Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। देश में कोरोना विस्फोट हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को पूरे देश में कोरोना के 1,17, 100 नए मामले सामने आए. कोरोना की पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 7.74 प्रतिशत हो गई है. देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 3, 71,363 हो गए हैं. इन तमाम आशंकाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे हर हाल में यह सुनिश्चित करें कि इस बार अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी न हो पाए. केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि यह सुनिश्चित करना राज्यों की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सभी ऑक्सीजन उपकरण ठीक से काम कर रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिये वो तैयार रहे।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए वेंटिलेटर, पीएसए, ऑक्सीजन संयंत्र, ऑक्सीजन सांद्रकों, ऑक्सीजन सिलेंडरों सहित विभिन्न उपकरणों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की ताकि कोविड -19 महामारी से समय रहते और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके. समीक्षा बैठक में सरकार ने सभी राज्यों से कहा है कि ऑक्सीजन उपकरण मद में आवश्यक फंड को अधिकतम इस्तेमाल करते हुए अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाएं और एनएचएम-पीएमएस पोर्टल पर खर्चे की जानकारी साझा करें. केंद्र ने राज्यों से आग्रह किया गया है कि वे उप-जिला स्तर तक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए और धनराशि वितरित करें. भूषण ने राज्यों से राज्यों के फंड और सीएसआर फंड से स्थापित किए जा रहे पीएसए संयंत्रों को युद्धस्तर पर चालू करने का आग्रह किया. केंद्र ने कहा कि पीएसए संयंत्र सही से काम कर रहा है या नहीं, इसके लिए मॉक ड्रिल किया जाए. इसके अलावा अस्पतालों में मरीजों तक ऑक्सीजन की पहुंच तय मानकों के अनुसार रहे. केंद्र ने कहा कि सभी अस्पतालों में पीएसए संयंत्रों निगरानी राज्य करें और हर हाल में वेंटिलेटर की स्थापना सभी अस्पतालों में हो जाएं।
panchayattantra24.com,देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 हजार 764 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 220 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1270 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 91 हजार 361 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 81 हजार 80 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 7585 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 66 हजार 363 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 144 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 66 लाख 65 हजार 290 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 142 करोड़ 54 लाख 16 हजार 714 डोज़ दी जा चुकी हैं. देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 1270 लोग संक्रमित हो चुके हैं. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 23 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर केरल है. महाराष्ट्र में अबतक ओमिक्रोन से 450, दिल्ली में 320 और केरल में 109 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

panchayattantra24.com,दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 30 दिसंबर 2021 को राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व कंसलटेशन बैठक करेंगी जिसमें वे राज्यों के वित्त मंत्रियों से आम बजट को लेकर राज्यों की उम्मीदों और सुझावों को सुनेंगी. सूत्रों के मुताबिक ये बैठक विज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी. राज्यों के वित्त मंत्री देंगे अपने सुझाव माना जा रहा है कि राज्यों के वित्त मंत्री के सामने बजट से जुड़ी अपनी मांगों को रखेंगे. वित्त मंत्री की राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक आमने सामने बैठकर होगी. दरअसल इससे पहले वित्त मंत्री ने जितनी भी बजट पूर्व बैठकें की है सभी वर्चुअल तरीके से हुई थी. इससे पहले वित्त मंत्री उद्योगजगत के प्रतिनिधियों, अर्थशास्त्रियों, कृषि जगत के जानकारों, जलवायु परिवर्तन, इंफ्रास्ट्रक्चर, लेबर यूनियन, फाइनैंशियल सर्विसेज और कैपिटल मार्केट के एक्सपर्ट के साथ बजट को लेकर चर्चा कर चुकी हैं और उनके सुझावें ले चुकी हैं।
