Browsing: दिल्ली

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक्सप्रेसवे और  हाइवे को जोड़ने वाला अवध क्रॉसिंग अब ‘बुलेट ट्रेन’ के लिए भी अहम साबित हो सकता है। सरकार की योजना है कि साल 2029 तक दिल्ली और वाराणसी के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बना दिया जाए। राज्यसभा में 11 फरवरी को रेल मंत्री ने ऐलान किया था कि जल्द ही एक सर्वे कराया जाएगा और दिल्ली वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडेर सहित 6 अन्य कॉरिडोर का रोडमैप तैयार किया जाएगा। 
सरकारी अधइकारियों के मुताबिक दिल्ली से वाराणसी के बीच की दूरी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से मात्र चार घंटे में तय की जा सकेगी। इस कॉरिडोर में बुलेट ट्रेन 330 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन होंगे जिनमें से 12 उत्तर प्रदेश में होंगे और एक दिल्ली में बनाया जाएगा। दिल्ली का स्टेशन अंडर ग्राउंड होगा। दिल्ली से वाराणसी पहुंचने में ट्रेन मात्र 3 घंटे और 33 मिनट का समय लेगी। इसके अलावा वह कुछ स्टेशनों पर कुछ मिनट के लिए रुकेगी। अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए 15 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक यह कॉरिडोर यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ बनाया जायेगा। इससे जंगलों और जानवरों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा। अवध क्रॉसिंग रेलवे स्टेशन पर रोज लगभग 43 ट्रेनें पहुंचेंगे। यानी हर 22 मिनट में दिल्ली से वाराणसी के लिए एक हाई स्पीड ट्रेन होगी।
दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना होगी। इसके बाद नॉएडा 146 मेट्रो स्टेशन, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही में इसका स्टॉप होगा। मंडुआडीव, वाराणसी इस कॉरिडोर का आखिरी स्टेशन होगा। लखनऊ में अवध क्रॉसिंग पर सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के लिए एक फुट ओवर ब्रिज दिया जाएगा। इसी तरह प्रयागराज में फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। 
अभी की योजना के मुताबिक वाराणसी से हर 47 मिनट के अंदर पर 18 ट्रेनें चलेंगी। बता दें कि इस समय नैशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के लिए काम कर रहा है।
 

K.W.N.S.-नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस  के खात्मे को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. यही वजह है कि रोजाना आने वाले मामलों में कमी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (Covid-19) के 2,539 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,01,477 हो गई है. इस बीच 60 और मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 5,16,132 पर पहुंच गया है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 30,799 रह गई है. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  की ओर से दी गई है।
 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 4,491 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है. देश में अभी तक कुल 4,24,54,546 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 180.80 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. संक्रमण की दैनिक दर 0.35 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.42 प्रतिशत दर्ज की गई. देश में अभी तक कुल 78.12 करोड़ नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 7,17,330 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।
 देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।
देश में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के पहले दिन बुधवार को 2.6 लाख से ज्यादा बच्चों को कोविड-19 रोधी ‘कॉर्बेवैक्स’ टीके की पहली खुराक दी गई. इस आयु वर्ग के बच्चों के कोविड रोधी टीकाकरण की शुरुआत बुधवार को हुई और देश ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया. इसके तहत बच्चों को बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित टीके कॉर्बेवैक्स की दो खुराक 28 दिन के अंतर पर दी जानी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके की 2,15,44,283 खुराक दी जा चुकी है. देश में अब तक टीके की कुल 1,80,69,92,584 खुराक दी जा चुकी है।
 

नई दिल्ली। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के लिए पीएचडी की डिग्री अनिवार्य नहीं होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी ) ने पीएचडी की अनिवार्यता को खत्म करने का फैसला किया है। यूजीसी के इस फैसले से संबंधित विषय के विशेषज्ञ यूनिवर्सिटी में पढ़ा सकेंगे। स्टूडेंट्स को भी इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा यूजीसी कई नए और विशेष पदों को सृजित करने की भी योजना बना रहा है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए पीएचडी की आवश्यकता नहीं होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक ये पद प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस व एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस हो सकते हैं। इस संबंध में यूजीसी चेयरमैन एम जगदेश कुमार ने कहा, ‘कई विशेषज्ञ हैं जो पढ़ाना चाहते हैं। कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जिसने बड़ी परियोजनाओं को लागू किया हो और जिसके पास जमीनी स्तर का काम करने का अनुभव हो, ये कोई कोई महान नर्तक या संगीतकार भी हो सकता है।’
 जगदेश कुमार ने कहा, ‘लेकिन हम उन्हें मौजूदा नियमों के अनुसार नियुक्त नहीं कर सकते। इसलिए यह स्पेशल पद सृजित करने का फैसला किया गया है जिनके लिए पीएचडी डिग्री की जरूरत नहीं होगी। एक्सपर्ट्स को सिर्फ अपना अनुभव दिखाना होगा।’ इस मसले पर यूजीसी अध्यक्ष के साथ केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपतियों (वीसी) की बैठक के दौरान प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियमों में संशोधन पर काम करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया गया। बैठक अन्य बातों के अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन में प्रगति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। इन सबके अलावा यूजीसी की योजना एक ऐसा पोर्टल शुरू करने की भी है जिसके जरिए शिक्षकों की भर्ती का हिसाब-किताब रखा जा सके। इससे शिक्षकों की नियुक्तियों प्रक्रिया में देरी नहीं होगी। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर 2021 तक केंद्र वित्त पोषित संस्थानों में 10 हजार से ज्यादा शैक्षणिक पद खाली पड़े हैं।
 

