Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

नई दिल्ली। मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना से मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’
लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

panchayattantra24.com,नई दिल्ली: देश में कोरोना के हालातों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. Supreme Court ने केंद्र सरकार से पूछा है कि वैक्सीन की अलग अलग कीमतें क्यों सामने आ रही हैं? वैक्सीन की अलग अलग कीमतों पर केंद्र सरकार क्या कर रही है।
कोरोना संकट को लेकर मंगलवार को Supreme Court में सुनवाई हुई. केंद्र सरकार की ओर से सर्वोच्च अदालत में अपना जवाब दे दिया गया है. केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई पर लेटर भेजा गया है. कोर्ट ने कहा है कि इस सुनवाई का मतलब हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई को रोकना नहीं है, हाईकोर्ट स्थानीय हालात को बेहतर समझ सकते हैं. राष्ट्रीय मुद्दे पर हमारा दखल देना जरूरी था. हम राज्यों के बीच समन्वय बैठाने का काम करेंगे।
सुनवाई के दौरान जस्टिस एसआर भट्ट ने कहा कि सेना, रेलवे के डॉक्टर्स केंद्र के अंतर्गत आते हैं. ऐसे में क्या इन्हें क्वारनटीन, वैक्सीनेशन और अन्य इस्तेमाल में लाया जा सकता है. इसपर क्या नेशनल प्लान है? इस वक्त वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है, वैक्सीन के दाम पर केंद्र क्या कर रहा है. अगर ये नेशनल इमरजेंसी नहीं है, तो फिर क्या है? दरअसल, अदालत में सुनवाई के दौरान राजस्थान, बंगाल की ओर से वैक्सीन के अलग-अलग दाम पर आपत्ति जताई गई थी।
अदालत में सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि कोरोना की पहली लहर 2019-20 में आई, लेकिन दूसरी लहर का किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था. हमने इसको लेकर भी कई अहम कदम उठाए हैं. केंद्र सरकार राष्ट्रीय लेवल पर हालात को मॉनिटर कर रही है, खुद पीएम भी मीटिंग कर रहे हैं. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अभी उन्होंने केंद्र द्वारा दाखिल प्लान नहीं देखा है. उम्मीद है कि राज्यों से भी इसका फायदा होगा. हम इसे देखेंगे।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी कोरोना का वैक्सीन लगा सकते हैं. इसके लिए कोविन (Co-Win) वेबसाइट में जाकर 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. ऐसा पहली बार होगा जब राज्य सरकार के साथ निजी अस्पताल अपने हिसाब से कोरोना वैक्सीन खरीद सकते हैं. वैक्सीन लगवाने से पहले आपको हम खुले बाजार में उपलब्ध कोरोना वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
कीमत
फिलहाल, सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड के साथ भारत बायोटेक का कोवैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा. आने वाले दिनों में विदेशों से आयातित वैक्सीन भी उपलब्ध होगा. सीरम इंस्टीट्यूट ने जहां राज्य सरकारों के लिए कोविशील्ड की कीमत 400 रुपए तो निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपए तय कर दी है. वहीं दूसरी ओर भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपए और निजी अस्पतालों के लिए 1200 रुपए तय की है।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों को सरकारी अस्पतालों के जरिए मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाने की बात कही है. यह देखना होगा कि कौन की वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध होगी।
प्रभावी
कोविशील्ड और कोवैक्सीन की आपको दो डोज लेने होंगे. पहले और दूसरे डोज के साथ इसके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी. कोविशील्ड की कुल प्रभावशीलता 70 प्रतिशत है, जो एक महीने बाद दूसरा डोज लेने के बाद 90 प्रतिशत तक बढ़ जाती है. वहीं कोवैक्सीन की प्रभावशीलता 78 प्रतिशत आंकी गई है, जो गंभीर कोविड-19 केस में 100 तक प्रभावी हो सकती है।
कब लें दूसरा डोज
कोरोना वैक्सीन लगाते समय इस बात का ध्यान रखना है कि पहला डोज जिस वैक्सीन का लिया है, उसी का दूसरा डोज भी लेना है. इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं होना चाहिए. अगर आप कोवैक्सीन ले रहे हैं, तो उसका दूसरा डोज चार से छह सप्ताह के बीच लेना है. वहीं कोविशील्ड का पहला डोज लेने के बाद आपको चार से आठ सप्ताह के बीच दूसरा डोज लेना है।

