Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

पंचायत तंत्र- नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90 हजार 123 नए मरीज सामने आए हैं और 1,290 लोगों की मौतें हुई हैं. देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 50,20,360 हो गई है, जिसमें 9,95,933 सक्रिय मामले है ।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, इलाज के बाद 39,42,361 मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 82,066 लोगों की जान जा चुकी है ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 15 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,94,29,115 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,16,842 सैंपल मंगलवार टेस्ट किए गए ।
देखिये राज्यवार आंकड़े-
CURED/DISCHARGED/MIGRATED*DEATHS**TOTALCHANGE SINCE YESTERDAYCUMULATIVECHANGE SINCE YESTERDAYCUMULATIVECHANGE SINCE YESTERDAY1Andaman and Nicobar Islands20423 331840 522Andhra Pradesh92353851 4865319628 504169 3Arunachal Pradesh179539 4658127 132 4Assam29180550 1169031849 49210 5Bihar13055920 1469801420 8365 6Chandigarh2991144 5502202 991 7Chhattisgarh359092264 342791170 58916 8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu22919 255239 29Delhi297871146 1912033081 480636 10Goa5102156 20094446 31511 11Gujarat16357112 965821444 324417 12Haryana2043013 771662454 102626 13Himachal Pradesh3801142 6444262 908 14Jammu and Kashmir18678629 37062681 91419 15Jharkhand1411854 497501638 57110 16Karnataka98555667 36922916271 7481216 17Kerala31226671 823412532 46612 18Ladakh93835 251742 443 19Madhya Pradesh21620392 696131902 182029 20Maharashtra292174544 77527319423 30409515 21Manipur1745160 641878 471 22Meghalaya1818132 219039 281 23Mizoram5589 9223 024Nagaland126920 394530 155 25Odisha3226777 1257383714 6458 26Puducherry4674131 15522495 40511 27Punjab21154464 608141815 251490 28Rajasthan1676135 878731711 126414 29Sikkim464118 1690169 193 30Tamil Nadu46806106 4589005735 850268 31Telengana304011 1314472260 99612 32Tripura749866 12435510 21710 33Uttarakhand10739365 232301017 4389 34Uttar Pradesh6733548 2520976680 4604113 35West Bengal23942249 1811422919 406259 Total#9959335872 394236082961 820661290 *(Including foreign Nationals)

पंचायत तंत्र- दिल्ली। भाजपा नेता अपने बयानों से पार्टी की खूब फजीहत करा रहे हैं। ऐसे ही एक भाजपा नेता अपने बयान के चलते लोगों की आलोचना झेल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के पक्षपातपूर्ण रवैये को लेकर काफी भड़क गए। अध्यक्ष जी ने गुस्से में पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई और बंगाल पुलिस को जमकर कोसा। पुलिस की आलोचना करते करते नेता जी की जुबान भी फिसल गई। उन्होंने कहा कि, बेहतर होगा कि पुलिस अधिकारी अपने पदों से इस्तीफा देकर सब्जी बेचने का काम शुरू कर दें।
पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि बंगाल में ज्यादातर पुलिसकर्मियों के पास हिम्मत ही नहीं है कि वह राज्य की बेइमान तृणमूल सरकार के खिलाफ आवाज उठा सकें। भाजपा अध्यक्ष बंगाल के उत्तरी चौबीस परगना जिले में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोष ने कहा, बेशर्म पुलिसकर्मियों को तृणमूल के कार्यकर्ता के तौर पर काम करने की बजाय इस्तीफा देकर सब्जी बेचना चाहिए और ईमानदारी से जीवन यापन करना चाहिए।

