Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: छत्तीसगढ़
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाके बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। माओवादियों ने देर रात रामनवमी मेले में सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवान पर चाकू से हमला कर दिया और जवान का हथियार भी लूटकर भाग गए। फिलहाल जवान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुइ है। मामला मद्देड थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मद्देड़ मेला में न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र व तेलंगाना से भी लोग आते हैं। मेले में हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। एसपी गोवेर्धन ठाकुर ने बताया कि पुलिस की टीम मेले की सुरक्षा में तैनात थी। वापसी के दौरान रात करीब 1.30 बजे जवान आरक्षक वेंकट राव मज्जी निवासी गोंगला अपने मोबाइल से बात कर रहा था। अनपढ़ व असभ्य और पैसा वसूलबाज, जानिए क्या है पूरा मामला अचानक पीछे से नक्सली आ धमके। नक्सलियों ने जवान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में जवान को बाएं कान के पास गंभीर चोट आई है। जवान के पास से सर्विस राइफल को नक्सली लूट कर ले गए। मद्देड हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद रात में ही जवान को एम्बुलेंस से बीजापुर हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर के लिए 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। इन तीनों सीटों पर कुल 48 लाख 95 हजार से अधिक मतदाता हैं, जबकि 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रचार के अंतिम दौर में राजनांदगांव लोकसभा के पंडरिया क्षेत्र के प्रचार के लिए युवा कांग्रेस ने अनोखा तरीका खोजा निकाला है। जिससे गांव गांव पार्टी का आसानी से प्रचार होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंस पर कांग्रेस के वोट की अपील करते हुए लिखा है, हम बेजूबानों की सुनो…अबकी बार कांग्रेस को चुनो। Also Read – DFO ने पत्रकारों को कहा- अनपढ़ व असभ्य और पैसा वसूलबाज, जानिए क्या है पूरा मामला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है कि भैंस जहां-जहां जायेगा पार्टी का प्रचार होगा।युवा कांग्रेस का द्वारा इस अनोखे तरीके से किया जा रहा प्रचार सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो रहा है। बता दें दूसरे चरण की तीनों में सीटों में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक 17 लाख से अधिक वोटर हैं। महासमुंद में 16 और कांकेर में करीब साढ़े 15 लाख मतदाता हैं।
कवर्धा । वन विभाग की उदासीनता की वजह से रेंज में वन्य प्राणियों के शिकार में लगाम नहीं लग पाई है. शिकारी बेखौफ हो कर वन्यजीवों की हत्या कर रहे हैं. वन्य प्राणियों की शिकार के लिए शिकारी अब जंगल में करंट युक्त तार लगाए जा रहे हैं. हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक आदिवासी महिला की झुलसकर मौत हो गई ।
मृतक महिला का नाम श्यामबति बैगा बताया जा रहा है. मृतक महिला मचियाकोना गांव की रहने वाली थी. वह महुआ बिनने जंगल गई थी लेकिन तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला के शव का पीएम कराने के बाद उसे परिजनो को सौंप दिया गया. फिलहाल आरोपी शिकारियों पर किस तरह की कार्रवाई की जा रही है इसका पता नहीं चल पाया है ।
बीजापुर । दक्षिण बस्तर के नैमेड और कोंडापल्ली के बीच 20 मार्च की रात नक्सलियों ने एक बोलेरो को बारूदी विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की थी. जिससे वाहन में सवार 9 ग्रामीण घायल हो गए थे. अब नक्सलियों ने इस घटना को अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है ।
