Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नक्सल कमांडर विनोद हुंगा ने ही विधायक भीमा मंडावी की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। 55 वर्षीय विनोद हुंगा नक्सलियों के कटेकल्याण एरिया कमांडर है। खबर के मुताबिक विनोद हुंगा बीते मंगलवार को हुए हमले के पीछे का मास्टर माइंड है।
रिपोर्ट के मुताबिक उसने करीब 60 नक्सलियों के साथ मिलकर ये प्लान बनाया। बताया जाता है कि इससे पहले अक्टूबर 2018 में विधानसभा चुनाव कवरेज के लिए गए दूरदर्शन के वीडियो जर्नलिस्ट अच्युतानंद साहू की हत्या के मामले में भी हुंगा मास्टर माइंड था। विनोद हुंगा पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित है। बता दें कि मंगलवार को हुए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें बीजेपी विधायक सहित पांच लोगों की जानें गई थी। जिसमें तीन सुरक्षाबल के जवान शहीद हो गए थे।
नारायणपुर । पहले चरण में गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। भारी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाल रहे हैं। जिला मुख्यालय से करीब 27 किमी दूर अबूझमाड़ के अति नक्सल प्रभावित कुंडला मतदान केंद्र में आजादी के बाद पहली बार लोगों ने मतदान किया। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के दौरान कई बार वोट डालने के लिए वह मतदान केंद्रों में आते थे लेकिन मतदाताओं की सूची में उनके गांव का नाम नही होने से वे वोट नहीं डाल पाते थे। लेकिन इस बार इन लोगों को मतदान का अधिकार दिया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट के सात विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है। कोण्डागांव, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सवेरे 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।वहीं दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा और नारायणपुर विधानसभा में मतदान के लिए सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
जगदलपुर । लोकसभा चुनाव में बस्तर के आदिवासियों का मूड साफ नजर आ रहा है। अशिक्षा के बावजूद वे मताधिकार की ताकत से परिचित हैं। मतदान के दो दिन पहले ही नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी में आइईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें विधायक भीमा मंडावी समेत पांच जवानों की मौत हो गई थी। नक्सलियों का मकसद चुनाव रुकवाना था। बावजूद इसके मतदान केंद्र क्रमांक 220 श्यामगिरी में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया था।
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लॉक मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर है श्यामगिरी मतदान केंद्र। यहां मतदान के आधे घंटे पहले से ही ग्रामीण दलों में मतदान के लिए पहुंचने लगे थे। उनके चेहरों पर दहशत कम आक्रोश ज्यादा नजर आ रहा है। यूं लग रहा है जैसे वे जानते हों कि उनका वोट ही नक्सलियों को चुनौती दे सकता है। लोकतंत्र को मजबूत करके ही वे इस समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।
चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर
नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम न दे सकें, इसके मद्देनजर यहां बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर है। ग्रामीण वोटर्स को किसी तरह की परेशानी वोट डालने में न हो, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। बता दें कि ये मतदान केंद्र नक्सली क्षेत्र होने की वजह से अति संवेदनशील है। बताया जाता है कि श्यामगिरी के आसपास कुछ दिन पहले सही नक्सली गतिविधियां बढ़ गई थीं। भीमा पर हमले की सुगबुगाहट पुलिस तंत्र को भी मिल गई थी। यही वजह है कि उन्हें श्यामगिरी जाने से रोका गया था।
जगलदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा। बस्तर लोकसभा बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए 1879 पोलिंग बूथ पर मतदान जारी है, यहां 13,72,127 मतदाता वोटिंग करेंगे। वोट देने के लिए क्षेत्र के नेता और अधिकारी भी सुबह ही मतदान केंद्र पहुंच गए। सुकमा में छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने गृहग्राम नागारास में पत्नी और परिवार के साथ मतदान किया। तकनीकी दिक्कतों की वजह से आबकारी मंत्री के गृहग्राम में मतदान करीब आधे घंटे देरी से शुरू हो पाया। लखमा बाहर लगी मतदाताओं की लाइन के पास से होते हुए सीधे अंदर पहुंचे और मतदान किया
मतदान कर दंतेवाडा कलेक्टर ने ली सेल्फी
दंतेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए चितालंका मतदान केंद्र पहुंचे। लाइन में लगकर उन्होंने मतदान किया। क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए उन्होंने मोबाइल से सेल्फी ली।
नारायणपुर कलेक्टर ने लाइन में लगकर किया दिया वोट
