Browsing: दिल्ली

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 10,229 नए केस सामने आए और 125 लोगों की मौत हुई. कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 34,447,536 हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 11,926 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 33,849,785 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं कोरोना से अब तक 463,655 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 30,20,119 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,12,34,30,478 वैक्सीनेशन हो चुका है. कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 1,34,096 है जो कि पिछले 523 दिनों में सबसे कम है. रिकवरी रेट 98.26% है जो कि पिछले मार्च से सबसे ज्यादा है. डेली पोजिटिविटी रेट 1.12% है जो कि पिछले 42 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट 0.99% है जो कि पिछले 52 दिनों से 0.99% है।
गुजरात के सूरत शहर में तीन साल के जुड़वां बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि 67 वर्षीय व्यक्ति, उसके बेटे और बहू सहित परिवार के तीन वयस्क सदस्यों का कोविड ​​​​-19 रोधी टीकाकरण पूरा हो चुका है.सूरत नगर निगम के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी पी एच उमरीगर ने ”पीटीआई-भाषा” को बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति सबसे पहले महाराष्ट्र के पुणे के दौरे पर गए थे. इसके बाद वह वापस सूरत लौटे, जिसके बाद जुड़वां बच्चों समेत परिवार के सभी पांच सदस्य एक दिन के लिये महाबलेश्वर गए. उन्होंने कहा कि वापस लौटने के बाद, बुजुर्ग में वायरल संक्रमण के हल्के लक्षण दिखाई दिए और 12 नवंबर को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. अधिकारी ने कहा कि इस दौरान परिवार के चार अन्य सदस्य भी संक्रमित पाए गए। उन सभी में हल्के लक्षण हैं और वह घर में पृथकवास में रहकर ठीक हो रहे हैं।
 कोविड-19 के रविवार को महाराष्ट्र में 956, जम्मू-कश्मीर में 174, तेलंगाना में 105 और गोवा में 18 नए मामले सामने आए. तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.73 लाख हो गई. वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,180 हो गई. वहीं दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,450 हो गई।
 

 
 panchayattantra24.com,दिल्ली। के एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होने वाली है. आगामी चुनावों से ठीक पहले हो रही इस महाबैठक को काफी अहम माना जा रहा है. सियासी हलकों में चर्चा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी. जानकारी के मुताबिक, यह बैठक 7 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक चलेगी. बीजेपी की इस एक दिवसीय नेशनल एक्सक्यूटिव मीटिंग की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से होगी और समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से होगा. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के लगभग 300 नेता मौजूद रहेंगे जबकि बैठक में सभी राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के प्रदेश कार्यालय से सामूहिक रूप से जुड़ेंगे. कुलमिलाकर बैठक का फॉर्मेट ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों रहने वाला है. दिल्ली के एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे. साथ ही दिल्ली प्रदेश के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी बैठक में शिरकत करेंगे।
बैठक का मुख्य एजेंडा चुनावी तैयारी पर चर्चा है. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष का अभिभाषण होगा, जिसके बाद आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही एक प्रस्ताव भी लाया जाएगा जिसमें तमाम राजनीतिक मुद्दे,आर्थिक और विदेश नीति के मुद्दे शामिल होंगे. इसी प्रस्ताव में सभी तात्कालिक विषयों को शामिल किया जाएगा. विषय के जानकारों का मानना है कि एक ही प्रस्ताव में किसानों के मुद्दे, कोरोना के विरुद्ध पार्टी व सरकार की लड़ाई और मौजूदा आर्थिक मुद्दों जैसे तमाम मुद्दों को शामिल किया जाएगा. इसके अलावा पार्टी के विस्तार के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, मणिपुर और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस चुकी है. पार्टी का आलाकमान लगातार इन प्रदेशों में रैलियां कर रहा है. बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं. बीजेपी सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन भी कर रही है. ऐसे में 7 नवंबर को होने वाली इस महाबैठक को चुनावी तैयारी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
 

