Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

panchayattantra24.com, दिल्ली। टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियालिटी शो बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन हो गया है।
स्वामी ओम अपने साथ जुड़े विवादों और बड़बोलेपन के चलते मशहूर थे। उन्होंने दिल्ली स्थित निवास पर अंतिम सांस ली है। स्वामी ओम के निधन की पुष्टि उनके मित्र मुकेश जैन ने की है। उन्होंने बातचीत में बताया कि स्वामी ओम को पैरालेसिस हुआ था जिसके बाद उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्वामी ओम का आधा शरीर पैरालेसिस का शिकार हो गया था। वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और करीब तीन महीने पहले कोरोना पाॅजिटिव भी पाए गए थे। वह कोरोना से ठीक हो गए थे लेकिन काफी कमजोर थे। उनका अंतिम संस्कार आज निगम बोध घाट दिल्ली में किया जाएगा। स्वामी ओम अपनी ऊटपटांग हरकतों और बातों से सुर्खियां बटोरते रहते थे।

panchayattantra24.com,दिल्ली । पुलिस ने दीप सिद्धू पर इनाम की राशि बढ़ा दी है. पहले दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू का पता बताने वाले को 1 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी ।
अब ये राशि बढ़ाकर सीधे 5 लाख कर दी गई है. बता दें कि 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान आंदोलनकारी किसानों ने लाल किले पर कब्जा कर लिया था. उपद्रवियों ने लाल किले पर न सिर्फ तिरंगे का अपमान किया था बल्कि अपना झंडा भी फहरा दिया था. लाल किले पर झंडा फहराने और हिंसा फैलाने के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है ।
दिल्ली हिंसा के मामले में पुलिस ने दीप सिद्धू के अलावा गुरजोत सिंह, गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा है. वहीं दूसरी ओर, जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है ।
पंचायत तंत्र – नई दिल्ली l देश में केरोना के घटते संक्रमण के बीच टीकाकरण की शुरुआत से दूसरी लहर का खतरा टल जाएगा। अमेरिका समेत तमाम यूरोपीय देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि भारत इस खतरे से बच सकता है। सीएसआईआर के महानिदेशक डा. शेखर. सी. मांडे ने कहा कि टीकाकरण शुरू होने से दूसरी लहर का खतरा निश्चित रुप से कम हुआ है। लेकिन हम पूरी तरह से तब तक सुरक्षित नहीं होंगे, जब तक 60-80 फीसदी लोगों को टीका न लग जाए।
वर्धमान महावीर मेडिकल कालेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के निदेशक डॉ. जुगल किशोर ने कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका नहीं है।उन्होंने कहा कि मूलत: चार कारण होते हैं जिससे दूसरी लहर आती है। एक वायरस में म्यूटेशन का होना, दूसरे मां से बच्चों में संचरण, तीसरा माइग्रेशन और चौथा प्रतिरोधक क्षमता कम होना। लेकिन ये चारों स्थितियां नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जो वायरस देश में है, उसमें कोई म्यूटेशन नहीं हुआ है। ब्रिटेन में मिले नए प्रकार के वायरस का खतरा भी देश में नहीं है क्योंकि इसके सीमित मामले सामने आए हैं जिनकी रोकथाम कर ली गई है। दूसरे, कोरोना संक्रमित मांओं से बच्चों में संक्रमण नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट हो चुका है रक्त के जरिये बीमारी का प्रसार नहीं होता है। तीसरे, पहले शहरों से गांवों को पलायन हुआ था जिससे बीमारी का गांवों को प्रसार हुआ। लेकिन अब लोग शहरों को वापस आ रहे हैं। इस प्रकार के रिवर्स पलायन में संक्रमण के आसार नहीं हैं। चौथे, जिन लोगों को कोरोना हुआ था, उनमें प्रतिरोधक क्षमता पैदा हुई है तथा दोबारा संक्रमण के मामले बेहद कम हैं। इसके अलावा करीब एक चौथाई आबादी में वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो चुकी है। टीकाकरण के बाद ज्यादा लोगों की इम्यूनिटी में इजाफा होगा।
एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. एम. सी. मिश्रा ने कहा कि कोरोना के मामलों में कमी का रुझान है तथा टीकाकरण शुरू होने के बाद यह और कम होंगे क्योंकि लोगों का सुरक्षा कवच बढ़ता जाएगा। इस प्रकार हम दूसरी लहर के खतरे से बच जाएंगे। इस समय भारत को सिर्फ इस बात पर ज्यादा ध्यान देना है कि विदेशों से आ रहे लोगों के जरिये नए कोरोना प्रकार का संक्रमण देश में फैलने नहीं पाए। ऐसे संक्रमण को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया जाए। यदि हम इसमें सफल रहते हैं तो दूसरी लहर का खतरा खतरा टल जाएगा।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। केन्द्र के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसानों के साथ ही विपक्ष भी कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़ा हुआ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर आऱोप लगाया है कि सरकार कुछ पूंजीपतियों का लाखों करोड़ का कर्ज माफ की है वहीं अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी हुई है। राहुल ने ट्वीट के साथ ही एक ग्राफिक्स भी शेयर किया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 875000 करोड़ क़र्ज़ माफ़ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ़ करने में लगी है।”
अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 875000 करोड़ क़र्ज़ माफ़ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ़ करने में लगी है।
आपको बता दें तीनों कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले 54 दिनों से दिल्ली की सीमा पर डटे हैं। किसान सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण का आज तीसरा दिन है। आज दिल्ली सहित 18 राज्यों में टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते दो दिन में देशभर में 2.24 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें 447 ऐसे लोग हैं जिन पर टीके का प्रतिकूल प्रभाव के मामले सामने आए। इनमें से 3 लोगों को ही अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ी। तीनों में से दो को उत्तर रेलवे अस्पताल और दिल्ली के एम्स से छुट्टी दे दी गई। वहीं एक एम्स, ऋषिकेश में निगरानी में है जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जिन राज्यों में आज टीकाकरण होगा उनमें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, केरला, ओडिशा, आंधा प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक शामिल हैं।

