Browsing: दिल्ली

 
पंचायत तंत्र 24.com, दिल्ली। देश में ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब ब्लड प्रेशर को सामान्य मानने का पैमाना बदल गया है। जिससे अब डाक्टर भी इस प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
दरअसल, यूरोपियन कार्डियोलॉजी सोसायटी ने ब्लडप्रेशर का सामान्य स्तर 130/90 की जगह 140/90 एमएम/एचजी मान लिया है। खास बात ये है कि भारत के ज्यादातर हृदय रोग विशेषज्ञ यूरोपियन गाइडलाइन को ही फालो करते हैं। वैसे कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया के सदस्यों और कई हृदय रोग विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के लोगों की जीवनशैली और रहन सहन का तरीका यूरोप के लोगों से अलग है इसलिए भारतीयों में ब्लड प्रेशर का सामान्य स्तर 130/80 ही रखा जाना चाहिए। ज्यादातर विशेषज्ञ इस बात के पक्ष में हैं कि यदि बीपी 140/90 से ऊपर जाता है तो इलाज शुरू करना चाहिए।
देश के मशहूर कार्डियोलाजिस्ट डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि डायस्टोलिक यानि निचला बीपी 80 ज्यादा कतई नहीं होना चाहिए। सिस्टोलिक यानि ऊपर का स्तर यदि लगातार 130 से ज्यादा रहता है तो इलाज शुरू करना चाहिए। अमेरिका और यूरोप की गाइडलाइन भारतीयों पर सटीक नहीं बैठती है। ऐसे में भारतीयों के लिए एक अलग गाइडलाइन की मांग उठने लगी है। वैसे ज्यादातर डाक्टर यूरोप के इस नए स्टैंडर्ड को फालो करने लगे हैं।

 
पंचायत तंत्र 24.com, दिल्ली। भाजपा धर्म और राजनीति का घालमेल करने के लिए लंबे अरसे से जानी जाती है। पार्टी अपने फायदे के लिए धर्म और देवी देवताओं को खूब इस्तेमाल करती रही है। अब उसने बंगाल की दुर्गा पूजा में राजनीति शुरू कर दी है।
दरअसल, अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा इन चुनावों में किसी भी तरह जीत हासिल करना चाहती है। इसके लिए पार्टी हर कोशिश करने में जुटी है। भाजपा बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में तेजी से जुटी है। ऐसे हालात में इस साल बंगाल में दुर्गा पूजा को भाजपा ने चुनावी मैदान में बदल दिया है।
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्तूबर को कोलकाता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक पूजा पंडाल का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उद्घाटन के बाद होने वाले पीएम के संबोधन को 10 पूजा पंडालों में लाइव दिखाया जाएगा। अब अगले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का समय बचा है ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी खुद आगे आकर चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्तर दुर्गा पूजा पंडालों का ऑनलाइन उद्घाटन कर चुकी हैं।

पंचायत तंत्र 24.com , दिल्ली। देश की राजनीति इन दिनों अलग ही स्तर पर जा रही है। अगर बात पश्चिम बंगाल की राजनीति की हो तो कहने ही क्या। अब बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष ने विपक्षी नेताओं को खुलेआम धमकी दी है।
दरअसल बंगाल में भाजपा नेताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसे लेकर पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेताओं ने खुलेआम धमकी दी है कि हम अपने कार्यकर्ताओं की पिटाई और हत्या के मामलों में केरल की तर्ज पर बदला लेंगे। अगर बंगाल में भाजपा के एक नेता पर हमला किया गया तो उसके बदले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं पर हमला किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बिस्वप्रियो रॉय चौधरी ने कोलकाता के पार्टी मुख्यालय में यह चेतावनी दी। रॉय चौधरी ने कहा, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है। हर दिन हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हमने केरल में भी ऐसे हालात देखे थे। केरल में जब लगातार आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता वामपंथी कार्यकर्ताओं के हमलों में मारे जा रहे थे, तब उन्होंने जवाबी कार्रवाई करने का फैसला किया। उन्होंने मारे गए हर संघ और भाजपा कार्यकर्ता के बदले चार लोगों को निशाना बनाया। अगर यह स्थिति बनी रही तो हम हर एक हमले के लिए चार तृणमूल कार्यकर्ताओंं पर हमला करेंगे।
 

