Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक ट्रेन रायवाला से देहरादून जा रही थी. तभी कांसरो स्टेशन के पास यह हादसा हो गया. शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है. फिलहाल इस हादसे में कोई हताहत होने की जानकारी नहीं है।
कांसरो स्टेशन राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में आता है. सूचना के अनुसार कोच को अलग कर लिया गया है. ट्रेन के कोच C-5 में आग लगी है. इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया है. डोईवाला जंगल के पास आग लगी है. ट्रेन का यह कोच हरिद्वार में ही खाली होता है. कोच में कोई मौजूद था या नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।
आग की लपटों से घिरी बोगी को हटाया गया
घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मौके पर कांसरो रेंज के रेंजर और उनकी टीम मौजूद है. मौके पर जाकर बचाव कार्य किया जा रहा है. आग की लपटों से घिरी बोगी को हटा लिया गया है. इस हादसे के कारण ट्रेन लेट हो गई है।
बोगी जलकर खाक
बता दें कि ये एक्सप्रेस दिल्ली से सुबह 6 बजे निकलती है. एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे के आसपास हरिद्वार पहुंची थी. तभी हादसे का शिकार हो गई. टेक्निकल टीम बोगी को ट्रेन से अलग किया, लेकिन बोगी जलकर खाक हो गई थी. गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

panchayattantra24.com,दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी होने के चलते सरकार ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर, अकोला, परभणी के बाद अब औरंगाबाद शहर में भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। यह लॉकडाउन सप्ताहांत के दिनों यानि कि शनिवार और रविवार को लागू रहेगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। जिनको देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। औरंगाबाद में अब तक लगभग साठ हजार लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसके चलते इस शहर में सरकार ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है।
दरअसल, महाराष्ट्र बुरी तरह से कोरोना प्रभावित राज्यों की सूची में रहा है। यहां लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अब शहरों में लगातार सख्ती बढ़ा रही है। सरकार ने औरंगाबाद से पहले महाराष्ट्र के कई राज्यों में लॉकडाउन का एलान किया है। नागपुर, अकोला और परभणी के साथ अब इस लिस्ट में औरंगाबाद भी शामिल हो गया है जबकि पुणे में नाइट कर्फ्यू समेत कई पाबंदियां लागू हैं।

panchayattantra24.com.,रायपुर। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से पूरे देश में मोदी सरकार के विरोध में लहर चल रही है. लोग अब केंद्र सरकार को कोसने लगे है और विरोधी भी उन्हें घेर रहे है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे कम किए जाएं इसे लेकर सरकार रणनीति बना रही है. यदि ये रणनीति कारगर हुई तो संभव है कि पेट्रोल के दाम 43 से 45 रुपए के बीच आ सकते है।
तो चलिए समझते है ये कैसे संभव है
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर टैक्स घटाने को लेकर कुछ राज्यों, तेल कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ चर्चा की है. सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय चाहता है कि कोई ऐसा रास्ता निकले, जिससे सरकार की आमदनी पर भी असर ना पड़े और आम जनता को भी राहत मिल जाए।
ये है सरकार के पास विकल्प
दुनिया का इंजन अभी भी पेट्रोल-डीजल से ही चल रहा है. इसके दाम में बदलाव प्रत्येक व्यक्ति पर पड़ता है चाहे वह वाहन चलाता हो या नहीं. कच्चे तेल के दाम में लगातार वृद्धि होने से भारत में सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही हैं।
फरवरी में ही दोनों ईंधन करीब 5 रुपये लीटर बढ़ चुके हैं. वहीं कच्चे तेल की कीमतें बीते 10 महीने में डबल हो चुकी है, जिसने घरेलू बाजार यानी भारत में तेल की कीमतों पर असर डाला है. भारत के लोगों को तेल की महंगाई का बोझ केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स की वजह से कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है।
