Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

panchayattantra24.com, नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सरकार करीब 6 करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि खातों (ईपीएफ) अंशधारकों के खाते में ब्याज का पैसा भेजेगी. जानकारी के मुताबिक, दिसंबर के अंत तक एकमुश्त 8.5 प्रतिशत का ब्याज डालेगा. इससे पहले सितंबर में श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अगुवाई में न्यासियों की बैठक हुई थी. इसमें ईपीएफओ ने ब्याज को 8.15 प्रतिशत और 0.35 प्रतिशत की दो किस्तों में डालने का फैसला किया
था ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को 2019-20 के लिए ईपीएफ में एकमुश्त 8.5 प्रतिशत का ब्याज डालने का प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव इसी महीने भेजा गया है. इस प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय की मंजूरी कुछ दिन में मिलने की उम्मीद है. ऐसे में अंशधारकों के खातों में ब्याज इसी महीने डाला जाएगा ।
बता दें कि श्रम मंत्री गंगवार की अगुवाई वाले ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की मार्च में बैठक हुई थी. इसमें 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी गई थी. बैठक में 8.5 प्रतिशत ब्याज देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने का फैसला किया गया था, लेकिन इसके साथ ही सीबीटी ने तय किया था कि 8.5 प्रतिशत के ब्याज को दो किस्तों 8.15 प्रतिशत और 0.35 प्रतिशत में अंशधारकों के खातों में डाला जाएगा ।

panchayattantra24.com, दिल्ली। देश में जारी किसान आंदोलन हर दिन और भी अक्रामक होता जा रहा है। अब किसान नेताओं ने कल भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है।
किसान नेताओं ने सरकार के नए कृषि कानूनों के वापसी की मांग को लेकर आंदोलन को और तेज करने का एलान किया है। किसानों ने कहा है कि वह 14 तारीख को वे भूूूख हड़ताल और अनशन पर बैठेंगे। इस बीच किसानों ने कई टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया है और कई दूसरी सड़कें जाम करने की चेतावनी दी है। किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि हमने आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया है। अब राजस्थान से भी किसानोंं के जत्थे जयपुर-दिल्ली राजमार्ग के जरिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।
उधर किसानों ने वाहनों की आवाजाही के लिए दिल्ली नोएडा स्थित चिल्ला बार्डर खोल दिया है। मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि हमारे नेताओं ने शनिवार को कृषि मंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात की। सरकार ने कहा है कि वह हमारी मांगे मानेगी इसलिए हमने सड़क खोली है। मालूम हो कि नोएडा-दिल्ली का चिल्ला बार्डर पिछले 12 दिन से धरना प्रदर्शन के कारण बंद था। हालांकि सिघु बॉर्डर पर मौजूद किसान अभी भी कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर डटे हुए हैं।

panchayattantra24.com,दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की फायरब्रांड नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार पर करारा तंज कसा है।
प्रियंका ने कहा कि किसानों का साथ देने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नजरबंद या गिरफ्तार किया गया। कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी और एमएसपी बचाने के लिए ये ‘करो या मरो’ की लड़ाई है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आखिरी दम तक किसानों के साथ हैं। जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है। उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है।
किसानों का साथ देने के लिए पूरे उप्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नजरबंद एवं गिरफ्तार किया गया है।
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर करारा तंज कसते हुए कहाकि ये संघर्ष आम आदमी की थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है। उन्होंने सभी वर्गों व तबकों के लोगों से किसानों का साथ देने का आह्वान किया है। प्रियंका ने किसानों के आंदोलन के साथ पूरी ताकत से खड़े होने की बात कही।