panchayattantra24.com,देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 46 हजार 786 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, दो हजार 624 लोगों की मौत हुई है. देश में अब एक्टिव केस बढ़कर 25 लाख 52 हजार 940 हो गए हैं. हालांकि कल दो लाख 19 हजार 838 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए ताजा स्थिति कैसी है. कुल मामले- एक करोड़ 66 लाख 10 हजार 451
कुल मौत- एक लाख 89 हजार 544 कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 38 लाख 67 हजार 997 कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 83 लाख 79 हजार 832 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27 करोड़ 61 लाख 99 हजार 222 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17 लाख 53 हजार 569 सैंपल कल टेस्ट किए गए. बता दें कि भारत मे संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 83.92% है. वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.15% है. भारत के कुल एक्टिव केस में करीब 59% पांच राज्यों में हैं. ये पांच राज्य हैं- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं।

panchayattantra24.com, नई दिल्ली। अपना देश इन दिनों Corona के दूसरी लहर की महामारी के प्रकोप से पीड़ित है. पूरे देश में हाहाकार की स्थिति है. कुछ समय पहले यही हालात दुनिया के बाकी विकसित देशों में भी थी. लेकिन उन्होंने एक योजनाबद्ध तरीके से एक काम किया, जिससे कोरोना मरीजों की संख्या कम हो गई।
इन देशों में ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, इजराइल, इटली समेत अन्य देश शामिल है. इन देशों में Corona की रफ्तार कुछ इतनी ही तेज थी, जितनी आज भारत में है. इन देशों में भी मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कम पड़ गया था. बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, पीपीई किट का संकट आ गया था, लेकिन अब इन देशों के हालात बिल्कुल बदल गए हैं. इसका एकमात्र कारण है वैक्सीनेशन.
दुनियाभर के एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन ही Corona को रोक सकता है. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट कहती है कि वैक्सीनेशन का पॉजिटिव रिजल्ट दुनिया के 6 देशों में देखने को मिला. हम आपको ऐसे ही देशों के हालात से रूबरू कराएंगे. बताएंगे कि यहां पहले क्या स्थिति थी और बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन के बाद कैसे हालात बदले…?
UK की 49% आबादी को वैक्सीन लगी; 97% घट गए केस
वैक्सीनेशन के पॉजिटिव रिजल्ट का सबसे बड़ा उदाहरण UK यानी ब्रिटेन है. यहां पिछले साल 8 दिसंबर से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हो गया था. तब पूरे देश में हर दिन 60 से 70 हजार नए Corona संक्रमित मिलते थे. अस्पतालों में बेड कम पड़ गए थे. हर दिन 1000-1200 मौतें हो रही थीं, लेकिन जैसे-जैसे वैक्सीनेशन तेज हुई हालात बदलने लगे. फरवरी के बाद से लगातार यहां संक्रमितों की संख्या घट रही है. अब यहां हर दिन केवल एक से दो हजार लोग ही संक्रमित हो रहे हैं, जबकि 15 से 20 मौतें हो रही हैं. पूरे देश में लगभग सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं. स्कूल-कॉलेज पहले की तरह खुल गए हैं।
इजराइल में सबसे ज्यादा 61% आबादी को वैक्सीन दी गई
इजराइल में अब मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. मतलब लोग बगैर मास्क के घूमने लगे हैं. स्कूल-कॉलेज, कारोबार फिर से खुल चुका है. बाजार खुल रहे हैं, टूरिस्ट आने लगे हैं. मतलब इजराइल ने कोरोना को लगभग मात दे दी है. ये सब संभव हो पाया है, क्योंकि यहां अब तक 61% आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. आने वाले दो से तीन महीने के अंदर इसे 90% के पार करने का लक्ष्य है. यहां पहले 10 से 11 हजार लोग संक्रमित मिलते थे. अब बमुश्किल 100 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं, जबकि हर दिन एक या दो मौत हो रही है।
अमेरिका में भारत जैसे हालात थे, वैक्सीनेशन ने 80% केस कम किए
भारत में अभी जो हालात हैं, कुछ वैसे ही सितंबर से लेकर जनवरी तक अमेरिका में थे. हर दिन 1 से 3.07 लाख के बीच कोरोना संक्रमित मिल रहे थे. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव भी हुआ. जैसे भारत में नेताओं की रैलियों में भीड़ उमड़ती थी, वैसी ही बेकाबू भीड़ वहां भी रहती थी. ज्यादातर लोग मास्क नहीं पहनते थे. हर दिन 2 से 6 हजार के बीच लोगों की मौतें हो रही थीं, लेकिन पूरे देश ने हार नहीं मानी. वैक्सीनेशन तेजी से हुआ. अब हालात ये है कि यहां की 39.56% आबादी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इसके चलते संक्रमण की रफ्तार में 80% की गिरावट दर्ज की गई है. पहले जहां हर दिन 1-3 लाख मरीज मिलते थे, अब 50-60 हजार मरीज मिल रहे हैं।