panchayattantra24.com, दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद पड़े राजधानी दिल्ली के स्कूल आज से खोले जाएंगे। इसको लेकर बच्चों में गजब का उत्साह है।
अभी सरकार सिर्फ कक्षा दस और बारह के छात्रों के लिए स्कूल खोलेगी ताकि वे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। स्कूलों ने छात्रों को स्कूल बुलाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। स्कूलों में सभी कक्षाओं को सैनिटाइज करने के साथ-साथ सभी स्कूलों की बिल्डिंग में कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता बोर्ड भी लगाए हैं। सरकार का सख्त आदेश है कि स्कूलों को शिक्षा निदेशालय द्वारा तय की गई मानक संचालन प्रक्रिया के जरिये ही छात्रों को बुलाना होगा। इसके साथ ही स्कूल अपने यहां आने वाले छात्रों का रिकार्ड भी रखेंगे।
वैसे दिल्ली राज्य सरकार के आदेश के बाद भी कई निजी स्कूल ऐसे हैं, जहां कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की आनलाइन माध्यम से प्री-बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, वे स्कूल अभी नहीं खुलेंगे। इनमें कई नामी व अन्य निजी स्कूल शामिल हैं। उधर, बच्चों में लंबे अरसे बाद स्कूल जाने को लेकर काफी उत्साह व खुशी है। सभी फिर से स्कूल जाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें

panchayattantra24.com,दिल्ली। दुनिया भर को साल भर तक अपनी जद में रखने वाले कोरोना के खात्मे की शुरुआत से होने जा रही है. भारत में आज से कोविड-19 टीकाकरण का महाआगाज हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पहले चरण के अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियान को प्रारंभ करेंगे. वे देशवासियों को इस मौके पर संबोधित भी करेंगे ।
वहीं को-वैक्सीन को लेकर कई तरह के उठ रहे सवालों, राजनेताओं के बयानों और अफवाहों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें. कई तरह की गलत जानकारियां देने का प्रयास हो रहा है. दोनों वैक्सीन हमारे वैज्ञानिकों ने तैयार की हैं, उन्हें वैज्ञानिक तरीके से जांचने के बाद ही आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृति दी गई है ।
बता दें कि केंद्र सरकार के मुताबिक सबसे पहले एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब दो करोड़ कर्मियों और फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी. बाद के चरण में गंभीर रूप से बीमार 50 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा. स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम कर्मियों पर टीकाकरण का खर्च सरकार वहन करेगी. सारे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं ।
कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 1.65 करोड़ खुराकों में से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को डाटाबेस में उपलब्ध स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या के हिसाब से टीकों का आवंटन कर दिया गया है. राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 10 प्रतिशत खुराकों को सुरक्षित रखने और एक दिन में एक सत्र में 100 लोगों के टीकाकरण के लिए कहा गया है. कोविड-19 महामारी, टीकाकरण की शुरुआत और कोविन सॉफ्टवेयर के संबंध सवालों के जवाब के लिए एक कॉल सेंटर-1075 भी बनाया गया है ।

