Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: छत्तीसगढ़
कोरबा । विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत ने आज अपने गृहग्राम सारागांव में परिवार के साथ मतदान किया. मतदान के बाद महंत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है. हम सभी सीटें जीत रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता भारी संख्या में घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का उपयोग करे।
डॉ महंत आज अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार किया. लोगों के साथ वे कतार में खड़े हुए. फिर बारी आने के बाद अपने मत का उपयोग किया ।
इसके बाद डॉ महंत सक्ती पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल सहित अनेक लोगों से मतदान संबंधी चर्चा किया. साथ ही पूरे क्षेत्र में शांति से हो रहे मतदान की जानकारी ली ।
लोरमी । खुशी के माहौल में तो सभी लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा मानते है, लेकिन एक परिवार दुख की घड़ी में भी मतदान करने पहुंचा है. मुंगेली जिले के लोरमी में एक बार फिर मतदाता जागरुकता को लेकर एक ही परिवार के 15 लोगों ने वोट कर मिसाल पेश किया है ।
जिले के लोरमी तहसील अंतर्गत टेकनपारा मतदान केंद्र क्रमांक 205 में बेटे का अंतिम संस्कार कर परिवार के लोगों ने मतदान किया. वहीं एक परिवार में रहने वाले अजब ध्रुव 16 वर्ष पिता मुरारी ध्रुव जो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित था, जिसकी मौत आज सुबह ही हुई है. जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा बेटे का अंतिम संस्कार किया. जिसके बाद घर में 15 मतदाताओं द्वारा वोट डाला गया ।
कोरबा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट देना कितना महत्वपूर्ण होता है। यह शायद जिले के दिव्यांग मतदाता बखूबी जानते हैं। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का जज्बा लेकर दिव्यांग लक्ष्मी नारायण निषाद, रुकमणी बरेठ और सुनीता गुप्ता ने मंगलवार सुबह होते ही अपनी-अपनी ट्रायसिकल निकाली और बिना देर किए अपना बहुमूल्य वोट डाल आईं। आमतौर पर जहा कुछ सामान्य मतदाता जो आज के दिन अपना वोट डाल कर घर में आराम फरमाते है, ऐसे में इन दिव्यांग मतदाताओं द्वारा खुद अपना फर्ज निभाकर अपने दिव्यांग साथियों को वोट डालने की अपील अपने आप में प्रेरणादायक है।
कोरबा जिले के दिव्यांग लक्ष्मी नारायण निषाद ने अपना वोट अपने मतदान केंद्र पंप हाउस कॉलोनी में डाला। बचपन से ही पैर निःशक्त होने के बावजूद उसने कभी भी मतदान करना नहीं छोड़ा। हर बार अपना वोट जरूर डालते है। उसने बताया कि कई दिव्यांग साथियों को मतदान केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी नहीं होती, ऐसे साथियों को मतदान केंद्र में व्हील चेयर, रैम्प आदि व्यवस्था के संबंध में बताते हैं।
पोड़ी बाहर वार्ड की सुनीता गुप्ता ने बताया कि वह भी दोनों पैर से निःशक्त हैं। जब से उसे मालूम हुआ कि मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है और दिव्यांगो के लिए विशेष व्यवस्था होती है तब से वह वोट डालने से नहीं चूकती। अपने ट्रायसिकल से मतदान केंद्र पहुंचकर न सिर्फ वोट डालती हैं। घूम-घूम कर वह अपने साथियों को मतदान करने प्रेरित भी करती हैं।
बुधवारी वार्ड निवासी रुकमणी बरेठ ने बताया कि उसने अब तक तीन बार मतदान किया है। आज अंधरी कछार स्कूल के बूथ में मतदान करने पहुंची रुकमणी ने बताया कि वोट डालकर एक अलग खुशी का अहसास हुआ।
कोरबा जिले में कुल 4799 दिव्यांग मतदाता हैं। इनके लिए जिले में चार दिव्यांग मतदान केंद्र संडेल, झगरहा, अमरपुर और माचाडोली लालपुर में बनाया गया है। लोकतंत्र के निर्माण में जिले के दिव्यांग मतदाताओं की अहम भागीदारी है। दिव्यांग युवा मतदाता लक्ष्मीनारायण निषाद, सुनीता गुप्ता और रूकमणी बरेठ द्वारा शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद भी अपने स्वयं की ट्राइ सायकल में मतदान करने दी जा रही जागरूकता का यह संदेश सराहनीय है।
लोरमी (मुंगेली) । मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा में ग्राम पंचायत डूमरहा में गाव वालों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है. ग्रामीण गांव में मूल-भूत सुविधाओं की कमी को लेकर खासे नाराज है. इसकी शिकायत लगातार की गई लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. ग्रमीणों का आरोप है गांव में सड़क बदहाल है, शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है. पीएम आवास में गड़बड़ी हुई है. सरपंच और सचिव के खिलाफ ढेरों शिकायत लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. फिलहाल ग्रमीणों को मनाने के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक गांव वाले माने नहीं थे. जनपद पंचायत सीईओ चित्रकांत ठाकुर मौके पर पहुँचे हुए और ग्रमीणों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दे रहे हैं. फिलहाल स्थिति विवाद की बनी हुई है. क्योंकि ग्रामीण नाराज है और नारेजाबी कर रहे हैं ।
आपको बता दे कि लोरमी विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर लोकसभा सीट का हिस्सा है. लोरमी जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह है. वहीं बिलासपुर सीट पर 23 साल से भाजपा के सांसद हैं ।
बैकुंठपुर । देश के सर्वोच्च त्यौहार में जिले में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है. मतदान में सहभागिता के लिए दो नई नवेली दुल्हनें शादी के तुरंत बाद पहले मतदान करने अपने मतदान केंद्र पहुंची हैं,फिर वोट देकर बारात के साथ विदा हुई हैं ।