स्पेन, फ्रांस और जर्मनी में भी सुधर रहे हालात
वैक्सीनेशन के चलते स्पेन, फ्रांस और जर्मनी में भी हालात सुधरने लगे हैं. स्पेन में जनवरी तक 25-30 हजार मामले सामने आ रहे थे, अब यहां 8-10 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं. यहां अभी 20% ही वैक्सीनेशन हुआ है. इसी तरह फ्रांस में अब तक 18.73% लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. यहां, अप्रैल की शुरुआत में एक दिन के अंदर 60 हजार तक मरीज मिले हैं, अब इसमें गिरावट हो रही है. अब हर दिन 25-30 हजार केस सामने आ रहे हैं. जर्मनी में अभी 20.07% आबादी को वैक्सीन लगी है. इसका असर ये है कि यहां मौतों की रफ्तार काफी घट गई है. जनवरी तक हर दिन जहां एक से डेढ़ हजार मरीजों की मौत हो रही थी, वहीं अब 200-400 लोगों की जान जा रही है।
भारत में भी वैक्सीनेशन का दिखा पॉजिटिव इफेक्ट
अपने देश में इस वक्त दो तरह की वैक्सीन का यूज हो रहा है. पहली कोवीशील्ड और दूसरी कोवैक्सिन. इन दोनों वैक्सीन का असर भी दिखने लगा है. अब तक कोवीशील्ड को 11.6 करोड़ से ज्यादा लोग लगवा चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें पहला डोज लगवाने के बाद 17,145 लोग Corona संक्रमित पाए गए हैं, जबकि दूसरा डोज लगवाने के बाद इसकी संख्या घटकर 5014 हो गई है. इसी तरह कोवैक्सिन का पहला डोज लेने के बाद 4208 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि दूसरा डोज लेने के बाद केवल 695 लोग संक्रमित हुए।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर (Second Wave) ने खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया है. कोरोना से होने वाली मौत लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना के खतरे को कम करने में कारगर रेमडेसिविर (Remdesivir) और ऑक्सीजन (Oxygen) की मांग और खपत कई गुना तक बढ़ गई है. हालात ये हो चुके हैं कि ज्यादातर राज्यों में ऑक्सीजन की कमी हो गई है. मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के चलते 25 लोगों की मौत ने राज्य सरकार की नींद उड़ा दी है. महाराष्ट्र और दिल्ली तक में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन जुटाना मुश्किल हो रहा है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद से कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले पिछले तीन दिन में कोरोना के 2.5 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. पहले के मुकाबले कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरानाक साबित हो रही है. ज्यादातर मरीजों केा ऑक्सीजन एवं अन्य उपायों की जरूरत पड़ रही है. इस वजह से ज्यादा लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. राज्यों से आ रही ऑक्सीजन की डिमांड को पूरा करने के लिए केंद्र ने कमर कस ली है. भारतीय रेलवे ने मेडिकल ऑक्सीन ले जाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है. इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं ताकि ऑक्सीजन एक्सप्रेस को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द राज्यों में भेजा जा सके।
12 राज्यों को 6,177 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने की योजना 19 अप्रैल को महाराष्ट्र से खाली टैंकर लेकर विशेष ट्रेनें विशाखापट्टनम, बोकारो और राउरकेला गईं, जहां से इनमें लिक्विड ऑक्सीजन भरा गया. इसके लिए विशाखापट्टनम, अंगुल और भिलाई में विशेष रैम्प बन रहे हैं ताकि ऑक्सीजन टैंकरों को रेलवे के फ्लैट डिब्बों पर चढ़ाया जा सके. इसके साथ ही कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित 12 राज्यों को 6,177 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
केंद्र सरकार की आरे से योजना बनाई गई है कि किसी भी तरह 30 अप्रैल तक इन 12 राज्यों को 17 हजार टन से अधिक ऑक्सीजन सप्लाई की जाए. इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं. ऑक्सीन की कमी को पूरा करने के लिए गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल से उद्योगों को ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगा दी है।

panchayattantra24.com, नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. पिछले 24 घंटे में एक लाख 68 हजार 912 लोग कोविड पॉजिटिव हुए. यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 10 अप्रैल को 1 लाख 52 हजार 565 केस सामने आए थे. देश के चार राज्यों में एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस मिले. इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश शामिल हैं. महाराष्ट्र में पहली बार यह संख्या 63 हजार के पार चली गई. यहां 63,294 संक्रमित मिले. प्रदेश में 349 मौतें हुई हैं।
नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते दिन 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया. यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. बीते दिन एक्टिव केस में 93,590 की बढ़ोतरी हुई. अब इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा भी 12 लाख के पार पहुंच गया. अभी देश में 12 लाख 1 हजार 9 कोरोना एक्टिव मरीज हैं. अब तक 1.33 करोड़ लोग संक्रमित देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 1 करोड़ 21 लाख 56 हजार 529 लोग ठीक हो चुके हैं. 1 लाख 70 हजार 179 मरीजों की मौत हो गई।
कोरोना से प्रभावित प्रमुख राज्यों का हाल:- महाराष्ट्र- यहां रविवार को 63,294 नए मरीज मिले. 34,008 मरीज ठीक हुए और 349 की मौत हो गई. राज्य में अब तक 34.07 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 27.82 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,987 की मौत हुई है. यहां फिलहाल करीब 5.65 लाख लोगों का इलाज चल रहा है. दिल्ली- राज्य में रविवार को 10,774 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. 5,158 लोग रिकवर हुए और 48 की मौत हो गई. अब तक यहां 7.25 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 6.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,283 मरीजों की जान चली गई. 34,341 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश- रविवार को यहां 15,353 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. 2,769 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई. अब तक यहां 6.92 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं. इनमें 6.11 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,152 मरीजों की मौत हो गई. 71,241 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है. गुजरात- राज्य में रविवार को 5,469 लोग कोरोना संक्रमित मिले. 2,976 लोग रिकवर हुए और 54 की मौत हो गई. अब तक यहां 3.47 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 3.15 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4800 मरीजों की मौत हो गई. 27,568 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है. भारत में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग हुए वैक्सीनेट भारत में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं. दूसरे देशों के मुकाबले भारत को ऐसा करने में सिर्फ 85 दिन लगे. इतने वक्त में अमेरिका में 9.2 करोड़ और चीन में 6.14 करोड़ टीके लगे थे. कुल वैक्सीनेशन के लिहाज से देखा जाए, तो अमेरिका और चीन भारत से काफी आगे हैं. पूरे देश में अब तक कुल 10.12 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की मिली-जुली कोशिशों के कारण भारत में डेथ रेट दुनिया में सबसे कम (1.28%) है. दुनिया में कोरोना के कितने केस? दुनिया में अब तक 13.60 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 29.39 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 10.93 करोड़ लोग ठीक हो गए. 2.36 करोड़ मरीजों का अभी इलाज चल रहा है. इनमें 2.35 करोड़ मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, जबकि 1.02 लाख मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है. बीते दिन 24 घंटों में दुनिया में हुई मौतों में सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हुईं. यहां शनिवार को 2535 लोगों की जानें गईं. ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें मैक्सिको (874), भारत (838), पोलैंड (749), अमेरिका (740), रूस (402) और यूक्रेन (398) में रिकॉर्ड की गईं।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। देशभर में कोरोना फिर से बेलगाम होता जा रहा है. देश के अलग-अलग कोने से रोजाना हजारों की तादाद में कोरोना मरीजों की पहचान की जा रही है. बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सकते में है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु वाले व्यक्ति भी कोरोना का टीका ले सकेंगे।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि लोगों से अनुरोध किया कि सभी पात्र तुरंत पंजीकरण करें और टीकाकरण करवाएं. 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु वाले व्यक्ति भी कोरोना का टीका ले सकेंगे. अबतक देशभर में 4,85,00,000 लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है. 80,00,000 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है।
