Browsing: छत्तीसगढ़

 
 
बलौदाबाजार । परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बाते भी कभी-कभी भयावह रूप ले लेता है. इसलिए एक -दूसरे को जो कुछ भी कहे सोच समझकर कहे. दरअसल सुबह पति-पत्नी में झाड़ू लगाने के नाम पर कहासुनी हो गई, फिर विवाद इतना बड़ गया कि पति बाथरुम में घुसकर खुद पर आग लगाकर खुदकुशी कर ली. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
पूरा मामला बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम गिधपुरी का है. मृतक धनुष प्रजापति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वार्ड ब्वाय के रूप में पदस्थ था. गिधपुरी थाना प्रभारी आरके साहू के अनुसार पति पत्नी में झाडु लगाने के नाम पर कहासुनी हुई थी. जिससे आवेश में आकर धनुष ने मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली. जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल गिधपुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

 
पत्थलगांव । पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जा रहें स्मार्ट कार्ड के नाम पर अवैध वसूली के मामले की खबर सामने आ रही हैं.  जिस पर एक्शन लते हुए  जशपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपाल सिंह पैकरा आज अचानक सिविल अस्पताल पहुंच गए. जहां पर उन्होंने सिविल अस्पताल का जायजा लिया है. अधिकारियों और डॉक्टर्स की लापरवाहियों को देखते हुए सीएमओ पैकरा ने सख्त आदेश देते हुए कहा कि गलती पर किसी को माफ नहीं किया जाएगा।
बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में बनाए जा रहें स्मार्ट कार्ड के नाम पर अवैध वसूली की खबर को प्रमुखता से दिखाया गया था जिसको अमल में लेते हुए सीएमओ पैकरा ने कहा सिविल अस्पताल में आने के बाद किसी भी मरीज से पैसा वसूली की शिकायत मिली तो ऐसे स्वास्थ्य कर्मी या डाक्टरों पर गाज गिरने में समय नही लगेगा.मै सभी मामले को गम्भीरता से देख रहा हूँ जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डाक्टरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा ।

छुरा (रक्सी)। छुरा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्रामीण इलाकों में झोला छाप डॉक्टरों का बोल बाला है। सुदूर वनांचल क्षेत्र में बाइक में सवार होकर अपने कंधे पर झोला लटकाए हुए कुछ इंजेक्शन एवं मामूली दवाई लेकर गांव-गांव घूमने वाले ये डॉक्टर क्षेत्र में इलाज करते हैं। इनके पास ना तो डॉक्टरी की कोई डिग्री होती है और ना ही इस विषय में कोई विशेष ज्ञान होता है।
विदित हो कि ये झोला छाप डॉक्टर छूट-पुट बीमारियों का इलाज कर डॉक्टर का तमगा हासिल कर लेते है व बाकायदा अपनी बाइक पर डॉक्टर होने का प्रमाण देते हुए रेडक्रॉस का निशान बना कर बेखौफ घूमते हैं। विदित हो कि छुरा नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्जनों गांव के ग्रामीण अपना इलाज कराने पहुंचते हैं परंतु वहां पर पदस्थ कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के साथ दुर्व्यवहार कर कोई भी जानकारी पूछे जाने पर नहीं दी जाती जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीण अपने जान को हथेली में रख कर इन झोला छाप डॉक्टरों के माध्यम से इलाज करने को विवश हो जाते हैं।

जशपुर । यदि मन में कुछ सीखने की इच्छा हो तो उम्र बाधा नहीं बनती। इसी बात को जशपुर की रहने वाली चंद्रसेना गुप्ता चरितार्थ कर रही हैं। उनके बेटे अंशुमन गुप्ता सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। अंशुमन की पत्नी मियाको निशीमुरा मूल रूप से जापानी हैं और उन्हें हिन्दी भाषा नहीं आती। वे अंग्रेजी में बात करती हैं, लेकिन सास चंद्रसेना को अंग्रेजी नहीं आती। इस वजह से सास और बहू के बीच चाहते हुए भी संवाद नहीं हो पाता। इस समस्या का चंद्रसेना ने समाधान तलाश और अब वे अंग्रेजी बोलना सीख रही हैं। चंद्रसेना के पति किशोरी गुप्ता ने भी उन्हें इस बात के लिए प्रोत्साहित किया। जशपुर के जिला ग्रंथालय में कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर के प्रयास से स्पोकेन इंग्लिस की कक्षाएं चल रही हैं।
इसी कक्षा में चंद्रसेना अन्य महिलाओं के साथ शामिल हो रही हैं। चंद्रसेना का कहना है कि बेटे के विवाह के बाद मेरे सामने बहू के साथ संवाद में भाषाई दिक्कत आ रही थी। हम दोनों चाहते हुए भी एक-दूसरे से बात नहीं कर पाते थे। मैं उसे जानना समझना चाहती थी ।