इन राज्यों ने घटाया वैट
इस बोझ को कम करने के लिए केंद्र सरकार को एक्साईज ड्यूटी और राज्य सरकारों को वैट कम करना होगा. राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, पुड्डुचेरी और मेघालय सरकार ने पहले ही वैट घटाकर आम जनता को थोड़ी राहत दी है. पेट्रोल और डीजल पर वैट सबसे पहले राजस्थान ने घटाया था. राजस्थान में 29 जनवरी को वैट 38 फीसद से 36 फीसदी किया गया था. असम ने 12 फरवरी को 5 रुपये टैक्स में कम किए, वहीं मेघालय ने सबसे अधिक राहत दी. यहां राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 7.40 रुपये और डीजल पर 7.10 रुपये कम किए. टैक्स की वजह से पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है. केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क और राज्य वैट वसूलते हैं. अभी केंद्र व राज्य सरकारें उत्पाद शुल्क व वैट के नाम पर 100 फीसद से ज्यादा टैक्स वसूल रही हैं. इन दोनों की दरें इतनी ज्यादा है कि 35 रुपये का पेट्रोल राज्यों में 90 से 100 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच रहा है।
दूसरा रास्ता: पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में आए
कुछ दिन पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) केवी सुब्रमण्यम ने पेट्रोलियम उत्पादों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने के प्रस्ताव का समर्थन किया था. सुब्रमण्यम ने हाल में फिक्की एफएलओ सदस्यों के साथभारत परिचर्चा में कहा, ”यह एक अच्छा कदम होगा. इसका निर्णय जीएसटी परिषद को करना है।
ऐसा हुआ तो पेट्रोल-डीजल के रेट पर ये होगा असर
जीएसटी की उच्च दर पर भी पेट्रोल-डीजल को रखा जाए तो मौजूदा कीमतें घटकर आधी रह सकती हैं. यदि जीएसटी परिषद ने कम स्लैब का विकल्प चुना, तो कीमतों में कमी आ सकती है. भारत में चार प्राथमिक जीएसटी दर 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी है. अगर पेट्रोल को 5 फीसद जीएसटी वाले स्लैब में रखा जाए तो यह पूरे देश में 37.57 रुपये लीटर हो जाएगा और डीजल का रेट घटकर 38.03 रुपये रह जाएगा. अगर 12 फीसद स्लैब में ईंधन को रखा गया तो पेट्रोल की कीमत होगी 40 फीसद और डीजल मिलेगा 40.56 रुपये. अगर 18 फीसद जीएसटी वाले स्लैब में पेट्रोल आया तो कीमत होगी 42.22 रुपये और डीजल होगा 42.73 रुपये. वहीं अगर 28 फीसद वाले स्लैब में ईंधन को रखा गया तो पेट्रोल 45.79 रुपये रह जाएगा और डीजल होगा 46.36 रुपये।

panchayattantra24.com, दिल्ली। रामनगरी अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए देशभर में चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। हाल ये है कि मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने उम्मीद से कहीं ज्यादा दान दे दिया है।
मंदिर निर्माण के लिए देशभर में लोगों ने दिल खोलकर दान दिया है। अब तक राम मंदिर निर्माण के लिए 2,100 करोड़ रुपए का दान मिल चुका है जबकि मंदिर निर्माण के लिए फिलहाल 1,500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। मंदिर निर्माण से जुड़े लोग इससे गदगद हैं। अब तक मिली रकम अनुमान से करीब डेढ़ गुना है। अभी भी राम मंदिर निर्माण के लिए लोग बढ़ चढ़कर दान दे रहे हैं। अभी इसके लिए कई सौ करोड़ रुपये का दान और भी मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, रामनगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए पहले करीब 1,100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया था लेकिन डिजाइन और नींव की योजना में बदलाव से ये लागत भी बढ़ गई। 15 जनवरी से विश्व हिंदू परिषद ने इसके लिए निधि समर्पण अभियान शुरू किया था। दान इकट्ठा किए जाने का टारगेट चौवालीस दिन में पूरा होना था। जिन राज्यों में वीएचपी का अभियान देर से शुरू हुआ था, वहां अब भी चंदा जुटाया जा रहा है। अब तक 2100 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। जिस तरह से लोग राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान दे रहे हैं, उससे फंड में और भी बढ़ोत्तरी होगी।

panchayattantra24.com,आज से यदि आपको दिल्ली में इंट्री चाहिए तो सबसे पहले अपनी कोरोना जांच करानी होगी. ये आदेश आज से दिल्ली जाने वाले छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के लिए लागू हो गया है।
महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने राज्य में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ एंट्री को अनिवार्य कर दिया है।
फ्लाइट, ट्रेन या बसों द्वारा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और पंजाब से दिल्ली जाने वाले लोगों को आज से 15 मार्च तक नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट पेश करनी होगी. यह आदेश उन यात्रियों पर लागू होता है, जो पिछले एक सप्ताह में फ्लाइट, ट्रेनों या बसों से दिल्ली पहुंच रहे हैं. 86 प्रतिशत नए मामलों के रूप में इन उपरोक्त राज्यों से सामने आए हैं. (New Delhi Sweets की मिठाई में क्या मिला आपको पता है।
इन राज्यों में नोडल अधिकारियों को कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्टों को सत्यापित करने के लिए भी कहा जाएगा, जोकि दिल्ली की यात्रा से 72 घंटे से पहले पुरानी नहीं होनी चाहिए. इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक के दौरान भी इस मामले पर चर्चा हुई थी।
इसलिए लिया गया ये फैसला
दिल्ली में गुरुवार को 220 नए मामले दर्ज किए गए, जो फरवरी में सबसे अधिक एक दिन की संख्या है. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, कोई भी ताजा मौत नहीं हुई. यह चौथा उदाहरण है, जब फरवरी में दिल्ली में एक दिन में मरने वालों की संख्या शून्य रही है. इस बीच, एक महीने पहले बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की शुरुआत के बाद गुरुवार तक दिल्ली में 3.46 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त हुई. अकेले गुरुवार को 18,000 से अधिक लोगों ने वैक्सीन शॉट्स प्राप्त किए।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। राज्य के दक्षिणी आदिवासी बहुल क्षेत्र की एक बड़ी कुपोषित और गरीब आदिवासी परिवारों को विविध और पौष्टिक भोजन का पूरे वर्ष उत्पादन का अभ्यास कराया जाएगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार और विश्व बैंक ने 10 करोड़ डॉलर की ऋण परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं ।
छत्तीसगढ़ समावेशी ग्रामीण और त्वरित कृषि विकास परियोजना- (चिराग) से छत्तीसगढ़ के आठ जिलों के लगभग एक हजार गांवों के एक लाख 80 हजार से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा. इस ऋण समझौते पर विश्व बैंक के वित्त निदेशक (भारत) जुनैद कमाल अहमद और वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉ. सीएस महापात्र ने हस्ताक्षर किए ।
इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ. महापात्र ने कहा कि भारत में कृषि आजीविका का एक प्रमुख साधन है. छत्तीसगढ़ में चिराग परियोजना विविध और पौष्टिक भोजन और कृषि प्रणाली की नींव रखेगी. यह छोटे धारकों को किसान उत्पादक संगठनों में लाएगा और लाभदायक बाजारों तक उनकी पहुंच में सुधार करके आमदनी बढ़ाएगा ।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। पूरे विश्व में आज विश्व रेडियो दिवस मनाया जा रहा है. यूनेस्को के सदस्य राज्यों ने 2011 में आज के दिन को विश्व रेडिया दिवस के तौर पर घोषित किया था. सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने विश्व रेडियो दिवस सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेडियो का लगातार विस्तार हो रहा है ।
वैश्विक स्तर पर सबसे व्यापक रूप में उपभोग किए जाने वाले माध्यमों में से एक रेडियो का दर्शकों तक व्यापक पहुंच बनाने की क्षमता है, इस प्रक्रिया में समाज के विविधता के अनुभव को आकार देने और सभी के लिए एक मंच प्रदान करने और सुनने की क्षमता है. यूनेस्को के अनुसार, रेडियो मानवता का जश्न मनाने का एक सशक्त माध्यम है, और लोकतांत्रिक प्रचार के लिए एक मंच का गठन करता है ।