नक्सलियों की पश्चिमी बस्तर डिविजनल कमेटीएवम भैरमगढ़ एरिया कमेटी के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 20 मार्च की घटना में उनके पीएलजीए के लड़ाकों से गलती हुई थी. उन्होंने पुलिस वाहन समझ कर विस्फोट किया था. लेकिन वह दूसरी वाहन निकली. इसी कारण इस घटना में 9 ग्रामीणों को मामूली चोट पहुंची. इससे जनता में इसका गलत संदेश गया है. इसका उन्हें दुख है दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी. इसका आश्वासन देते हुए उन्होंने उन्होंने माफी मांगी है ।
मगरलोड । धमतरी जिले के मगरलोड पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है. जो अपनी प्रेमिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता था.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम लखन लाल साहू है, जो ग्राम कपालफोड़ी का रहने वाला है. आरोपी एक साल पहले पीड़िता से परिचय कर बातचीत करता था और प्यार नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था. जबरन शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल में अश्लील वीडियो क्लीप बनाकर वायरल करने की धमकी देकर फिर से शारीरिक संबंध बनाते रहता था ।
आरोपी
आरोपी द्वारा बार-बार धमकी देने से तंग आकर पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. तब जाकर शनिवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना मगरलोड पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को लखन साहू को धारा 376, 506 के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है ।
जशपुर । मुख्यमंत्री भूपेश आज कांसाबेल में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता सभा में घूस गए और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन सीएम बघेल ने कहा कि युवकों को सभा में आने दें. हम गांव के रहने वाले लोग है, हम गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं है ।
इसके बाद एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. सीएम ने यह देखकर मंच से ही चौकीदार बोलते ही चोर है के नारे गूंजने लगे. सभा में कई बार यह नारा गूंजा और भाजपा कार्यकर्ताओं के नारे चौकीदार चोर है के नारों के बीच गुम गए. पुलिस ने कुछ देर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सभा से बाहर भेज दिया ।
बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसै मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की भी मुहिम तेज हो गई है. आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया का प्रचार करने कांसाबेल पहुंचे थे ।
जशपुर जिला रायगढ संसदीय क्षेत्र में आता है. कांग्रेस ने धरमजयगढ विधानसभा के वर्तमान विधायक लालजीत सिंह राठिया को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं भाजपा ने जशपुर जिला पंचायत की आध्यक्ष गोमती साय को आपना प्रत्याशी बनाया है. कांसाबेल में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोग अफवाह फैलाने मे माहिर हैं. लोगों का चिलचिलाती धूप मे आने पर सीएम ने आभार भी प्रकट किया. सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के कुशासन को जशपुर के लोगों ने तीनों विधानसभा सीट जीताकर उखाड़ फेंका है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अफवाह फैलाने का मशीन हैं ।
चनावी सभा मे सीएम ने बताया कि 20 लाख लोगों का लोन माफ हुआ है. जिसमें 10 हजार करोड़ का लोन शामिल है. पूर्व मुख्रयमंत्री डा. रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि रमन पहले चाउर वाले बाबा थे बाद मे दारू वाले बाबा हो गये. उन्होंने कहा कि वे एक लाख से अधिक वोट से बस्तर लोकसभा सीट जीत रहे हैं ।
बरमकेला ।सरिया थाना इलाके से 16 पेटी कोरेक्स का जखीरा बरामद हुआ है. लंबे समय से सरिया समेत आस-पास के गांव में नशीली दवाइयों का बिना डॉक्टरी पर्ची के बिक्री की शिकायत मिल रही थी ।
शिकायत के बाद सरिया पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करने मुखबिर फैला रखा था. जिसमें आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दो आरोपियों से 16 पेटी में 100 एमएल की कोरेक्स सीरफ 18,64 नग बरामद हुई है. बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 लाख 70 हजार बताई जा रही है ।