कोटा । छात्रों के अंग्रेजी विषय में फेल होने का कारण पूछना एक शिक्षक को इतना बुरा लगा कि उसने प्राचार्य पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्राचार्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला कोटा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल केकराडीह का है। हाईस्कूल के कक्षा 9वी के छात्र अन्य विषयों में पास हुए, लेकिन अंग्रेजी में फेल हो गए। अंग्रेजी के खराब रिजल्ट के बाद प्राचार्य ने अंग्रेजी व्याख्याता अनूप कुजूर से नियमित स्कूल ना आने व बच्चों के अंग्रेजी विषय में फेल होने के संबंध में जवाब मांगा।
यह बात सुनकर शिक्षक अनूप तैस में आ गया। उसने प्राचार्य सुभनाथ पैकरा पर डंडे से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले से वह बुरी तरह घायल हो गया उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर में 10 टांके लगे।
प्राचार्य ने इस घटना की लिखित शिकायत बेलगहना थाने में की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक अनूप कुजूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

बलरामपुर । रामानुजगंज विधायक और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त बृहस्पति सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रातों रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. बृहस्पति सिंह को आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है ।
जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को बीती रात अचानक सीने में असहनीय दर्द होने लगा, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में अंबिकापुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए ICU में एडमिट किया. डॉक्टरों का कहना है कि अगर उनकी हालत में सुधार नहीं आता है, तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा. विधायक सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन तबियत ख़राब होने की वजह से उनका दौरा रद्द कर कर दिया गया है।

खरसिया ।   ताजमहल गुड़ाखू फैक्ट्री के संचालक और पूर्व मंत्री के रिश्तेदार बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ नाबालिग लड़की ने खरसिया चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़िता ने पुलिस बयान में संचालक बाबूलाल अग्रवाल पर अश्लील हरकत और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
नाबालिक ने बताया कि बाबूलाल ने उसे जबरदस्ती खींचते हुए रूम में ले गए. और उसके साथ गलत काम करने लगे. चिलाने पर मेरे पापा ने आकर मुझे बचाया. जब पापा ने उसे डांटा कि मेरी बेटी के साथ गलत काम करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई. तब वे धमकी देने लगे कि मैं तुम लोगों को देख लूंगा, फिर कुछ देर बाद खुद अपने सिर को पेड़ से जख्मी कर दिया. इससे वह बेहोश हो गया. नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ भी पहले किसी अन्य लड़की ने शिकायत की थी, जिसे रफा दफा कर दिया।
इस मामले में खरसिया पुलिस ने बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ 354 क और पास्को एक्ट 7, 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस आगे की विवेचना किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर संचालक बाबूलाल अग्रवाल ने मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस आरोप को साजिश करार दिया है. बाबूलाल अग्रवाल के बेटे ने भी चौकी में लगभग 3-4 लोगों के खिलाफ शिकायत की है. उनका कहना है कि उनके पिताजी के साथ मारपीट की गई है, जिससे वो अस्पताल में गम्भीर अवस्था में हैं. इस मामले में भी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जारी है।

कोरबा ।  कोसाबाड़ी चौक के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया. चोर की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दुकान संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है ।
कोसा बाड़ी स्थित अभिषेक टेलीकॉम मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाने का असफल प्रयास किया. नकाबपोश चोर दुकान पर पहुंचा और घंटों चोरी करने का प्रयास करता रहा. लेकिन वह सफल नहीं हुआ चोर की सारी करतूत दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोर की नजर दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उसे तोड़फोड़ करने लगा ।
दुकान संचालक अभिषेक पालीवाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक नकाबपोश युवक दुकान पर पहुंचा और ताला तोड़ने का प्रयास किया. एक साल पहले भी दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया था और लाखों के मोबाइल चोरी कर ले भागे थे. चोरी की शिकायत रामपुर चौकी से किए जाने के बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
अभिषेक टेलीकॉम मोबाइल शॉप में चोरी का असफल प्रयास करने के बाद चोर अनवर मोबाइल के दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन इंटरलॉक होने की वजह से चोर असफल साबित हुए।
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि दुकान में चोरी हुई है. दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद दुकान संचालकों मैं काफी आक्रोश है. लोगों की माने तो रामपुर चौकी से दुकान महज कुछ ही दूरी पर है. पुलिस पेट्रोलिंग के बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. ऐसे में वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

कोरबा ।  कुसमुंडा खदान में एक बड़ा हादसा हुआ है ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की भारी वाहन ग्रेडर से दबकर मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम जीत नारायण उम्र लगभग 32 वर्ष है, जो कि कोरिया जिले का रहने वाला है।  सिक्योरिटी गार्ड अचानक वाहन ग्रेडर की चपेट में आ गया. जिसकी मौके पर ही दबकर मौत हो गई. ये घटना कोरबा जिले की कुसमुंडा खदान का है. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

बेमेतरा ।  जिले के चंदनु चौकी से सात दिन पहले दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. एक नाबालिग छात्रा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी. अब पुलिस ने इस मामले में गांव के ही आरोपी भुनेश्वर गोयल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी रेप करने की मंशा से घर में घुसा औऱ जब छात्रा विरोध करने लगी, तो गुस्से में आकर युवक ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी ।
आरोपी
बता दें कि मृतिका छात्रा आठवीं क्लाश में थी. अपनी छोटी बहन और मां के साथ रहती थी, जबकि तीन भाई पुणे में और एक भाई बिल्हा में रख का काम कर रहे हैं. पुलिस ने डॉग स्काट की टीम की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।