भारत के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 32,54,000 वैक्सीन के डोज दिए गए हैं. वैक्सीन देने का काम देश में तेजी से चल रहा है. जावड़ेकर ने कहा कोरोना के डोज की कोई कमी नहीं है. भारत के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मौजूद हैं. देश के कोने-कोने में वैक्सीन पहुंचाई जा रही है. लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए क्षमता दी जा रही है।
वैक्सीन लगवाने के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन
केंद्रीय मंत्री ने बताया सरकार ने यह निर्णय लिया है कि पहली अप्रैल से टीका 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए शुरू किया जाएगा. हम अनुरोध करते हैं कि सभी पात्र तुरंत पंजीकरण करें और टीकाकरण करवाएं. अबतक देशभर में 4,85,00,000 लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है।
कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज 4 से 8 सप्ताह के दौरान लेना ठीक
जावड़ेकर ने कहा अबतक देश में स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स के साथ 60 साल से अधिक उम्र वाले, 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी. उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद दूसरी डोज 4 से 6 सप्ताह में ही लेनी चाहिए. अब वैज्ञानिकों ने पाया है कि कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज 4 से 8 सप्ताह के दौरान लेना ठीक है।
कोरोना को लेकर हर संभव प्रयास
बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लोगों को सकते में डाल दिया है. ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार कोरोना से बचाव को लेकर हर संभव तरीका अपना रही है. ताकि कोरोना को मात दे सकें।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने एक बार फिर हर तबके को दहशत में डाल दिया है. कई जगहों पर लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं. इसी को लेकर अब BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है. ऐसे में BCCI ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया है।
देशभर में कोरोना की संख्या बढ़ते ही जा रही है. पहले और दूसरे मुकाबले में टी20 के रोमांच को दोगुना करने के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी गई थी. कोरोना की संख्या ने रफ्तार पकड़ ली है. जिससे मजबूरी में BCCI को ये फैसला लेना पड़ा. दर्शक अब स्टेडियम से खेल का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे।
स्टेडियम में भीड़ उमड़ रही
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के आखिरी तीन मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं होगी. यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लिया है. उनका कहना है कोरोना महामारी के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में यह फैसला लिया गया है. स्टेडियम में भीड़ उमड़ रही है. कोरोना फैलने की आशंका है।
50 फीसदी दर्शकों को मैच देखने की मिली थी अनुमति
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने पिछले मैच में 50 फीसदी दर्शकों को मैच देखने के लिए स्टेडयम में आने की अनुमति दी थी. अब दर्शकों में निराशा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले खेल जा रहे हैं, लेकिन अब बिना दर्शक के ही मैच खेले जाएंगे।
टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे
गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम 1 लाख 10 हजार दर्शकों की क्षमता है. क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शकों को टी20 मैच देखने की इजाजत दी थी. इस लिहाज से 60 हजार दर्शक एक वक्त पर मैच का मजा उठा सकते थे, लेकिन BCCI के फैसले ने लोगों को निराश कर दिया है. जिन लोगों ने अगले मैच के लिए टिकट खरीदा है, उनको पैसे वापस किए जाएंगे।
क्या रायपुर स्टेडियम में भी लगेगी पाबंदी ?
छत्तीसगढ़ के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भी दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट मैच में लोगों की खासी भीड़ आ रही है. हाल ही में भारत लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के साथ मैच रहा. इस मैच में लगभग 90 प्रतिशत भीड़ देखने को मिली. कही इस पर भी BCCI कुछ निर्णय लेने के फिराक में तो नहि है, ये आने वाला वक्त बताएगा।
panchayattantra24.com,दुनिया के सात अजूबो में से एक ताजमहल अब राम महल बनने वाला है. ये कहना है उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह का.
