Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए विकास विजय बजाज को Theophany University, Haiti की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया. इंडियन हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देश के चुनिंदा 56 लोगों को यह सम्मान प्रदान किया गया. विकास विजय बजाज एथेना वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक एवं सचिव हैं।

panchayattantra24.com, नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सह-प्रभारी नियुक्त किया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से अति महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ अन्य दलों के लिए भी महत्वपूर्ण है. ऐसे में जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने छह महीने पहले ही कमर कसते हुए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त करने के साथ सरोज पांडेय के अलावा अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्ण देवी और विवेक ठाकुर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डिस्चार्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ सदन में आराम कर रहे हैं. डॉक्टरों ने उन्हें चार-पांच सप्ताह आराम करने कहा है. दिल्ली में सप्ताहभर विश्राम के बाद रायपुर लौटेंगे।
मंत्री ताम्रध्वज साहू के डिस्चार्ज होकर छत्तीसगढ़ सदन में पहुंचने के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मुलाकात की. स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की. दिल्ली में गृहमंत्री के साथ उनके पुत्र व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू भी मौजूद हैं।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से बुधवार को दुर्ग के कांग्रेसियों ने मुलाकात की थी.
बता दें कि मंत्री साहू ने तबीयत खराब चल रही थी. रूटीन चेकअप के बाद वे 19 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए थे. 20 अगस्त को ऑपरेशन के बाद 31 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, जिसके बाद से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में वे आराम कर रहे हैं. पार्टी प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री साहू एक सप्ताह दिल्ली में आराम करने के बाद रायपुर लौटेंगे।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली में राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने जा रहे हैं. इस मुलाकात का परिणाम क्या आता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से करीबन तीन घंटे तक मुलाकात चली थी. प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बताया कि बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नहीं बल्कि राज्य के सभी संभागों के विकास पर बात हुई।
दोनों नेताओं की अब सोनिया गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ भी बैठक होगी. इन मुलाकातों पर दोनों के समर्थकों के साथ-साथ, पार्टी नेताओं और प्रदेश के लोगों की नजरें टिकी हुई है. मुलाकात के बाद सोनिया गांधी क्या फैसला लेती हैं, इससे प्रदेश का भविष्य तय होगा।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली । भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोविड-19 के नाक से दिये जा सकने वाले पहले टीके को दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के लिए नियामक की मंजूरी मिल गई है. जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डीबीटी ने कहा कि 18 साल से 60 साल के आयुवर्ग के समूह में पहले चरण का क्लीनिकल परीक्षण पूरा हो गया है. उसने कहा, ‘भारत बायोटेक का नाक से दिया जाने वाला (इन्ट्रानेजल) टीका पहला नेजल टीका है जिसे दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए नियामक की मंजूरी मिल गई है।