panchayattantra24.com,दिल्ली। आंध्र प्रदेश के एलुरु कस्बे में एक रहस्यमयी बीमारी के चलते एक शख्स की मौत हो गई और लगभग पांच सौ से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर इस बीमारी के बारे में कुछ भी नहीं समझ पा रहे हैं।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस बीमारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात की। जिसके बाद केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम भेजी है। इस तीन सदस्यीय चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम में एम्स, दिल्ली के आपातकालीन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जमशेद नायर, एनआईवी पुणे के वाइरोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश देओश्वतार और एनसीडीसी, दिल्ली के पीएच विशेषज्ञ डॉ. संकेत कुलकर्णी शामिल हैं।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के एलुरु कस्बे में रहस्यमयी बीमारी के चलते एक शख्स की मौत हो गई और 500 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रहस्यमयी बीमारी के चलते लोगों में मिर्गी के दौरे, अचानक से बेहोश होना, कांपने और मुंह से झाग आने की शिकायतें आ रही हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी एलुरु के सरकारी अस्पताल में मरीजों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से भी इस रहस्यमयी बीमारी को लेकर बात की।

publicuwatch24.com.दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान अपने संबोधन में बड़ा धमाका किया। उन्होंने देश में 5G सेवा की लांचिंग का ऐलान कर दिया।
अपने संबोधन में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश में 5G प्लान के बारे में खुलासा किया। मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो भारत में 2021 के दूसरे हाफ़ में 5G सेवा लॉन्च कर देगी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस इस बार कोरोना वायरस की वजह से आनलाइन मोड में की जा रही है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में मुकेश अंबानी ने कहा कि, मैं देशवासियों से वादा करता हूँ कि रिलायंस जियो भारत में 2021 के दूसरे हाफ़ में 5G क्रांति लेकर आएगा। इस तकनीक की सारी सामग्री भारत में ही तैयार होगी। ये भारत में ही बने नेटवर्क, हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी कॉम्पोनेंट्स पर आधारित होगा। मुकेश अंबानी ने सरकार से भारत में जल्द 5G सेवा लॉन्च करने के लिए ठोस पॉलिसी बनाने और उसके तेज क्रियान्वयन की अपील की है। अंबानी के इस ऐलान से साफ हो गया है कि देश में अगले साल जून के बाद कभी भी 5G सेवा लांच की जा सकती है।

publicuwatch24.com,दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक केरल पहुँचने के बाद से बुरेवी चक्रवात कमजोर पड़ गया है. बुरेवी तूफान का खतरा कम हो चुका है. रामनाथपुरम जिले के तट के निकट मन्नार की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र कमजोर होने और निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है. यह केरल के लिए राहत भरी खबर है ।
वहीं दूसरी बुरेवी चक्रवात असर तमिलनाडु और पुडुचेरी में देखने को मिला. जहाँ कल जमकर बारिश हुई. भारी बारिश की वजह निचली बस्तियों में पानी भी भर गया ।
गन्ने की फसल को नुकसान
तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के कोलीडाम में 36 सेंटीमीटर, कुड्डालोर के चिदंबरम में 34 सेंटीमीटर और दो दर्जन से अधिक स्थानों पर 10 से 28 सेंटीमीटर के बीच बारिश हुई. लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण तिरुवरूर, पुडुकोट्टाई, तंजावूर आदि जिलों में धान और गन्ने की फसल पानी में डूब गई है ।
कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर में बारिश हुई और वहां ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हुआ. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर में 10 दिसंबर तक मौसम पर असर पड़ सकता है और घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस केंद्रशासित प्रदेश में पहलगाम शून्य से 2.5 डिग्री नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा. गुलमर्ग और श्रीनगर पारा शून्य से क्रमश: 2.2 और 1.2 डिग्री नीचे तक लुढक गया ।
उत्तर भारत में सर्दी
वहीं उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ेगी. लोगों को सर्दी को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. पखवाड़े भर बाद शीतलहर की स्थिति बन सकती है ।
छत्तीसगढ़ में भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड
वहीं छत्तीसगढ़ में भी इस बार कड़ाके की ठंठ पड़ने की संभावना जताई गई है. आने वाले सप्ताह भर प्रदेश में ठंड का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिखेगा, साथी मैदानी इलाकों में मध्य दिसंबर के कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना दिख रही. प्रदेश में भी शीतलहर का प्रभाव दिसंबर के अंत में दिखाई पड़ सकता है ।

