Browsing: बिलासपुर

panchayattantra24.-बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की स्वागत रैली में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता पॉकेटमारों के शिकार हो गए। करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के पर्स गायब हो गए। इनमें उनके नगद रुपये के अलावा पहचान पत्र और एटीएम कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज भी थे। ज्यादातर लोगों के साथ यह घटना अग्रसेन चौक के पास हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद तोखन साहू कल पहली बार बिलासपुर पहुंचे। इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने के बाद रेलवे स्टेशन से उनकी स्वागत रैली निकली जो राम मंदिर में समाप्त हुई। स्टेशन से ही स्वागत करने की कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों में होड़ लगी हुई थी। अग्रसेन चौक पर कुछ ज्यादा ही भीड़ थी और लोग फूल माला पहनाने के लिए धक्का मुक्की जैसी स्थिति बन गई थी। इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारी संजय शर्मा, मनोज सनाड्य दोनों के ही पर्स पार हो गए। नेहरू चौक पर भी उमेश चंद्र शुक्ला की जेब कट गई। सिविल लाइन थाने में पांच लोगों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर: आरोपी ने पुराना 5 रूपए का नोट 5 लाख 12 हजार रूपए में खरीदने का झांसा दिया. उसकी बातों में आकर युवक ने अलग अलग किस्तों में 2 लाख 21 हजार 600 रूपए गंवा दिए. चकरभाठा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी रोशन धुरी पिता सांवत राम (25 वर्ष) दगौरी के नोवा प्लांट में हेल्पर का काम करता है. 1 मई 2024 को युवक के इंस्टाग्राम आईडी में एक विज्ञापन में पुराने 5 रूपए के नोट को बदलने पर 5 लाख 12 हजार रूपए मिलने की बात कही गई. युवक के पास भी एक पुराना नोट था. ऐसे में युवक ने मैसेज कर नोट बेचने की स्वीकृति जताई. शाम 5.30 बजे युवक के मोबाइल नंबर में अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया. सामने वाला खुद को विपिन गुप्ता मुंबई महाराष्ट्र का रहने वाला बताया. उसने कहा कि आर्मी का एक आदमी 5 लाख 12 हजार रूपए लेकर निकला है. वह सरगांव पहुंच गया है. कुछ देर बाद दूसरे नंबर से युवक को कॉल आया और उसने रूपए लेकर सरगांव पहुंचने की बात कही. लेकिन परमिशन कोड मिलने पर रूपए देने की बात कही. परमिशन कोड के लिए युवक ने 13 हजार रूपए ऑनलाइन जमा कराए. इसी तरह अलग-अलग बहाना बनाकर ठगबाज ने युवक से 2 लाख 21 हजार 600 रूपए ठग लिए. जिसके बाद युवक को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है. चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 
आरोपी 1 लाख 25 हजार रूपए की ट्रांसफर करने के लिए कह रहे थे. युवक ने रूपए देने से साफ इनकार कर दिया. इस पर आरोपी झुठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देने लगे. वहीं रूपए नहीं देने पर साइबर सेल में शिकायत कर जेल भेजने और 3 लाख जुर्माना लगने की बात कहने लगे. यहां तक उन्होने युवक के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर धमकाया.
 

