Browsing: दिल्ली


पंचायत तंत्र – नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9 हजार 987 नए मरीज सामने आए हैं. जिसके बाद देश में कोरोना के मामले 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है ।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 266 मरीजों ने दम तोड़ दिया है. जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हजार 466 हो गई है ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना की कुल संख्या 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है. जिसमें से 1 लाख 29 हजार 917 कोरोना के सक्रिय मरीज है. राहत की बात यह है कि इस महामारी से अब तक 1 लाख 29 हजार 215 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं ।
वहीं विश्व में कोरोना वायरस की महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 70.75 लाख से अधिक हो गई है, जबकि इसके संक्रमण से अब तक करीब 4.05 लाख लोगों की मौत हो चुकी है ।
देखिए राज्यों का क्या है हाल

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths** Total Confirmed cases*
1 Andaman and Nicobar Islands 0 33 0 33
2 Andhra Pradesh 2031 2745 75 4851
3 Arunachal Pradesh 50 1 0 51
4 Assam 2107 665 4 2776
5 Bihar 2672 2499 31 5202
6 Chandigarh 39 273 5 317
7 Chhattisgarh 848 308 4 1160
8 Dadar Nagar Haveli 20 2 0 22
9 Delhi 17712 11357 874 29943
10 Goa 263 67 0 330
11 Gujarat 5309 13956 1280 20545
12 Haryana 2681 2134 39 4854
13 Himachal Pradesh 189 227 5 421
14 Jammu and Kashmir 2916 1324 45 4285
15 Jharkhand 730 519 7 1256
16 Karnataka 3177 2519 64 5760
17 Kerala 1175 814 16 2005
18 Ladakh 50 52 1 103
19 Madhya Pradesh 2688 6536 414 9638
20 Maharashtra 44384 40975 3169 88528
21 Manipur 214 58 0 272
22 Meghalaya 22 13 1 36
23 Mizoram 41 1 0 42
24 Nagaland 115 8 0 123
25 Odisha 992 1993 9 2994
26 Puducherry 75 52 0 127
27 Punjab 482 2128 53 2663
28 Rajasthan 2513 8004 246 10763
29 Sikkim 7 0 0 7
30 Tamil Nadu 15416 17527 286 33229
31 Telengana 1803 1710 137 3650
32 Tripura 646 192 0 838
33 Uttarakhand 684 714 13 1411
34 Uttar Pradesh 4320 6344 283 10947
35 West Bengal 4743 3465 405 8613
  Cases being reassigned to states 8803     8803
  Total# 129917 129215 7466 266598
 


पंचायत तंत्र- दिल्ली । महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से शासन से लेकर प्रशासन तक सभी परेशान हैं। अब महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।
महाराष्ट्र में चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के तीन हजार से ज्यादा मामलों ने सरकार को परेशानी में डाल दिया है। इसके साथ ही नब्बे लोगों की मौत से सरकार सकते में है। अब राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 85,975 हो गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,060 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामले सरकार के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। अब महाराष्‍ट्र ने कोरोना संक्रमण के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि चीन में कोरोना संक्रमण के लगभग 83 हजार मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्ट्र में ये आंकड़ा 85 हजार के स्तर को भी पार कर गया है। पाकिस्तान में जहां कोरोना से दो हजार मौतें हुई हैं वहीं महाराष्ट्र में अब तक तीन हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र को देश का नया वुहान तक कहा जाने लगा है। लोग कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार पर भी उंगली उठा रहे हैं। इसे लोग सरकार और सिस्टम की नाकामी बता रहे हैं ।

पंचायत तंत्र- दिल्ली। भारत सरकार ने BS6 वाहनों को लेकर नया नियम जारी कर दिया है। ये सभी BS6 वाहनों के लिए जरूरी होगा। इस बारे में केंद्र सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं।
भारत सरकार के अनुसार सभी BS6 वाहनों पर एक सेंटीमीटर के ग्रीन स्टिकर लगाना जरूरी होगा। इस स्टिकर पर वाहनों के रजिस्ट्रैशन से जुड़ी जानकारी होगी। केंद्र सरकार के इस आदेश को 1 अक्टूबर 2020 से लागू कर दिया जायेगा। सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि, BS6 उत्सजर्न वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्लेट पर एक सेंटीमीटर का ग्रीन स्ट्रिप लगाना जरूरी होगा।
सरकार की तरफ से जारी ये आदेश BS6 वाहनों को लेकर है। इसके लिए सरकार ने मो​टर व्हीकल एक्ट, 2018 में संशोधन करने के बाद यह आदेश जारी किया है। इसके पहले सरकार ने कहा था कि 1 अप्रैल 2020 से सभी वाहनों पर टैम्पर प्रूफ हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट होना अनिवार्य होगा। इस नियम को सरकार ने एक अक्टूबर से सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया है। जिसे सभी बीएस सिक्स वाहनों पर लगाना जरूरी होगा।