panchayattantra24.com, दिल्ली। कोविड-19 का ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा है. भारत में भी 21 राज्यों में ओमिक्रोन वेरिएंट के 700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच एक शोध रिपोर्ट में ये कहा गया है कि भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट के दैनिक मामले तेजी से बढ़ेंगे लेकिन ऐसा थोड़े वक्त के लिए ही होगा. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में जज बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर पॉल कट्टूमन का कहना है कि ऐसी संभावना है कि भारत दैनिक मामलों में विस्फोटक वृद्धि का दौर देखेगा लेकिन इसकी अवधि कम होगी।
ओमिक्रोन के मामलों में होगी विस्फोटक बढ़ोत्तरी-रिपोर्ट कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में जज बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर पॉल कट्टूमन के मुताबिक कुछ दिनों में संभवतः इस हफ्ते के भीतर नए संक्रमण बढ़ने लगेंगे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यह अनुमान लगाना कठिन है कि ओमिक्रोन के दैनिक मामले कितने अधिक हो सकते हैं. प्रोफेसर कट्टूमन और उनके शोधकर्ताओं की टीम, इंडिया कोविड ट्रैकर के डेवलपर्स का मानना है कि देश में संक्रमण की दर में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।
देश में अब तक 34.8 मिलियन कोविड-19 संक्रमणों और 480,290 मौतों की पुष्टि हुई है. कोरोना से निपटने के लिए पहले से ही बड़े पैमाने पर तैयारी जारी है. देश के 21 राज्यों में अब तक ओमिक्रोन के 653 मामलों की पहचान की गई है. पिछले हफ्ते ही बूस्टर शॉट्स की इजाजात दी गई है. इसके साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम में 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को शामिल किया गया है. दो और टीकों के साथ-साथ मर्क एंड कंपनी की एंटीवायरल गोली मोलनुपिरवीर को स्थानीय दवा नियामक ने मंगलवार को मंजूरी दे दी गई।
देश की राजधानी दिल्ली में सिनेमाघरों, स्कूलों और जिम को बंद कर दिया गया है. वही सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध लगा दिया गया. ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए बार, रेस्तरां के साथ-साथ ऑफिस में सिर्फ 50 फीसदी लोगों की उपस्थिति रहेगी. देश में फिलहाल ओमिक्रोन से लड़ाई के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है. इसके अलावा कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के लिए खास दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

panchayattantra24.com, नई दिल्ली। कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में अधिकांश राज्य सरकार ने सख्ती लगानी शुरू कर दी है. इसके लिए केंद्नीय गृह मंत्रालय ने सख्त हिदायत देते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है. कई राज्यों में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण नाइट कर्फ्यू लगा दिया है, वहीं अन्य कई राज्यों ने गाइडलाइंस के तहत सख्ती भी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन वेरिएंट के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं और अब धीरे-धीरे ये नया वेरिएंट अन्य राज्यों में भी तेजी से पैर पसार रहा है. ऐसे में अगर कोवि- के इस फैलते संक्रमण के कारण मृत्यु दर में बढ़ोतरी होती है तो लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है।
कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर व मृत्यु दर को देखकर ही किसी भी राज्य या देश में सरकार पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला करती है. जब लोगों को दी गई हिदायत के बावजूद संक्रमण फैलने का और मृत्युदर में इजाफा होने का खतरा मंडराने लगता है तो लोगों की जान बचाने के लिए सरकारें लॉकडाउन का फैसला लेती हैं. देश में फिलहाल पॉजिटिविटी दर अभी वैसी नही है कि लॉकडाउन का फैसला लिया जाए. प्रतिबंध लगाए गए हैं स्थिति बिगड़ने पर इसका फैसला भी लिया जा सकता है. अगर संक्रमण दर 3 से 5 फीसदी तक हो जाता है तो हालात काफी चिंताजनक हो जाते हैं।
जानें क्या होती है कोरोना की पॉजिटिविटी रेट कोविड-19 बीमारी के संबंध में बात करें तो पॉजिटिविटी रेट वह आंकड़ा होता है, जो दर्शाता है कि किए जा रहे कुल परीक्षणों में से कितने सकारात्मक आ रहे हैं. कम सकारात्मकता दर एक अच्छा संकेत होता है, वहीं उच्च पॉजिटिविटी रेट यह बताता है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है. अगर हाई पॉजिटिविटी रेट हो जाए तो फिर अंतिम विकल्प के रूप में लॉकडाउन का फैसला लिया जाता है. कैसे पता करते हैं पॉजिटिविटी रेट