 
 panchayattantra24.- बिलासपुर । न्यायधानी की पुलिस ने चोरी और गुम हुए 200 मोबाइल फोन की बरामदगी कर लोगों को लौटाए तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। जिसके बदले मोबाइल मालिकों ने पुलिस को थैंक यू कहा।  दरअसल, बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये एसपी रजनेश सिंह द्वारा गुम मोबाइल तलाश कर संबंधितो को वापस करने के निर्देश दिये है। इसी के तहत ASP (ग्रामीण / एसीसीयू) अनुज कुमार के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर  के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा खोज अभियान चलाकर छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखण्ड, उडीसा एवं महराष्ट्र से 200 नग मोबाइल बरामद किया। जिसे आज 15 जून को एसपी रजनेश सिंह द्वारा मोबाइल धारको को वापस किया गया है। वापस किये गये मोबाइल की कीमत लगभग 30 लाख रू है। गुमे हुये मोबाइल वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाइल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस चेतना अभियान की सराहना करते हुये एसपी सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद किया।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर । बिलासपुर अकलतरा-पाराघाट टोल प्लाजा  में गुरुवार की रात जमकर बवाल हो गया। इस दौरान कार सवार युवकों ने टोल प्लाजा के कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। इससे घायल कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत की है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। पेंड्री निवासी प्रमोद कुमार धीरज नेशनल हाइवे के पाराघाट टोल प्लाजा में ठेका कर्मचारी है। गुरुवार की रात वह टोल प्लाजा में ड्यूटी कर रहा था, तभी लेन नंबर पांच में अकलतरा तरफ से कार आकर रुकी। कार में फास्टैग होने के बाद भी पैसे नहीं कट रहे थे, जिसके कारण देरी हो गई। 
 इस दौरान कार सवार युवक नीचे उतर गए और देरी होने का कारण पूछने लगे। इस पर कर्मचारी ने फास्टैग में तकनीकी खराबी के कारण देरी होने की जानकारी दी। इतना सुनते ही कार सवार युवकों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। टोल प्लाजा के कर्मचारी से गाली-गलौज करने लगे, जिसका विरोध करने पर युवकों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। मारपीट के बाद युवक वहां से भाग निकले। वहीं, घायल कर्मचारी ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की, जिस पर पुलिस ने कार सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। Paraghat Toll Plaza
 

 
 
 panchayattantra24.-बिलासपुर । बारिश के मद्देनजर बिलासपुर नगर निगम प्रशासन जल भराव रोकने के लिए नाले, नालियों की निकासी दुरुस्त करने, अधूरे नाला निर्माण को पूर्ण कराने जुट गया है। निकासी रोकने के मामले में गुरुवार को निगम प्रशासन एक्शन में नजर आया। विनोबा नगर में निर्माणाधीन मकान का पूरा मलबा नाली में डंप कर, जाम करने वाले Doctor पर निगम ने की कार्रवाई, लगाया 10 हजार का जुर्माना के खिलाफ 10 हजार का जुर्माना लगाया है। 
जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत विनोबा नगर में डाक्टर आरपी मिश्रा द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है। कार्य के दौरान बिल्डिंग मटेरियल नाली में डंप करने की शिकायत सामने आई। मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए डाक्टर के खिलाफ 10 हजार का जुर्माना किया। मगरपारा रोड पर ही डॉक्टर ललित माखीजा के निर्माणाधीन भवन का भी मलबा नाली में डाला जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए 5 हजार का जुर्माना किया गया। सड़क और नाली पर मलबा डंप करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश निगम कमिश्नर अमित कुमार ने दिए हैं, जिसके तहत अब लगातार की जा रही है।
 

 
 panchayattantra24.- मुंगेली । CM विष्णुदेव साय भक्त माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। RSS नेता इंद्रेश कुमार के बयान को लेकर CM साय ने दी प्रतिक्रिया – उन्होंने कहा “भाजपा BJP को जितनी सीट मिली है उतना कांग्रेस के तीन चुनाव की गणना भी अगर करें तो वे वहां नहीं पहुंच पाए हैं।  RSS नेता इंद्रेश कुमार ने बीजेपी को बताया अहंकारी – इंद्रेश कुमार ने सत्तारूढ़ बीजेपी को ‘अहंकारी’ और विपक्षी इंडिया ब्लॉक को ‘राम विरोधी’ करार दिया है। इंद्रेश ने कहा, राम सबके साथ न्याय करते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अंहकार आ गया. उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया।
 

