Browsing: छत्तीसगढ़

कवर्धा ।  चिटफंड कंपनियों के फेर में करोड़ों रुपए गंवाए जाने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता सेवा संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा. वहीं लंबे समय बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है ।
चिटफंड कंपनियों के धोखे में आकर अपनी कमाई खोने वाले जिले के पीडितों ने बडी संख्या में बुधवार को रैली निकालकर सिटी कोतवाली पहुंचे. चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, धरम लाल कौशिक, राम सेवक पैकरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अभिकर्ता एवं निवेशक संगठन संघ प्रदेश अध्यक्ष गगन कुंम्भकार, महासचिव नंदकुमार निषाद और अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पूर्व में बड़े पदों में रहते हुए चिटफंड कंपनियों पर बिना किसी जांच पडताल के शासकीय कार्यक्रमों में चिटफंड कंपनी को आमंत्रित किया गया, जिससे बडी संख्या में लोग कंपनी के झासे में आए. वहीं कार्रवाई के मामले में भी शिथिलता बरती गई ।
मतदान के ठीक एक दिन पहले किसी संघ द्वारा नारे लगाते हुए रैली निकालना चर्चा का विषय बना रहा. आचार संहिता के दौरान इस प्रकार की रैली बिना इजाजत के नहीं की जा सकती है. वहीं इस मामले में जिला प्रशासन ने शिकायत के बाद कार्रवाई की बात कही है ।
वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि रैली की परमिशन लिया है या नही लिया है इसकी जानकारी हमारे पास नही है कल चुनाव है इसलिए यहाँ बड़े अधिकारी नही है पर अभिकर्ता एवं निवेशकर्ताओ ने चिटफंड कंपनी में राशि जमा किये थे राशि नही मिलने पर सिटी कोतवाली में शिकायत की है मामले को जानकारी उच्चाधिकारी को भेज देंगे ।

बलरामपुर ।  कांग्रेस की सरकार आने के बाद से राशन दुकान से चना और नमक वितरण को लेकर भाजपा के घेरे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चना और नमक का वितरण बंद नहीं होगा ।
बलरामपुर में हाईस्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में मौजूद बड़ी संख्या मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विपक्ष में जाने के बाद भाजपा सिर्फ लोगों को बहकाने का काम कर रही है. पूर्व सीएम रमन सिंह ने नमक सहित सभी योजनाओं में कमीशन खाया है, और अब बंद होने को अफवाह की तरह पूरे प्रदेश में फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह आप लोगों ने छत्तीसगढ़ से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका है, वहीं अब केंद्र से भी भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है ।
नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बहरुपिया हैं वो गुजरात जाते हैं तो चायवाला बन जाते हैं, बनारस में गंगा का बेटा, छत्तीगढ में साहू और अनिल अंबानी के घर में चौकीदार बन जाते हैं. प्रधानमंत्री की चौकीदारी उस समय क्या कर रही थी, जब नीरव मोदी, विजय माल्या समेत कई लोग हजारों करोड़ रुपए लेकर देश से भाग गए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ अनिल अंबानी के घर पर ही चौकीदारी ही कर सकते हैं. देश को ऐसे चौकीदार की जरूरत ही नहीं है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में मोदी सरकार ने जनता के साथ जमकर छलावा किया है, हर व्यक्ति को 15 लाख, प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार, किसानों को दोहरा मूल्य देने का वादा और बिजली पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में कमी जैसे मुद्दे पर सरकार हर जगह फेल हुई है. जनता पिछले 5 सालों से महंगाई के बोझ तले दबी हुई है. जनता से झूठे वादे कर अपनी सरकार बनाने वाले नरेंद्र मोदी को इस बार हराकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, ताकि देश का सर्वांगीण विकास हो सके ।

कोरबा  ।  कोरबा लोकसभा में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. दोनों ही राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर प्रचार कर रहें हैं. चुनाव प्रचार के इस क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत से
बातचीत में कोरबा लोकसभा से पहली बार चुनाव लड़ रही ज्योत्सना महंत ने कहा कि वो पूरे उत्साह के साथ इस बार मैदान में हैं. उनका कहना है कि उनके पति डॉ चरणदास महंत के साथ उन्होंने कई चुनाव में संघर्ष किया है,पिछले 27 सालों से राजनीति में सक्रिय रही है ओर पूरी तरह राजनीति में रच बस गयी है ।
ज्योत्सना महंत ने कहा कि उनके पति डॉ महंत ने क्षेत्र के विकास के लिए काफी संघर्ष किया है,इसलिए यहां के लोगो से उनका काफी जुड़ाव है और टिकिट मिलने के बाद क्षेत्र के लोगो से अपेक्षा से अधिक प्यार और सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके देवर है,इसलिये उनसे भी उन्हें चुनाव में काफी सहयोग मिल रहा है.वहीं उनका कहना है कि केंद्र में अगर कांग्रेस सरकार में  आ जाती है तो सोने पे सुहागा होगा और कोरबा क्षेत्र के लिए जो मैंने सोचा है, वह जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करूंगी ।

दंतेवाड़ा। सत्ता भले ही बदल जाए लेकिन व्यवस्था आसानी से नहीं बदलती. इसका ताजा उदाहरण बस्तर में देखने को मिल रहा है. यहां नक्सल हिंसा की पीड़ित महिला मदद के लिए प्रशासन के दरवाजे तक बार-बार जाकर गुहार लगा रही है लेकिन मिल सिर्फ आश्वासन ही रहा है.