panchayattantra24.com, दिल्ली। दुनिया में बहुत ऐसे लोग हैं जो सुकून की तलाश में चमक दमक वाली दुनिया एक झटके में छोड़ देते हैं। ऐसी ही एक लड़की की कहानी इन दिनों खबरों में है।
दरअसल, सादगी भरा जीवन जीना परिशी शाह को इतना अच्छा लगा कि इन्होंने सांसारिक मोह-माया त्याग कर साध्वी बनने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, इसकी तैयारी के लिए दीक्षा ग्रहण करने का कार्यक्रम भी शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि परिशी शाह के पिता हॉन्ग कॉन्ग में डायमंड के बड़े कारोबारी हैं और उनका अरबों का साम्राज्य है लेकिन इस सफल कारोबारी की बेटी को चमक दमक वाली दुनिया बहुत रास नहीं आई।
साध्वी बनने का फैसला लेने वाले परिशी शाह ने बताया कि जब वे भारत आई थीं, तब वे अपनी नानी संग डेरासर जो कि एक जैन मंदिर है वहां गईं और उन्होंने प्रवचन सुने। मंदिर में सुनाए गए प्रवचनों से वह काफी प्रभावित हुईं। प्रवचन सुनने के बाद से वे रेस्टोरेंट जाना और फिल्में देखना ही भूल गई हैं। परिशी शाह ने बताया कि प्रवचन सुनने के बाद वे अधिकतर साध्वी के प्रवचन सुनने लगीं और इस बीच उन्हें अलग ही तरह के आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने बताया कि साध्वी के बीच रहकर उन्हें यह अनुभूतु हुई कि खुशी व्यक्ति के अंदर ही समाहित होती है, जिसे लोग चकाचौंध की दुनिया में खोज रहे हैं। इस अलग अनुभूति के बाद ही परिशी ने साध्वी बनने का अहम फैसला लिया।

panchayattantra24.com.दिल्ली। भारत में कोरोना वैक्सीन का ड्राई शुरू हो गया है. चार राज्यों में ड्राई रन शुरुआती चरण में ड्राई रन किया गया है. अब सभी राज्यों में 2 जनवरी को ड्राई रन किया जाएगा. ड्राई रन कुछ चुनिंदा जगहों पर ही किया जाएगा. ड्राई रन के साथ अब यह संभावना प्रबल हो गई है कि जनवरी 2021 में ही कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो जाएगी ।
वैक्सीन के ड्राई रन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने आज सभी राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ चर्चा की. चर्चा में वैक्सीन की तैयारी और ड्राई रन को लेकर जानकारी ली गई. जानकारी के मुताबिक ड्राई रन 2 जनवरी ड्राई रन कम से कम 3 सेशन साइटों में सभी राज्य की राजधानियों में आयोजित करने का प्रस्ताव है. वहीं कुछ राज्यों में ऐसे जिले भी शामिल होंगे जो दूर दराज इलाके में हैं ।
सभी राज्यों में होनेवाले ड्राई रन 20 दिसंबर 2020 को मंत्रालय द्वारा जारी ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार होगी. हर तीन सेशन साइट के लिए, संबंधित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी यानी चीफ मेडिकल ऑफिसर 25 परीक्षण लाभार्थियों (हेल्थकेयर वर्कर्स) की पहचान करेंगे ।
राज्यों को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि इन लाभार्थियों का डेटा Co Win में अपलोड किया गया है. ये लाभार्थी ड्राई रन के लिए सेशन साइट पर भी उपलब्ध होंगे. स्टेट्स और यूटी हेल्थ केयर वर्कर लाभार्थियों के डेटा को अपलोड करने सहित Co Win एप्लीकेशन पर बनाए जाने वाले सुविधाओं और उपयोगकर्ताओं को तैयार करेंगे ।
ड्राई रन उसी तरह होगा जिस तरह वैक्सीन आने पर टीका कारण में बारे में प्लान किया गया है या जैसे वैक्सीन लगाई जाएगी. इस ड्राई रन में वैक्सीन नहीं दी जाएगी, सिर्फ लोगों का डेटा लिया जाएगा, उसेCo Win ऐप पर अपलोड किया जाएगा. माइक्रो प्लानिंग, सेशन साइट मैनेटमेंट और ऑनलाइन डेटा सिक्योर करने जैसी कई चीजों का परीक्षण होगा. इसके अलावा टीकाकरण के बाद किसी भी संभावित प्रतिकूल घटनाओं AEFI यानी एडवरस इफेक्ट फॉलोविंग इम्यूनाइजेशन के प्रबंधन पर ड्राई रन का एक महत्वपूर्ण ध्यान केंद्रित किया जाएगा ।
वैक्सिनेशन के लिए लगभग 96,000 वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षित किया गया है. प्रशिक्षकों के राष्ट्रीय प्रशिक्षण में 2,360 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है और 719 जिलों में जिला स्तर के प्रशिक्षण में 57,000 से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है. बता दें कि अब तक चार राज्यों में ये ड्राई रन हुआ था. ये चार राज्य थे पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश और गुजरात हैं ।

panchayattantra24.com.नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से ब्रिटेन आने-जाने वाली हवाई उड़ानों पर लगी रोक को केन्द्र सरकार ने 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
पुरी ने ट्वीट कर कहा, “7 जनवरी 2021 तक ब्रिटेन आने-जानेवाली उड़ानों के अस्थायी निलंबन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद सख्ती से उड़ानों की बहाली होगी, जिसके लिए विवरण जल्द ही घोषित किया जाएंगे।”
आपको बता दें ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मचा है। भारत सहित कई देशों ने ब्रिटेन पर हवाई प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने 21-22 दिसंबर की मध्यरात्रि से ब्रिटेन से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।