K.W.N.S.-नई दिल्ली: उत्‍तर प्रदेश सहित पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है, जिनमें अधिकतर सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं। रूझानों में बीजेपी उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े के पार नजर आ रही है तो मणिपुर और गोवा में भी बीजेपी बहुमत के करीब नजर आ रही है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) दमदार जीत हासिल करती नजर आ रही है। 
 विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतगणना के रूझानों में बीजेपी को बढ़त ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्‍साह से भर दिया है। यूपी सहित कई राज्‍यों में बीजेपी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिल रहा है। लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम रहे हैं तो एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा करा रहे हैं। बीजेपी दफ्तरों में होली से पहले ही रंग-गुलाल की लालिमा दिख रही है। कार्यकर्ताओं यहां जीत की होली मनाते नजर आ रहे हैं। 
यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं में चुनाव परिणाम में अब तक आए रूझानों को लेकर जबरदस्‍त उत्‍साह है। अधिकतर कार्यकर्ता भगवा कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जबकि लाल और भगवा रंग का गुलाल भी यहां जमकर उड़ाया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में अलग ही रंग जमा है। यहां कार्यकर्ता ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाते सुने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में सीएम योगी को लेकर भी जबरदस्‍त क्रेज नजर आ रहा है। वे सीएम योगी की तस्‍वीरों के साथ जीत का जश्‍न मनाते नजर आ रहे हैं।
 

 

K.W.N.S.-नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में अब तस्वीर लगभग साफ हो गई है, चार राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है. अभी तक के ताजा अपडेट क्या हैं, जानें.. • उत्तर प्रदेश: बीजेपी 261, सपा 127, बसपा 6, कांग्रेस 3 • उत्तराखंड: बीजेपी 42, कांग्रेस 24 • पंजाब: आम आदमी पार्टी 89, कांग्रेस 14, बीजेपी+ 3, अकाली दल 10 • गोवा: बीजेपी 19, कांग्रेस 12, टीएमसी 5, AAP 1, अन्य 3 • मणिपुर: कांग्रेस 7, बीजेपी 28, अन्य 25
 

 

K.W.N.S.-देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामलों में आज भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4 हजार 575 नए केस सामने आए हैं और 145 लोगों की मौत  हो गई. कल 3 हजार 993 मामले और 108 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले बढ़े हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 46 हजार 962 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 335 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 13 हजार 566 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 179 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 18 लाख 69 हजार 103 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 179 करोड़ 33 लाख 99 हजार 555 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,08,56,585) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था। 
 

K.W.N.S.-नई दिल्ली: देश और दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिला उपलब्धि को सराहा जाता है और कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत की विकास यात्रा में अपनी नारी शक्ति को आगे रखने के लिए वित्तीय समावेषण से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता जैसे कई प्रयास किए गए. आने वाले समय में ये प्रयास और जोश के साथ जारी रहेंगे. महिला दिवस पर मैं नारी शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को नमन करता हूं. भारत सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। 
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महिलाओं को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘महिलाएं अपने ज्ञान, समर्पण और ताकत से समाज को बदलने में सक्षम हैं. उन्हें उनका लंबे समय से लंबित बकाया मिलना चाहिए. सभी को महिला दिवस की बधाई.’ महिला दिवस का यह है इतिहास साल 1908 में अमेरिका में 8 मार्च को 15,000 से अधिक महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए सड़क पर आंदोलन किया था. यह सभी महिलाएं कामकाजी थी और उनकी मांग थी कि उनके काम के घंटे कम किए जाएं और उनके वेतन में भी बढ़ोतरी की जाए. इसके साथ ही उन्हें समाज में बराबरी का स्थान देते हुए मतदान का भी अधिकार दिया जाए. इस आंदोलन की आवाज सरकार तक पहुंची. इसके बाद साल 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की. इसके बाद साल 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने भी ब्रेड और पीस के लिए आंदोलन किया. इसके बाद राजा निकोलस ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया. इस कारण साल 1975 में यूनाइटेड नेशंस ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की शुरुआत कर दी। 
 

 
K.W.N.S.-दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन में ‘आरोग्य वनम’ का उद्घाटन किया। आयुर्वेदिक पौधों के महत्व और मानव अंगों पर उनके प्रभाव को प्रचारित करने के उद्देश्य से आरोग्य वनम बनाया गया है। यह अब जनता के लिए खुला है।
 