पंचायत तंत्र- भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल रोक दिया है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अगला निर्देश आने तक ट्रायल पर रोक रहेगी. सुरक्षा कारणों की वजह से ये ट्रायल रोका गया है ।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका पीएलसी की ओर से विकसित की जा रही कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के शुरुआती नतीजे काफी उत्साहजनक रहे हैं. हालांकि, ब्रिटेन में एक वॉलन्टियर के बीमार पड़ने के बाद ब्रिटेन और अमेरिका में ट्रायल रोक दिया गया. सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदर पूनावाला ने कहा था कि भारत में वैक्सीन के ट्रायल पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके बाद, ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को नोटिस जारी कर दिया और सवाल किया था कि सीरम ने DGCI को दूसरे देशों में चल रहे ट्रायल के नतीजों के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी ।
भारत में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल 17 जगहों पर चलाए जा रहे हैं. हालांकि, डीसीजीआई के नोटिस मिलने के बाद सीरम इंस्टिट्यूट ने ट्रायल रोकने का फैसला किया है ।
ट्रायल के पहले और दूसरे सफल चरण से काफी उम्मीदें बंधी हैं और वैक्सीन के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए दुनिया भर में कई टाई-अप हुए. तीसरे चरण में वैक्सीन के ट्रायल्स को अमेरिका, ब्राजील, दक्षिण अमेरिका और भारत में विस्तारित किया गया था. सीरम इंस्टिट्यूट ने कहा था कि भारत के साथ-साथ वो कई अन्य देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराएगा ।
बताया गया है कि ट्रायल के दौरान ब्रिटेन में एक वॉलन्टियर को ट्रांसवर्स मायलाइटिस का पता चला, जो स्पाइनल कॉर्ड को प्रभावित करने वाला एक इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम है, इसके लिए वायरल इंफेक्शन जिम्मेदार हो सकता है. कारण का पता लगाने के लिए एक स्वतंत्र जांच की जा रही है. ट्रायल को फिर से शुरू करने का निर्णय मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेग्युलेटरी एजेंसी (MHRA) की ओर से लिया जाएगा ।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस तरह के विराम वैक्सीन ट्रायल्स का ही हिस्सा है. दिल्ली एम्स के एक वैक्सीन एक्सपर्ट ने कहा, “कुछ मौकों पर ऐसा होता है कि वैक्सीन की डोज दिए जाने के दौरान मरीज बीमार हो जाता है या कभी कभी मौत भी हो जाती है. यह एक प्रक्रिया है और ट्रायल्स को रोकने की जरूरत होती है. ट्रायल जांचकर्ता पूरे नैतिक मानदंडों का पालन कर रहे हैं ।
क्या ट्रायल्स पर विराम से भारत में वैक्सीन के ट्रायल की निरंतरता पर असर पड़ेगा, इस सवाल पर ग्लोबल हेल्थ, बॉयोएथिक्स एंड हेल्थ पॉलिसी के रिसर्चर अनंत भान कहते हैं, “ये निर्भर करता है कि ट्रायल DSMB (डेटा एंड सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड) की ओर से क्या सिफारिश की जाती है ।
भान ने कहा, “ये बोर्ड एक घटना पर आधारित डेटा की समीक्षा करेगा और फिर सिफारिश करेगा. इसमें तात्कालिकता को देखते हुए काम होगा. फिर जो फैसला होगा, उसके आधार जारी ट्रायल्स और प्रस्तावित ट्रायल्स पर पड़ने वाले असर को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी. उन्होंने जो किया वो वो रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल्स के संदर्भ में सही और अच्छा कदम है ।
एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि इसे लेकर निराश होने की जरूरत नहीं है. इस ट्रायल को रद्द नहीं किया गया है बल्कि सिर्फ कुछ दिनों के लिए रोका गया है. कंपनी के प्रवक्ता ने इसे रूटीन एक्शन बताया है. कंपनी का कहना है कि इस तरह के मामलों की जांच करने के लिए ट्रायल को कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ता है ।

पंचायत तंत्र-नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के जाली नोट मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए एक पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बिलासपुर की एनआईए अदालत में यह पूरक आरोप पत्र मंगलवार को दाखिल किया गया। यह मामला सात लोगों के पास से 7,39,300 रुपये मूल्य के जाली नोट जब्त होने से संबंधित है। उनके नाम देवेंद्र चंद्र, मनोज साहू, रोहित भारद्वाज, ज्ञानदास कुर्रे, दिलीप कुमार माहिलंगे, दोमन मिरी और नोहर सिन्हा हैं। वे सभी छत्तीसढ़ के निवासी हैं।
राज्य पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ पिछले साल भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद, एनआईए ने पिछले अगस्त को नये सिरे से मामला दर्ज किया था और जांच के दौरान हेमलाल साहू तथा सेवक राम नाम के और दो लोगों को गिरफ्तार किया। एनआईए अधिकारी ने बताया कि कुर्रे जाली नोट और सरकारी स्टाम्प पेपर की जालसाजी का सरगना था।

पंचायत तंत्र- दिल्ली । स्थित राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में सुरक्षाकर्मियों की बैरक में सेना के एक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. आज (बुधवार) सुबह 4 बजे साउथ एवेन्यू थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली. साउथ एवेन्यू पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवान को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक जवान का नाम तेज बहादुर थापा है।
जानकारी के मुताबिक तेज बहादुर के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि बैरक नंबर C में पंखे से लटककर तेज बहादुर ने खुदकुशी की है. नई दिल्ली के एडिशनल डीसीपी दीपक यादव ने न्यूज एजेंसी IANS से कहा “आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. हम मामले की जांच कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक तेज बहादुर थापा का बेस अस्पताल में हाई ब्लडप्रेशर का इलाज चल रहा था. थापा गोरखा राइफल्स में तैनात थे और वह नेपाल के मूल निवासी थे. पुलिस के अनुसार, थापा ने यह कदम तब उठाया जब कमरे में उसके साथी सो रहे थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

