Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. दोनों चरणों के मतदान को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं. नामांकन प्रक्रिया ने हुई त्रुटियों के कारण कईयों का नामांकन रद्द कर दिया गया है. बिलासपुर में भी एक महिला उम्मीदवार का नामांकन रद्द किया गया है. ये महिला प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल की थी. हालांकि इनका नामांकन रद्द कर दिया गया है. नामांकन रद्द की जानकारी के बाद महिला का दर्द छलक पड़ा और आंसू निकल पड़े।
नामांकन रद्द होने से महिला ई रिक्शा चालक हीरा कश्यप के आंसू निकल पड़े. उन्होंने बताया कि, “ई रिक्शा चालकों को कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है. स्मार्ट सिटी के तहत उन्हें फ्रीचार्जिंग पॉइंट तैयार करके दिया गया है. लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव है. हमें चार्जिंग पॉइंट एक दिया गया है, जबकि सैकड़ों ई रिक्शा चालक यहां चार्जिंग करने आते हैं. इस कारण सही समय पर चार्जिंग पॉइंट नहीं मिल पाता है. देरी होने पर यात्री नहीं मिलते. इसके अलावा ई रिक्शा चालकों को दोनों ही सरकारों ने यह वादा किया था कि ई रिक्शा खरीदने पर सब्सिडी दी जाएगी. हालांकि सरकारी बैंक उन्हें लोन नहीं देती और निजी बैंक में सरकार सब्सिडी नहीं देती. यही वजह है कि अधिक पैसा देकर ई रिक्शा खरीदना पड़ता हैं. इसके अलावा बहुत कम जगह पर ही ई रिक्शा के लिए स्टैंड तैयार किया गया है. रेलवे स्टेशन उन्हें जाने नहीं दिया जाता. इस पर जिला प्रशासन भी उनकी मदद नहीं करती. यही कारण है कि मैं चुनाव लड़कर अपने साथियों के लिए व्यवस्था करना चाहती थी।
बताया जा रहा है कि बिलासपुर में लगभग 5000 ई रिक्शा चालक हैं. सभी जिले के अलग-अलग विधानसभा में निवास करते हैं. नामांकन रद्द होने से रिक्शा चालक नाराज हैं. सभी रिक्शा चालक इस चुनाव का का विरोध करने की चेतावनी दे रहे हैं. साथ ही नोटा में बटन दबाकर अपना विरोध दर्ज करने की बात कह रहे हैं।

panchayattantra24.-कोरबा। कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में लगातार मगरमच्छ पाए जा रहे हैं. यहां आए दिन ऐसी जानकारी मिलती है कि क्षेत्र में मगरमच्छ पाए गए हैं. पाली विकासखंड के कुछ गांव खूंटाघाट बांध के पास है, जिसके कारण गांव के तालाबों में मगरमच्छों का आना-जाना लगा रहता है. इस बीच गुरुवार को कटघोरा वन मंडल के परसदा गांव में फसल काटने पहुंचे किसान और मजदूरों का सामना मगरमच्छ से हो गया. गांव के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया और वाहन में डाल कर खूंटाघाट बांध के डूबान में छोड़ दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को खूंटाघाट डूबान में छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि लोगों को अपने पास आता देख मगरमच्छ मुंह खोलकर उन्हें डराने की कोशिश भी कर रहा था. इस पूरे मामले में अधिकारियों का कहना है कि खूंटाघाट के पास होने की वजह से खेतों तक मगरमच्छ पहुंच जाते हैं. ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है. मगरमच्छ को देखते ही सूचित करने की बात कही गई है।