दर्द को बयां करने वाली ये खबर 2018 में अगस्त के महीने में हुई नक्सल घटना से जुड़ी है. तब भांसी थाना के नजदीक मुख्य मार्ग पर नक्सलियों ने एक यात्री बस में आग लगा दी थी. इस बस में सवार एक यात्री जिंदा जल गया था. मृतक की पहचान सतीश यादव निवासी जगदलपुर के रूप में हुई थी. सतीश की मौत के बाद उनकी पत्नी प्रियंका अपने मासूम बच्चे के साथ अब मदद के लिए दर-दर भटक रही है. सतीश के जाने के बाद आर्थिक संकट से जुझ रही प्रियंका को सरकार से मदद की उम्मीद थी. लेकिन पूर्व सरकार के चार महीने और नई सरकार के 3 महीने पूरे होने के बाद भी स्थिति वही जो प्रियंका के लिए अगस्त महीने में नक्सल घटना के बाद की थी.
सरकारी योजना के मुताबिक नक्सल हिंसा के शिकार पीड़ितों को तत्काल 5 लाख रुपये, नौकरी, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा निःशुल्क मिलती है. लेकिन प्रियंका को इसमें एक भी लाभ अब तक नहीं मिल सका है. ऐसे में एक बार फिर से प्रियंका दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के पास मदद के लिए पहुँची. लेकिन मिला सिर्फ आश्वासन. प्रियंका ने कहा कि वे कलेक्टर पास गई लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा.
वहीं कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा का कहना है कि सरकार की जो गाइड लाइन उसके मुताबिक जल्द ही पीड़ित तक मदद पहुँच जाएगी. 5 लाख देने का प्रावधान है. प्रकरण बनाकर भेजा गया है स्वीकृति नहीं मिल पाई.
मतलब फिलहाल सत्ता और व्यवस्था के बीच प्रियंका मदद की आश में झुल रही है, दर-दर भटक रही है. उम्मीद किसी माध्यम से अगर ये खबर सरकार के मुखिया तो पहुँचे तो कठोर व्यवस्था ऐसे मामलों में थोड़ा लचीला हो जाए. प्रियंका को जल्दी मदद मिल जाए.

बीजापुर। बोदली भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नगर सैनिक राजू राम गोन्दे की धार-दार हथियार से जघन्य हत्या कर दी गई।  जानकारी मिलने पर जवानों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।  जवान बीते दो महीनों से ड्यूटी से नदारद चल रहा था। 

बीजापुर के एसपी गोवर्धन ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जवान की हत्या पर अभी भी संशय की स्थिति है कि यह नक्सली घटना है या कुछ और।  जवान बीते दो महीने से ड्यूटी से नदारद था, जिसकी वजह से निलंबित किया गया था, घटना के दिन जवान महुआ बीनने के लिए गया हुआ था, जहां उसके पैर को बांधकर धारदार हथियार से  शरीर के एक-एक अंग को चोट पहुंचाया गया है।  हत्या के तरीके को देखकर माआवादियों पर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

जशपुर। मेडम में बहुत गुरूर में थी।  अंहकार इतना की इलाज के लिए पहुँचे बच्चे का इलाज न कर उसके पिता से अपने केबिन में पोछा लगवाने लगी।  सिर्फ इस वजह से क्योंकि बीमार बच्चे ने डॉक्टर मेडम के कक्ष में उल्टी कर दिया था।  आखिरकार डॉक्टर मेडम को यह अंहकार भारी पड़ा और निलंबन की गाज गिर गई।  स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया में ये खबर वायरल होते ही जिला अस्पताल जशपुर में पदस्त डॉक्टर के।  केरकट्टा को निलंबित कर दिया है।  निलंबन अवधि में मेडम केरकेट्टा सरगुजा स्वास्थ्य संभागीय कार्यलय में अटैच रहेंगी। 

दरअसल बीते दिनों जशपुर के पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत के बेटे गंगाराम अपने पुत्र के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचा था।  इलाज के लिए गंगाराम अपने 6 साल के बीमार बेटे को लेकर डॉ।  केरकेट्टा के पास पहुँचा।  लेकिन मेडम के कक्ष में बीमार मासूम ने उल्टी कर दिया।  इससे नाराज मेडम केरकट्टा ने गंगाराम से कह दिया कि पहले उल्टी को साफ करो, पोछा लगाओ फिर इलाज होगा।  लाचार पूर्व विधायक के पुत्र ने अपने पुत्र के लिए मेडम के कक्ष में पोछा लगाया।  पोछा लगाने का यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

