Browsing: दिल्ली

 
पंचायत तंत्र- दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक महिला और उसके 2 बच्चों की घर के अंदर हत्या हुई से सनसनी मच गई. इस तिहरे हत्याकांड के बाद से मृतक महिला का पति गायब है. पुलिस शक के आधार पर पति की तलाश कर रही है. वारदात वाली जगह पर एक हथौड़ा मिला है जिससे आशंका है कि हत्या में उसका इस्तेमाल हुआ होगा ।
पुलिस पहली नजर में महिला के पति को कसूरवार मान कर चल रही है क्योंकि वह घटना के बाद से वह फरार है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. उसे पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा कि ऐसी हिंसक वारदात को कैसे और क्यों अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद पूरे निहाल विहार इलाके में सनसनी फैल गई. सड़कों पर लोगों को हुजून उमड़ गया है ।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 11:30 बजे निहाल विहार पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें घटना की जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिस ने शिव राम पार्क स्थित घर से प्रीति (28), उसके 9 वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी के शव बरामद किए गए. मृतक प्रीति का पति घर में नहीं था. घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।
 

 
 पंचायत तंत्र-नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रीवा में 750 मेगावाट की सौर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। दिल्ली मेट्रो इस प्रोजेक्ट के ग्राहकों में से एक होगा। यह दिल्ली मेट्रो को अपनी कुल उत्पादन का 24 प्रतिशत बिजली देगी जबकि शेष 76 प्रतिशत बिजली मध्य प्रदेश के राज्य बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को आपूर्ति की जाएगी। इस परियोजना में एक सौर पार्क के अंदर स्थित 500 हेक्टेयर भूमि पर 250-250 मेगावाट की तीन सोलर एनर्जी यूनिट्स शामिल हैं। यह परियोजना सालाना लगभग 15 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी।
यह परियोजना ग्रिड समता अवरोध को तोड़ने वाली देश की पहली सौर परियोजना है। साल 2017 की शुरुआत में उस समय की मौजूदा सौर परियोजना की लगभग 4.50 रुपये प्रति यूनिट की दर की तुलना में रीवा परियोजना ने 15 वर्षों तक 0.05 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि के साथ पहले साल 2.97 रुपये प्रति यूनिट का लक्ष्य हासिल कर चुकी है। 25 साल की अवधि के लिए 3.30 रुपये प्रति यूनिट की दर का ऐतिहासिक लक्ष्य भी हासिल हो चुका है।
इनोवेशन और उत्कृष्टता के लिए इसे वर्ल्ड बैंक ग्रुप प्रेसिडेंट अवॉर्ड भी मिला है। इसे प्रधानमंत्री की ‘अ बुक ऑफ इनोवेशन: न्यू बिगनिंग्स’ किताब में भी शामिल किया गया है। इस सौर पार्क को रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) ने विकसित किया है जो मध्य प्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड (एमपीयूवीएन) और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की ईकाई सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) की संयुक्त उद्यम कंपनी है। इस सौर पार्क के विकास के लिए आरयूएमएसएल को 138 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय मदद प्रदान की गई है। पार्क के विकसित हो जाने के बाद आरयूएमएसएल ने पार्क के अंदर 250 मेगावाट की तीन यूनिट्स का निर्माण करने के लिए रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से महिंद्रा रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड, एसीएमई जयपुर सोलर पावर प्राइवेट लिमिटेड और आरिन्सन क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को चुना था।
 