पॉजिटिविटी रेट की गणना करना बेहद कठिन काम होता है, इसकी सबसे बड़ी वजह है कि कई बार लोग अपना कोरोना टेस्ट भी नहीं कराते हैं. इसकी गणना का फॉर्मूला यह है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या को कोरोना टेस्ट कराने वाले लोगों की कुल संख्या से विभाजित करके इसे 100 से गुणा किया जाए. ऐसा करने से जो संख्या मिलेगी, वह उस क्षेत्र का पॉजिटिविटी रेट होगा. ऐसे ही यदि किसी क्षेत्र में पॉजिटिविटी रेट 24 प्रतिशत है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि इस क्षेत्र के 24 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव हैं. बल्कि इसका मतलब यह हुआ कि जो टेस्ट हुए हैं, उनमें से 24 फीसदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
panchayattantra24.com,नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई . मुठभेड़ में अब तक कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि जवानों ने अबतक 6 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं. वहीं मौक़े से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।
यह ऑपरेशन तेलंगाना के कोत्तागुड़म एसपी सुनील दत्त के नेतृत्व में चलाया गया था. वहीं मौक़े पर लगातार सर्चिंग ऑपरेशन जारी है. एसपी सुनील दत्त ने बताया कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र किस्ताराम पीएस सीमा के वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं।
एसपी ने बताया कि यह ऑपरेशन तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) का संयुक्त अभियान है. करीब एक हफ्ते पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान सुरक्षाबलों के जवानों ने 6 लाख रुपए की इनामी 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया है. खुफिया सूचना के आधार पर अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ शुरू हुई थी।
दंतेवाड़ा जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मुठभेड़ की पुष्टी की थी. उन्होंने मीडिया को बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के तहत गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मलांगेर एरिया कमेटी की सदस्य हिड़मे कोहरामे और चेतना नाट्य मंडली की प्रभारी पोज्जा को मार गिराया है. पल्लव ने बताया कि नक्सली कोहरामे के सर पर 5 लाख रुपए और पोज्जा के सर पर 1 लाख रुपए का इनाम है।
हाल ही में बलरामपुर जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम किया था. सामरी थाना के चुनचुना और पुनदाग इलाके से पुलिस ने 7 आईईडी बरामद किए. नक्सलियों ने बंदरचुआ मार्ग पर यह आईईडी लगाया था. सीआरपीएफ टीम को सूचना मिली की भुताही मोड़ रोड में एक किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों की तरफ से आईईडी प्लांट किए गए हैं. इस सचूना पर सीआरपीएफ की टीम मौके पर गई. सर्चिंग करने पर पहले तीन आईईडी मिली फिर उसके बाद उस इलाके में और सर्चिंग की गई तो 4 आईईडी और मिली।

panchayattantra24.com, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में एलान किया कि देश में जल्द ही 15 से 18 साल के किशोरों के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की बात कही। साथ ही घोषणा की कि 60 साल से ज्यादा के वे लोग, जिन्हें कोई अन्य बीमारी है, उन्हें भी वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। पीएम के इस एलान के बाद से ही इस बात को लेकर हलचल है कि आखिर कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज आखिर किन बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों को दी जाएगी और इसके लिए उन्हें किस तरह के दस्तावेज दिखाने होंगे। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक…
1. कोविन में क्या बदलाव होने हैं? Cowin App पहले से ही काफी असरदार है। इसमें 18 साल से ऊपर वालों के साथ अब 15-18 साल के बच्चों का रजिस्ट्रेशन होना है। इसके अलावा कोविन के जरिए ही हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के अलावा 60 प्लस आबादी के लिए स्लॉट्स की बुकिंग की जानी है। कोविन ऐप को हमने पहले ही इस अतिरिक्त बोझ के लिए तैयार कर लिया है। 2. बच्चों के अपॉइंटमेंट के लिए क्या तारीख तय की जानी है? बच्चों के लिए 3 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। वहीं, बुजुर्गों के लिए एहतियाती खुराक की तारीख 10 जनवरी तय की गई है। बच्चों के लिए हम 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन खोल देंगे। वे इस दिन से खुद का रजिस्ट्रेशन करा कर स्लॉट बुक कर सकेंगे। 3 जनवरी से उनका टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
3. देश में 15 से 18 साल तक के बच्चों के पास कई आईडी प्रूफ नहीं है। आधार भी कई बच्चों के पास नहीं है। ऐसे में उनके रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-से दस्तावेज मान्य होंगे? जी हां, बच्चों के पास कई आईडी प्रूफ नहीं है। Cowin App पर हमने पहले ही आधार के साथ-साथ नौ दस्तावेजों की सूची दे रखी है, जिनसे लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बच्चों के पास वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता, इसलिए कुछ दिक्कतें आती हैं। इस समस्या को सुलझाने के लिए हम उनके स्कूल के आईडी कार्ड को भी रजिस्ट्रेशन के लिए वैलिड कर देंगे।
