Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.-बिलासपुर। प्रदेश में आदर्श आचार सहिंता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिख रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को पदनाम वाले नंबर प्लेट और प्रतिबंधित मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। पदनाम और राजनीतिक चिन्ह वाले 14 वाहनों से पुलिस ने प्लेट निकलवाए।
इसके अलावा प्रतिबंधित मोडिफाइड साइलेंसर युक्त 9 बुलेट पर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने कुल 130 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 51 हजार रुपये का चालान किया।
बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी फ्लाइट

panchayattantra24.-बिलासपुर। अलायन्स एयर ने विंटर शेड्यूल में सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बिलासपुर से दिल्ली की सीधी फ्लाइट 31 अक्टूबर से चलाने की घोषणा की है। बिलासपुर- प्रयागराज सेवा भी इन्हीं तीन दिनों में जारी रहेगी। इसके अलावा बिलासपुर से दिल्ली के लिए जबलपुर होकर चलने वाली फ्लाइट अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। सोमवार को कोई भी फ्लाइट नहीं होगी। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के समय दी गई गिरफ्तारी का असर हुआ है।
विन्टर शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से बिलासपुर सीधी फ्लाईट सुबह 9.00 बजे उड़कर 11.15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यह फ्लाईट दोपहर 3.15 पर बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 5.25 बजे दिल्ली में उतर जायेगी। इस उड़ान के कारण प्रयागराज उड़ान के समय भी परिवर्तन किया गया है। यह अब 11.45 बजे बिलासपुर से उड़कर दोपहर 1.00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 1.30 पर वहा से उड़कर दोपहर 14.45 बिलासपुर वापस आ जायेगी। यही फ्लाइट फिर दिल्ली जाएगी। बिलासपुर दिल्ली वाया जबलपुर का समय पहले जैसा ही रखा गया है।
गौरतलब है कि हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति लगातार बिलासपुर से देश की चारो महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग करती रही है। हाल ही में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर में दौरा हुआ था, तब समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मिलने का समय मांगा था। परन्तु समय न मिलने पर विरोध स्वरूप 35 सदस्यों ने गिरफ्तारी दी थी। समिति ने बिलासपुर से हैदराबाद, बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से मुंबई तक भी सीधी उड़ान की मांग दोहराई तथा बिलासपुर एयरपोर्ट को पुनः उड़ान 5 योजना में शामिल करने की मांग की है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह डेवलप किया जाएगा. स्टेशन में भव्य एंट्रेंस के बाद यात्रियों के लिए सुविधाजनक वेटिंग हॉल बनाया जाएगा. फर्स्ट फ्लोर पर फूड कोर्ट के अलावा शॉपिंग मॉल भी होगा. रेलवे ने इसके लिए डीपीआर तैयार कर बोर्ड को भेजा है, मंजूरी मिलने के बाद टेंडर किया जाएगा. स्टेशन को डेवलप करने में 465 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. बता दें कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन का मुख्यालय भी है, जिसके चलते यहां यात्रियों की काफी भीड़ रहती है. रेलवे आने वाले 30 सालों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखकर इसके डेवलपमेंट पर काम कर रहा है. जिसे पूरा होने में 32 महीने लगेंगे।
रेल अफसरों के मुताबिक प्लेटफार्म में प्रवेश करते ही ऐसा महसूस होगा, जैसे किसी बड़े शॉपिंग मॉल या फिर भव्य एयरपोर्ट में प्रवेश कर रहे हैं. पूरे प्लेटफार्म का इंटीरियर देखने लायक होगा. शेड की जगह पर बेहतरीन फाल्स सीलिंग से डिजाइन की हुई छत होगी. प्रथम तल पर फूड कोर्ट और छोटा शॉपिंग मॉल भी होगा, इसमें सफर में जरूरी सभी तरह के सामान होंगे. वेटिंग हॉल से लेकर रिटायरिंग रूम को सुविधाजनक बनाया जाएगा. बुजुर्ग यात्रियों के लिए बैटरी कार की सुविधा होगी. एस्कलेटर और लिफ्ट भी लगाए जाएंगे।
panchayattantra24.-कोरबा। इसी महीने के 15 तारीख से मां दुर्गा का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले SECL प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे दी है। प्रबंधन ने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है। बोनस के लिए प्रबंधन ने 322 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। त्योहार से पहले बोनस मिलना कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात से कम नहीं है। बात करें कर्मचारियों के खाते में आने वाली रकम की तो हर कर्मचारी के खाते में कम से कम 85 हजार रुपए जमा होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार SECL पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में पांच गुना की बढ़ोतरी की है। वर्ष 2010 में कर्मचारियों को 17 हजार रुपए बोनस मिले थे, वहीं पिछले वर्ष बोनस की राशि 76,500 रुपए रही। बता दें कि कोल इंडिया (सीआइएल) एवं अनुषांगिक कंपनियों समेत सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के कामगारों का बोनस तय करने के लिए नई दिल्ली में बैठक आयोजित की गई थी, इसमें कोल इंडिया प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अगर पूरे कोल इंडिया की बात की जाए तो यहां दो लाख 17 हजार 429 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों के मध्य 1800 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण किया जाएगा। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डा सनीश चंद्र ने बताया कि सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान विजयदशमी त्योहार से पूर्व कर दिया जाएगा।
कोयला कर्मियों को अक्टूबर माह में मिलने वाला सितंबर माह के वेतन भुगतान में कोल इंडिया ने रोक लगा दी थी। सभी संबधित कंपनियों को लिखे पत्र में कहा गया था कि आगामी आदेश तक न तो वेतन भुगतान किया जाए और नहीं उसकी गणना कर वेतन पर्ची निकाली जाए। केवल हाजिरी दर्ज किया जाए। इसके साथ ही कर्मियों का वेतन भुगतान रूक गया था। सोमवार कोल इंडिया प्रबंधन व श्रमिक संघ प्रतिनिधियों के मध्य बैठक हुई। इसमें प्रबंधन ने कोयला कर्मियों को 11 वां वेतनमान की दर से ही सितंबर माह का वेतन अक्टूबर में एक-दो दिन के अंदर भुगतान करने की बात कही। इसके साथ ही श्रमिक संघ ने प्रस्तावित हड़ताल टाल दी।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही एक बार फिर सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी पांच राज्यों में जीत दर्ज करने का दावा किया है. वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश पर जमकर निशाना साधते हुए बीजेपी का मुद्दा लपकने का आरोप लगाया. बीजेपी के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने राज्य की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले चार साढ़े चार साल में कोई विकास नहीं हुआ है जो विकास हुआ था वह बीजेपी की सरकार के दौरान हुआ था. ओम माथुर ने कांग्रेस पर मुद्दा छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के वक्त हिंदुत्व और गाय-गोबर का मुद्दा जो बीजेपी का मुद्दा है वह छत्तीसगढ़ सरकार ने लपकने का प्रयास किया है लेकिन उसमें भी वह घोटाला कर गए. बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ने पर ओम माथुर ने कहा कि कोई नुकसान नहीं है हमने कई राज्यों में ऐसा प्रयोग किया है. हमारे लिए कमल ही एक चेहरा है और इस पर जनता भरोसा करती है।
बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने चुनाव में बहुमत से जीत का दावा करते हुए कहा कि हम पूरी तरह से तैयार है. हम सभी पांच राज्यों में सरकार बनाएंगे. छत्तीसगढ़ में बीजेपी इस बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. ओम माथुर ने पीएससी मामलें में सीएम भूपेश के ‘रमन सरकार पहले घोटाले की जांच कराए’ बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर पार्टी को किसी भी विषय मे बोलने का अधिकार है, पूर्ण रूप से कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है. कोई विधायक, ऐसा कोई दल या क्षेत्र नहीं बचा है जहां भ्रष्टाचार न हुआ हो. इन्होंने प्रधानमंत्री की योजनाओं में भ्रष्टाचार किया, गौशाला में पैसा खाया है इसलिए उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है. अब इसका फैसला जनता करेगी।