 
पंचायत तंत्र- दिल्ली । सरकार ने अनलॉक-पार्ट वन के खत्म होने से एक दिन पहले ही सोमवार रात अनलॉक-पार्ट टू के लिए दिशा- निर्देश जारी कर दिये, जो एक जुलाई से प्रभावी होगा।
सरकार ने साफ आदेश दिया है कि सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। इसके बाद राज्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का फैसला किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशा- निर्देशों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी अभी रोक रहेगी लेकिन बंदे भारत अभियान के तहत अंतराष्ट्रीय उड़ानों के लिए छूट जारी रहेगी। घरेलू उड़ानों और यात्री ट्रेनों का दायरा भी धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा लेकिन मेट्रो रेल, सिनेमा, जिम और बार बंद रहेंगे।
नई गाइडलांइस के मुताबिक, रात 10 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जरूरी गतिविधियों और कुछ अन्य लोगों को इससे छूट दी गई है। सरकार ने अनलॉक पार्ट टू में कई तरह की सख्ती का भी ऐलान किया है।

 
पंचायत तंत्र-नई दिल्ली । दिल्ली के कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य मंत्री सत्येद्र जैन की हालत और बिगड़ गई है. स्थिति को देखते हुए उन्हें दूसरे कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री के प्लाज्मा ट्रीटमेंट पर विचार किया जा रहा है ।
सत्येंद्र जैन की बिगड़ती हालत की जानकारी मिलने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. इसके पहले सत्येंद्र जैन ने बुधवार को ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी, इसके पहले उन्हें मंगलवार को उपचार के लिए दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था ।
केवल सत्येंद्र जैन ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की विधायक अतिशी और दो अन्य नेता भी सांस की बीमारी से लड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार अक्षय मराठे और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार अभिनंदिता माथुर भी बुधवार को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं ।
वहीं पिछले सप्ताह स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुखार और गले में तकलीफ के बाद कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी ।
 

 
पंचायत तंत्र- नई दिल्ली । आतंकवादियों के मददगार जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह को दिल्ली की अदालत ने जमानत दे दी है ।
देविंदर सिंह के वकील ने बताया कि दिल्ली पुलिस के समय पर चार्ज शीट दाखिल नहीं कर पाने की वजह से अदालत ने जमानत दी है. लेकिन अदालत से जमानत मिलने के बाद भी देविंदर सिंह को सलाखों के पीछे ही रहना होगा, क्योंकि एनआईए मामले में ज्यूडिशियर कस्टडी पर हैं. एनआईए की ओर से बताया गया कि उनके पास देविंदर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं ।
 

 
 
