात्रे के साथ उचित मूल्य की दुकान गई थी. सुबह करीब 11 बजे दोनों दुकान से खाली बोरी लेकर घर लौट रहे थे. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने सिमरन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद सिमरन सड़क से दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
K.W.N.S.-बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा गुरुवार को बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे. यहां वे जिला अधिवक्ता संघ के अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल हुए। सम्मान समारोह का आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम में किया गया था. जस्टिस मिश्रा को श्रीफल और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के जज प्रशांत मिश्रा ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मैं छत्तीसगढ़ की धरती का हमेशा ऋणी रहूंगा.सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत मिश्रा बिलासपुर हाई कोर्ट में एक्टिंग जस्टिस रहे हैं। मिश्रा हाई कोर्ट में शुरुआत में वकील फिर जज नियुक्त हुए. सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त के बाद वे गुरुवार को जिला बार अधिवक्ता संघ के सम्मान समारोह में पहुंचे. कार्यक्रम में हाईकोर्ट जस्टिस संजय के अग्रवाल, संजय श्याम अग्रवाल भी शामिल हुए थे।
अपने उद्बोधन में जस्टिस प्रशान्त मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट का जज बनने का मौका मिला है. कोलेजियम ने छत्तीसगढ़ के एक जस्टिस को यह सम्मान दिया है। मैं बहुत आभारी हूं. बिलासपुर मेरी कर्मभूमि है. मैं इसका कर्ज कभी नहीं चुका सकता. जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं अपनी कर्मभूमि का कुछ अंश चुकाने की कोशिश करुंगा. प्रशांत मिश्रा ने आगे कहा कि नकारात्मकता की जीवन में कोई जगह नहीं है। हर काम किसी फल की इच्छा से नहीं करना चाहिए. भगवान पर भरोसा रखकर अपना काम करें तो उसका फल अवश्य कभी न कभी मिलता ही है।

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम किरीत में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांयोजना का संचालन कर महिला स्व सहायता समूह विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित करके आत्मनिर्भर हो रही हैं। गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाओं की ओर से किरीत गौठान के अंतर्गत शासन की ओर से दी गई 3 एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती कर रहे हैं। समूह के सदस्य सावित्रीबाई ने बताया कि उनके समूह में 10 सदस्य हैं वे गौठान में बैंगन और बरबट्टी का उत्पादन कर रहीं है। उनके द्वारा प्रति 3 दिनों में लगभग 2 से 3 क्विंटल बैंगन का उत्पादन हो रहा है, वे उत्पादित बैंगन को आसपास के लोकल बाजार में बेच रहे हैं। जिससे उन्हें बहुत ही अच्छा मुनाफा हो रहा है। समूह की ओर से गौठान में पिछले 1 साल से बैंगन, टमाटर में धनिया व अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं। वे बताते हैं कि पहले हम सिर्फ घर के ही कार्यों में सीमित थे लेकिन गौठान में उन्हें बेहतर रोजगार मिला है वे बैंगन, बरबट्टी, टमाटर की खेती कर रहे हैं और उनसे एक अच्छी आय अर्जित हो रही है तथा उनका मान सम्मान बढऩे के साथ-साथ आर्थिक व सामाजिक रूप से भी स्थिति सुदृढ़ हुई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को आभार व्यक्त किया।

K.W.N.S.-कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा में पुलिस गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए मुस्कान अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को 24 घंटों के अंदर बरामद किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर एसपी संतोष सिंह और उनकी टीम गुमशुदा बच्चों की तलाश में मुस्कान अभियान चला रहे हैं। इसके तहत उनके पास मंगलवार 6 जून को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश में जुट गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नाबालिग को ग्राम लोहर्सी से बरामद किया। दरअसल, विजय वर्मा (28 वर्ष), पिता दिलीप वर्मा और पटैता निवासी लक्ष्मी मरावी (17 वर्ष), पिता उमेद मरावी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि, पहले तो आरोपियों ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गए। फिर विजय वर्मा ने उसका रेप किया। पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आगे की कार्यवाही जारी है।

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले में आज सुबह बाइक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गया. दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक छात्रा समेत 2 गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां छात्रा की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, जांजगीर-पामगढ़ मुख्यमार्ग में आज सुबह 7 बजे के करीब स्कूटी और बाइक की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिससे बाइक सवार 3 युवक और स्कूटी सवार छात्रा जमीन पर गिर पड़ी. घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना जोरदार था कि दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
बताया जा रहा है कि मुड़पार (ब) निवासी पूर्वा खांडेकर ट्यूशन के लिए स्कूटी से पामगढ़ आ रही थी. वह भदरा पहुंची थी कि सामने से कुटरा निवासी तीन युवक, जिसमें सागर कश्यप 20 साल, बजना कश्यप 20 साल और चंद्रमणि कश्यप 22 साल बाइक से पामगढ़ से कुटरा की ओर जा रहे थे. दोनों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. घायलों को तत्काल उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां बाइक चालक सागर कश्यप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं छात्रा पूर्वा खांडेकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है. घायल युवकों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।