Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बिलासपुर
panchayattantra24.- बिलासपुर । बिलासपुर सांसद तोखन साहू केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है। इस मामले पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने कहा है कि तोखन साहू को केंद्रीय मंत्री बनाने से BJP को फायदा होगा। धनेंद्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। धनेंद्र साहू ने कहा कि जनसंख्या अनुरूप BJP-कांग्रेस साहू समाज को महत्व दें। BJP-कांग्रेस सत्ता-संगठन में साहू समाज को महत्व दें। साहू समाज को जितना महत्व पार्टियां देंगी, उनको फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि 2018 में ताम्रध्वज साहू को CM मानकर साहू समाज ने वोट किया। 2023 में अरुण साव को CM मानकर साहू समाज ने वोट किया। जाहिर है दोनो बार राज्य में सत्ता पलटगई। बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तोखन साहू को मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। साथ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद थे।

panchayattantra24-बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर के सांसद तोखन साहू को स्थान मिल सकता है। तोखन साहू को पीएमओ से फोन आने की जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि मालूम हो कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा के सांसद जीते हैं, जिनमें कई दिग्गज पूर्व सांसद रह चुके हैं।
किसान परिवार में जन्मे पले बढ़े सरपंच से लेकर विधायक का सफर करने के बाद पहली बार तोखन साहू सांसद बने हैं, उन्हें केंद्रीय नेताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री बनाने का फैसला लिया है। इस खबर के आते ही बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों और भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सांसद के गृह ग्राम लोरमी में भी खुशियां मनाई जाने लगी हैं।

panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासपुर रेलवे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा गुरुवार को जंक्शन प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया जन आहार केंद्र बंद मिला। इस मामले में उन्होंने तत्काल आईआरसीटीसी और रेलवे अधिकारियों को जन आहार केंद्र जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए। रेलवे महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान बिलासपुर स्टेशन में 435 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों के संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक और गति शक्ति यूनिट के अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। बिलासपुर स्टेशन के विकास की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। रेलवे महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म-6 से प्लेटफार्म नं 1 तक पूरे परिसर का घूम-घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को प्लेटफार्म नंबर-6 की लंबाई बढ़ाने के लिए काम कराने कहा। निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू, विभागाध्यक्ष और मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

panchayattantra24.-बिलासपुर। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस मैदान में किया गया। इसमें विवेचकों को फोटोग्राफी के तकनीक की जानकारी दी गई। एएसपी अर्चना झा ने बताया कि फोटोग्राफ वीडियोग्राफी पर रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन आइजी डा संजीव शुक्ला ने किया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में स्टेट एफएसएल के ज्वाइंट डायरेक्टर टीएल चंद्रा ने घटना स्थल निरीक्षण, स्केल फोटो ग्राफी और एफएसएल किट के उपयोग जानकारी दी।
फोटोग्राफी विशेषज्ञ ने घटना स्थल में फोटोग्राफी का प्रेक्टिकल कराया, साथ ही कैमरे के सेटिंग के संबंध में विस्तार से बताया। कैमरा कंपनी के विशेषज्ञों ने कैमरे के पार्टस, लैंस के उपयोग और उच्च गुणवत्ता के फोटो के संबंध में जानकारी दी। इस कार्यशाला में रेंज के 190 विवेचक शामिल हुए। शुक्रवार को फोरेंसिक विशेषज्ञ फोटो की उपयोगिता और साक्ष्य संग्रहण के संबंध में जानकारी देंगे।