विश्व रेडियो दिवस 2021 के अवसर पर यूनेस्को ने विश्व रेडियो दिवस की 10 वीं वर्षगांठ और रेडियो के 110 वर्ष से भी अधिक पूरा होने पर जश्न मनाने को कहा है. विश्व रेडियो दिवस 2021 का थीम “नई दुनिया, नया रेडियो”, पूरे संकट काल के दौरान रेडियो के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं को सामने लाएगा ।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली. NSA अजीत डोभाल को निशाना बनाने के उद्देश्य से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हिदायत उल्लाह-मलिक ने उनके दफ्तर और दिल्ली स्थित अन्य ठिकानों की रेकी तक की है और इसका वीडियो सीमा पार स्थित अपने हैंडलर को भेजा है. आतंकी से पूछताछ के बाद हुए इस खुलासे के बाद न सिर्फ डोभाल सुरक्षा बढ़ा दी गई है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं ।
आतंकियों के निशाने पर अजीत डोभाल, रेकी के बाद अपने आका को ऐसे भेजी रिपोर्ट…
चलिए हम आपको बताते है इस आतंकी की पूरी कुंडली
हिदायत उल्लाह-मलिक कोई छोटा-मोटा आतंकी नहीं है, बल्कि जैश का ही एक अन्य संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा का सरगना भी है. जैश आतंकी मलिक जम्मू-कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है. इसी महीने 6 फरवरी को जैश ऑपरेटर मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।
मलिक के खिलाफ जम्मू के गंग्याल पुलिस स्टेशन में धारा 18 और 20 यूएपी अधिनियम के तहत एक केस दर्ज किया गया है, जिसकी एफआईआर नंबर- 15/2021 है ।
मलिक जैश फ्रंट समूह के लश्कर-ए-मुस्तफा का प्रमुख है. पुलिस ने जब आतंकी मलिक को अनंतनाग में गिरफ्तार किया था, तब उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए थे ।
यहां-यहां की थी रेकी
मलिक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 24 मई 2019 को उसने NSA के कार्यालय समेत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सुरक्षा विस्तार का एक जासूसी वाला वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इंडिगो की फ्लाइट से श्रीनगर से नई दिल्ली आया था ।
उसने एनएसए के दफ्तर की रेकी करने के बाद उस रिकॉर्ड किए गए वीडियो को व्हाट्सऐप के जरिए अपने पाकिस्तान स्थित हैंडलर को फॉर्वरड किया था. दिल्ली में रेकी करने और वीडियो पाकिस्तान भेजने के बाद मलिक बस में बैठकर कश्मीर वापस लौट गया ।
पुलवामा आतंकी हमले के दौरान भी उसने रेकी की थी. जम्मू-कश्मीर पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है ।
कई घटनाओं में शामिल था मलिक
उसने आतंकी समीर अहमद डार के साथ 2019 में गर्मी के समय सांबा सेक्टर सीमा क्षेत्र की टोह (रेकी) थी. अहमद डार वही है, जिसे 21 जनवरी, 2020 को पुलवामा आतंकी हमले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था ।
आतंकी मलिक ने मई 2020 में कश्मीर में एक आत्मघाती हमले के लिए एक हुंडई सैंट्रो कार दी थी और उसने स्वीकार किया कि उसने और तीन अन्य जैश आतंकवादियों- इरफान ठोकर, उमर मुश्ताक और रईस मुस्तफा- ने शोपियां में नवंबर 2020 में जम्मू-कश्मीर बैंक के कैश वैन से 60 लाख रुपये लूट लिए ।
आतंकी मलिक ने जैश ऑपरेटर आशिक अहमद नगरू को दिसंबर 2018 और जनवरी 2019 के बीच सांबा सेक्टर के माध्यम से भारत से भगाने में मदद की थी ।
मलिक 31 जुलाई 2019 को हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था. फरवरी 2020 में जैश में आने से पहले जैश के लिए ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में काम किया और फिर उसी साल अगस्त में एक अलग आतंकी फ्रंट ग्रुप खड़ा किया ।
पंचायत तंत्र – नई दिल्ली l भारत में अब टीकाकरण के जरिए कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। देश में फिलहाल, दो वैक्सीन- कोविशील्ड और कोवैक्सीन से टीकाकरण अभियान तेज गति से जारी है। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि भारत की मदद से कई देशों में इन टीकों के जरिए टीकाकरण हो रहा है। भारत ने संकट काल में जिस तरह से पड़ोसी देशों और गरीब देशों की वैक्सीन देकर मदद की है, इसकी वजह से पूरी दुनिया में भारत की जयजयकार हो रही है। हालांकि, भारत का पूरी दुनिया में और डंका तब बजेगा, जब सात और वैक्सीन बनकर तैयार हो जाएंगी। दरअसल, भारत में अभी सात और नए टीकों पर काम हो रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश कोरोना के सात और नए टीके विकसित कर रहा है। सभी लोगों को टीका लगाने की दिशा में काम जारी है। उन्होंने कहा कि टीके को खुले बाजार