Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

panchayattantra24.com, दिल्ली। CBSE 12वीं के छात्रों और अभिभावकों के साथ हो रही वर्चुअली बैठक में अचानक गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान छात्रों और उनके पैरेंट्स के साथ बातचीत किया. यह वर्चुअली बैठक आज दोपहर बाद हुई है।
इस बैठक के दौरान छात्रों और उनके पैरेंट्स से पीएम मोदी ने परीक्षा के स्थगन और उसके असर पर चर्चा की है. गौरतलब है कि 12वीं के छात्र और पैरेंट्स के बीच CBSE ने ये बैठक बुलाई थी, ताकि 12वीं के परीक्षा परिणाम के फॉर्मूले को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके।
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद 12वीं की परीक्षा कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते नहीं कराने का फैसला किया था. इस बैठक के दौरान विभिन्न राज्य सरकारों और अन्य लोगों की राय के बाद यह फैसला लिया गया है।
कई राज्य के सरकारों की तरफ से लगातार यह मांग की जा रही थी, कि कोरोना के चलते छात्रों की जान को संकट में ना डाला जाए. इसके लिए बजाय फिजिकल तौर के परीक्षा लेने के कोई वैकल्पिक कदम उठाया जाए।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। कोरोना की वजह से एक साल के अंतराल के बाद होने वाली हज की यात्रा आसान नहीं रहने वाली है. सऊदी अरब सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत अबकी बार केवल 18 से 60 साल के ज़ायरीन ही हज जा पाएंगे. यही नहीं जो छह महीने से किसी रोग से ग्रसित न हों, पूरी तरह से स्वस्थ व्यक्ति ही हज जा पाएगा।
कोरोना के आगमन के साथ वर्ष 2020 में हज की यात्रा को स्थगित कर दिया गया था. लेकिन अब वैक्सीन के आने और दुनिया के अनेक देशों में इसका असर कम होने के बाद सऊदी अरब ने वर्ष 2021 के लिए सशर्त हज का ऐलान किया है. देश में करीब 4 हजार ज़ायरीन की हज की यात्रा कर पाएंगे. इसमें ऐसे लोग शामिल नहीं हो पाएंगे, जो अधिक बीमार और अस्पताल में भर्ती न रहे हों. सऊदी अरब रवाना होने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेना जरूरी है. यही नहीं जायरिनों को मेडिकल सर्टिफिकेट भी देना होगा।
हज की अनुमति मिलने से पहले की जद्दोजहद यात्रा शुरू होने के बाद भी जारी रहेगी. जायरिनों के लिए कायदे लागू किए गए हैं. हाजियों को अपना सामान खुद उठाना होगा. दो मीटर की दूरी की पालना करनी होगी. सऊदी अरब पहुंचने पर हाजियों की कोरोना टेस्टिंग होगी. इसके बाद उन्हें 3 दिन क्वारेंटाइन में रहना होगा. इसके बाद सऊदी सरकार द्वारा तय की गई बिल्डिंग होटल में ही ठहरना होगा।
छत्तीसगढ़ के लिए कोटा का इंतजार
छत्तीसगढ़ से वर्ष 2019 में करीबन 400 लोग हज की यात्रा पर गए थे. इसके बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए वर्ष 2020 में यात्रा को स्थगित कर दिया गया था. इस साल हज की अनुमति मिलने की संभावना में नवंबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 के बीच 327 आवेदन प्राप्त हुए हैं. कोटा मिलने के बाद गाइडलाइन के हिसाब से आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

panchayattantra24.com,दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक अहम फैसले के तहत भारत में रह रहे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने की पहल की है। इन देशों में प्रताड़ना के बाद हिंदू, सिख, जैन, फारसी, ईसाई और बौद्ध धर्म को मानने वाले भारत के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं। केंद्र सरकार ने अब गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में रह रहे ऐसे लोगों से नागरिकता के लिए आवेदन बुलवाए हैं। खास बात यह है कि सरकार ने नागरिकता कानून 1955 के अंतर्गत बनाए गए नियमों के तहत यह अधिसूचना जारी की। यानी सरकार का यह कदम सीएए (CAA) यानी संशोधित नागरिकता कानून के तहत नहीं है, जिसका पिछले दिनों विरोध हुआ था। सरकार के इस फैसले के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है और इसे हिंदुओं के हित में लिया गया बड़ा फैसला बताया जा रहा है।
‘नागरिकता कानून 1955 की धारा 16 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार ने कानून की धारा पांच के तहत गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब राज्यों और जिलों में रह रहे अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और इसाई लोगों को भारतीय नागरिक के तौर पर पंजीकृत करने के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हिंदुस्तान में आपका स्वागत है। मोदी जी इन लोगों के लिए देवदूत बनकर उभरे हैं।’

panchayattantra24.com,देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 96 हजार 427 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि कल 3511 लोगों की मौत हो गई. कल तीन लाख 26 हजार 850 लोग ठीक हुए हैं. जानिए देश में कोरोना के ताजा आंकड़े क्या हैं. कुल केस- दो करोड़ 69 लाख 48 हजार 874 कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 40 लाख 54 हजार 861 कुल मौत- तीन लाख 7 हजार 231