पंचायत तंत्र- नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 70,496 नए मामले और 964 लोगों की मौतें हुईं. कुल कोरोना मामले 69,06,152 हैं जिसमें 8,93,592 सक्रिय मामले हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इलाज के बाद 59,06,070 मरीज ठीक हो चुके हैं. देश में अब तक 1,06,490 मरीजों की मौत हो चुकी है ।
बता दें कि गुरुवार को संक्रमण के 78,524 मामले सामने आए थे और 971 की मौत हुई थी. शुक्रवार को संक्रमित व मृतकों की संख्या में कमी आई है ।
कोरोना से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है और यह अब 1.54 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार पहुंच गए थे ।
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 2873 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. वहीं प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 134612 तक पहुंच गई है, जिनमें से कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 27,427 है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर द्वारा 8 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान कुल 27,798 टेस्ट किए गए, जिनमें से 2873 कोरोना पॉजिटिव मिले ।
वहीं अस्पताल से 485 मरीज और होम आइसोलेशन से 1386 मरीज डिस्चार्ज किए गए. जिन्हें मिलाकर अब तक 106027 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है. इसके साथ ही बीते 24 घंटों में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें कोविड-19 से 4 और को-मॉर्बिडिटी से 4 मरीज शामिल हैं ।
 

 
पंचायत तंत्र-दिल्ली। सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बड़ा बयान देकर विरोधियों को आगाह किया है। भदौरिया ने कहा कि भारतीय वायुसेना चीन और पाकिस्तान से एक साथ निपटने में सक्षम है। भारतीय वायुसेना किसी भी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी युद्ध में एयरफोर्स हमारी जीत में अहम भूमिका निभाएगी। भारतीय वायुसेना दुश्मनों के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है।
वायुसेना चीफ ने कहा कि हमने सभी जरूरी जगहों पर फाइटर जेट्स की तैनाती की है। हम किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं। हमारे आस पास पैदा होते हालातों को देखते हुए सेना को मजबूत और तैयार रहने की जरूरत है और मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय वायुसेना सबसे अच्छी सेनाओं में से एक है। चीन भी हमारी ताकत को समझ गया है। उन्होंने कहा कि हमने रिकॉर्ड समय में राफेल, चिनूक, अपाचे को परिचालन के लिए तैयार किया है।
 