 
 
 पंचायत तंत्र –  नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण दोगुना रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. पिछले एक दिन में रिकॉर्ड 9 हजार से अधिक मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना की कुल संख्या 2 लाख 17 हजार के करीब हो गई है । 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 9 हजार 304 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 260 लोगों की मौत हुई है । 
इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2 लाख 16 हजार 919 हो गई है. जिनमें से 1 लाख 6 हजार 737 सक्रिय मामले हैं. वही इस महामारी से 1 लाख 4 हजार 107 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक 6 हजार 75 लोगों की मौत हो चुकी है । 
 

 
 

 
पंचायत तंत्र- दिल्ली । कोरोना महामारी से पूरी दुनिया के साथ भारत भी परेशान है। अभी तक इस खतरनाक वायरस का टीका नहीं खोजा जा सका है। अब बाबा रामदेव ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है।
गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उनकी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना के इलाज की सौ फीसदी कारगर दवा बना ली है। बाबा के मुताबिक इस समय उनकी कंपनी दवा का परीक्ष्ण कर रही है। जल्दी ही इसे वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ लोगों के सामने पेश किया जायेगा। बाबा रामदेव की कंपनी की दवा कोरोना से लड़ाई में कितना कारगर होती है, ये तो वक्त ही बताएगा ।
वैसे बाबा रामदेव ने दावा किया कि उनकी दवाओं के उपयोग, योगासन, शाकाहारी भोजन और सात्विक जीवन शैली अपनाकर कोरोना वायरस का गारंटीड इलाज वो कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने कोरोना की दवा बनाने में तुलसी, अश्वगंधा जैसी सौ जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। बाबा रामदेव ने कोरोना को लोगों की गलत जीवन शैली का परिणाम बताया है। वैसे बाबा रामदेव के दावों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा ।

 
पंचायत तंत्र -नई दिल्ली। भारत ने रविवार को पाकिस्तान दूतावास के दो अधिकारियों को देश से निकाल दिया है. दोनों अधिकारी भारत के खिलाफ जासूसी करते हुए पकड़े गए थे, जिसके बाद दोनों को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था ।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारियों ने नाम न जाहिर करते हुए बताया कि पाक उच्चायुक्त के तीन लोगों को रविवार को सुबह 10.30 बजे करोल बाग के बीकानेरवाला चौक से तब हिरासत में लिया गया था, जब वे भारतीय सुरक्षा बल से संबंधित गुप्त जानकारी हासिल करने वाले थे ।
पकड़े गए तीन लोगों में पहला 42 वर्षीय आबिद हुसैन आबिद पाक मिशन में असिस्टेंड है, दूसरा 44 वर्षीय मोहम्मद ताहिर हुसैन क्लर्क है, और तीसरा 36 वर्षीय जावेद हुसैन ड्राइवर है. अधिकारियों के अनुसार, इन तीनों की गतिविधियों पर कई महीनों से नजर रखी जा रही थी ।
बताया गया कि तीनों को भारतीय नागरिक से भारतीय सुरक्षा बल से जुड़े दस्तावेज को हासिल करने के साथ पैसा और आईफोन देते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है. पहले तो तीनों ने अपने को भारतीय बताया और फर्जी आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया. लेकिन बाद में पूछताछ के दौरान तीनों ने स्वीकार किया कि वे पाक उच्चायोग से जुड़े हुए हैं, और आईएसआई के लिए काम करते हैं ।
दिल्ली पुलिस और मिलेट्री इंटेलीजेंस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए तीनों के खिलाफ आफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. इसके बाद पाक मिशन के वीसा सेक्शन में काम करने वाले आबिद और खान को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया. आबिद दिसंबर 2018 और खान अक्टूबर 2015 से पाक उच्चायोग में काम कर रहे हैं ।
इसके साथ ही पाकिस्तान के चार्ज ड अफेयर्स को डिमार्च जारी करते हुए भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम कर रहे पाकिस्तान उच्चायोग के इन अधिकारियों की गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति जताई गई ।
 