कुल एक्टिव केस- 25 लाख 86 हजार 782 कुल टीकाकरण- 19 करोड़ 85 लाख 38 हजार 999 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20 लाख 58 हजार 112 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक देश में कुल 33 करोड़ 25 लाख 94 हजार 176 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं ।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिसाब से स्थानीय स्तर पर कंटेनमेंट की रणनीतियों से कोविड-19 संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है। उन्होंने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को इस दिशा में काम करने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि जिन राज्यों के जिलों में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है, वहां पर यही तरीका अपनाना होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने हाई-पॉजिटिविटी वाले इलाकों में टेस्टिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए। पीएम मोदी ने कहा कि RT-PCR और रैपिड टेस्ट्स के जरिए टेस्टिंग को तेज किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे राज्यों को बिना किसी दबाव के महामारी के सही आंकड़े सामने रखने के लिए प्रोत्साहित करें। पीएम ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया और कहा कि वहां डोर-टू-डोर टेस्टिंग और सर्विलांस पर फोकस किया जाना चाहिए।
गांवों के लिए आसान भाषा में गाइडलाइंस हों: पीएम प्रधानमंत्री मोदी ने आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स को सभी जरूरी चीजें मुहैया कराने को कहा है। ग्रामीण इलाकों में होम आइसोलेशन और ट्रीटमेंट के लिए आसान भाषा में चित्रों के साथ गाइडलाइंस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ऑक्सिजन सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एक डिस्ट्रीब्यूशन प्लान तैयार किया जाए, जिसमें ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर्स का भी प्रावधान हो।
मोदी ने कुछ राज्यों में धूल फांक रहे वेंटिलेटर्स की रिपोर्ट्स पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने फौरन केंद्र सरकार की ओर से मुहैया कराए गए वेंटिलेटर्स के इंस्टॉलेशन और ऑपरेशन का ऑडिट करने को कहा है। पीएम को जानकारी दी गई कि देश में कोविड-19 टेस्टिंग मार्च के शुरुआती दिनों में 50 लाख प्रति सप्ताह थी जो अब 1.3 करोड़ प्रति सप्ताह हो गई है। अधिकारियों ने घटते टेस्ट पॉजिटिविटी रेट और बढ़ते रिकवरी रेट से भी पीएम को अवगत कराया। वैक्सीनेशन प्रक्रिया के बारे में पीएम मोदी को अपडेट किया गया। आगे किस तरह वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएंगी, इसके रोडमैप पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि राज्यों के साथ मिलकर वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने पर काम करें।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है. देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी पर ब्रेक लगाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में केंद्र ने 25 राज्यों के लिए बड़ा फंड जारी किया है. केंद्र सरकार ने 25 राज्यों में पंचायतों को 8923.8 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की है. इसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का नाम भी शामिल है।
केंद्र ने दिए 8923.8 करोड़ रुपये
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने राज्य पचायतों के लिए यह अनुदान राशि जारी की. यह अनुदान पंचायती राज संस्थाओं के तीनों स्तरों- गांव, ब्लॉक और जिले के लिए आवंटित किया गया है. वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर अनुदान राशि जारी किए जाने के बारे में बताया. छत्तीसगढ़ को 215 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश को 588.8 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसी के साथ उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 1441.6 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
यूनाइटेड ग्रान्ट्स की पहली किस्त
वित्त मंत्रालय ने मंत्रालय ने कहा कि यह रकम वर्ष 2021-22 के लिए यूनाइटेड ग्रान्ट्स की पहली किस्त है. इस रकम को अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ ग्रामीण स्थानीय निकाय कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए करेंगे. यह अनुदान राशि पंचायतों के तीन स्तरों में कोरोना को हराने के लिए जरूरी उपकरणों और संसाधनों को बढ़ावा देगी. मंत्रालय ने अलग-अलग राज्यों के लिए जारी अनुदान राशि की एक लिस्ट भी शेयर की है।