जांजगीर। जिले में फूड पॉइजनिंग से तबियत बिगड़ने से एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है वहीं दो बच्चें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पूरा मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। दरअसल बच्चों की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने तीनों बच्चों को सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां एक 5 साल की बच्ची कुमारी निखत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  वहीं दो बच्चें सय्यद अफ्तार अली और सय्यद राहत अली की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को सक्ती अस्पताल से जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक बच्चों को पास के नटराज होटल से माजा (कोलड्रिंक) और बड़ा खरीद कर खाने के लिए दिया गया था जिसके सेवन के कुछ देर बाद ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ने पर हमने तुरंत बच्चों को पास के ही समुदायीक स्वास्थ केंद्र लेकर गए। लेकिन समय पर बच्चों को इलाज नसीब नहीं हुआ।

परिजनों ने बच्चों के इलाज में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है. मृतक बच्ची के पिता आरोप है कि जब बच्चों सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तब वहां कोई डॉक्टर नही था आधे घंटे तक बच्ची अस्पताल में तड़पती रही और फोन करने के बाद डॉक्टर वहां पहुंचे अगर समय मे बच्ची को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं इस मामले में सामूदायिक स्वास्थ केंद्र सक्ती के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल चौधरी का कहना है कि बच्चे के अस्पताल में आते ही उसका इलाज शुरू कर दिया गया था मगर बच्ची को नही बचा सके. फिलहाल सक्ती थाने में मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है.

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को एक लाख रूपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बारसुर थाना पुलिस ने मंगलवार को ठोठापारा इलाके में एक लाख रुपए के जनमिलिशियाई कमांडर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सली का नाम रेणु उर्फ सुनील पिता पण्डरु कश्यप 32 वर्ष है और वह बुरदुदुम गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार नक्सली ने इलाके में हुए कई नक्सली हमले में शामिल होने का अपराध स्वीकार किया है।

भानुप्रतापपुर । सोमवार का दिन विवादित बयानों के नाम पर रहा. जहां मीडिया में राष्ट्रीय नेताओं के बयान सुर्खियों में रहे ।  वहीं सूबे के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर से भी एक बयान आ रहा है. अपने बयानों से हंसी ठिठोली करने वाले लखमा बातों ही बातों में ऐसा कुछ बोल गए कि उनके लिए ये मुसीबत का सबब बन सकता है ।
लखमा ने कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को वोट देने की अपील करते हुए कह दिया कि पहले नंबर का ही बटन दबाना, दूसरे नंबर के बटन पर करंट लगा है. लखमा के इस बयान के बाद सूबे की राजनीति गरमा सकती है और बाकी बटन दबाने से जनता को भले ही करंट लगे या न लगे लेकिन आयोग का झटका लखमा को जरुर लग सकता है ।

कोरबा ।  सेल्समैन से बर्बरतापूर्वक मारपीट करते हुए आरोपियों ने वीडियो बनाकर टिक टॉक पर वायरल कर दिया. पिटाई की घटना से युवक की मौत हो गई. इस मामले में मृतक की मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसके बेटे को 8 से 9 लोगों ने मिलकर मारा था, जबकि पुलिस ने महज 2 लोगों को आरोपी बनाया है ।
यह मामला 10 अप्रैल का है, जब करतला थाना अंतर्गत नोनदरहा के पास सेल्समैन भास्कर पांडे को कुछ लोगों ने बुरी तरह मारते उससे नकदी रकम लूट ली थी. खरसिया क्षेत्र का रहने वाला भास्कर पांडे एक ट्रेक्टर शोरूम में सेल्समैन के पद पर पदस्थ था. मारपीट की इस घटना के बाद भास्कर ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग है ।
इस संबंध में मृतक की मां प्रभा पांडे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एक वीडियो दिखाया, जिसमें भास्कर की पिटाई हो रही थी. प्रभा पांडे के अनुसार उसके बेटे को 2 लोगों ने नहीं, बल्कि 9 लोगों ने मिलकर मारा है. उसका बेटा लगातार उसे लोकेशन की जानकारी भी दे रहा था. वहीं जानकारी यह बात भी सामने आई है कि नोनदरहा गांव के आसपास के युवकों ने एक टोली बनाई है, जिसे पटेल ग्रुप के नाम दिया गया है. ग्रुप के सदस्य नशे की हालत में आए दिन मारपीट करते हैं ।
मामले में मृतक की मां ने जिस तरह से पुलिस कार्रवाई पर उंगली उठाई है. उससे पूरी पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो गया है. अब पुलिस के लिए जरूरी हो गया है, कि वह सही तरीके से जांच कर मामले की तह तक पहुंचते हुए आरोपियों पर कार्रवाई कर मां को न्याय दिलाए ।