जिले के खड़गवां विकासखंड के ग्राम कोचका पोस्ट देवाडाँड़ के रहने वाले बंसधारी की दो बेटियों ने मतदान की अहमियत को समझते हुए शादी के तुरंत बाद वोट डालने का निर्णय लिया ।
बता दें कि दुल्हन साधना और रचना का विवाह 22 और 23 अप्रेल की दरम्यानी रात हुआ. दोनों बहनों ने जागरूक मतदाता का परिचय देते हुए पहले मतदान बाद में विदाई का निर्णय लिया. इस पर उनके ससुराल वालों ने भी दोनों बहनों का शाथ देते हुए उन्हें विदाई से पहले मतदान करने की अनुमती दी.ग्राम पंचायत देवाडांड कोचका पोलिंग बूथ में दोनों सगी बहनों ने विदाई से पहले मतदान करते हुए सभी से मत करने की अपील भी की है ।
रायपुर । फोन टेपिंग मामले में फंसे आईपीएस मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर सोमवार को ईओडब्ल्यू में बयान देने पहुंची. इस दौरान उन्होंने ईओडब्ल्यू की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एक महिला यदि कोई आरोप लगा रही है तो इसे संज्ञान में लेनी चाहिए. ये गंभीर बात है ।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट से राहत से मिलने के बाद आईपीएस मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर सोमवार को ईओडब्ल्यू कार्यालय नोटिस का जवाब देने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि EOW क्राइम ब्रांच की तरह काम कर रही है. मेरे खिलाफ साजिशन कार्रवाई की जा रही है. जबरन मेरे घर को सील कर परिवारवालों को परेशान किया जा रहा है. मेरे लोगों पर मारपीट कर दवाब बनाया जा रहा है. मुझसे अभी तक कोई पूछताछ नहीं हुई है. मेरा बयान भी अभी दर्ज नहीं हुआ है ।
रेखा नायर ने कहा कि मेरा बयान अभी दर्ज नहीं हुआ है मैंने यहां आवेदन दे दिया है. मेरा घर सील कर दिया था उसे खुलाने का प्रोसेस शुरू करना है. आप अधिकारियों से पूछिए क्या बात हुई है. मुझ पर लगाये गए सारे आरोप झूठे हैं. धरपकड़ कार्रवाई की जा रही थी इसलिए मुझे भी अरेस्ट होने का डर था इसलिए सामने नही आ रही थी. आप लोग पत्रकार हैं, पता कर लीजिए कि किसके इशारों पर ये कार्रवाई हो रही है. मैं जांच में सहयोग करूंगी ।
खरसिया । भीषण गर्मी के बीच मौसम में उतार चढ़ाव से आदिवासी बहुल खरसिया ब्लॉक में मौसमी बीमारियों का दौर शुरू हो गया है. सामुदायिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं. लेकिन इस स्थिति में डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी को ना समझते हुए दवाई को कचरे में फेंक दिया गया. मामला खरसिया ब्लॉक के सरकारी अस्पताल का है ।
खरसिया ब्लॉक के बरगढ़ खोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्रा में दवाईयों को कचरे में फेंकने की शिकायत मिली. जब स्टॉफ के लोगों के साथ जाकर देखा तो ओआरएस की दवा पड़ी थी.जिसको बने महज 1 साल हुआ था, जबकि उसकी एक्सपायरी डेट 18 माह अंकित है, फिर भी फेंक दिया गया ।
यह जानकारी बीएमओ डॉ सुरेश राठिया को भी दिया गया, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया. वहीं इस मामले पर सीएचएमओ डॉ एसएन केसरी ने हॉस्पिटल स्टॉफ को फोन कर कहां कि दवाई को वहां से उठाकर हॉस्पिटल में रख दीजिए ।
गौरेला। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बिलासपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्यासी अरुण साव के पक्ष में वोट मांगने आज गौरेला पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भूपेश सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि 100 दिन के अंदर ही छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को वोट देकर पश्चाताप कर रही है। लोकसभा चुनाव में इस बार छत्तीसगढ़ में पूरे 11 सीट हम जीतेंगे। साथ ही 2019 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कहीं।
रायगढ़ । अवैध उत्खनन की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे सहायक कलेक्टर के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला खनन माफिया के ऊपर पुलिस ने इनाम घोषित किया है. पुलिस ने खनन माफिया अमृत पटेल की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है ।
आपको बता दें कि जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के टीमरलगा में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए सहायक कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और उप संचालक खनिज एसएस नाग पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी. आरोपी ने अपनी जेसीबी की गाड़ी से अधिकारियों को कुचलने का प्रयास किया था ।
मामले के तूल पकड़ने के बाद आरोपी खनन माफिया अमृत पटेल फरार है. एसपी राजेश अग्रवाल ने आरोपी की सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है. एसपी ने कहा है कि जो भी कोई आरोपी की सूचना देगा, पुलिस उसका नाम गोपनीय रखेगी ।
सरगुजा । सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. ज़ख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है ।
मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के सकरिया गांव का है. गांव में रहने वाला एक नाबालिग किशोर बच्ची के घर टीवी देखने गया था. परिजनों को काम में व्यस्त देख आरोपी बच्ची को फुसला कर पास के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. उधर बच्ची को घर में न पाकर परिजन उसे देखने बाहर निकल. जहां बच्ची की चीख सुनकर परिजन घटना स्थल पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग निकला ।
घायल बच्ची को इलाज के लिए परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ धारा 354, 363, 376, 311 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।