इस क्रम में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को 1441.6 करोड़ रुपये मिले हैं. पश्चिम बंगाल को 652.2 करोड़, बिहार को 741.8 करोड़, गुजरात को 472.4 करोड़, हरियाणा को 187 करोड़, झारखंड को 249.8 करोड़, कर्नाटक को 475.4 करोड़, मध्य प्रदेश को 588.8 करोड़, महाराष्ट्र को 861.4 करोड़, राजस्थान को 570.8 करोड़ और तमिलनाडु को 533.2 करोड़ रुपये की अनुदान राशि मिली है।
राज्यों को यूनाइटेड ग्रान्ट्स की पहली किस्त जून में जारी होने वाली थी, लेकिन महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और पंचायती राज मंत्रालय की सिफारिश पर वित्त मंत्रालय ने समय से पहले ही यह अनुदान राशि जारी कर दी है।

panchayattantra24.com, दिल्ली। महान कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर का आज 160वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने साहित्य जगत के साथ ही देश की आजादी के आंदोलन में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. रबीन्द्रनाथ टैगोर का असली नाम रबीन्द्रनाथ ठाकुर है. टैगोर का जन्म कोलकाता के जोरसंकोर हवेली में 7 मई 1961 को एक संपन्न परिवार में हुआ था. विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता हैं. रबीन्द्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है।
बता दें कि रबीन्द्रनाथ टैगोर जी को साल 1913 में उनकी कृति गीतांजली के लिए साहित्य श्रेणी के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था. वह भारत के साथ ही एशिया महाद्वीप में प्रथम नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति हैं. बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नई जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे. रबीन्द्रनाथ टैगोर एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं – भारत का राष्ट्र-गान ‘जन गण मन’ और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान ‘आमार सोनार बाँग्ला’ गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।
मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उनके पिता देवेन्द्रनाथ टैगोर और माता शारदा देवी थीं. उनकी प्रारंभीक शिक्षा प्रतिष्ठित सेंट जेवियर स्कूल में हुई थी. बचपन से ही उनकी कविता, छन्द और भाषा में अद्भुत प्रतिभा का आभास लोगों को मिलने लगा था. उन्होंने पहली कविता 8 वर्ष की आयु में लिखी थी और सन् 1877 में केवल सोलह वर्ष की आयु में उनकी प्रथम लघुकथा प्रकाशित हुई थी।
रबीन्द्रनाथ टैगोर ने अपने जीवनकाल में कई उपन्यास, निबंध, लघु कथाएँ, यात्रावृन्त, नाटक और सहस्रो गाने भी लिखे हैं. वे अधिकतम अपनी पद्य कविताओं के लिए जाने जाते हैं. गद्य में लिखी उनकी छोटी कहानियाँ बहुत लोकप्रिय रही हैं. टैगोर ने इतिहास, भाषाविज्ञान और आध्यात्मिकता से जुड़ी पुस्तकें भी लिखी थीं. टैगोर के यात्रावृन्त, निबंध, और व्याख्यान कई खंडों में संकलित किए गए थे, जिनमें यूरोप के जटरिर पत्रों और ‘मनुशर धर्म’ शामिल थे. अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ उनकी संक्षिप्त बातचीत, “वास्तविकता की प्रकृति पर नोट”, बाद के उत्तरार्धों के एक परिशिष्ट के रूप में सम्मिलित किया गया है।
रबीन्द्रनाथ टैगोर ने लगभग 2,230 गीतों की रचना की थी. रवींद्र संगीत बाँग्ला संस्कृति का अभिन्न अंग है. टैगोर के संगीत को उनके साहित्य से अलग नहीं किया जा सकता. उनकी अधिकतर रचनाएँ तो अब उनके गीतों में शामिल हो चुकी हैं. हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ठुमरी शैली से प्रभावित ये गीत मानवीय भावनाओं के अलग-अलग रंग प्रस्तुत करते हैं।
पिता के ब्रह्मसमाजी होने के कारण वे भी ब्रह्म-समाजी थे. उनकी रचनाओं में मनुष्य और ईश्वर के बीच के चिरस्थायी संपर्क की विविध रूपों में अभिव्यक्ति मिलती है. उन्होंने बंगाली साहित्य में नए तरह के पद्य और गद्य के साथ बोलचाल की भाषा का भी प्रयोग किया. इससे बंगाली साहित्य क्लासिकल संस्कृत के प्रभाव से मुक्त हो गया. टैगोर की रचनायें बांग्ला साहित्य में एक नई ऊर्जा ले कर आई. उन्होंने एक दर्जन से अधिक उपन्यास लिखे थे।
मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
1913 में रबीन्द्रनाथ टैगोर को उनकी काव्यरचना गीतांजलि के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था. टैगोर नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले गैर यूरोपीय शख्स थे. यह पुरस्कार विश्व-भारती विश्वविद्यालय की सुरक्षा में रखा गया था. 2004 में इसे वहां से चोरी कर लिया गया था।
1915 में उन्हें राजा जॉर्ज पंचम ने नाइटहुड की पदवी से सम्मानित किया था. 1919 में जलियाँवाला बाग हत्याकांड के विरोध में उन्होंने यह उपाधि लौटा दी थी।
उन्होंने साल 1877 में ‘भिखारिनी’ और साल 1882 में कविताओं का संग्रह ‘संध्या संगत’ लिखा.