 
पंचायत तंत्र –  दिल्ली । देश में कोरोना वायरस का कहर देखा जा रहा है. लोगों में कोरोना वायरस का डर इस कदर बैठ चुका है कि मुसीबत के वक्त में कोई किसी की मदद करने को भी तैयार नहीं है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया, जहां एक बुजुर्ग इंसान बेहोश होकर बाजार में गिर गया और तीन घंटे तक किसी ने उसकी मदद भी नहीं की ।
मामला दक्षिण दिल्ली का है. जहां बाजार में 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति बेहोश हो गया. तीन घंटे तक किसी ने भी उस शख्स की मदद नहीं की. हालांकि बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. दरअसल, साउथ दिल्ली के पॉश मार्केट युसूफ सराय में बेहोश होकर गिरने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस के एक स्टाफ ने पीपीई किट पहनकर एंबुलेंस में बैठाया और तीन घंटे बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ले जाया गया ।
हालांकि वृद्ध व्यक्ति के इलाज में देरी के चलते मौत हो गई. 65 वर्षीय व्यक्ति पिछले साल तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक अटेंडेंट के रूप में काम करता था. 65 वर्षीय बुजुर्ग को दक्षिणी दिल्ली के युसूफ सराय बाजार में बेहोश होकर गिरने के बाद तीन घंटे तक कोई मदद नहीं मिली. कोरोना वायरस के डर से आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे ।
बुधवार को हुई इस घटना में दोपहर करीब 1.39 बजे एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके उस आदमी के बारे में जानकारी दी. साउथ दिल्ली जिले के पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘बीट पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर तीन एंबुलेंस को फोन किया, ताकि वह आदमी अस्पताल पहुंच सके. ठाकुर ने कहा, ‘हमारे एक कॉन्स्टेबल ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट की व्यवस्था की, उसे पहना और बेहोश आदमी को एंबुलेंस में ले जाया गया ।
ठाकुर ने कहा, ‘बेहोश आदमी को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन जब एंबुलेंस चालक ने सलाह दी कि उसे वहां प्रवेश नहीं मिलेगा, तो उसे पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया. लगभग 7 बजे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि वह आदमी मर गया. हालांकि अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि यह स्पष्ट नहीं है कि बुजुर्ग व्यक्ति कोविड-19 से पीड़ित था या नहीं ।
 

 
पंचायत तंत्र- नई दिल्ली । भारत में करीब दो महीने के लंबे लॉकडाउन के बाद आज से हवाई यात्राएं दोबारा शुरू हो गईं. केंद्र सरकार ने 25 मई से देश में लगभग एक तिहाई घरेलू उड़ानों को चालू करने की मंजूरी दी है. लेकिन इस बार एयरपोर्ट और फ्लाइट्स के भीतर बिलकुल अलग तरह के नियम होंगे. दिल्ली एयरपोर्ट से करीब 380 विमानों का संचालन होगा. एयरपोर्ट से करीब 190 विमान रवाना होंगे और करीब 190 विमान यहां उतरेंगे. यदि आप भी फ्लाइट्स से सफर करने वाले हैं, तो इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां जरूर जान लें ।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट क्रमांक 2757 दिल्ली से उड़ान भरकर करीब 9 बजे रायपुर पहुंच गई है. जिसमें कुल 82 यात्री सवार थे. 25 मार्च के बाद लैंडिंग करने वाली यह पहली विमान है. विमानतल पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई. एंट्री और एग्जिट द्वार पर ही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. विमानतल में ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन की व्यवस्था की गई. शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए स्टेप मार्किंग की गई है. जगह-जगह जागरूकता संदेश व कुर्सियों पर स्टीकर लगाए गए है. बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए विमानतल में अलग से 10 काउंटर बनाए गए हैं. जांच के लिए चिकित्सक भी मौजूद है  ।
ये हैं नए दिशा-निर्देश
एयरपोर्ट पर सभी ट्रैवलर्स को चेहरे पर मास्क लगाना होगा.
एयरपोर्ट के प्रथम द्वार के ठीक सामने ई-बोर्डिंग पास मशीन रखे होंगे. यहां से बोर्डिंग पास निकालना होगा.
एंट्री सिक्योरिटी को आपना आरोग्य सेतु ऐप और बोर्डिंग पास दिखाना होगा.
एयरपोर्ट के एंट्री प्वाइंट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. उसके बाद ही तय किया जाएगी कि आप जा सकते हैं या नहीं.
आरोग्य सेतु ऐप आप एयरपोर्ट पर भी कर सकते हैं.
एयरपोर्ट में खाने पीने की व्यवस्था है, आप यात्रा के लिए खाना पैक करा सकते हैं.
फ्लाइट में प्रवेश से पहले एयरलाइंस भी आपका थर्मल स्कैनिंग कर सकती है.
फ्लाइट के भीतर आपको भोजन नहीं दिया जाएगा.
एयरपोर्ट के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.