 
  panchayattantra24.com,दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कम कोरोना वायरस टीकाकरण कवरेज वाले जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में कोविड के टीकों की पहली खुराक के 50 प्रतिशत से कम कवरेज और दूसरी खुराक  के कम कवरेज वाले जिले शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल की इस सबसे बड़ी महामारी में देश ने अनेक चुनौतियों का सामना किया है. अब आपको अपने जिलों में वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए नए Innovative तरीकों पर और ज्यादा काम करना होगा।
 अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा, ”अपने जिलों में एक-एक गांव, एक-एक कस्बे के लिए अगर अलग-अलग रणनीति बनानी हो तो वो भी बनाइए. आप क्षेत्र के हिसाब से 20-25 लोगों की टीम बनाकर भी ऐसा कर सकते हैं. जो टीमें आपने बनाई हों, उनमें एक Healthy Competition हो, इसका भी प्रयास कर सकते हैं. एक चुनौती अफवाह और लोगों में भ्रम की स्थिति भी है. अभी बातचीत के दौरान भी इसका जिक्र किया गया है. इसका एक बड़ा समाधान है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए. आप इसमें स्थानीय धर्मगुरुओं की भी मदद और ज्यादा ले सकते हैं।
 पीएम मोदी ने आगे कहा, ”अभी कुछ दिन पहले मेरी वेटिकन में पोप फ्रांसिस जी से भी मुलाकात हुई थी. वैक्सीन पर धर्मगुरुओं के संदेश को भी हमें जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर देना होगा. अभी तक आप सभी ने लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने और वहां सुरक्षित टीकाकरण के लिए प्रबंध किए. अब हर घर टीका, घर-घर टीका, इस जज्बे के साथ आपको हर घर पहुंचना है।
 पीएम मोदी ने कहा, ”हर घर पर दस्तक देते समय, पहली डोज़ के साथ-साथ आप सभी को दूसरी डोज़ पर भी उतना ही ध्यान देना होगा, क्योंकि जब भी संक्रमण के केस कम होने लगते हैं, तो कई बार Urgency वाली भावना कम हो जाती है. लोगों को लगने लगता है कि, इतनी भी क्या जल्दी है, लगा लेंगे. सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत हम एक दिन में करीब-करीब ढाई करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर दिखा चुके हैं. ये दिखाता है कि हमारी कैपेबिलिटी क्या है, हमारा सामर्थ्य क्या है।
 

  1.      
  2. panchayattantra24.com,नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 10, 423 नए केस सामने आए, जिससे कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34, 296,237 हो गई है. वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 153,776 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 15,021 लोग ठीक हुए. अब तक कोरोना से कुल 33, 683,581 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 443 लोगों की मौत हुई. अब तक कुल 458,880 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 52,39,444 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,06,85,71,879 वैक्सीनेशन हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर कहा कि भारत में कोविड-19 टीकाकरण के लिए योग्य आबादी के 78 प्रतिशत हिस्से को टीके की पहली खुराक, जबकि 38 प्रतिशत को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं. उन्होंने इसे एक असाधारण उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत वायरस को शिकस्त देने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड टीकों की अब तक 106.31 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। बता दें कि दुनिया में कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को 50 लाख के पार पहुंच गई.इस महामारी ने सिर्फ गरीब देशों ही नहीं बल्कि समृद्ध राष्ट्रों में भी तबाही मचा दी , जहां स्वास्थ्य की दृष्टि से अनेकों सुविधाएं हैं. अमेरिका में सबसे ज्यादा 740,000 से अधिक जाने गई हैं. ‘पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओसलो’ के मुताबिक- 1950 से लेकर अबतक हुए युद्ध में करीब इतने ही लोगों की मौत हुई है जितने इस महामारी से मरे हैं. कोविड-19 विश्व भर में हृदयाघात और मस्तिष्काघात के बाद मौत की तीसरी प्रमुख वजह है. मृतकों का यह आंकड़ा निश्चित रूप से कम गिना गया है क्योंकि सीमित संख्या में लोगों की जांच हुई है और लोगों की बिना उपचार के घर पर ही मौत हुई है, खासकर, भारत जैसे दुनिया के अल्प विकसित हिस्सों में। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक- दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए जिन्‍हें मिलाकर यहां महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक संक्रमितों की कुल संख्‍या बढ़कर 14,39,888 हो गई है. सोमवार को लगातार 10वें दिन कोरोना से किसी भी मरीज की जान नहीं गई और मृतकों का आंकड़ा 25,091 पर स्‍थ‍िर बना हुआ है. यहां कोरोना संक्रमण दर फिलहाल 0.04 फीसदी हो गई है वहीं सक्रिय मरीजों की संख्‍या 317 हो गई है. पिछले 24 घंटों में दिल्‍ली में 49 मरीज इस वायरस को मात देने में सफल रहे और ठीक होने के बाद उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दे दी गई. इन्‍हें मिलाकर अब तक कुल 14,14,480 लोग ठीक हो चुके हैं. राजधानी में कोरोना रिकवरी दर 98.23 फीसदी हो गई है।
 

