Browsing: बिलासपुर

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने डॉयल 112 के एक ड्राइवर सुभाष खटीक को तीन बच्चों की मां का शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। शिकायत के मुताबिक महिला के घर में 3 साल पहले चोरी हुई थी, तब आरोपी ड्राइवर टीम के साथ वहां पहुंचा था। इस दौरान उसकी महिला से जान पहचान हो गई।
उससे वह मोबाइल फोन पर बात करने लगा, फिर घर आने जाने लगा। महिला को उसने शादी करने का झांसा दिया और अपने पति से तलाक लेने के लिए उकसाया। इस दौरान वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद आरोपी यह कहते हुए मुकर गया कि शादीशुदा महिला से वह शादी नहीं कर सकता। पुलिस ने उसे रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। बांगो डेम में कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गए एक ही परिवार के 6 लोग डेम में फंस गए हैं. फंसने से पूरा परिवार डर सहमा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग डेम में फंसे लोगों की मदद में जुट गए हैं.
6 सदस्यीय परिवार में तीन महिलाएं, एक बच्चे समेत 2 पुरुष शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बांकी मोंगरा निवासी रंजन वर्मा का 6 सदस्यीय परिवार स्नान करने बांगो डेम गया हुआ था. बताया जा रहा है कि डेम के दो गेट खोलने के बाद यह घटना घटी. डेम का पानी छोड़ते समय परिवार को सायरन सुनाई नहीं दिया. जिसके बाद अचानक जल स्तर बढ़ गया और सभी पानी में फंस गए. जहां सूझबूझ से डेम के टापू में चढ़कर परिवार ने खुद की जान बचाई.
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। जिले में दूसरे चरण का मतदान शांति पूर्ण संपन्न कराने के बाद थकावट दूर करने प्रत्याशी जहां घरों में फुरसत के पल बिता रहे हैं. वहीं कोरबा पुलिस ने भी पुलिस अधिकारी और जवानों के लिए आफ्टर इलेक्टर पार्टी का आयोजन किया गया।
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने चुनाव ड्यूटी में कड़ी मेहनत करने वाले कार्यक्रम संगीतमय रहा. एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कराओके ट्रैक पर ‘गुलाबी आंखे जो तेरी देखी’…. गाने की धुन छेड़ी तो पुलिस अधिकारी और जवान भी उत्साहित नजर आए. IPS जितेंद्र शुक्ला के सिंगिंग के इस अनूठे अंदाज ने सबको हैरान कर दिया. उनके गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को रेलवे लाइन पर एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। आशंका है कि उसने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की होगी। युवक 15 दिन पहले घर से बिना बताए निकला था और अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मालगाड़ी के लोको पायलट ने 26 नंबवर की सुबह करीब 10.30 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि तिफरा ओवरब्रिज से कुछ दूर आरआरबी केबिन के पास युवक ट्रेन से कट गया है। जिस पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी।
जब जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची, तब पता चला कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। इस पर जीआरपी ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। तब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
सिविल लाइन पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, तब पता चला कि युवक को जरहाभाठा के पास देखा गया था। टीम ने जरहाभाठा के कुछ युवकों से पूछताछ कर शव की पहचान कराई। तब उसकी शिनाख्त कुदुदंड निवासी सतबीर घृतलहरे (25 वर्ष) के रूप में हुई। वह नशे का आदी था, जिस कारण उसका परिवार परेशान था।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। जिले में शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गौरा गौरी विसर्जन कर लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार कार से रौंद दिया. साथ ही एक सवारी ऑटो को भी ठोकर मार दी. हादसे में 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 
जिसमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और नशे में धुत कार चालक की जमकर पिटाई कर दी. यह मामला सिविल लाइन थाना थाना क्षेत्र का है। 
जानकारी के अनुसार, शहर के बालको जाने वाले मुख्य मार्ग डेंगूनाला के पास पुलिसकर्मी ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गौरा गौरी विसर्जन कर लौट रही भीड़ को अपनी चपेट में ले लिया और ऑटो को भी ठोकर मारी. इस घटना की सूचना तत्काल 108 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई. जहां एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद लोग आक्रोशित नजर आए और चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। 
 