पंचायत तंत्र- नई दिल्ली। प्रसिद्ध पुस्तक कश्मीरी पंडित के बाद सुप्रसिद्ध लेखक अशोक कुमार पांडेय की अगली पुस्तक ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ का आज गांधी जयंती के अवसर पर विमोचन किया जा रहा है. अशोक कुमार पांडेय की पुस्तक कश्मीरी पंडित को लोगों ने बहुत पंसद किया था. अब उनकी अगली पुस्तक ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ का विमोचन हो रहा है ।
हम आपसे पुस्तक के कुछ अंश साझा कर रहे हैं, जो इस प्रकार है-
दक्षिण अफ्रीका में गांधी पर एक हमले की कहानी
दिल्ली में महात्मा गांधी पर 20 जनवरी, 1948 को बम से हमले और फिर 31 जनवरी को हत्या के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन कम लोगों को पता है दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए भी गांधी पर तीन हमले हुए थे. उन्हीं में से एक की कहानी सुना रहे हैं लेखक अशोक कुमार पाण्डेय, जिनकी किताब ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ आज ही विमोचित होनी है ।
इस हमले की कहानी गांधी की मित्र मिली पोलक ने सुनाई है जो अफ़्रीका में उनके निकटतम सहयोगी हेनरी पोलक की पत्नी थीं। गांधी से दस साल छोटा यहूदी हेनरी 1903 में ब्रिटेन से अफ़्रीका आया था। मिली ईसाई थीं और महिला मताधिकार की समर्थक एक नारीवादी समाज सुधारक। अपने चाचा के कारोबार में नौकरी के बाद वह जोहांसबर्ग के एक स्थानीय साप्ताहिक ट्रांसवाल वीकली में काम करने लगा और यहीं 1904 में एक शाकाहारी रेस्तरां में उसकी गांधी से मुलाक़ात हुई। इस मुलाक़ात को याद करते हुए उसने लिखा है – ‘उस मशहूर भारतीय नेता में ऐसा कुछ नहीं था जिसे ख़ास कहा जा सके। मैं निराश हुआ।’ लेकिन उसके बाद दोनों के बीच एक ऐसी दोस्ती विकसित हुई जो व्यक्तिगत से आगे गई और पोलक ने अफ़्रीका में गांधी के सत्याग्रह में कंधे से कंधा मिलाकर साथ ही नहीं दिया बल्कि गांधी के भारत आ जाने के बाद भी वहाँ उनका काम जारी रखा। गांधी ने बाद में पोलक के बारे में लिखा – उनमें ऐसी किसी भी चीज़ को वास्तविकता मे उतार देने की अद्भुत क्षमता है जो उनके मस्तिष्क को अपील कर जाए।हेनरी ने गांधी की मृत्यु के साल भर बाद उन पर एक महत्त्वपूर्ण किताब महात्मा गांधी लिखी तो मिली ने 1931 में उन पर अपने संस्मरणों की किताब लिखी थी ।
 मिस्टर गांधी : द मैन
इसी किताब में वह 1908 की एक घटना का जिक्र करती हैं –
जोहान्सबर्ग में मेसोनिक हॉल में एक खचाखच भरी सभा में भाषण देने के बाद जब गांधी उनके साथ लौट रहे थे तो बाहरी दरवाज़े के साए में एक आदमी दिखा। गांधी ने उसे देखा और उसके पास गए और उसके हाथों में हाथ डालकर धीमी आवाज़ में थोड़ी देर तक बात करते रहे। वह आदमी थोड़ी देर के लिए झिझका और फिर गांधी के साथ चलने लगा। मैं भी साथ में चलने लगी। वे लोग इतनी धीमी आवाज़ में बात कर रहे थे कि मैं कुछ न सुन सकी। गली के आख़िरी छोर पर पहुँचकर उस आदमी ने गांधी को कोई चीज़ सौंपी और फिर चला गया ।
उसके जाने के बाद मैंने गांधी से पूछा – वह कुछ ख़ास चाहता था?
गांधी ने कहा – हाँ, वह मुझे मारना चाहता था।
आपको मारना चाहता था! मैंने दुहराया। आपको मारना चाहता था! कितनी भयानक बात है! पागल था वह?
नहीं, गांधी ने कहा, उसे लगता था कि मैं लोगों से गद्दारी कर रहा हूँ ; सरकार से उनके ख़िलाफ़ समझौते कर रहा हूँ और उनका हितू बनने का नाटक कर रहा हूँ।
जब मिली ने गांधी से यह कहने की कोशिश की कि वह व्यक्ति ख़तरनाक हो सकता है और पुलिस में ख़बर करनी चाहिए तो गांधी का जवाब सत्याग्रह और अहिंसा की उनकी प्रविधि का बयान है और यह भी बताता है कि यह उनके लिए एक मज़बूत विपक्ष के समक्ष महज़ रणनीति नहीं बल्कि तौर ए ज़िन्दगी थी। वह कहते हैं ।
ख़ुद को इसे लेकर इतना परेशान न करो। उसे लगता था कि वह मुझे मारना चाहता था; लेकिन वास्तव में उसमें इतना साहस नहीं था। अगर मैं वाकई इतना बुरा होता जितना वह सोचता था तो मुझे मर जाना चाहिए था। अब हम इसके बारे में नहीं सोचेंगे। मुझे नहीं लगता कि वह आदमी मुझ पर दुबारा हमला करेगा। अगर मैने उसे गिरफ़्तार करा दिया होता तो मैंने उसे अपना दुश्मन बना लिया होता। जो हुआ है उसके बाद वह मेरा मित्र बन जाएगा ।
गांधी सही थे। शायद लोगों को पहचानने का यह हुनर उन्होंने अपने लम्बे संघर्षों में सीख लिया था। वह तब भी सही थे जब 20 जनवरी, 1948 को मदनलाल पाहवा द्वारा बम फेंके जाने के बाद लोगों के यह कहने पर कि यह किसी शरणार्थी की अपना आक्रोश जताने की कोशिश हो सकती है, उन्होंने हँसते हुए कहा था – तुम्हें दिख नहीं रहा यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।
 

पंचायत तंत्र- नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 82,170 नए मामले सामने आए और 1,039 मौतें हुईं. देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 60,74,703 हो गई है, जिसमें 9,62,640 सक्रिय मामले है ।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, इलाज के बाद 5,01,6521 मरीज ठीक हो चुके हैं. देश में अब तक इस संक्रमण से 95,542 लोगों की जान गई है ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) के मुताबिक,  27 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,19,67,230 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,09,394 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए ।
 देखिये राज्यवार आंकड़े-