panchayattantra24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ से निर्वाचित एकमात्र कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा है कि कोरबा के विकास के लिए कोई राजनीति नहीं होगी। सभी का सहयोग लेकर हम सामूहिक प्रयास से सुविधाओं और विकास से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। संसदीय सीट की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पूरी इच्छा शक्ति से काम करेंगे। कोरबा प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महंत ने कहा कि संसदीय सीट की जनता ने भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री को पराजित कर मुझे दूसरी बार सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है। वे शोर मचा रहे थे और हम अपना धर्म निभाते हुए सेवा कार्य में लगे रहे।
सांसद ने कहा कि उन्होंने जनता की अपेक्षा के अनुरूप यहां बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज की स्थापना में अपनी भूमिका निभआई। अब इसके संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर किया जाएगा। जल्द ही हम कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक करेंगे। कोरबा रेलवे स्टेशन के उन्नयन के काम में तेजी लाई जाएगी, गेवरारोड स्टेशन में सुविधाओं का विस्तार करेंगे। यात्री ट्रेन समय पर चले, बंद ट्रेनों को शुरू करने, कोयला राखड़ के प्रदूषण से कोरबा को मुक्त कराने, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली, सड़क, पानी की व्यवस्था सुचारू करने के लिए काम करेंगे।
सड़कों के कार्य मेरे प्रयासों से शुरू हुए हैं, जिन्हें पूरा कराएंगे। कोरबा की ट्रैफिक संबंधी समस्या दूर करनी होगी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना होगा। फाटकों के कारण यातायात में दिक्कत आ रही है। प्रस्तावित अंडर ब्रिज के काम में तेजी लाई जाएगी। मल्टीलेवल पार्किंग को उपयोग में लाया जाएगा। हसदेव नदी से कोरबा को वैकल्पिक मार्ग से जोड़ा जाएगा ताकि पावर हाउस रोड में ट्रैफिक की समस्या दूर हो सके। नया ट्रांसपोर्ट नगर जल्दी बने इसका प्रयास करेंगे। साथ ही 1300 मेगावाट का पॉवर प्लांट जल्द शुरू करने की कोशिश होगी। बांकीमोंगरा, जटगा, उमरेली व रामपुर में स्वीकृत कॉलेजों के लिए भवन की कमी को दूर करेंगे। भू विस्थापितों व कामगारों की समस्याओं का हल निकालेंगे।

panchayattantra24.-कोरबा । जिले में शराब दुकान के पास मामूली विवाद में चाकू के हमले से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। युवक को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला सीएसईबी चौकी थाना का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है और आरोपी युवक को तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम तिलकेजा निवासी डिगेश्वर वर्तमान में मुड़ापार स्थित किराए के मकान में रहता है। वह मूल रुप से भैसमा का रहने वाला है। डिगेश्वर शराब लेने के लिए टीपी नगर स्थित शराब दुकान गया हुआ था। जहां अधिक भीड़ होने के कारण शराब लेते समय आरोपी युवक के पैर में धक्का लग गया था।
पैर में धक्का लगने की बात को लेकर विवाद करते हुए आरोपी युवक ने उसपर चाकू निकालकर उसके पेट में वार कर दिया। चाकू के वार में डिगेश्वर के सीने में चोट लगी। डीगेश्वर ने बताया कि वो निजी कंपनी में काम करता है और दिन भर काम करने के बाद शराब लेने टीपी नगर स्थित शराब दुकान गया हुआ था। इसके बाद युवक तड़पता रहा और आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल ले जाने युवक लोगों ने मदद मांगता रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। वहीं काफी समय बाद दो युवक आए जो उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे और इलाद शुरू हुआ। इसके बाद घटना की सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन तब तक घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था।