नारायणपुर कलेक्टर पीएस एल्मा ने नयापारा मतदान क्रमांक 48 में लाईन में लगकर मतदान किया। मतदान के बाद सेल्फी जोन में सेल्फी ली। कलेक्टर एल्मा ने महका, पालकी, सुगड्डितराई, बिंजली, गुरिया, करलखा आदि मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डौंडी । तेज रफ्तार मोटर साइकिल नर्राटोला के पास रोड किनारे लोहे के एंगल से टकरा गई. इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गौरीशंकर कुमार (28 वर्ष) ग्राम टेकाढ़ोड़ा एवं संपत यादव (32 वर्ष) ग्राम साल्हे चौक कच्चे निवासी दल्लीराजहरा बैंक खाता खुलवाने गए थे. खाता खुलने के बाद एटीएम एक्टिवेट कराया, फिर अपने घर कच्चे आते वक्त डौंडी थाना क्षेत्र के खैरवाही के पास रोड किनारे लोहे के एंगल से बाइक टकरा गई ।
हादसे में बाइक चला रहे संपत यादव की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी बहुत तेज थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ है ।
डौंडी पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
कोरबा । कोरबा में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिसे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला गुरसिया बांगो के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
दंतेवाड़ा । पूर्व सीएम रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विक्रम उसेंडी सहित कई बीजेपी नेता दंतेवाड़ा पहुंचे और दिवंगत विधायक भीमा मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सीएम रमन सिंह ने कहा कि घटना पर दुख जताते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने घटना की जांच की मांग की। बता दें कि मंगलवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई। साथ ही इस हमले में एक ड्राइवर और तीन जवान शहीद हो गए।
राजनांदगांव । दंतेवाड़ा में बड़े नक्सली हमले के बाद राजनांदगांव के मानपुर थाना क्षेत्र के महाराष्ट्र सीमा से लगे बुकमरका पहाड़ी पर एसटीएफ और डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के कैंप में धावा बोल दिया है. धावा बोलते ही नक्सलियों से जवानों की जबरजस्त मुठभेड़ हुई. दोनों तरफ से लगातार फायरिंग की गई. मुठभेड़ में नक्सलियों ने फायरिंग करते हुए 3 आईईडी ब्लास्ट किया, लेकिन जवानों को उससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है ।
मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने जवानों को भारी पड़ता देख गढ़चिरौली महाराष्ट्र सीमा की ओर भाग निकले. लेकिन कैंप में अपना कुछ सामान छोड़ गए. जिसमें देशी राकेट लांचर का सेल, एके-47 रायफल के खाली खोखे और भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ है. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नक्सली फिर किसी बड़ा वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे. लेकिन जवानों के उनके घर में ही घुसकर उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया है ।
नक्सलियों द्वारा बार-बार चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी जा रही थी. गांव के लोगों से अपील कर रही थी चुनाव का बहिष्कार करें और मतदान करने ना जाए. लेकिन चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है. बस्तर के सभी इलाकों में अब चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है. कल यानी 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में मतदान होना है ।
बता दें कि दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार-बचेली मार्ग पर नक्सली हमले में विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई. इसके साथ ही काफिले में मौजूद 4 जवान शहीद हो गए थे ।
फरसगांव । डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इससे फिर देश में आतंकवाद और नक्सलवाद बढ़ जाएगा। इस संबोधन का विशेष महत्व इसलिए भी है कि इसके चंद घंटे बाद ही नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के श्यामगिरी में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की गाड़ी को विस्फोट से उड़ा दिया। इस हमले में विधायक मंडावी की मौत हो गई। साथ ही चार जवान भी शहीद हो गए ।
डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को अस्पताल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर राष्ट्र द्रोह जैसे कानून में बदलाव लाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की तैयारी में है। हाल ही में बढ़ती नक्सल गतिविधियों पर रमन सिंह ने कहा कि, फोर्स को जो स्पेशल पॉवर दिया गया है, वो खत्म हो जाएगा। जम्मू से लेकर बस्तर तक फोर्स की ताकत कम होने से आतंकवाद और नक्सलवाद एक बार फिर से बढ़ जाएगी ।
दंतेवाड़ा। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए चार जवानों को श्रद्धांजलि देने सीएम भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे हैं. पुलिस लाईन मैदान में श्रद्धांजलि सभा रखी गई. पहले शहीद जवानों को सलामी दी गई. सीएम भूपेश के साथ गृहमंत्री ताम्रध्ज साहू समेत आला अधिकारी भी मौजूद रहे. शहादत में शामिल होने के लिए लोगों का हूमज उमड़ा पड़ा है ।
श्रंद्धाजलि देने के बाद शहीदों के पार्थिव देह को गृह ग्राम के लिए रवाना किया जाएगा. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है हम सब बेहद दुःखी हैं. नक्सलियों से हर स्थिति में लड़ेंगे ।
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में कल मंगलवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें विधायक भीमा मंडावी और 4 जवान शहीद हो गए थे ।