पंचायत तंत्र- नई दिल्ली । नई दिल्ली,  होश संभालने के बाद हममें से अधिकतर लोगों ने मगरमच्छों को 4 पैरों पर ही चलते देखा है। प्राचीन मगरमच्छों के बारे में लंबे समय से यही माना जाता है कि वो अपने आधुनिक वंशजों की तरह ही चार पांवों पर चलते थे। मगर एक नई स्टडी में उनके दो पैरों पर चलने की संभावना जताई गई है ।
चीन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के रिसर्चरों ने दक्षिण कोरिया के जींजू फॉर्मेशन में पैरों के कुछ निशान खोजें हैं उसके बाद वो इस नतीजे पर पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार ऐसी एक रिसर्च रिपोर्ट नेचर साइंटिफिक में छपी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार दक्षिण कोरिया का यह इलाका पुरातत्व के लिहाज से काफी खोजबीन वाला है ।
यहां पर छिपकली, मकड़े और शिकारी पक्षी रैप्टर की कुछ प्रजातियों के 12 करोड़ साल पुराने अवशेष मिले हैं। इनकी खोजबीन की जा रही है। ये सभी चौंकाने वाली चीजें हैं। इन पर रिसर्च करके जो जानकारियां सामने आएंगी वो काफी महत्वपूर्ण होंगी जिसके लिए रिसर्च जारी है। ऐसे भी कई सबूत मिले हैं जिनके आधार पर ये कहा जा रहा है कि प्राचीन समय के मगरमच्छ भी दो पैरों पर ही चला करते थे फिर समय के साथ अब ये 4 पैरों पर चलने वाले हो गए हैं। जो आज हमें दिखाई दे रहे हैं । 
रिसर्चरों का मानना है कि जिन मगरमच्छों के कदमों के निशान मिले हैं वो कम से कम तीन मीटर लंबे थे और उनका वैज्ञानिक नाम बात्राचोपस ग्रांडिस है। यह मगरमच्छ तनी हुई रस्सी पर चलने वाले बाजीगरों की तरह दो पैरों पर चलता था। चिंजू नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एजुकेशन के क्युंग सू किम का कहना है कि वो ऐसे ही चल रहे थे जैसे कि डायनोसॉर, लेकिन पैरों के ये निशान डायनोसॉर के नहीं हैं । 
पहले रिसर्चरों को लगा था कि ये निशान टेरोसॉर के हैं। यह डायनोसॉर की ही एक प्रजाति है लेकिन उसके पंख होते थे। यह डायनोसॉर 6.6 करोड़ साल पहले तक धरती पर मौजूद था हालांकि अब इन्हें क्रोकोडाइलोमॉर्फ फैमिली का एक सदस्य माना जा रहा है जिसकी अब तक खोज नहीं हुई थी। करीब 10 ईंच लंबे पैरों के निशान से मगरमच्छ के इस रिश्तेदार के आकार का आकलन किया गया है ।
क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के जीवाश्म विज्ञानी एंथनी रोमिलियो भी इस रिसर्च रिपोर्ट के लेखकों में शुमार हैं। उनका कहना है कि पैरों के निशान किसी वयस्क इंसान के जितने ही लंबे हैं। हालांकि इनके शरीर की लंबाई तीन मीटर से ज्यादा तक की रही होगी। इसका मतलब है कि वह अपने समकालीन रिश्तेदारों की तुलना में करीब दोगुना लंबा था। यह प्राचीन मगरमच्छ मुमकिन है कि दो पैरों पर चलता रहा होगा और इंसानों की तरह ही अपनी एड़ी घसीटता होगा। यही वजह है कि इसके पैरों के निशान काफी गहरे हैं । 
रोमिलियो ने बताया कि खुदाई वाली जगह पर ना तो हाथों के निशान मिले ना ही पूंछ के। इसके साथ ही इसके चलने का मार्ग भी पतला है। इन सब कारणों से इस संभावना को मजबूती मिलती है कि यह दो पैरों पर चलता रहा होगा। इस खोज से क्रिटेशस काल के दूसरे जीवों के बारे में भी नई जानकारियां सामने आएंगी। टेरोसॉर उसी दौर का जीव है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस नई खोज के बाद जिन जगहों पर पहले इस तरह के जीवाश्म मिल चुके हैं वहां पर भी नए सिरे से खोज और अध्ययन किया जाना चाहिए इससे कुछ नई चीजों का पता चलेगा । 
 

 
पंचायत तंत्र- नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 3, मोतीलाल नेहरु प्लेस स्थित आवास पर एक क्वारंटीन नोटिस लगाया गया है। पूर्व पीएम के आवास पर लगे इस नोटिस ने कई कांग्रेसी नेताओं में उत्सुकता है।
इसी बीच पता चला है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास में काम करने वाली घरेलू सहायिका की बेटी कोरोना पॉजिटिव पायी गई है। चूंकि घरेलू सहायिका और उसका परिवार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, यही वजह है कि मनमोहन सिंह के आवास पर क्वारंटीन का नोटिस चस्पा दिया गया है।
बता दें कि पूर्व पीएम भी बीते कुछ दिनों से स्वस्थ नहीं चल रहे थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद कुछ दिनों पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां वह कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहे और इलाज के दौरान आईसीयू में भी रहे। हालत सुधरने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। हालांकि अब कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनमोहन सिंह ने कांग्रेस सलाहकार समिति की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत भी की है।
 
 