panchayattantra24.-कोरबा। जिले के उरगा-हाटी मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 को इसकी सुचना दी. जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत युवक का नाम रहीम टोप्पो है जो कि जशपुर का रहने वाला है, वहीं दूसरे युवक को सूचना मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरबा मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां उसका इलाज जारी हैं. वहीं पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए अनवर ढेबर समेत चार लोगों की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों अरुणपति त्रिपाठी, नितेश पुरोहित और पप्पू ढिल्लन समेत अनवर ढेबर की की अंतरिम बेल भी खारिज कर दी है. बता दें कि ईडी ने अनवर ढेबर को 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला का दोषी बताया है. गिरफ्तारी के बाद ढेबर को हाईकोर्ट ने स्वास्थ्यगत कारणों को लेकर अन्तरिम जमानत पर छोड़ा है, लेकिन रेगुलर याचिका खारिज होने के बाद अनवर ढेबर की समस्या बढ़ गई है।
ईडी ने छापामार कार्रवाई के बाद आरोप लगाया कि प्रदेश में 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है. पूछताछ के बाद बाद ईडी ने रायपुर निवासी कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया. स्वास्थ्यगत कारणों को लेकर अनवर के वकील ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल किया. कोर्ट ने स्वास्थ्य के मद्देनजर अनवर ढेबर को अन्तरिम जमानत पर मुहर लगाया था. मामले में पिछले दिनों ढेबर की तरफ से हाईकोर्ट में रेगुलर याचिका के लिए आवेदन दाखिल किया गया. आज सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति गौतम भादुडी की कोर्ट ने अनवर ढेबर की रेगुलर याचिका को खारिज करते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया है।

