Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: छत्तीसगढ़

सुकमा । नक्सलियों ने एक बार फिर रविवार को सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दी। इस बार नक्सलियों ने तेलांगना सीमा से सटे गोलापल्ली क्षेत्र में वारदात की है। इसके साथ ही वाहन चालकों से मारपीट भी की गई। कुछ कर्मचारियों को नक्सली अपने साथ भी ले गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर जवानों को मौके पर रवाना किया गया है। उनके लौटने के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक, गोलापल्ली से करीब 10 किमी दूर वेंजलवाही में बीजापुर की मेसर्स शिवशक्ति इंजीनियर वक्र्स कंपनी सड़क निर्माण के कार्य में लगी हुई थी। ये सड़क निर्माण कार्य बिना पुलिस सुरक्षा के चल रहा था। ये इलाका धुर नक्सल प्रभावित है।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 8 वाहनों में आग लगाई है। इसमें दो ट्रैक्टर, दो हाईवा और 4 पोकलेन शामिल हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अभी केवल 4 वाहनों में ही आगजनी की पुष्टि की गई है। वहीं एरिया डोमिनेशन के लिए निकली फोर्स के साथ मुठभेड़ की भी सूचना आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जहां पर आगजनी की गई है, वह इलाका कोंटा से करीब 55 किमी दूर बताया जा रहा है। एएसपी शलभ सिन्हा ने 4 वाहनों में आगजनी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया है। उसके लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

राजनांदगांव । रायपुर आ रही एक बस में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। सड़क चलते बस में लगी आग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह चालक ने तोलुम गांव के पास बस को रोका तो यात्री उससे कूदकर नीचे भागे। इस चक्कर में कई यात्रियों को चोटें भी आई हैं। आग लगने से बस में रखा यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क बंद कर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी। वहीं यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

कवर्धा । कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिला मुख्यालय के भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री हीराम सिंह ध्रुर्वे को उनके कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला कबीरधाम में होगा एवं उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। सहायक ग्रेड-3 श्री ध्रुर्वे के स्थान पर निलंबन अवधि में सहायक ग्रेड-2 श्री जागेश्वर श्रीवास्तव जिला कार्यालय में कार्य संपादित करेंगे ।

भानुप्रातापपुर । तेंदूपत्ता तोड़कर घर वापस लौट रहे पति-पत्नी हाइवा की चपेट में आ गए. हादसे में पत्नी के ऊपर हाइवा का चक्का चढ़ गया, वहीं पति छिटक कर दूर जा गिरा. पत्नी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. ग्राम भैंसकन्हार से तेंदूपत्ता तोड़कर बाइक से पत्नी भोजबाई के साथ अपने घर जा रहे कमलेश्वर को यह पता नही था कि उसका पत्नी के साथ सफर इतना ही है । भानुप्रातापपुर थाना क्षेत्र के कच्चे पुलिस चौकी के ठीक सामने दोनों पति-पत्नी को हाइवा ने अपने चपेट में ले लिया. दुर्घटना में घायल भोजबाई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.पुलिस ने हाइवा को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. शव का पंचनामा किया जा रहा है ।

काकेर । जिले के पुलिस अधीक्षक को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सालों से करोड़ों रुपए के सट्टे के काम में सक्रिय सट्टे बाजार का किंग कहा जाने वाला मनीष असरानी को आज कांकेर थाना पुलिस ने धर दबौचा है. पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एसडीओपी आकाश मरकाम लंबे समय से आरोपी पर पैनी नजर बनाए हुए थे. आज जैसे ही इसकी सूचना मिली वैसे ही मौके पर पहुंचकर मनीष असरानी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है ।
आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए मनीष के पास से मोबाइल और नगदी रकम ₹1,16,760 व करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी के साथ रंगे हाथों पकड़ा है.एल ध्रुव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एसडीओपी आकाश मरकाम गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया गया कि वह करोड़ो में नहीं अरबों में खेलता है ऐसे में पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली है. मनीष असरानी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है ।