पुलिस ने आरोपी रौनक अग्रवाल (29 वर्ष) निवासी सरिया, मुकेश सिदार (23 वर्ष) अमुर्रा निवासी को गिरफ्तार किया. वहीं कोरेक्स ले जाने में इस्तेमाल बोलेरो क्रमांक CG-12, R-1902 को जब्त किया गया है ।
जगदलपुर । सुरक्षाबलों की 9वीं बटालियन की वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में 4 जवान घायल हो गए. जिसमें से एक जवान का पैर फैक्चर हो गया है. जिन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. जहां इलाज जारी है. मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा से बलौदाबाजार जा रही जवानों की 407 वाहन कोंडागांव चिकलकुटी के पास टिप्पर से जा टकराई ।
कोंडागांव थाना प्रभारी ने बताया कि 9वीं बटालियन की टीम सुबह दंतेवाड़ा से मेस का सामान लेकर निकली थी. जवान इन सामानों को लेकर बलौदाबाजार जा रहे थे. वाहन 407 में चार जवान थे जिसमें वाहन को भरत लाल साहू चला रहे थे. जबकि अन्य जवान में घनश्याम बघेल, सूर्य प्रकाश प्रदीप कुमार बैठे हुए थे ।
पत्थलगांव । रायगढ़ लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ताबड़तोड़ दौरा कर रहें है. इसी सिलसिले में आज भूपेश बघेल जशपुर के कांसाबेल में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे. जहां सीएम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया के पक्ष में लोगों से समर्थन करने की मांग कर रहे हैं ।
भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद किए गये वादों को पूरा किया जा रहा है. सबसे पहले उन्होंने बीस लाख किसानों का दस हजार करोड़ का लोन माफ किया है. उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इस पार्टी से जुड़े लोग झूठ बोलने की मशीन है. रमन सिंह की सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है चाउर वाले बाबा अंतिम समय में दारू वाले बाबा बन चुके थे. उन्होंने कहा बस्तर सहित छग के सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा की सरकार में पत्रकार सवाल नही पूछ सकते सवाल करने पर इनके नेता भड़क जाते है. पूर्व सीएम का दामाद करोड़ों रूपए लेकर फरार है. भाजपा के राज में ऐसा घोटाला हुआ है भूपेश बघेल ने अपने आप को कहा वे गांव के एक छोटा इंसान है और वैसा ही रहेंगे ।
इस कार्यक्रम में जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह कुनकुरी विधायक यूडी मिंज जशपुर विधायक विनय भगत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे ।
गरियाबंद । जिला अस्पताल से महज 4 किमी की दूरी पर स्थित कोडोहरडी के जंगल में लाखों की सरकारी दवाइयां फेंक दी गई है. फेंकी गई दवाइयां में से ज्यादातर एक्सपाइरी हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक इन दवाइयों की कीमत लगभग 7 लाख रुपए है. फेंकी गई दवाइयों में ज्यादातर आयरन, कैल्शियम, बुखार, जुकाम व विटामिन के टॉनिक के अलावा केंद्र सरकार से चल रहे स्वाथ्य विभाग के कई सरकारी कार्यक्रम के तहत निःशुल्क वितरण किये जाने वाले दवाएं शामिल है. ऐसा अनुमान है कि इन दवाइयों का वितरण किया जाना था जो समय पर नहीं किया गया, जिसके कारण दवाइयां एक्सपायर हो गई और उन्हें फेंक दिया गया ।
वहीं जिला अस्पताल गरियाबंद में जरूरत से ज्यादा खरीदी गई दवाई के मामले में भ्रष्टाचार का मामला सामने आ चुका है. कहा जा रहा था कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दवा खरीदी में मनमानी की गई थी. चर्चा थी कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के करीबी वाले धमतरी के एक फर्म से निविदा में गड़बड़ी कर दवाओं का क्रय किया गया था, मामले की जांच कलक्टोरेट से हो रही थी, तत्कालीन सीएमएचओ को हटाए जाने के बाद से मामला ठंडे बस्ते में चला गया. वहीं दवा खरीदी घोटाले की जांच से लेकर खरीदी की प्रक्रिया के दस्तावेज सूचना के अधिकार के तहत 8 से भी ज्यादा आरटीआई एक्टिवेट ने मांगे थे. लेकिन उसकी जनकरी नहीं दी गई ।