4. ग्रामीण क्षेत्र के कई बच्चों के पास स्कूल आईडी भी नहीं होंगी, उनके लिए व्यवस्था? यह सवाल काफी पेचीदा हो गया। मेरे हिसाब से कोई न कोई आईडी कार्ड तो उनके पास होगी ही। फिर भी अगर ऐसी कोई समस्या हमें देखने को मिलती है, तो हम सरकार से बात कर के इसका हल निकालेंगे और बच्चों का टीकाकरण पूरा कराएंगे। 5. बच्चों को कौन सी वैक्सीन दी जाएगी, कोविन में कैसे तय होगा? भारत सरकार ने अब तक बच्चों के लिए दो ही टीकों को मंजूरी दी है। इनमें एक है भारत बायोटेक की कोवाक्सिन और दूसरी है जायडस कैडिला की जायकोव-डी (रेस्ट्रिक्टेड इमरजेंसी यूज के लिए)। हम कोविन में बच्चों के लिए इन्हीं वैक्सीन के स्लॉट मुहैया कराएंगे। कौन सी डोज कहां मौजूद है, इसकी जानकारी सामान्य तरह से ही कोविन पर मौजूद होगी। 6. बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए स्लॉट कबसे खुलेंगे? 60 से ज्यादा उम्र और हेल्थकेयर वर्कर्स का टीकाकरण 10 जनवरी से शुरू होना है। ऐसे में हम उनके वैक्सिनेशन के लिए भी एक या दो दिन पहले रजिस्ट्रेशन को खोल देंगे। यानी 8 तारीख से उनका रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है। 7. जो लोग कोविशील्ड और कोवाक्सिन लगवा चुके हैं, उन्हें बूस्टर के तौर पर कौन सी वैक्सीन दी जाएगी, क्या ये वही वैक्सीन होगी, जो उन्होंने पहले लगवाई या तीसरी डोज किसी और वैक्सीन से जुड़ी होगी? मुझे इस बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। ये फैसला सरकार द्वारा किया जाना है। तीसरी डोज को लेकर मंथन जारी है। जल्द ही इस पर फैसला सामने आएगा। कोविन पर भी उसी हिसाब से वैक्सीन डोज की बुकिंग होगी। 8. इन लोगों को टीकाकरण के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करना होगा या पहले से ही कुछ सुविधा होगी अब तक जो लोग टीके की पहली दो डोज लगवा चुके हैं, उनका डेटा हमारे पास मौजूद है। बुजुर्गों और हेल्थकेयर वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज तभी मिलेगा, जब उन्हें दूसरी डोज मिले कम से कम नौ महीने हो गए होंगे। हमारे पास उनका डेटा मौजूद है, इसलिए उनका रजिस्ट्रेशन तभी अप्रूव होगा, जब उन्हें दूसरी डोज लिए हुए 9 महीने पूरे हो जाएंगे। बूस्टर डोज कौन सी मिलेगी इसे लेकर भी फैसला होते ही कोविन पर जानकारी अपडेट होगी।

panchayattantra24.com,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बीजेपी (BJP) ने देशभर के लोगों से अंशदान लेने का फैसला किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इस बाबत पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर इसमें शामिल होने की अपील की है. यह अंशदान 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक होगा. जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक तौर पर नड्डा ने ही की है. उन्होंने अंशदान के रूप में 1000 रुपये की राशि देकर इस पहल का आरंभ किया।
जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लिखे अपने पत्र में कहा, ’25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से लेकर पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (11 फरवरी 2022) तक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लोगों से चंदा लेंगे. यह अंशदान 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक होगा.’ जेपी नड्डा ने अपने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की बीजेपी की सोच जुड़ने का और पार्टी के विचार लोगों तक पहुंचाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है? नड्डा ने कहा, ‘बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इस बहाने आम जनता से जुड़कर बीजेपी की नीति लोगों को बता सकते हैं.’ बता दें कि पार्टी ने इस डोनेशन कार्यक्रम को चलाने के लिए ‘नमो ऐप’ (NaMo App) की ‘नमो एक्सक्लूसिव सेक्शन’ के जरिए चंदा इक्कठा करने का फैसला लिया है. कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई और मनोबल को बढ़ाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने अपने पत्र में लिखा, ‘इस कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ता की पहचान और सम्मान जिला, राज्य और केंद्र स्तर तक होगी।