CURED/DISCHARGED/MIGRATED* DEATHS**
TOTAL CHANGE SINCE YESTERDAY CUMULATIVE CHANGE SINCE YESTERDAY CUMULATIVE CHANGE SINCE YESTERDAY
1 Andaman and Nicobar Islands 171 8  3551 23  52  
2 Andhra Pradesh 65794 1889  597294 9125  5663 57 
3 Arunachal Pradesh 2458 31  6397 167  14  
4 Assam 30162 128  138310 1595  638 13 
5 Bihar 12754 19  163432 1558  886 8 
6 Chandigarh 2298 92  8937 260  145  
7 Chhattisgarh 30689 239  70955 4095  817 40 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 163 19  2831 26  2  
9 Delhi 29717 1150  232912 4476  5193 46 
10 Goa 5424 190  25759 688  391 5 
11 Gujarat 16463 15  111777 1419  3406 13 
12 Haryana 17149 883  103827 2554  1291 18 
13 Himachal Pradesh 4104 128  9728 182  164 7 
14 Jammu and Kashmir 18430 740  51494 1937  1125 20 
15 Jharkhand 12426 107  65839 1324  670 9 
16 Karnataka 101801 3308  455719 5417  8503 86 
17 Kerala 52753 3786  114530 3199  656 21 
18 Ladakh 1018 20  3018 47  57 1 
19 Madhya Pradesh 22228 30  95490 2252  2181 29 
20 Maharashtra 269535 3655  1016450 23644  35191 430 
21 Manipur 2306 180  7681 79  64 1 
22 Meghalaya 1515 257  3654 311  43  
23 Mizoram 549 3  1316 27  0  
24 Nagaland 1027 56  4819 150  16  
25 Odisha 34476 421  170193 4761  783 16 
26 Puducherry 5327 113  20205 424  500 6 
27 Punjab 19483 454  86013 1988  3188 54 
28 Rajasthan 19355 325  105994 1706  1426 14 
29 Sikkim 705 26  2097 22  31  
30 Tamil Nadu 46336 50  519448 5612  9233 85 
31 Telengana 30234 100  154499 2058  1100 9 
32 Tripura 6066 82  18392 400  270 2 
33 Uttarakhand 10856 78  34859 1016  566 11 
34 Uttar Pradesh 57086 2311  320232 6546  5517 67 
35 West Bengal 25544 170  213975 2955  4721 56 
Total# 956402 4567  4941627 92043  94503 1124 
*(Including foreign Nationals)

पंचायत तंत्र- दिल्ली। इस समय पूर्वी लद्दाख में स्थित एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में दोनों देश इसे हर हालत में खत्म करना चाहते हैं। इसी कड़ी में दोनों देशों की कमांडर लेवल की बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी है।
अब सीमा पर जारी तनाव में कमी लाने के लिए भारत और चीन अग्रिम मोर्चे पर अपने और सैनिकों को नहीं भेजेंगे। दोनों देश एलएसी पर किसी तरह के एकतरफा बदलाव से भी बचेंगे। दोनों देश ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचेंगे, जिससे सीमा पर हालात और जटिल हो। दोनों देशों की सेनाओं ने एक साझा बयान जारी कर इन फैसलाें के बारे जानकारी दी।
दरअसल, भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच सीमा पर जारी तनाव को कम करने के लिए लगभग 14 घंटे की छठे दौर की मैराथन बैठक हुई। कोर कमांडर स्तर की बातचीत के बाद भारतीय सेना की ओर से जारी साझा बयान में कहा गया है कि दोनों देश जमीनी स्तर पर संवाद को और मजबूत बनाने पर भी सहमत हुए हैं। साथ ही दोनों पक्ष गलतफहमियोंं से बचते हुए अपने नेताओं के बीच बनी सहमति को ईमानदारी से लागू करने पर भी सहमत हुए। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच सातवें दौर की सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत जल्द से जल्द होगी।

 
पंचायत तंत्र- नई दिल्ली: भारत में पिछले चार दिनों से लगातार नए कोरोना संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. डेली रिकवरियों की इस उच्च दर ने भारत को दुनियाभर में रिकवर केसों के मामलों में सबसे टॉप स्थान पर पहुंचा दिया है. देश में पिछले 24 घंटों में 75,083 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1053 लोगों की जान भी चली गई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में अबतक रिकॉर्ड 101,468 मरीज ठीक भी हुए हैं ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख 62 हजार हो गई है. इनमें से 88,935 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 75 हजार हो गई और 44 लाख 97 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है ।
ICMR के मुताबिक, 21 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 53 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख 33 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई ।
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 18% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 80% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है ।
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है ।
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर । राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेनाएं सीमा पर मजबूती के साथ डटी हुई हैं. मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं मैं इस मुद्दे पर ज्यादा विस्तार से नहीं बोलना चाहता हूं और इस संवेदनशीलता को सदन समझेगा. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की तरफ से पहले सैन्य कार्रवाई नहीं की गई, जबकि चीन की तरफ से की गई है, लेकिन हमने उनके इरादों को कामयाब नहीं होने दिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि हम इस मुद्दे को शांतिपूर्वक ढंग से सुलझाना चाहते हैं और हम चाहते हैं कि चीनी पक्ष हमारे साथ मिलकर काम करें. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने पिछले कई दशकों में सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी तैनाती क्षमताओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा निर्माण गतिविधि की. हमारे सरकार ने भी सीमावर्ती बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बजट को पिछले स्तरों से लगभग दोगुना कर दिया है ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति बहाल करने के लिए कई समझौते किए गए. चीन औपचारिक सीमाओं को नहीं मानता. उसकी कथनी और करनी में फर्क है. हमारे जवानों ने चीन को भारी क्षति पहुंचाई है. चीन ने एलआईसी की यथास्थिति को बदलने की कोशिश की ।