 
पंचायत तंत्र- दिल्ली । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। उसने सीमा पर बिना वजह गोलीबारी जारी कर तनाव कायम कर रखा है। इसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को सुधारने के मूड में बिल्कुल नहीं लग रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए परेशान पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान की 10 चौकियों को तबाह कर दिया है। भारतीय सेना की कार्रवाई जारी है। इससे पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है।
भारतीन सेना ने पाकिस्तान की उसकी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने पीओके में 10 पाकिस्तानी सेना की चौकियों को उड़ा दिया। दरअसल, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के रजौरी और पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की थी। पाक की गोलाबारी में सेना के जवान हरचरण सिंह शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के मकसद से ये कार्रवाई की।

 
पंचायत तंत्र-नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस की अब तक की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली है. जिससे देश में संक्रमण का खतरा और बढ़ता जा रहा है. पिछले एक दिन में सर्वाधिक करीब 11 हजार कोरोना मरीज मिले है, जबकि करीब 400 लोगों ने महामारी से दम तोड़ा है. यानी मौतें के आंकड़े में भी वृद्धि हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख के करीब पहुंच गई है. कोरोना केस के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है ।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 10 हजार 956 नए मामले सामने आए हैं,जबकि 396 लोगों की मौत हुई है. जो कि अब तक सबसे अधिक मामला है ।
8 हजार 498 लोगों की मौत
इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2 लाख 97 हजार 535 हो गई है. जिनमें से 1 लाख 41 हजार 842 सक्रिय मामले हैं. राहत की बात यह है कि इस महामारी से 1 लाख 47 हजार 195 लोग ठीक हो चुके हैं. वही अब तक 8 हजार 498 लोगों की मौत हो चुकी है ।
सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जिसकी हालात काफी खराब हैं. यहां कोरोना पीड़ितों की संख्या 97 हजार 648 पर पहुंच गई है. वहीं 24 घंटे में 152 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 3590 हो गई है. राज्य में पिछले करीब तीन हफ्तों से लगातार हर दिन 2 हजार नए केस सामने आ रहे हैं ।
संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में अब तक के 1875 नए संक्रमित पाए गए हैं. इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 38 हजार 716 हो गया है. तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां कोरोना के 34 हजार 687 केस है. चौथे नंबर पर गुजरात है, जहां 22 हजार 32 केस हैं ।
ये है राज्यों की स्थिति
 


पंचायत तंत्र- नई द‍िल्‍ली  । अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार समेत बैंक कई महत्वपूर्ण फैसले ले रहे हैं. इसी कड़ी में देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देकर उनपर कर्ज के बोझ को कम किया है।
एसबीआई ने कहा कि वह 10 जून से अपनी फंड की मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड इंटरेस्ट रेट (एमसीएलआर) में कटौती करेगा. बता दें कि एसबीआई ने लगातार 13वीं बार एमसीएलआर में कटौती किया है।
एसबीआई ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नई दरें 10 जून 2020 से लागू हो जाएंगी. एसबीआई ने मॉजिर्नल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में 25 आधार अंक यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है. इसके बाद एक साल का एमसीएलआर घटकर 7 फीसदी हो गया है. इसके साथ ही, एसबीआई ने बेस रेट में भी 75 आधार अंकों की कटौती किया है. एसबीआई ने एक बयान में बताया कि इस कटौती के बाद बेस रेट 8.15 फीसदी से घटकर 7.40 फीसदी हो गया है. इसे भी 10 जून से लागू कर दिया जायेगा।
ऐसे कम होगी आपकी ईएमआई
एसबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती का फायदा लोन लेने वाले ग्राहकों कम ईएमआई के रूप में मिलेगा. अगर किसी ग्राहक ने एसबीआई से 30 साल के लिए 25 लाख रुपये का लोन लिया है तो एमसीएलआर में कटौती से प्रति महीने 421 रुपये कम ईएमआई देनी होगी. इसी प्रकार अगर किसी ग्राहक ने ईबीआर /आरएलएलआर लिंक्ड लोन लिया है तो उनकी ईएमआई प्र​ति महीने 660 रुपये तक घट जाएगी।