 
 
panchayattantra24.- बिलासपुर। जिले के सेमरताल के कोटवार  ने सरकारी जमीन को निजी व्यक्ति को बेच दिया है। प्रतिबंध के बाद भी कोटवारी जमीन बेचने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने कोटवार को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही जमीन की रजिस्ट्री निरस्त कर शासन के पक्ष में रिकॉर्ड दुरुस्त करने का आदेश दिया है। दरअसल, ग्राम सेमरताल के सरपंच ने कलेक्टर अवनीश कुमार शरण  से लिखित शिकायत की थी। उसने बताया कि गांव के कोटवार परमेश्वर दास मानिकपुरी ने खसरा नंबर 532 व 553 की कोटवारी भूमि को छलपूर्वक बेच दिया है, जबकि शासन के आदेश के अनुसार कोटवारी भूमि की खरीद बिक्री पर प्रतिबंध है। 
इस शिकायत पर कलेक्टर ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी पीयूष तिवारी  को जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद नायब तहसीलदार राहुल शर्मा ने प्रकरण दर्ज कर मामले की, जिसमें पता चला कि सेमरताल खसरा नंबर 532 एवं 553 की कोटवारी भूमि है, जिसे अवैध तरीके से कोटवार परमेश्वर दास मानिकपुरी ने बेच दिया है। जांच के दौरान कोटवार परमेश्वर दास मानिकपुरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने संतोष जनक नहीं होने दिया। मामले में कोटवार की संदिग्ध भूमिका होने पर जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने कोटवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही उक्त जमीन की रजिस्ट्री निरस्त कर शासन के पक्ष में रिकॉर्ड दुरुस्त करने का आदेश दिया है।
 

 
panchayattantra24.-बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र के हिर्री माहंस में चोरों ने ज्वेलरी शाप को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब नौ लाख रुपये का माल पार कर दिया। गुरुवार की सुबह ज्वेलरी शाप के संचालक को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।  हिर्री माइंस में रहने वाले पुष्पेंद्र देवांगन व्यवसायी  हैं। घर से ही लगकर उनकी ज्वेलरी शाप है। इसके साथ ही वे साइकिल और इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकान भी चलाते हैं। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वे बुधवार की रात भोजन के बाद वे 11 बजे तक टीवी देख रहे थे। गुरुवार की सुबह जब वे जागे तो मकान के पीछे चैनल गेट का ताला टूटा था। चैनल गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान के दरवाजे का कुंदा तोड़ दिया था। 
 चाेरों ने ज्वेलरी शाप के एक-एक दराज की तलाशी लेकर सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। इसके साथ ही गल्ले में रखे पांच हजार रुपये भी गायब थे। उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल आसपास के लोगों को दी। इसके बाद उन्होंने चोरी की जानकारी चकरभाठा थाने में दी। इस पर चकरभाठा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी अधिकारियों को देकर डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। साथ ही फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।
 

 

panchayattantra24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । GPM जिले में पुलिस को अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मरवाही पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 181 पेटी अलग अलग ब्रांड की बीयर और शराब जब्त की है. जब्त की गई शराब की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच मरवाही पुलिस  गश्त पर निकली थी. इस दौरान चलचली रोड पर संदिग्ध सफेद पिकअप चालक पुलिस को देखकर अचानक गाड़ी कोटमी रोड पर मोड़ने लगा जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. इस दौरान पिकअप वाहन अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक गाड़ी खड़ीकर मौके से फरार हो गया. 
 पिकअप वाहन को चेक करने पर पुलिस को मध्यप्रदेश की 181 पेटी शराब मिली, जिसमे लगभग 1400 लीटर की ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बॉटल जप्त की गई है. इसमें बोल्ट ब्रांड की बीयर, ब्लेंडर प्राइड , मैकडोनाल्ड, रॉयल स्टैग बैगपाइपर और भारी मात्रा में गोवा ब्रांड की शराब शामिल है.
 

 
panchayattantra24.-कोरबा । जिले में मिनी पिकअप और बाइक की टक्कर से जीजा-साले की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों शराब नशे में धुत थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के कासनिया मोड़ के पास का है।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान संतोष चौहान और मनीष चौहान के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। संतोष चौहान अपने ससुराल मलदा आया हुआ था। जिसके बाद अपने साले के साथ किसी काम से चाम्पा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सवारों ने खड़ी इलेक्ट्रॉनिक वाहन छोटा पिकअप को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। जिससे घटना स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। 
हादसे की सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया। शाम होने के चलते आगे की कार्रवाई नहीं हुई। आज गुरुवार को पीएम किया गया।