panchayattantra24.com,नई दिल्ली।  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,313 नए मरीज मिले हैं. जबकि इस दौरान 13,543 मरीज महामारी से स्वस्थ हुए हैं. देश में कोरोना से कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3.36 करोड़ से ज्यादा हो गई है. जबकि रिकवरी रेट 98.19 फीसदी हो गया है. केरल में कोरोना मरीजों की मौतों की संख्या में अपडेट के कारण पिछले 24 घंटे में कोविड से जान गंवाने वाली मरीजों की संख्या बढ़ी है.देश में एक्टिव केस कुल कोरोना के मरीजों के मुकाबले एक फीसदी से भी कम रह गए हैं. वास्तव में देखें तो यह महज 0.47 फीसदी रह गए हैं। 
देश में एक्टिव केस यानी कोरोना के सक्रिय मरीजों की तादाद 1,61,55 रह गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.18 फीसदी है, जो लगातार 36 दिनों से दो फीसदी से भी कम है. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.22 फीसदी है, जो 26 दिनों से दो फीसदी से कम है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीनेशन 56.19 लाख से ज्यादा रहा है. देश में कुल कोरोना वैक्सीनेशन की तादाद 105.43 करोड़ तक पहुंच गई है. सरकार ने अब घर घर जाकर कोविड वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू कर दी है. इससे वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में और तेजी आने की संभावना है। 
 

 
panchayattantra24.com,नई दिल्ली। कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी राज्यो के स्वास्थ्य मंत्री की बैठक बुलाई है। बैठक में कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने के अलावा कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दुनियाभर में फिलहाल कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखी जा रही है। भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। लेकिन, भारत में कोरोना के कम होते मामलों के बीच एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। भारत में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट मिला है। ब्रिटेन, रूस, इजरायल समेत दुनिया के कई देशों में तबाही मचा रहा कोरोना का सबसे नया वैरिएंट डेल्टा प्लस एवाई.4.2( Delta Plus- AY.4.2) अब भारत में भी सामने आ गया है। 
दुनिया के कई देशों में कोरोना के इस नए और अपेक्षा अधिक संक्रामक वैरिएंट की पहचान हुई है, जिसने चिंता बढ़ा दी है। AY.4.2 नामक कोरोना के इस नए वैरिएंट की सबसे पहले ब्रिटेन में पहचान की गई थी, अब भारत में भी इसके संक्रमण की रिपोर्ट सामने आ रही है, हालांकि अभी इससे संक्रमितों की संख्या काफी कम बताई जा रही है। कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट (AY.4.2) काफी संक्रामक और घातक हो सकता है। यूके, यूएस, रूस और इज़राइल सहित 33 देशों में इस वैरिएंट का अब तक प्रसार हो चुका है।
कोरोना के इस नए वैरिएंट को देखते हुए भारत की चिंता बढ़ गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में सीएसआईआर इंस्टीट्यूट आफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी (आईजीआईबी) के निदेशक डाक्टर अनुराग अग्रवाल बताते हैं कि भारत में AY.4.2 वैरिएंट के मामले जरूर सामने आए हैं, हालांकि इसके केस फिलहाल 0.1 फीसदी से भी कम हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में ये कहा गया है कि भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट एवाई.4 से फिलहाल कोई खतरा नहीं है। कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के पूर्व निदेशक राकेश मिश्रा ने सोमवार को कहा कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के ‘सब-लिनियेज’ एवाई.4.2 की संक्रामक दर डेल्टा से अधिक होने का कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है। 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कोविड-19 वैरिएंट डेल्टा प्लस AY.4.2 पर अपनी चिंता व्यक्त की। अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से इसकी रोकथाम के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने को कहा। सोमवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि रूस, ब्रिटेन समेत कई देशों में हजारों लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस एवाई.4.2 के कई मामले भारत में भी आए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में छह लोग एवाई.4 से संक्रमित पाए गए हैं।
 

 panchayattantra24.com,दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस महासचिवों, प्रदेशों के इंचार्ज और प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय माकन, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, गोविंद सिंह डोटासरा और भंवर जितेंद्र मौजूद हैं।
 