नड्डा ने आगे कहा, ‘डोनेशन में डुप्लीकेसी या हेरफेर से बचने के लिए नमो ऐप द्वारा एक कोड भेजा जाएगा जिसके जरिए कार्यकर्ता आम आदमी से डोनेशन करवा पाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘पांच राज्यों के चुनाव के मद्देनजर इस कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान करने और जमीन पर बीजेपी की सोच को पहुंचाने के लिहाज से यह कार्यक्रम बहुत अहम है.’ पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दी श्रद्धांजलि वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. वह वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ पहुंचे थे. पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सदैव अटल समाधि स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि दी।

panchayattantra24.com,राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के नए मामले 100 के पार चले गए हैं। करीब छह महीने बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब नए केसों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 107 नए मामले सामने आए हैं।
संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस केस में बढ़ोतरी के साथ ही राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.17 प्रतिशत हो गई है। राज्य में 27 जून के बाद यह पहली बार है जब राजधानी में कोरोना वायरस के 100 से अधिक केस सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने तीन निजी अस्पतालों को जोखिम वाले देशों से आने वाले मरीजों के लिए आइसोलेशन स्थापित करने का निर्देश दिया है।
अधिकारियों ने एक दिसंबर को मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साकेत को कोविड पॉजिटिव अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अलग इकाइयां स्थापित करने का निर्देश दिया था। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले की संख्या 22 पहुंच गई है।
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 86 नए मामले सामने आए थे, जो पांच से अधिक महीने में एक दिन में सर्वाधिक संख्या रही थी। इसी के साथ संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत रही थी। संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया था। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार का अंदाजा आज और कल के आंकड़ों को देखकर लगा सकते हैं।

panchayattantra24.com,नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,563 नए मामले सामने आए और 132 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,47,46,838 हो गई है। इनमें से 4,77,554 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 82,267 रह गई है। देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 153 मामले सामने आ चुके हैं और सरकार ने इसके प्रसार को देखते हुए लोगों से सावधान रहने को कहा है।
ओमिक्रॉन की दहशत से शेयर बाजार धड़ाम
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुअत भारी गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 494 अंकों के नुकसान के साथ 56,517के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 16824 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 268.60 अंकों की गिरावट के साथ 16,716.60 के स्तर पर था तो सेंसेक्स 1074.89 अंक फिसलकर 55,936.85 के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स में विप्रो, सन फार्मा और एशियन पेंट्स को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल निशान पर थे।
इस सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल
रेलिगेयर ब्रोकिंग की राय: रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजीत मिश्रा ने कहा, ”किसी अन्य बड़ी घटना के अभाव में वैश्विक संकेत हमारे बाजार के रुझान को तय करेंगे। नए स्वरूप के कारण प्रतिभागी कोविड महामारी की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और इससे संबंधित सूचनाएं आने वाले दिनों में अस्थिरता पैदा करती रहेंगी।” मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा अनुसंधान, ब्रोकिंग और वितरण के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ”नकारात्मक वैश्विक संकेत, एफआईआई की लगातार बिकवाली, किसी सकारात्मक संकेत के न होने और ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों से बाजार पर दबाव जारी रहने की आशंका है।” स्वास्तिक इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ”मुख्य रूप से वैश्विक बाजार, ओमिक्रॉन स्वरूप, डॉलर सूचकांक और एफआईआई के रुझानों से इस सप्ताह बाजार की चाल तय होगी।” पिछले हफ्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कहा था कि वह मार्च से बॉन्ड खरीद को खत्म कर देगा, और उसने इसके बाद उधारी दर में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने के संकेत भी दिए।