panchayattantra24.-मुंगेली। लोरमी विधानसभा से जोगी कांग्रेस से दो-दो नामांकन का जो दिलचस्प मामला सामने आया था उस पर अब विराम लग जायेगा. लोरमी विधानसभा की रिटर्निंग ऑफिसर पार्वती पटेल ने मनीष त्रिपाठी का B फॉर्म निरस्त कर दिया है. वहीं सागर सिंह का B फॉर्म स्वीकार किया गया है. आरओ और लोरमी एसडीएम पार्वती पटेल ने बताया कि सागर सिंह के B फॉर्म में पूर्व में जारी मनीष त्रिपाठी के B फॉर्म को निरस्त किया जाता है का उल्लेख किया गया था. जिसके आधार पर मनीष त्रिपाठी का B फॉर्म निरस्त किया गया है।
इधर मनीष त्रिपाठी ने जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और सागर सिंह पर सांठगांठ का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब जोगी कांग्रेस द्वारा निर्वाचन आयोग को शिकायत करते हुए मेरे B फॉर्म को कूटरचित बताया गया है, तो फिर मेरे B फॉर्म को उसी पार्टी द्वारा निरस्त करने क्यों लिखा गया है? वहीं अब मनीष त्रिपाठी का B फॉर्म निरस्त होने के बाद अब वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकेंगे।
panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच कांग्रेस के गोरेलाल बर्मन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने पर गोरेलाल बर्मन ने कांग्रेस छोड़ा है। उन्हें पामगढ़ से टिकट चाहिए थी। बता दें कि 2008 और 2018 में कांग्रेस से पामगढ़ में चुनाव लड़ चुके हैं। पूरे प्रदेश में गोरेलाल बर्मन के चुनावी गाने बज रहे हैं। गोरेलाल बर्मन ने कहा कि पामगढ़ में मेरे लिए मान-सम्मान की लड़ाई है। मैंने अपने 20 साल कांग्रेस को दिया। लेकिन, मुझे टिकट नहीं मिली।
गोरेलाल बर्मन ने कहा कि पामगढ़ में कांग्रेस ने बाहरी को प्रत्याशी बनाया मैं कांग्रेस और BJP प्रत्याशी को हराऊंगा और वहां पर जीतूंगा। बता दें कि पामगढ़ विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस महिला प्रत्याशी शेषराज हरबंश को टिकट दिया है। शेषराज हरबंश पहले भी इस विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन, अभी तक उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

panchayattantra24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की नहर में लाश मिली है. लाश मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचंकर लाश को नहर से निकाली और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है जिस महिला की लाश मिली है वह पिछले तीन दिनों से लापता थी।
जानकारी के अनुसार, दर्री थाना इलाके के प्रगति नगर गेट नम्बर 3 में महिला की फंसी हुई लाश मिली है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. मृतिका की शिनाख्त हो गई है. मृतिका 35 वर्षीय सुरेसश्वरी गुप्ता है, जो पिछले तीन दिन से घर से लापता है. परिजनों ने दर्री थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था. मामले में महिला के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है।

panchayattantra24.-कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में साड़ी जब्त की है. जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई जा रही है. साड़ी किसने मंगवाई, इसका मालिक कौन है, इसकी जांच जारी है. बीती रात जांच के दौरान एक ट्रक को रोक कर जब पुलिस ने पीछे जाकर देखा तो पाया कि पूरी गाड़ी साड़ी से भरी हुई थी।
पुलिस को ट्रक में 9000 साड़ियां मिली. ट्रक चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने और आवश्यक कागजात न दिखा पाने की वजह से साड़ियों को जब्त कर लिया गया. पुलिस को संदेह है कि यह साड़ियां चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभित करने के लिए बांटे जाने के उद्देश्य से मंगाई गई थी. बहरहाल पुलिस ने धारा 102 के तहत गाड़ी और साड़ी दोनों को जब्त कर लिया है।
बता दें कि बीते 29 अक्टूबर को ही पुलिस ने महासमुंद में सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ट्रक से भारी मात्रा में साड़ी जब्त की थी. साड़ियों की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई गई थी. सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल जांच नाका में पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी. जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही आयशर ट्रक क्र.MH 04 LE 5608 से पुलिस ने 16 हजार नग साड़ी बरामद की थी. इसके अलावा जांजगीर, बिलासपुर, रायगढ़ समेत विभिन्न जिलों से पुलिस ने बड़ी मात्रा में साड़ियां जब्त की है।