यह इस तरह का पहला कोविड-19 टीका है जिसका भारत में मनुष्य पर क्लीनिकल परीक्षण होगा. यह टीका बीबीवी154 है जिसकी प्रौद्योगिकी भारत बायोटेक ने सेंट लुईस स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से प्राप्त की थी. मंत्रालय ने कहा कि प्रीक्लिनिकल टॉक्सिसिटी अध्ययनों में इंट्रानेज़ल वैक्सीन को सुरक्षित, इम्युनोजेनिक और अच्छी तरह से सहन करने योग्य पाया गया था. इतना ही नहीं, यह जानवरों के अध्ययन में उच्च स्तर के एंटीबॉडी को बेअसर करने में भी सक्षम था।
डीबीटी की सचिव डॉ रेणु स्वरूप ने केंद्र द्वारा घोषित प्रोत्साहन पैकेज के तीसरे भाग के तहत कोरोना वैक्सीन को विकसित करने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए शुरू की गई योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘मिशन कोविड सुरक्षा के माध्यम से विभाग, सुरक्षित और प्रभावोत्पादक कोरोना-रोधी टीकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. भारत बायोटेक की BBV154 कोविड वैक्सीन देश में विकसित की जा रही पहली इंट्रानेज़ल वैक्सीन है, जो नैदानिक परीक्षणों (Clinical Trials) के चरण में प्रवेश कर रही है।
भारत बायोटेक के कोवैक्सिन ने तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षणों ((Clinical Trials) के दौरान कोविड -19 के खिलाफ 77.8% और गंभीर बीमारी के खिलाफ 93.4% असरदार रहा था. भारत ने अब तक कोविड -19 टीकों की लगभग 53 करोड़ खुराकें दी हैं, जिनमें से बड़ा हिस्सा कोविशील्ड का है, जबकि दूसरे नंबर पर भारत बायोटेक द्वारा विकसित स्वदेशी टीका कोवैक्सीन है।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। सरगुजा से लेकर विधानसभा तक बवाल मचाने वाले बृहस्पति व टी.एस.सिंहदेव विवाद के ड्रामेपूर्ण पटाक्षेप के बाद अब राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने मोर्चा खोल दिया है. नेताम ने कहा है कि रामानुजगंज क्षेत्र के वर्तमान विधायक बृहस्पति सिंह परम्परागत ढंग से स्वभाववश कभी, तत्कालीन कलेक्टर, राज्यसभा सांसद एवं छ.ग. शासन के मंत्री को कह देते है कि ये मेरी हत्या करवाना चाहते है. इस पर विधायक मंत्री के समक्ष व विधानसभा में स्वीकारते है कि मैने भावावेश में कह दिया था कि आप मेरी हत्या करवाना चाहते है, अब खेद प्रगट करता हूं. ऐसा कहकर आपने हाल में घटी प्रायोजित घटना चक्र का पटाक्षेप करते हुए छ.ग. सरकार की गरीमा व मर्यादा को गंभीर क्षति पहुंचाई है. अब प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी मंत्री जाने कि उन्होंने खेद प्रगट को किस नजरिए से स्वीकार कर लिया है।
पूर्व गृहमंत्री व राज्यसभा सांसद ने आगे कहा है कि आज से कुछ महीने पहले, विधायक ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि सार्वजनिक ’’यज्ञ’’ कराकर नेताम मेरी हत्या करवाना चाहते है. इसके फलस्वरूप मेरे व मेरे समर्थकों द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज करने के साथ, विधायक से सार्वजनिक माफीनामा या खेद प्रकट किये जाने की बात कही गई थी, जिस पर आज तक जवाब अपेक्षित है. उलट विधायक सत्ता के नशे में अपने स्वभाव के अनुरूप अप्रिय भाषा का प्रयोग करते है।
विधायक आपके इस प्रकार के कई कृत्य से मुझे व क्षेत्र की जनता की भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई है, जो निरन्तर जारी है. वहीं सम्पूर्ण आदिवासी समाज की भोले-भाली संस्कृति व स्वभाव को गंभीर आद्यात पहुंचा है. इस पर आदिवासी समाज विधायक को कभी माफ नहीं करेगा. साथ ही आपको पुनः आगाह करता हूं कि अविलम्ब आप मेरे समक्ष सार्वजनिक रूप से मेरे विरूद्व लगाए गए आरोप पर खेद प्रगट करते हुए आप कहे कि आपका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है, अन्यथा मानहानि मुकदमें के लिए तैयार रहे।
वहीं हाल ही में बृहस्पति व टी.एस.सिंहदेव विवाद के पटाक्षेप पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कई गंभीर सवाल खडे़ करते हुए, सम्पूर्ण प्रकरण की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच माननीय उच्च न्यायालय के निगरानी में कराए जाने की पूरजोर मांग की है. नेताम ने कहा कि जब झूठ, मनगढ़त, प्रायोजित एवं गलत इरादों से आनन-फानन में तेज गति से बिना विवेचना किऐ ही गंभीर धाराओं के साथ भादवि की धारा 341, 186, 294,506, 353, 427,34 व एक्ट्रोसिटी एक्ट की धारा 3-1 का प्रयोग करते हुए मामला पंजीबद्व किया गया है, जो कानून के साथ सुनियोजित खिलवाड़ है. ऐसे में उच्चस्तरीय जांच होना नितांत आवश्यक है।