ये बयान उन्होंने मीडिया से बातचीत में दिया है. उनका कहा है कि ताज महल पहले शिव मंदिर था और वो बहुत जल्द राम महल होने वाला है.
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर शिवाजी के वंशज (योगी) आ चुका है. उन्होंने कहा जैसे समर्थ गुरु रामदास ने भारत को शिवाजी प्रदान किया था वैसे ही गोरखनाथ जी ने शिवाजी के रूप में उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यान दिया है. इसके बाद उन्होंने कहा कि ताजमहल शिव मंदिर था और जल्दी ही योगी राज में ताजमहल को राम महल बनाया जाएगा
सुने पूरा वीडियो
ताजमहल की कुछ रोचक बातें
ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था और मुमताज की मौत 14 वें बच्चे को जन्म देते हुए हुई थी.
दुनिया के सात अजूबों में प्रसिद्ध ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य आगरा में स्थित है.
ताजमहल को 1983 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में सम्मिलित किया गया इसके साथ ही ताजमहल को सबसे जायदा प्रशंसा पाने वाली, अत्युत्तम मानवी कृतियों में से एक बताया गया है.
ताजमहल का वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी को कहा जाता है.
ताजमहल का कार्य निर्माण 1632 में शुरू किया गया और 1653 में पूर्ण हुआ था इस ईमारत को बनाने में 22 वर्ष का समय लगा था.
आपको जानकर हैरानी होगी ताजमहल लकड़ियों पर खड़ा हुआ है यह ऐसी लकडिया है जिसे मजबूत रहने के लिए नमी की जरूरत पड़ती है और यह नमी ताजमहल के बाएं तरफ यमुना नदी से मिलती नहीं तो अब तक ताजमहल गिर गया होता .
ताजमहल की चारों मीनारों को इस प्रकार से बनाया गया है कि अगर कोई आपदा जैसे भूकंप या बिजली गिरे तो यह मीनारें बीच वाले को गुबंद पर बिल्कुल नहीं गिर सकती है. इसीलिए ताजमहल की चारों मीनारें थोड़ी झुकी हुई हुवी नजर आती है .
गुंबदनुमा इस इमारत को जब आप सिर उठाकर देखेंगे तो ये आपको किसी अजूबे से कम नहीं लगेगी. आप जैसे—जैसे इससे दूर जाते हैं, ये आपको अपनी ओर आकर्षित करती है. यही कारण है कि इस इमारत को दुनिया के सात अजूबों में शुमार किया गया है.
ताजमहल को 42 एकड़ की जमीन पर बना कर तैयार किया गया है इसको बनाने के लिए करीब 20,000 से अधिक मजदूर लगाए गए थे और इसके गुंबद बनाने में 15 वर्ष लग गए थे तथा ताजमहल को पूरा बनाने में 22 वर्ष का समय लगा .
ताजमहल के निर्माण के लिए 28 किस्म के पत्थरों का प्रयोग किया गया है . ये पत्थर बगदाद, अफगानिस्तान, तिब्बत, मिश्र, रूस, ईरान आदि कई देशों के अलावा राजस्थान से मंगाए गए थे.
ताजमहल के बारे में ये बात आपको पता हैं ?
इन पत्थरों का ही कमाल है कि ताजमहल सुबह गुलाबी, दिन में सफेद और पूर्णिमा की रात को सुनहरा नजर आता है.
ताजमहल के बहार पानी की जील में सभी फव्वारे एक साथ काम करते है इनके नीचे एक टैंक लगा है. टैंक भरने के बाद दबाव बनने पर ये फव्वारे एकसाथ पानी छोड़ते हैं जिससे ताजमहल की खूबसूरती में और चार चांद रखते हैं.
आपको जानकर हैरानी होगी ताजमहल भारत की सबसे ऊंची मीनार कुतुब मीनार से 3 मीटर अधिक ऊंचा है .
ताजमहल का हैरान कर देने वाला रोचक तथ्य जब ताजमहल को पूरा बना दिया गया था तब शाहजहां ने सभी कारीगरों एवं मजदूर शिल्पकार सभी के हाथ कटवा दिए थे. क्योकि शाहजहां चाहते थे कि ताजमहल जैसा महल दुनिया में कभी भी ना बन पाए.