पंचायत तंत्र- दिल्ली। दुनिया के अजूबों में से एक आगरा का ताजमहल करीब छह महीने बंद रहने के बाद 21 सितंबर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। ये फैसला आगरा जिला प्रशासन ने लिया है।
आगरा जिला प्रशासन ने अनलॉक के तहत 21 सितंबर से स्मारकों को खोलने का फैसला किया है। इसी कड़ी में 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किले को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। शहर के बाकी सभी स्मारक पहले ही खुल चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण ताजमहल और आगरा किला समेत कभी संरक्षित स्मारकों में 17 मार्च से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। अब छह महीने की बंदी के बाद इनको आम जनता के लिए खोला जाएगा।
जहां आम जनता और पर्यटक ताजमहल खोले जाने की खबर से खुश हैं वहीं अब पर्यटन उद्योग के भी धीरे धीरे पटरी पर आने की संभावना है। गौरतलब है कि ताजमहल से सरकार को काफी रेवेन्यू मिलता है। इन दोनों स्मारकों के खुलने से पर्यटन उद्योग पर छाए संकट के बादल अब हटेंगे। आगरा के स्मारकों में 17 मार्च से ताला लगा है। यह पहला मौका है जब इन स्मारकों को इतने लंबे समय के लिए बंद रखा गया है।

पंचायत तंत्र- दिल्ली । कोरोना ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर बुरी तरह से तोड़ दी है। एक्सपर्ट का मानना है कि लॉकडाउन लगाना सरकार का गलत फैसला था। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस बारे में देश के पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा है कि बिना सोचे समझे देशव्यापी लॉकडाउन लगाने की वजह से अर्थव्यवस्था को चालू वित्त वर्ष में 20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। गर्ग ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना वायरस महामारी का प्रसार शुरू में धीमा जरूर पड़ा लेकिन अर्थव्यवस्था को इससे कहीं ज्यादा नुकसान हुआ है। पूर्व वित्त सचिव ने कहा कि देश की आर्थिक हालात अगले साल कहीं जाकर चौथी तिमाही यानि जनवरी—मार्च 2021 तक सामान्य हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि उस वक्त तक देश की जीडीपी को कोरोना के चलते करीब 20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका होगा। गर्ग ने कहा कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सरकारी निवेश बढ़ाए जाने की रणनीति पर भी काम करने की जरूरत है। पूर्व वित्त सचिव ने लॉकडाउन की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लॉकडाउन लगाया गया उस समय देश में वायरस की शुरुआत ही हो रही थी। लॉकडाउन से उस समय इसका प्रसार धीमा हुआ, ज्यादा तेजी से नहीं फैला लेकिन इस दौरान देश की स्थिति को देखते हुये अर्थव्यवस्था को नुकसान ज्यादा हुआ है।

पंचायत तंत्र- नई दिल्ली । चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण इस साल न होकर वर्ष 2021 की शुरुआत में होगा. इसके अलावा अबकी बार चंद्रयान-2 की तरह आर्बिटर नहीं होगा, केवल रोवर और लेंडर होंगे. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को जानकारी दी ।
बीते साल सितंबर महीने में चंद्रमा में उतरने के दौरान नियंत्रण टूटने से रोवर और लैंडर बेकाबू होकर गिर गए थे, जिनसे बाद में तमाम प्रयासों के बाद संपर्क कायम नहीं हो पाया था. वहीं चंद्रयान-2 के आर्बिटर बखूबी काम कर रहे हैं, और चंद्रमा को लेकर नई-नई जानकारी दे रहे हैं. इस हादसे के बाद इसरो ने चंद्रयान-3 की योजना पर काम शुरू कर दिया था, जिसे इस साल के अंत तक प्रक्षेपित किए जाने की योजना थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से काम की गति धीमी हुई है, जिसकी वजह से अब चंद्रयान-3 को अगले साल की पहली छमाही में लांच किए जाने की योजना होगा ।
अंतरिक्ष विभाग में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि चंद्रयान-1 के जरिए इसरो की चंद्रमा तक पहुंचने का पहला प्रयास आज भी अच्छे परिणाम दे रहा है. चंद्रयान-1 से मिली चंद्रमा की तस्वीर बताती है कि चंद्रमा के ध्रुवों मौजूद लौह तत्वों में जंग लग रही है. मंत्री ने बताया कि यह माना जाता है कि चंद्रमा की सतह लौह तत्वों से भरपूर है, लेकिन वहां पानी और हवा की मौजूदगी नहीं है, जो जंग लगने के लिए जरूरी है. वहीं नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पृथ्वी का वायुमंडल चंद्रमा को भी सुरक्षा दे रहा है. उनके अनुसार, चंद्रयान-1 के आंकड़े बताते हैं कि चंद्रमा के ध्रुवों पर पानी हो सकता है, जिसकी वैज्ञानिक पड़ताल में लगे हुए हैं ।
चंद्रयान-3 के अलावा भारत के प्रथम मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए इसरो तैयारी में जुटा हुआ है. इस अभियान के लिए प्रशिक्षण और अन्य तैयारी अलग-अलग चरणों में अलग-अलग स्थानों में जारी है. मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड-19 की वजह से गगनयान अभियान को कुछ धक्का लगा है, लेकिन 2020 में उड़ान भरने के लिहाज से तैयारी जारी है ।