वहीं विधानसभा में दिये गए गृहमंत्री के बयान से स्पष्ट है कि विवाद व घटना विधायक के सुरक्षा गार्ड व जनपद उपाध्यक्ष सचिन सिंहदेव व इनके साथी के बीच की है. तब विधायक बृहस्पति सिंह व मंत्री टी.एस. सिंहदेव के बीच आपसी सुलह व राजीनामे की कहानी का सवाल ही नही पैदा होता है. वैसे भी पंजीबद्व कुछ धाराओं के तहत आपसी राजीनामा न्यायालय के बाहर कानूनन संभव नहीं है. वहीं तेज गति से हुए मामला पंजीबद्व, चालान व जमानत के बीच की अवस्था पर भी कई प्रश्न अभी भी जीवंत है।
नेताम ने आगे कहा है कि यदि उक्त मामले को यदि सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है, तो रिपोर्ट करने वाले व रिपोर्ट पर कार्यवाही करने वाले दोनों की उचित जांचकर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है. ताकि कानून का मखौल व बेजा इस्तेमाल करने वालो पर अंकुश लग सके. अन्यथा आम लोगों का विश्वास कानून पर कैसे रह पायेगा।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. माना जा रहा है कि फेरबदल के बाद ये पीएम मोदी की सबसे युवा और टैलेंटड टीम होगी. दरअसल मोदी का फोकस यंग टीम के साथ कोरोना महामारी और खराब होती इकॉनमी का मैनेजमेंट बेहतर करना है. हालांकि, आने वाले साल में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है, पर इसमें टैलेंट का संतुलन भी रखा गया है. इनमें 24 नाम तय हो चुके हैं।
इस कैबिनेट की तस्वीर भी करीब-करीब स्पष्ट हो चुकी है. ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, मीनाक्षी लेखी सहित कई दिग्गत नेता प्रधानमंत्री आवास पहुंच रहे हैं।
टीम मोदी के नए चेहरे
1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सर्बानंद सोनोवाल
3. पशुपति नाथ पारस
4. नारायण राणे
5. भूपेंद्र यादव
6. अनुप्रिया पटेल
7. कपिल पाटिल
8. मीनाक्षी लेखी
9. राहुल कसावा
10. अश्विनी वैष्णव
11. शांतनु ठाकुर
12. विनोद सोनकर
13. पंकज चौधरी
14. आरसीपी सिंह (JDU)
15. दिलेश्वर कामत (JDU)
16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
17. रामनाथ ठाकुर (JDU)
18. राजकुमार रंजन
19. बी एल वर्मा
20. अजय मिश्रा
21. हिना गावित
22. शोभा करंदलाजे
23. अजय भट्ट
24. प्रीतम मुंडे
panchayattantra24.com,नई दिल्ली। सत्ता के गलियारे में इन दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े विस्तार की चर्चा सरगर्म है. विस्तार में अगले वर्ष उत्तर प्रदेश सहित अन्य पांच राज्यों के भविष्य के चुनावी समीकरणों के हिसाब से फिट बैठने वाले चेहरों को स्थान दिया जाएगा. इसके अलावा सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में एडजस्ट करने की बात चल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का के पहले विस्तार को लेकर तमाम लोगों की निगाहें लगी हुई हैं. इसमें उत्तर प्रदेश का कोटा बड़ा रहने की संभावना है, जहां से वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुणा जोशी, जफर इस्लाम के अलावा अपना दल की अनुप्रिया पटेल को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
इनके अलावा मध्यप्रदेश में भाजपा को फिर से सत्ता की चाबी सौंपने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा असम में भाजपा के चुनाव जीतने के बाद भी खुशी-खुशी हेमंत बिस्वा सरमा के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़ने वाले सर्बानंद सोनोवाल को भी मौका मिल सकता है. इसके अलावा उत्तराखंड से अजय भट्ट या अनिल बलूनी को शामिल किए जाने के आसार हैं।
वहीं कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर या निसिथ प्रामाणिक. हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र से पूनम महाजन या प्रीतम मुंडे या हिना गावित का नाम संभावित सूची शामिल हैं. इनके साथ लिस्ट में दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी के अलावा का नाम भी हो सकता है. इनके अलावा महाराष्ट्र से नारायण राणे, भूपेंद्र यादव और एक वरिष्ठ नेता को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