महात्मा गांधी ने रबीन्द्र जी को ‘गुरूदेव’ की उपाधि दी थी. उनकी मौत 7 अगस्त 1941 को हुई थी।

panchayattantra24.com, नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने करीब 18 दिनों बाद पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. तेल कंपनियों की जारी मूल्य अधिसूचना अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 90.40 रुपए से बढ़कर 90.55 रुपए प्रति लीटर हो गई है. डीजल की कीमत 80.73 रुपए से बढ़कर 80.91 रुपए हो गई है।
तेल कंपनियों ने 15 अप्रैल को कीमतों में मामूली कटौती के बाद समीक्षा रोक दी थी. गौरतलब है कि इस दौरान ही पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी. मतदान खत्म होने से पहले ही तेल कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दे दिए थे, क्योंकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ी थी. अमेरिका में मजबूत मांग के चलते कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है. स्थानीय करों (वैट) और परिवहन भाड़े के अनुसार देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग-अलग होती है।

panchayattantra24.com, देश में संक्रमण के मामले शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कुछ कम रहे। शुक्रवार को जहां नए मामले चार लाख को पार कर गए थे, वहीं शनिवार को पिछले 24 घंटे में इनकी संख्या 3,92,488 रही है। हालांकि, देश में कोरोना के ऐक्टिव केस बढ़कर अब 33 लाख के पार हो गए हैं। इस दौरान कोरोना की वजह से रिकॉर्ड 3689 लोगों ने दम तोड़ा। कोरोना के 3 लाख 92 हजार 488 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,95,57,
457 हो गई तथा 3684 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,15,542 हो गई। उपचाराधीन लोगों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.06 प्रतिशत है तथा मरीजों के ठीक होने की दर और गिरकर 81.84 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,59,81,772 हो गई है और मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 30 अप्रैल तक 28,83,37,385 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 19,45,299 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।
पिछले 24 घंटे में 3684 की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 802, दिल्ली में 412, उत्तर प्रदेश में 304, छत्तीसगढ़ में 229, कर्नाटक में 271, गुजरात में 172, राजस्थान में 160, उत्तराखंड में 107 और झारखंड में 169, पंजाब में 138 और तमिलनाडु में 147 लोगों की मौत हुई। देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 2,15,523 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 69,615, दिल्ली में 16,569, कर्नाटक में 15,794, तमिलनाडु में 14,193, उत्तर प्रदेश में 12,874, पश्चिम बंगाल में 11,447, पंजाब में 9160 और छत्तीसगढ़ में 8810 लोगों की मौत हुई है।
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। यहां रोजाना 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 412 लोगों की कोविड के कारण मौत हुई है। यह एक दिन में हुई मौत की अबतक की सबसे ज्यादा संख्या है। लगातार दसवें दिन राजधानी में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, राजस्थान और बिहार उन 10 राज्यों में शामिल हैं जहां एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 73.71 प्रतिशत नये मामले दर्ज हुए हैं। 10 राज्यों में इसके कारण नए मौत के आंकड़े 76.75 प्रतिशत हैं।
देशभर में अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड़्स की कमी का सामना करना पड़ रहा है. कई जरूरी दवाओं की भी कमी हो रही है. ऐसे में स्थिति की समीक्षा के के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा होगी. यह बैठक आज सुबह 9.30 बजे शुरू होगी।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। यह तस्वीर संयुक्त राज्य अमीरात के एक गांव अल मदाम की है. यहां के सभी घर धीरे-धीरे रेत में दबते जा रहे हैं. यहां तक कि घरों के कमरों तक में रेत भर चुकी है. ऐसा क्यों हो रहा है, इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है, लेकिन दुबई से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित इस गांव को भुतहा गांव कहा जाने लगा है।
गांव खाली क्यों हुआ इसे लेकर किसी को भी पक्के तौर पर कुछ भी पता नहीं है. मदाम के आस-पास के गांवों के लोग बताते हैं कि इस गांव में एक जिन्न रहता है, उसी की वजह से लोग रातों-रात गांव छोड़कर भाग गए।
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि चुड़ैल के साये ने गांव ही ऐसी हालत कर दी है. बिल्ली जैसी आंखों वाली उस चुड़ैल ने पूरा गांव खाली करवा दिया है. वहीं, इस अकेलेपन के कारण यह गांव पर्यटकों के बीच मशहूर हो रहा है. दुनिया भर से कई पर्यटक दुबई आते हैं, तो इस गांव को देखने जरूर आते हैं।
लोग रातों-रात गांव छोड़कर चले गए। भागने की इतनी जल्दी थी कि सामान और दरवाजे खुले छोड़ गए। घरों में 4-5 फीट ऊंचाई तक रेत है और इसके नीचे फर्निचर दबे हैं।