panchayattantra24.-कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव जिले में भय मुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने प्रशासन व पुलिस की तैयारियां पूर्ण है।प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन व पुलिस की टीमें आचार संहिता का पालन कराने की दिशा में सार्वजनिक स्थानों एवं शासकीय कार्यालय, भवनों में राजनैतिक दलों के पूर्व से लगे बैनर, पोस्टर, स्लोगन इत्यादि हटाने की कार्यवाही अमल में लाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु स्थैतिक निगरानी दल, उडनदस्ता के साथ प्रशासन व पुलिस अधिकारीगण लगातार राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार, प्रचार-सामाग्रियों एवं मादक पदार्थों के परिवहन पर निगाह रखी जा रही है ।
इसी क्रम में जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली से लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहे से होते हुए कोसाबाड़ी तक फ्लैग मार्च निकला गया। जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस के तरफ से कुल 500 से अधिक अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लिए। कोरबा शहर में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, हेडक्वार्टर डीएसपी प्रतिभा मरकाम, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम प्रदीप साहू, नगर कोतवाल रूपक शर्मा, और जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ प्रशासन की टीम व सुरक्षा बलों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च दौरान प्रशासन व पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई । आमजन चुनाव प्रभावित करने संबंधी किसी प्रकार की सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल 112 एवं कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193399 पर किसी भी समय दे सकते हैं।

panchayattantra24.-जांजगीर-चांपा। जिले में चेकिंग अभियान के दौरान FST और SST की टीम को दो अलग-अलग जगह में बड़ी कामयाबी मिली है. पहला मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है. यहां चेकिंग के दौरान FST की टीम ने कार से भारी मात्रा में कपड़ा जब्त किया गया. वहीं दूसरी ओर शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में SST की टीम कार से लगभग 5 लाख नगदी जब्त किया है।
एफएसटी की टीम ने देर रात वाहन चेकिंग के दौरान नेशनल हाइवे में सारा गांव के पास कार की चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध कपड़ा बरामद किया है. FST की टीम ने कार चालक से कपड़ों के विषय में जानकारी मांगी लेकिन उसने कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया. जिसके बाद कपड़ों के साथ कार को जब्त किया गया है और सारागांव पुलिस को सौंप दिया है. उप पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने इस मामले ने बताया कि मध्यप्रदेश के गोरखपुर, जबलपुर का रहने वाला कार चालक सचिन खत्री के पास 1 लाख 34 हजार रूपये का कपड़ा जब्त किया गया और चालक के खिलाफ धारा 103 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई है।
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कार से 4 लाख 65 हजार रूपये जब्त किया है. SST की टीम ने बरामद राशि को धारा 102 crpc के तहत कार्रवाई की है और और मामले की सूचना कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और GST विभाग को भी जानकारी दी है. इस मामले में एडिशनल एस पी अनिल सोनी ने बताया कि शिवरीनारायण के शबरी चौंक में नाकाबंदी कर एसएसटी की टीम संदिग्ध वाहनों की तलाशी कर रही थी. तभी बिलासपुर का सुमित वाधवानी और राजेश कसेर की कार से पहुंचे. जिसकी तलाशी के दौरान 4 लाख 65 हजार 850 रूपये बरामद किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनसे वैध दस्तावेज की मांग की और पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने पर धारा 102 आईपीसी के तहत कार्रवाई की है. वहीं पुलिस ने पैसों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए gst विभाग को जानकारी भेजी है।

panchayattantra24.-बिलासपुर। चुनाव नजदीक है, ऐसे में पुलिस की कार्रवाई भी तेज हो गई है. पुलिस लगातार सीमा क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है. इसी कड़ी में सिरगिट्टी थाना अंतर्गत बनाक चौक के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पांच लाख रुपये नगद जब्त किया है. कैश रखने वाला कार चालक रकम के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा है. फिलहाल पुलिस नगद जब्त कर कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि प्रदेशभर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अब तक विभिन्न जिलों से पुलिस करोड़ों रुपये कैश बरामद कर चुकी है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर भी जब्त किया है. शुक्रवार को ही रायपुर के बढ़ईपारा स्थित आरा मील के पास क्राईम एंड साईबर यूनिटऔर थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

panchayattantra24.-लोरमी। छत्तीसगढ़ में चुनावी तापमान बढ़ गया है. तो वहीं लोरमी विधानसभा हाई प्रोफाइल सीट है. सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नवागांव वेंकट में जन संपर्क अभियान के दौरान नगाड़ा बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, लोरमी विधानसभा में चुनावी समीकरण को लेकर यदि बात करें तो भाजपा के बड़े लीडर अरुण साव को प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान पर उतारा है, तो कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी के रूप में मनीष त्रिपाठी या सागर सिंह चुनाव लड़ेंगे, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।