जद-यू को मिलेगा मंत्रिमंडल में स्थान
मोदी कैबिनेट में हो रहे विस्तार में अबकी बार जनता दल यूनाइटेड ने बड़ा दांव लगाया है. पिछली बार मंत्रिमंडल के गठन के समय केवल एक सीट दिए से नाराज जद-यू को अबकी बार दो सीटों की उम्मीद है. इसके लिए पार्टी से लल्लन सिंह, रामनाथ ठाकुर और संतोष कुशवाहा को दौड़ में शामिल बताया जा रहा है।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले अभी भी 50 हजार के ऊपर बने हुए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 51667 नए मरीज सामने आए. जबकि 1329 मरीजों ने जान गंवा दी है. एक दिन में 64527 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 83 दिनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है. फिलहाल कुल सक्रिय मामले 6,12,868 रह गए हैं. इससे पहले 1 अप्रैल को 6,10,929 सक्रिय मामले थे. गुरुवार को देश भर में 60.73 लाख लोगों को कोरोना के टीके लगाये गए. इसके साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 31 करोड़ के करीब पहुंच रहा है।
देश में अब तक 2,91,28,267 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ते हुए 96.66 प्रतिशत हो चुका है. इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से घटते हुए 3 फीसदी पर आ गया है. यही नहीं डेली पॉजिटिविटी रेट तो 3 फीसदी से भी कम होते हुए 2.98 प्रतिशत पर आ गया है।
बता दें कि देश में डेल्टा प्लस वेरिएंट के चलते चिंताएं बढ़ गई हैं. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इसके मामले बढ़े हैं. ऐसे में एक बार फिर खतरा बढ़ गया है और इस नए वेरिएंट के चलते कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में 17,35,781 लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया और अब तक 39,95,68,448 लोगों का कोरोना का टेस्ट किया जा चुका है।
कोरोना से महीने-दो महीने नहीं बल्कि सालभर तक खतरा बने रहने की आशंका

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर अक्टूबर महीने में दस्तक देगी. दूसरी लहर की तुलना में कम खतरनाक होने के बावजूद इस दौर में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है. यही नहीं कोरोना से महीने-दो महीने नहीं बल्कि सालभर तक खतरा बने रहने की आशंका जताई गई है।
एक समाचार एजेंसी ने हाल ही में स्वास्थ्य जगत से जुड़े 40 विशेषज्ञों के बीच सर्वे कराया. इसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञ, चिकित्सक वैज्ञानिक, वायरोलॉजिस्ट, महामारी रोग विशेषज्ञ और प्रोफेसर शामिल थे. इनमें से 85 फीसदी विशेषज्ञों ने माना कि देश में कोरोना की अगली लहर अक्तूबर में दस्तक देगी. कुछ विशेषज्ञ इसके अगस्त के अंत से कुछ विशेषज्ञ इसके सितंबर माह के पहले पखवाड़े में आने की आशंका जताई है. वहीं कुछ विशेषज्ञ इसके इस साल नवंबर महीने से लेकर अगले साल फरवरी महीने तक दस्तक देने की आशंका जताई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर पहले और दूसरे लहर की तुलना में कमजोर रहेगी. दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का मानना है कि यह लहर नियंत्रित रहेगी. सर्वे में शामिल आधे विशेषज्ञों का कहना है वायरस के मौजूदा वैरिएंट टीके के प्रभाव कम नहीं कर पाएंगे. वहीं कोरोना का असर आजकल में नहीं बल्कि अगले साल तक बरकरार रहने के आसार जताए गए हैं।
तीसरी लहर में बड़ों की तुलना में बच्चों के संक्रमित होने का ज्यादा खतरा बताया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि बच्चों को वायरस से खतरा है, लेकिन उन पर गंभीर प्रभाव नहीं दिखेगा. इसके साथ ही यह डर भी सता रहा है कि तीसरी लहर में बच्चे बड़ी संख्या में संक्रमित हुए तो यह सबसे बड़ी आपदा होगी क्योंकि बच्चों के लिए देश में पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर बहुत कम हैं. सरकार की कोशिशें भी कम पड़ सकती हैं।