में उतारने की केंद्र सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है, इसका फैसला परिस्थिति के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का काम मार्च से शुरू होगा। उन्होंने कहा-हम सिर्फ दो टीकों पर निर्भर नहीं हैं, क्योंकि देश सात और स्वदेशी टीके विकसित करने पर काम कर रहा है, भारत विशाल देश है और सभी तक पहुंचने के लिए हमें और अनुसंधान की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सात नए टीकों में से तीन टीके परीक्षण के चरण में, दो टीके प्री-क्लिनिकल चरण में, एक फेज-1 और एक अन्य फेज-2 के परीक्षण के चरण में है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना टीका आपात स्थिति के आधार पर लगाया जा रहा है, पूरी निगरानी तथा नियंत्रित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। मंत्री के मुताबिक अगर टीके को खुले बाजार में उतार दिया जाए तो उनपर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा।
वहीं, भारत में आम जनता के लिए कोरोना वायरस की वैक्सीन आधे मार्च के बाद किसी भी समय उपलब्ध हो सकती है। हर्षवर्धन ने संसद में बताया कि इस चरण में 50 साल से अधिक वायु वाले लोग शामिल होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 50 साल से अधिक आयु वर्ग वालों को कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा रहता है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की शुरुआत इस साल 16 जनवरी को हुई थी। तब से लेकर फरवरी के पहले सप्ताह तक स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बताया कि वैक्सीनेशन के पहले चरण में सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के लगभग एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जो कि काफी तेजी से आगे भी बढ़ रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दूसरी चरण में लगभग 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाना है, 2 फरवरी से देश के कई स्थानों में दूसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू भी हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के पूरा होने के बाद तीसरा चरण शुरू होगा जिसमें 50 साल से अधिक के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके लिए एक तारीख बताना संभव नहीं हो सकता है, लेकिन संभावना है कि मार्च के दूसरे, तीसरे या चौथे सप्ताह में वैक्सीनेशन कभी शुरू हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि आगे की वैक्सीनेशन के लिए सरकार के पास पर्याप्त खुराक है और यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत मौजूदा कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं को मजबूत किया गया है और टीकों के भंडारण के लिए उपयोग किया जा रहा है। 1 फरवरी तक, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 2 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की गई है।

panchayattantra24.com,रिपब्लिक भारत टीवी के मशहूर एंकर विकास शर्मा का निधन हो गया है. वह पिछले तीन दिनों से बीमार थे और गुरुवार शाम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार था. पिछले दिनों वह कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन इसे उन्होंने मात दे दी थी ।
अब उनके निधक के बाद उनकी रिपोर्टिंग की पूरे देश में चर्चा हो रही है और यू-ट्यूब में उनकी रिपोर्टिंग के वीडियो टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है ।
वह रात 9 बजे ये भारत की बात है शो को प्रस्तुत करते थे. रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने कहा है कि यह उनके न्यूज नेटवर्क के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. उन्होंने कहा कि विकास की एंकरिंग का अलग अंदाज था और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि अब विकास नहीं रहे. अर्नब गोस्वामी ने कहा कि विकास जमीन से जुड़े हुए एंकर थे और बहुत टैलेंटेड थे ।
बता दें कि 35 वर्षीय विकास कानपुर के रहने वाले थे और वे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती थे. वहीं, उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है ।