panchayattantra24.com, दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ हल्ला बोल रहे किसानों की संख्या दिल्ली की सीमाओं पर लगातार बढ़ती जा रही है. किसान आंदोलन को समर्थन देने गाँव-गाँव से लोग पहुँच रहे हैं. किसानों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सुरक्षा भी काफी बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने कई रास्तों को बंद कर दिया है ।
दरअसल किसानों ने रविवार को घोषणा की थी कि वे आने वाले दिनों में दिल्ली में प्रवेश के पांच रास्तों को जाम करेंगे. वहीं किसानों ने इन कानूनों पर चर्चा करने के लिये केंद्र सरकार की ओर से रखी गई शर्त को मानने से मना कर दिया है और कहा है कि वे निर्णायक लड़ाई के लिए आए हैं ।
किसानों ने मोदी सरकार से साफ तौर पर कह दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी वे दिल्ली छोड़कर नहीं जाएंगे. किसान पूरी तैयारी के साथ दिल्ली पहुँचे हैं, सरकार की सख्ती के आगे झूकेंगे नहीं. हमारा आंदोलन जारी रहेगा ।
बता दें कि किसानों यह भी अपील की है कि हर घर से एक व्यक्ति दिल्ली पहुँचे. इस अपील का सर्वाधिक असर दिल्ली की सीमा से लगे राज्यों में दिख रहा है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन स्थल पहुँच रहे हैं ।

panchayattantra24.com, दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानून को लेकर जारी किसानों के आंदोलन का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए बिना नाम लिए पीएम मोदी पर हमला बोला है।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है-
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘’अन्नदाता सड़कों-मैदानों में धरना दे रहे हैं, और ‘झूठ’ टीवी पर भाषण! किसान की मेहनत का हम सब पर क़र्ज़ है. ये क़र्ज़ उन्हें न्याय और हक़ देकर ही उतरेगा, न कि उन्हें दुत्कार कर, लाठियां मारकर और आंसू गैस चलाकर. जागिए।
गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले पांच दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान जमे हुए हैं. इस बीच किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्र सरकार एक्टिव हो गई है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है. आज दोपहर तीन बजे विज्ञान भवन में सरकार और किसानों के बीच बातचीत होगी।
किसानों ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी
किसानों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जबतक हमारी बात नहीं सुनते तब तक आंदोलन चलेगा. सरकार नहीं मानी तो और कड़ा कदम उठाएंगे. सरकार को हमारी बात माननी ही पड़ेगी.यह एतिहासिक लड़ाई है. हम लंबी लड़ाई के लिए आए हैं. कृषि क़ानून नहीं बदला तो सरकार का तख़्ता पलट देंगे।

panchayattantra24.com,दिल्ली। देश के जाने माने समाजसेवी बाबा आम्टे की पोती और सामाजिक संस्था आनंदवन द्वारा संचालित अस्पताल की सीईओ डॉ.शीतल आम्टे ने आत्महत्या कर ली है।
अपनी सरल और गांधीवादी जीवनशैली के लिए मशहूर आम्टे परिवार को महाराष्ट्र में बेहद सम्मान की नजर से देखा जाता है। फिलहाल अभी तक शीतल के इस कदम के पीछे का कारण नहीं पता चल पाया है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि एक पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। शीतल की आत्महत्या से आम्टे परिवार स्तब्ध है।
शीतल को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते वक्त डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, शीतल ने जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल करके अपनी जान दे दी। बता दें कि शीतल आम्टे को जनवरी 2016 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के तौर पर चुना गया था। वे समाजसेवा के क्षेत्र में बेहद सक्रिय थी और कई कामों में भागीदारी कर रही थी।

पंचायत तंत्र 24.com,दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में आए चक्रवाती तूफान निवार से पीड़ित और जरुरतमंद लोगों की मदद करने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान निवार तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में दस्तक दे रहा है। इसलिए सभी लोग सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें। राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, वे जरूरतमंद लोगों की मदद करें। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान निवार के रूप में बदल चुका है।
इस चक्रवाती तूफान के और भी विकराल होने और भारी तबाही मचाने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान आज तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट पर पहुंच सकता है। तूफान के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एनडीआरएफ की तीस टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान आज तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकरा सकता है, जिसके बाद तमिलनाडु, पुडुचेरी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है।