पंचायत तंत्र- नई दिल्ली । राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. सरकार की ओर से 29 जुलाई को नई शिक्षा नीति का एलान किया गया. इस नीति पर अभी भी चर्चा जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सरकार की शिक्षा नीति नहीं है. ये देश की शिक्षा नीति है. वहीं, राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 21वीं सदी की आवश्यकताओं व आकांक्षाओं के अनुरूप देशवासियों को, विशेषकर युवाओं को आगे ले जाने में सक्षम होगी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर ‘राज्यपालों के सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी बोले कि मैं सर्वप्रथम राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में ये आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. शिक्षा जगत का सैकड़ो वर्षों का अनुभव यहां एकत्रित है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश की आकांक्षाओं को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम शिक्षा नीति और शिक्षा व्यवस्था होती है. शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी से केंद्र, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय सभी जुड़े होते हैं. लेकिन ये भी सही है कि शिक्षा नीति में सरकार, उसका दखल, उसका प्रभाव, कम से कम होना चाहिए।
प्रधानमंत्री बोले कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सही मायने में बिना दबाव के, बिना अभाव और बिना प्रभाव के सीखने के लोकतांत्रिक मूल्यों को हमारी शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनाया गया है।
नई शिक्षा नीति, पढ़ने के बजाय सीखने पर फोकस करती है और पाठ्यक्रम से और आगे बढ़कर गहन सोच पर ज़ोर देती है. इस पॉलिसी में प्रक्रिया से ज्यादा जुनून, व्यावहारिकता और प्रदर्शन पर बल दिया गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय से ये बातें उठती रही हैं कि हमारे बच्चे बैग और बोर्ड एग्ज़ाम के बोझ तले, परिवार और समाज के दबाव तले दबे जा रहे हैं. इस पॉलिसी में इस समस्या को प्रभावी तरीके से एड्रेस किया गया है।
ये शिक्षा नीति, सरकार की शिक्षा नीति नहीं है. ये देश की शिक्षा नीति है. जैसे विदेश नीति देश की नीति होती है, रक्षा नीति देश की नीति होती है, वैसे ही शिक्षा नीति भी देश की ही नीति है।
भारतीय जीवन-मूल्यों पर आधारित आधुनिक शिक्षा प्रणाली विकसित करनी है- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि 1968 की शिक्षा नीति से लेकर इस शिक्षा नीति तक, एक स्वर से निरंतर यह स्पष्ट किया गया है कि केंद्र व राज्य सरकारों को मिलकर सार्वजनिक शिक्षा के क्षेत्र में GDP के 6 प्रतिशत निवेश का लक्ष्य रखना चाहिए. 2020 की शिक्षा नीति में इस लक्ष्य तक शीघ्रता से पहुंचने की अनुशंसा की गई है।
नई शिक्षा नीति में इस बात पर बल दिया गया है कि हम सबको भारतीय जीवन-मूल्यों पर आधारित आधुनिक शिक्षा प्रणाली विकसित करनी है. साथ ही यह भी प्रयास करना है कि सभी को उच्च गुणवत्ता से युक्त शिक्षा प्राप्त हो तथा एक जीवंत व समता-मूलक नॉलेज सोसाइटी का निर्माण हो।

पंचायत तंत्र- नई दिल्ली । शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट शिक्षकों को आभार जताया है. मोदी ने लिखा कि हम मन को आकार देने और हमारे राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान के लिए मेहनती शिक्षकों के आभारी हैं. शिक्षक दिवस पर हम अपने शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हैं. पीएम मोदी ने डॉ एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता जरूरी- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
शिक्षक दिवस महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है. उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था. 1962 से उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि यदि मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, तो यह मेरा गौरवपूर्ण विशेषाधिकार होगा ।
डॉ. राधाकृष्णन का कहना था कि शिक्षा का मतलब सिर्फ जानकारी देना ही नहीं है. जानकारी का अपना महत्व है लेकिन बौद्धिक झुकाव और लोकतांत्रिक भावना का भी महत्व है, क्योंकि इन भावनाओं के साथ छात्र उत्तरदायी नागरिक बनते हैं. डॉ. राधाकृष्णन मानते थे कि जब तक शिक्षक शिक्षा के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध नहीं होगा, तब तक शिक्षा को मिशन का रूप नहीं मिल पाएगा ।