panchayattantra24.-बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के संरक्षा पुरस्कार पर इस बार संरक्षा निरीक्षक व ट्रेन चालक हकदार बने। संरक्षा निरीक्षक ने जहां चेन पुलिंग से ब्रिज में फंसी ट्रेन का परिचालन शुरू करने में अहम भूमिका निभाई। वहीं चालक ने मालगाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया। इस सजगता के लिए संरक्षा के दोनों प्रहरियों को जोन के महाप्रबंधक ने सम्मान देकर हौसला बढ़ाया। जीएम की मुखिया के हाथों पुरस्कार पाकर कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी या कर्मचारी दोनों को इस पर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग कर्मचारियों का सम्मान हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है। इस बार भी बैठक हुई और प्रधान कार्यालय एवं बिलासपुर रेल मंडल में कार्यरत संरक्षा श्रेणी के दोनों कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा संबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने सम्मानित किया गया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रधान कार्यालय (संरक्षा विभाग) में कार्यरत रणजीत कुमार, संरक्षा निरीक्षक (यात्रिक) ने चार मई को इंटरसिटी एक्सप्रेस से आन ड्यूटी बिलासपुर वापस लौट रहे थे। निपनिया-दागोरी के बीच शिवनाथ नदी के ब्रिज पर एस-5 कोच में चेन पुलिंग होने के कारण ट्रेन अचानक खड़ी हो गई। ब्रिज पर खड़ी होने के कारण ट्रेन मैनेजर इस कोच तक पहुंच नहीं पा रहे थे। क्योंकि, बीच में अनारक्षित कोच था। ट्रेन के ब्रिज पर खड़ी होने के कारण वहां एक असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो गया था। इस परिस्थिति में रणजीत कुमार नें ट्रेन मैनेजर से मोबाइल से बात कर ब्रिज पर खड़े एक ग्रामीण की मदद से आन ड्यूटी ट्रेन मैनेजर से चेन पुलिंग रीसेट करने की चाबी मंगवाई एवं रीसेट होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित बिलासपुर की ओर रवाना हुई।
panchayattantra24.-बिलासपुर। लोगों का रास्ता रोककर लूट करने वाले 4 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं. सुनसान सड़क पर राहगीरों का रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले आरोपियों के पास से मोबाइल, सोने का लॉकेट और नगदी जब्त की गई है. जानकारी के मुताबिक, बिरकोना रोड सरकंडा में रहने वाले मनोज कुमार साहू ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट लिखाई कि बीते 2 जून को वह अपने रिश्तेदार के घर नारियल कोठी दयालबंद गया था. वहां से 3 जून की तड़के 3.45 बजे अपने घर बिरकोना जाने के लिए निकला था. करीब 4 बजे वह बिरकोना रोड पानी टंकी अशोक नगर पहुंचा था. तभी अशोक नगर निवासी मार्टिन ठाकुर अपने अन्य साथियों के साथ उसे बीच रस्ते में रोक लिया और मोबाइल, 3835 रुपये नगदी और गले में पहने सोने का लॉकेट को लूट लिया. मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की. इस दौरान नारियल कोठी दयालबंद में घेराबंदी कर आरोपी मार्टिन उर्फ सूरज सिंह ठाकुर, अप्सा खान और उनके 2 अन्य नाबालिग सहयोगियों को पकड़ा. सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
panchayattantra24.-कोरबा । कोरबा के बुधवारी बाजार में रविवार रात एक सिलेंडर में ब्लास्ट होने से कई दुकानों में आग लग गई। इस हादसे में कई दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, बुधवारी बाजार में रविवार रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाजार में मौजूद समोसे के ठेले में रखे हुए सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद आग का फैलाव होने लगा। आग लगते ही एक के बाद एक कई दुकानें आग की चपेट में आ गई, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय भगवत प्रसाद राठौर ने बताया कि शंकर होटल वाला समोसा भजिया का दुकान लगता है, जो रात के वक्त दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। इस दौरान अचानक सिलेंडर फट गया और आसपास दो दुकानों में आग लग गई।
panchayattantra24.-कोरबा। वनकर्मी के घर ताला तोड़कर की गई 10 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त को ही गिरफ्तार किया है। उससे 7.5 लाख रुपये बरामद भी कर लिए गए हैं। वन परिसर कॉलोनी कोसाबाड़ी के कमलेश कुमार (35 वर्ष) की तबीयत 28-29 मई की रात खराब हो गई। उसने अपने दोस्त देवाशीष रॉय को बुलाया और अस्पताल ले जाने के लिए कहा। देवाशीष उसे अस्पताल लेकर गया। रात भर कमलेश अस्पताल में भर्ती रहा। अगले दिन सुबह उसे घर का ताला टूटने की जानकारी मिली। उसने पाया कि अलमारी में रखे गए 10 लाख रुपयों की चोरी 10 lakh stolen कर ली गई है। पुलिस में उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस को जब जानकारी मिली कि रात में उसका दोस्त देवाशीष उसके घर आया था और घर में ताला लगाकर जाने की जानकारी उसे थी, तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसमें दिखाई दे रहा है कि कमलेश को अस्पताल में दाखिल कराने के बाद भी आरोपी देवाशीष उसके घर गया है और वहां से लौटा है। पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उससे 7.5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। शेष रकम के बारे में जानकारी ली जा रही है। आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत उसे गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।