K.W.N.S.-दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बूथ विजय सम्मेलन के लिए बनारस पहुंचे। इस दौरान भी अखिलेश यादव पर हमला किया। पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिये कहा कि जब काशी विश्वनाथ धाम का शुभारंभ हो रहा था तो कुछ लोग निचले स्तर तक गिर गए थे। काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई। पीएम मोदी ने कहा कि मृत्यु की कामना पर भी मुझे बहुत आनंद आया। मुझे लगा कि मेरे घोर विरोधी भी यह देख रहे हैं कि काशी के लोगों का मुझ पर कितना स्नेह है। मतलब मेरी मृत्यु तक न काशी के लोग मुझे छोड़ेंगे और न काशी मुझे छोड़ेगी। अगर काशी की सेवा करते करते मेरी मृत्यु लिखी होगी तो इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा। अगर भक्तों की सेवा करते करते चला जाऊं तो उससे बढ़िया क्या होगा। यह जिंदा शहर बनारस है। यह मुक्ति का रास्ता खोलता है। परिवारवादी लोग इसे नहीं समझ सकते हैं। 
गौरतलब है कि पीएम मोदी जब काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करने बनारस आए थे तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि अंतिम समय में लोगों को काशी में ही रहना चाहिए। पीएम मोदी ने उसी का आज जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले घोर परिवारवादियों ने सरकार चलाई। उनकी पार्टी के साथ घोर परिवारवाद और माफियावाद जुड़ा हुआ है। हमारे परिवार के साथ सेवा जुड़ा हुआ है। कोरोना काल इसका उदाहरण है। हमारे लोगों ने घर-घर दवाइयां और राशन पहुंचाया। बनारस में कितने विदेशी नागरिक फंस गए थे, लेकिन काशी के लोगों ने उन्हें कोई तकलीफ नहीं होने दी।
पहले घोर परिवाववादी लोग हमारे कामों में अड़ंगा लगा देते थे। इन घोर परिवारवादियों ने ये धारणा बना रखी थी कि बनारस बदहाल रहा है और बदहाल ही रहेगा, लेकिन महादेव के आशीर्वाद से बनारस बदल रहा है। काशी भारत की संस्कृति की प्राचीन राजधानी रही है, लेकिन पिछली सरकारों ने बनारस को विकास से वंचित रख कर यहां के लोगों को परेशानियों के गर्त में धकेलने की कोशिश की। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम किया है, वह मेडिकल कॉलेज के रूप में दिखाई देते है। पहले के मुकाबले दोगुने मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सरकार के काम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
कहा कि महाशविरात्रि पर लाखों भक्त आएंगे। बाहर से आने वाले भक्तों की हमें सेवा करनी है। पिछली सरकारों ने बनारस को विकास से वंचित रखकर लोगों को परेशान किया। उनकी धारणा था कि बनारस बदहाल रहा है, ऐसे ही बदहाल रहेगा। आज बनारस बदल रहा है। आज काशी की गरिमा के अनुसार काशी बन रहा है। बाबा विश्वनाथाथ और गंगा एक साथ जुड़े हैं। गंगा के घाट स्वच्छ हो रहे हैं। लोग गौरव के साथ बनारस के सुंदरीकरण की तस्वीरें डालते हैं तो अच्छा लगता है।
 

K.W.N.S.-दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं टर्म 2 प्रैक्टिकल परीक्षा (practical exam) 2 मार्च से शुरू हो रही है. परीक्षा से पहले बोर्ड ने गाइडलाइन (Exam guideline) जारी किया है. सीबीएसई 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए बोर्ड ने कहा कि स्कूलों को प्रैक्टिकल की तैयारी करते समय टर्म 1 और टर्म 2 के विभाजन को ध्यान में रखना होगा. सीबीएसई ने स्कूलों से 3 मार्च से ही प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के अंक एक साथ अपलोड करने को कहा है. साथ ही ये भी कहा है कि स्कूल मार्क्स सही-सही अपलोड करें क्योंकि एक बार अपलोड होने के बाद दोबारा सुधार नहीं किया जा सकता है। 
 कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए, सीबीएसई ने स्कूलों को भीड़भाड़ से बचने के लिए छात्रों के बैच को छात्रों के ग्रुप में विभाजित करने का सुझाव दिया. छात्रों का पहला समूह लैब में भाग ले सकता है जबकि दूसरा ग्रुप कलम और कागजी कार्य कर सकता है. सीबीएसई ने कहा कि कक्षा 10 के लिए बोर्ड द्वारा कोई बाहरी परीक्षक नियुक्त नहीं किया जाएगा. प्राइवेट उम्मीदवारों के संबंध में अलग से कोई व्यावहारिक परीक्षा नहीं होगी. हालांकि, कक्षा 12 के छात्रों के लिए सीबीएसई बाहरी परीक्षक (examiner) की नियुक्ति करेगा. बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं की निगरानी और परीक्षा के निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर सकता है।