 
panchayattantra24.-कोरबा। पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रार्थीया शुशीला बाई पति गणेश राम कवर उम्र 36 वर्ष साकिन भोडकच्छार पटपरा पुसके चैतमा के द्वारा दिनांक 01/07/2023 को पु. स. के. चैतमा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनाँक 30/11/2022 को प्रार्थिया अपने यूनियन बैंक शाखा चैतमा के बचत खाता क्रमांक 421002120011014 में 35000 रूपये बैंक जमा पर्ची भरकर केसियर आरोपी पंचू राम कुर्रे के समक्ष पेश की थी जो केसियार पंचु राम कुर्रे द्वारा प्रार्थियां को 35000 रूपये जमा करने का पावती देकर भेज दी थी।
प्रार्थियाँ 3 महीने बाद अपने खाता से पैसा निकालने हेतु बैंक आकर आहरण पर्ची भरकर पैसा निकालना चाही जो पता चला की प्रार्थियां के खाते में पैसा ही नहीं है तब ठगी होने का अहसास होने पर प्रार्थियां केशियर पंचू राम कुर्रे से संपर्क करने पर गोलमाल जवाब देकर प्रार्थियां को गुमराह करने के रिपोर्ट पर हालत को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला भा पु से को अवगत कराने पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा रा पु से एवम एसडीओपी महोदय कटघोरा के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी पाली अभिनावकांत सिंह चौकी प्रभारी चैतमा सुरेश कुमार जोगी को तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर आरोपी पंचू राम कुर्रे की पता साजी करने पर आरोपी पंचू राम कुर्रे 5 महीने से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 25/11/23 को साइबर सेल कोरबा की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1). पंचू राम कुर्रे पिता स्व. लाल दास कुर्रे उम्र 49 वर्ष साकिन बगीचापरा अमेरी सकरी जिला बिलासपुर।

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। IPS व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बिलासपुर के मतगणना स्थल के तीन स्तरीय सुरक्षा का लगातार निरीक्षण किए जा रहे है। इनर लेयर (भीतरी) जहां मत पेटियां बंद है। मध्य लेयर, मतगणना बिल्डिंग में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की एक कंपनी लगी है जिसके इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट प्रद्युत मल्लिक है। सभी छह स्ट्रांग रूम को डबल लॉक कर सील किया गया हैं, वो सीसीटीवी से और सुरक्षा मोर्चा से कवर किया गया है। बाहरी लेयर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के जवान लगे है। आउटर क्षेत्र की सुरक्षा की पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी थाना प्रभारी कोनी पौरुष पुर्रे और स्टाफ को दिया गया है।

 
panchayattantra24.-जांजगीर। पुरानी रंजिश को लेकर धारदार तलवार लेकर मारने के लिए दौड़ने वाले दो आरोपियों को चौकी नैला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कोमल चंदेल उम्र 26 वर्ष नैला चौकी नैला और अविनाश कर्ष उम्र 23 वर्ष नैला चौकी नैला बताया।
कब्जे से धारदार तलवार बरामद की गई. आगे की कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27, आर्म्स एक्ट, 120 B भादवि के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 
 

 
publicuwatch24.-कोरबा। हाथियों के आतंक अब तक जंगलों से गांव की तरफ देखने को मिला था और फसलों को खराब करने की जानकारी सामने आ रही थी। लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों ने मवेशियों को निशाना बना लिया है।
एक दर्जन से अधिक मवेशीयों को हाथियों नें कुचलकर जान से मार दिया, जिसके डर से ग्रामीण अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। यह पूरा मामला वन मंडल के शर्मीला सर्कल का है।
 

 
 
panchayattantra24.-बिलासपुर। जिले के कोटा में डाक बंगला चौक पर स्थित न्यू जया इंटरप्राइजेज के सामने एक बंदर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। स्थानीय हिंदू संगठनो ने बंदर के शव को दफनाने की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन यह क्या… जिस जगह पर मृत बंदर को दफनाने के लिए ले जाया गया उसकी टोली के कई दर्जन बंदर वहीं पहुंच गए।
जब लोग उसे दफनाकर चले गए उसके बाद भी काफी समय ते बंदरों की टोली वहां मौजूद रही। इस दौरान वहां बंदरों ने कोई मस्ती नहीं की, कोई शोर शराबा नहीं… मानो अपने साथी के बिछुड़ने पर गमगीन हों और उसे अंतिम विदाई दे रहे हों। मृत बंदर को दफानाने के नेक कार्य में उपस्थिति राहुल सिंह, योगेश साहू, मनीष कौशिक, सूरज साहू, यश चौकसे, महराज आदि ने कहा कि, इससे पहले उन्होंने जानवरों का ऐसा भावनात्मक दृश्य कभी नहीं देखा।