 
पंचायत तंत्र – नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उठे चक्रवात की गति और ताकत अभी ज्यादा बढ़ने की संभावना हो गई है. क्योंकि ‘अम्फान’ तूफान अब सुपर साइक्लोन में तब्दील हो गया है. इस अम्फान प्रचंड चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा असर बंगाल और ओडिशा में पड़ेगा. यह तूफान तेजी से इन दोनों राज्यों के तट की ओर बढ़ रहा है. पड़ोसी राज्य ओडिशा में ज्यादा असर बढ़ने से छत्तीसगढ़ में भी खतरा बढ़ गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान अम्फान बहुत प्रचंड है, जो बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा सकता है. अम्फान तूफान प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल गया है. 19 और 20 मई को भारी से काफी मूसलाधार बारिश होगी. 20 मई को पश्चिम बंगाल के दीघा द्वीप और बांग्लादेश के हतिया द्वीपसमूह के बीच दस्तक दे सकता है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 165 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है, जो 195 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यह चक्रवात भीषण तबाही मचा सकता है।
खतरे को देखते हुए ओडिशा के 12 जिलों और कोलकाता सहित बंगाल में 5 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल में दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर हाई अलर्ट पर हैं. अगले आदेश तक मछली पकड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है. एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट हैं. एनडीआरएफ के डीजी ने रविवार को बताया कि ओडिशा में 10 टीमें भेज दी गई हैं, इसके साथ ही हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
ओडिशा में अम्फन प्रचंड चक्रवाती तूफान का ज्यादा असर पड़ने से छत्तीसगढ़ में भी खतरा बढ़ गया है. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तूफान के आसार दिख रहे हैं. इसलिए अब यहां भी राज्य से लगे जिलों को अलर्ट में रहने की जरूरत है. इसके साथ ही बस्तर के कई इलाकों, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, कवर्धा, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चक्रवात 20 मई की दोपहर तक ओडिशा और बंगाल तट से टकराएगा. अभी यह तूफान पारादीप तट से करीब 750 किलोमीटर दूर है. वहीं दीघा तट से इसकी दूरी अभी करीब 900 किलोमीटर है।
 

 
पंचायत तंत्र- दिल्ली । कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनियाभर के देश इससे लड़ाई लड़ने में लगे हैं। अब सिख डॉक्टरों को ब्रिटेन में अपनी दाढ़ी की वजह से नई दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, ब्रिटिश सरकार ने दाढ़ी होने के कारण कई सिख डॉक्टरों को काम से हटा दिया। इतना ही नहीं उन्हें अचानक कई महत्वपूर्ण सेवाओं से भी हटा दिया गया है। अब ब्रिटिश सिख डॉक्टरों ने अपने खिलाफ हो रहे भेदभाव को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने सरकार से अपने साथ हो रहे भेदभाव पर सख्त कदम उठाने की अपील की है। सिख डॉक्टर संघ ने बताया कि कम से कम आधा दर्जन सिख डॉक्टरों को एनएचएस अस्पतालों से इसलिए हटा दिया गया, क्योंकि उन्होंने दाढ़ी काटने से मना कर दिया था।
दरअसल, ब्रिटिश स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दाढ़ी की वजह से सिख चेहरे के सुरक्षात्मक गियर ‘फिट टेस्ट’ में पास नहीं हो पाए थे। जिसके चलते उन्हें हटाया गया। सिख डॉक्टर संघ के अध्यक्ष डॉ. सुखदेव सिंह ने कहा कि कुछ डॉक्टरों ने उनकी ड्यूटी से जबरन हटाए जाने को लेकर हमें अवगत कराया। अब हमने इस मुद्दे को सरकार के सामने उठाने का फैसला किया है। हम अपने साथियों के साथ किसी किस्म का भेदभाव नहीं होने देंगे। स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से ब्रिटेन के सिख डॉक्टरों में काफी आक्रोश है।