panchayattantra24.- बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु ‘’कॉप ऑफ द मंथ’’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। जिसमें दिल्ली की सबसे बड़ी करोड़ों की चोरी और सिविल लाईन की चोरियां निकालने वाली टीम भी कॉप ऑफ द मंथ बनी है। माह सितंबर के लिए थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर के चोरी के प्रकरणों में अत्यन्त सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए आरोपी से 18 किलो 675 ग्राम सोना एवं साढ़े बारह लाख रूपये नगदी रकम बरामद करने के सराहनीय कार्य हेतु उप निरी. कृष्णा साहू, प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं आर. अविनाश कश्यप, आर. सोनू पॉल को. थाना हिर्री क्षेत्रान्तर्गत ‘‘निजात’’ अभियान में एनडीपीएस के तहत 500 ग्राम चरस बरामद करने के लिये स.उ.नि. हेमन्त सिंह को। महिला संबंधी अपराध में अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु स.उ.नि. सीता साहू को।लगन एवं परिश्रम से यातायात व्यवस्था का कार्य संपादन करने के लिये प्र.आर. दीपक घोष को। थाना कोटा के बड़़ी संख्या में स्थायी वारंटियों एवं चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग के सराहनीय कार्य हेतु आर. संजय श्याम को। आर.(चालक) विनोद साहू रक्षित केन्द्र, बिलासपुर को लगन एवं परिश्रम से कर्तव्य निष्पादन हेतु कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है। दूसरी ओर बल में अनुशासन कायम रखने हेतु इस माह रक्षित केन्द्र में पदस्थ दो आरक्षकों को लम्बी अवधि से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति पर और दो आरक्षकों को विचाराधीन बंदी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पर को दीर्घ शास्ति, बड़ी सजा दी ।

panchayattantra24.-कोरबा। सर्वमंगला से कुसमुंडा मार्ग पर फिर जाम लगने से लोग परेशान रहे। कुसमुंडा खदान में वाहनों की एंट्री बंद होने से सड़क पर ही खड़ी रही। प्रशासन जाम को समाप्त करने सफल नहीं हो पा रहा है। एसईसीएल प्रबंधन भी एक सप्ताह बाद भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर पाया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कुसमुंडा खदान में मंगलवार को हुई बारिश के बाद से ही भारी वाहनों की एंट्री कम हो गई थी। बुधवार रात के बाद सुबह से ही स्टॉक मेजरमेंट की वजह से वाहनों को एंट्री नहीं दी गई। इसके कारण कुसमुंंडा थाना चौक से ईमलीछापर चौक होते हुए वैशाली नगर तक भारी वाहनों की कतार लगी रही। खम्हरिया और 6 नंबर डंपर पुल तक रोड पर वाहन फंसे रहे। इधर प्रेमनगर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसकी वजह से आवाजाही करने वाले लोग दिन के साथ ही रात में परेशान रहे। कुसमुंडा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ आम लोगों के लिए रास्ता बनाते नजर आए। लेकिन जब तक भारी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक समस्या का समाधान होना मुश्किल है।

panchayattantra24.- बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र लिखने के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट में शुक्रवार को दिल्ली की फ्लाइट के लिए ट्रायल किया गया. एलाइंस एयर ने इसकी सुविधा दी. संभवत: विंटर सीजन में बिलासपुर से दिल्ली तक के लिए नई फ्लाइट मिल सकती है. एलाइंस एयर की फ्लाइट प्रयागराज से आकर सीधे दिल्ली जाएगी. जो कि शनिवार और रविवार को उड़ेगी. बता दें कि बीते मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा था. पत्र में सीएम भूपेश ने बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने और रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद एयर रूट पर विमान सेवा के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था।
पत्र में उन्होंने बंद किये गये बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर और बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा फिर से शुरू किये जाने का अनुरोध भी किया था. मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा था कि जगदलपुर विमान सेवा के चलते बस्तर को देश के पर्यटन नक्शे में आने का मौका मिला है और बस्तर की संस्कृति राष्ट्रीय पटल पर उभरी है. बिलासपुर से भी नागरिक सुविधाओं को देखते हुए प्रमुख शहरों से विमान सेवाएं आरंभ किये जाने की जरूरत है।