बिलाईगढ़ , बलौदाबाजार । कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वा गांव में बीती रात आज्ञात दो लोगों ने घर के आगंन मे रखी नई स्कार्पियो और ब्रेजा वाहन में आग लगा दी ।
पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए ये दोनों अज्ञात बदमाशों की सीसी टीवी कैमरा मे तस्वीर कैद हुई हैं. गांव के मेला राम साहू जो व्यापारी है जिसके आगन में रखी गाडियों में आग लगाई गई है. फुटेज के आधार पर कसडोल पुलिस जांच में जुट गई है.फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नहीं मिल पाई है ।
राजनांदगांव । मोहला से लगे ग्राम कुंजामटोला के पहाड़ी पर 18 वर्षीय दुर्गेश पिता राम प्रसाद गोंड और 13 वर्षीय नाबालिग युवती की दस दिन पुरानी लाश पुलिस को पेड़ पर लटकी मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर मोहला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक दुर्गेश और नाबालिग युवती बीते 20 अप्रैल को घर से निकले थे।
दोनों एक ही गांव के हैं। इस कारण ग्रामीण प्रेम प्रसंग का अंदेशा लगा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग युवती कक्षा आठवीं की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ से दस बजे के बीच ग्रामीणों ने पहाड़ी पर एक पेड़ में दोनों की लाश देखी।
लाश दस दिन से अधिक समय होने के कारण पूरी तरह सड़ गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम करा लिया है। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट में दोनों ने फांसी लगाने से पहले चूहे मारने की दवा का सेवन भी किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बलौदाबाजार । जिले के ग्राम अचानकपुर इलाके के एक खेत में अज्ञात महिला का नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना स्थल पर शव को घसीटने के निशान भी मिले है. जिसे देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर फेका गया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक वारदात कोतवाली थाना इलाके का है. घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस को दो अलग-अलग जगहों से महिला के कपड़े, चुड़ी और मंगलसूत्र मिला है. शव के कंकाल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वो करीब 15 से 20 दिन पुराना है. इलाके के इस बात का अंदेशा लगा रहे हैं कि उस महिला के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना हुई है उसके बाद मामले को दबाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई है. लेकिन यह किस महिला का शव है इसका कोई पता नहीं चल सका है ।
पुलिस की माने तो मौके पर जांच के दौरान जो सामान बरामद हुआ है, उससे महिला का पता लगाने की कोशिश चल रही है. इसके साथ ही आस-पास के थाने में घुम महिला की जानकारी भी मांगी है. जानकारी मिलने से यह पता लगाया जा सकेगा कि यह महिला कौन है. फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

लोरमी । अपनी शादी के लिए लड़की देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में आज दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. करण पाटले नाम का युवक नाना और मामा के साथ अपने रिश्ते के लिए लड़की देखने लोरमी आ रहा था ।
करण खुद बाइक चला रहा था. तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, हादसा इतना खतरनाक था कि जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते तब कर करण दम तोड़ चुका था.उसकी मौके पर ही मौत हो गई.वहीं बाइक पर सवार उसके नाना सम्मत और मामा आनंद की भी हालत गंभीर हैं. दोनों घायलों को आनन-फानन मे 108 की मदद से लोरमी के अस्पताल लाया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक होने से अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है ।

दंतेवाड़ा । नक्सलियो के खिलाफ दन्तेवाड़ा में जिला पुलिस बल ने सक्रिय अभियान छेड़ रखा है. जिसके बाद से लगातार बीते दो सप्ताह भर में 3 बड़े ईनामी नक्सलियो को दन्तेवाड़ा जिला पुलिस बल और डीआरजी ने रेड कॉरिडोर के अंदर घुसकर मार गिराया.आज गुरुवार को किरन्दुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेरपा और मड़कामीरास के जंगलो में डीआरजी और किरन्दुल पुलिस की संयुक्त टुकड़ी ने मुठभेड़ करते हुए 8 लाख के ईनामी नक्सली मुइया को मार गिराया है. साथ ही मुठभेड़ स्थल से 315 बोर का हथियार सहित 6 राउंड गोलियां भी बरामद की है ।
मुइया को नक्सलियों की 24 नम्बर प्लाटून कमांडर बताया जा रहा है. साथ ही यह मलंगीर एरिया कमेटी में सक्रिय होकर बड़ी वारदातों में शामिल बताया जा रहा है. अरनपुर थाना अंतर्गतअरनपुर बंडीपारा के रूप में पुलिस ने मुइया की शिनाख्त भी कर ली है ।
नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए जिले में पुलिस सुरक्षाबल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है. बता दें कि मुखबीर की सूचना के बाद किरंदुल थाना क्षेत्र के पेरपा के जंगलों में बुर्का पाल हमले में शामिल नक्सली मउईया 29 साल जो 315 बोर राइफल के साथ मारा गया है. इस घटना के समय 1 जनमलेशिया का सदस्य भी साथ में था जो मौका देखकर भाग निकला ।