 
panchayattantra24.com,नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ती हरकतों के बीच होम मिनिस्टर अमित शाह केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर पहुंच गए हैं। वह बारिश और बर्फबारी के बीच श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां अगवानी के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के अलावा वह कई राजनीतिक मसलों पर भी बात करेंगे। आर्टिकल 370 हटने और जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद से यह पहला मौका है, जब अमित शाह पहुंचे हैं। कश्मीर पहुंचते ही अमित शाह बीते दिनों आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मी परवेज डार के घर पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। 
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि आप अकेले नहीं हैं और पूरा देश आपके साथ है। अमित शाह ने डार के परिवार से कहा, ‘पूरा देश आपके परिवार के साथ है। हम डार और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने डार की पत्नी से भी मुलाकात की और उन्हें सरकारी नौकरी दिए जाने का वादा किया। इसके बाद आज ही अमित शाह सुरक्षा और इंटेलिजेंस अधिकारियों के साथ राजभवन में मीटिंग करेंगे और फिर अगले दिन जम्मू जाएंगे। यहां वह बीजेपी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और एक भगवती नगर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के कई समुदायों के प्रतिनिधियों से भी वह मुलाकात करेंगे। दरअसल अमित शाह के दौरे को सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन वह मोदी सरकार की उस योजना की तहत जा रहे हैं, जिसके माध्यम से मंत्रियों को विभिन्न क्षेत्रों में दौरा करने और लोगों को केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे कामों की जानकारी देने को कहा गया है।
 

 panchayattantra24.com,नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस के 100 करोड़ डोज पूरे होने पर दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लाल किले पर फहराया जाएगा. ये तिरंगा लाल किले पर गुरुवार को सुबह 10 बजे के आसपास फहराया जाएगा. इस तिरंगे की लंबाई 225 फीट और चौड़ाई 150 फीट है और इसका वजन करीब 1,400 किलो है. ये भारत में निर्मित सूती खादी का हाथ से बुना हुआ अब तक का सबसे बड़ा झंडा है. इस पूरे झंडे का क्षेत्रफल 37,500 वर्ग फुट है जिसके लिए 4600 मीटर सूती खादी के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है. इस झंडे को 70 लोगों ने मिलकर बनाया है और इसे बनाने में 49 दिन लगे हैं. इसके कुछ दिन पहले गांधी जयंती और देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लेह घाटी के पास एक ऊंचे पहाड़ पर देश का सबसे बड़ा एक हजार किलोग्राम वजन का खादी का तिरंगा फहराया जा चुका है। 
 सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू होने के बाद से देश में अब तक टीकों की 99 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. सरकार ने 100 करोड़ डोज पूरे होने के मौके को जश्न की तरह मनाने की योजना बनाई है. 100 करोड़ डोज पूरे होते ही इसकी घोषणा विमानों, पोत, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस संबंध में कुछ दिन पहले जानकारी भी साझा की थी. स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक जिस दिन 100 करोड़ टीका लगाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा उस दिन स्पाइसजेट एक अरब टीके के पोस्टर अपने विमानों पर लगाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्यकर्मियों की तस्वीरें भी होंगी. उन्होंने कहा, 100 करोड़ खुराक का लक्ष्य पूरा हो जाने के बाद हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में आ जाएंगे कि जिन लोगों ने पहली खुराक ले ली है वे दूसरी खुराक भी ले लें ताकि कोविड-19 से उनका बचाव सुनिश्चित हो जाए. सरकार ने इससे पहले कोविड टीकाकरण को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए एक गीत भी जारी किया है. इस गीत को गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। 
 

panchayattantra24.com,नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है. हालांकि, आज पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,454 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  ने बताया कि देश में कुल एक्टिव केस 1,78,831 है. वहीं, रिकवरी रेट वर्तमान में 98.15 प्रतिशत है, जोकि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,47,506 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 59,44,29,890 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. 17 हजार से ज्यादा लोगों ने दी कोरोना को मात स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में 17,561 लोगों ने कोरोना को मात दी, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3,34,95,808 हो गई है. वहीं एक्टिव केस  की संख्या फिलहाल 1,78,831 है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में रिकवरी रेट 98.15 प्रतिशत है। 
 देश का आंकड़ों पर एक नजर कुल मामले: 3,41,27,450 सक्रिय मामले: 1,78,831 कुल रिकवरी: 3,34,95,808 कुल मौतें: 4,52,811