Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

K.W.N.S.-नई दिल्ली: गुजरात कांग्रेस के कद्दावर नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस के चिंतन शिविर में नहीं पहुंचे हैं. हालांकि, उन्हें चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था. लेकिन वे नहीं पहुंचे. पिछले दिनों से हार्दिक पटेल की कांग्रेस से नाराजगी की खबरें लगातार आ रही हैं. इतना ही नहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि वे बीजेपी में भी शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस नेता अजय माकन ने बताया कि चिंतन शिविर में एक परिवार एक टिकट पर चर्चा की जा रही है. इस पर सभी एकमत हैं. उन्होंने कहा, अगर परिवार के किसी अन्य सदस्य को टिकट लेना है, तो उसे पार्टी में 5 साल काम करना होगा।
कांग्रेस के चिंतन शिविर में तीन दिनों में छह बड़े मुद्दों पर चिंतन मंथन होगा. इन मसलों के जरिए ही कांग्रेस देश में आने वाले दिनों में अपना रोडमैप तैयार करेगी. हालांकि 6 मुद्दे देश की राजनीतिक आर्थिक सामाजिक कृषि और युवाओं से जुड़े हुए मसले हैं जिनपर पार्टी अपना विजन देश के सामने रखेगी. इन्हीं मुद्दों के जरिए आज कांग्रेस देश की सियासत में आने वाले दिनों का रोडमैप तय करेगी।

K.W.N.S.-दिल्ली। चुनाव आयोग ने आगामी राज्यसभा चुनाव की तिथि घोषित की है. जारी नोटिफिकेशन में 15 राज्यो की 57 सीटों पर 10 जून को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। उत्तर प्रदेश की 11 और उत्तराखंड की 1 सीट पे मतदान होना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 2 सीटों पर चुनाव होने हैं, छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल पूरा हो रहा है. संविधान के मुताबिक, राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है, जिसमे 238 सदस्यों के लिए चुनाव का प्रावधान है जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति नॉमिनेट करते हैं, हर दो साल में से एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल खत्म भी होता है, जिसके बाद उनकी सीटों के लिए चुनाव होता है, इसका मतलब है कि प्रत्येक दो साल पर राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य बदलते हैं न कि यह सदन भंग होता है. यानी राज्यसभा हमेशा बनी रहती है।
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव से अलग है क्योंकि उसके सदस्य का कार्यकाल 6 साल का होता है. लोकसभा चुनाव में आम आदमी वोट करते हैं लेकिन राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी वोट नहीं कर सकता है, इसके लिए जनता द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधि यानी विधायक ही इस चुनाव में हिस्सा लेते हैं।


K.W.N.S.-नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर में गुरुवार को बवाल हो गया. यहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची MCD की टीम और सुरक्षाबलों पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया. लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. उधर, पुलिस ने MCD की कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठे आप विधायक अमानतुल्लाह खान को हिरासत में ले लिया गया. दरअसल, MCD की टीम मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी. यहां सुबह से ही एमसीडी की कार्रवाई का विरोध हो रहा था. स्थानीय लोग आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मौजूदगी में एमसीडी की कार्रवाई के खिलाफ धरने पर भी बैठ गए थे।
हालांकि, कुछ देर बाद MCD की टीम ने यहां के कंचनकुंज में कुछ इमारतों को भी गिराया था. इसके बाद भीड़ ने एमसीडी और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया. वहीं, लोगों का कहना है कि पुलिस ने पहले पथराव शुरू किया. इससे पहले अमानतुल्लाह ने कहा कि वे जेल जाने के लिए तैयार हैं, अगर इससे गरीबों के घर बच जाते हैं. उन्होंने कहा, इस इलाके में कोई अतिक्रमण नहीं है. मैं एमसीडी से कहा था कि आप आईए कुछ लोगों के साथ, अगर अतिक्रमण होगा, तो मैं खुद हटवाऊंगा. लेकिन पुलिस की मौजूदगी में गलत फायदा मत उठाइये।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर गुरुवार को पटेल नगर के प्रेम नगर में भी चला. यहां नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. इससे पहले बुधवार को द्वारका और लोधी रोड में एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. ये अभियान सीलमपुर में भी चलाया जाना था. हालांकि, पुलिसबल न मिल पाने की वजह से एमसीडी ने इसे टाल दिया था. मंगलवार को दिल्ली नगर निगम ने मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब आधा दर्जन बंगलों में तोड़फोड़ की गई थी. इसके अलावा फुटपाथ भी साफ कराया गया था. मंगोलपुरी में अवैध दुकानों को तोड़ा गया था।

K.W.N.S.-दिल्ली: गृह मंत्रालय ने सोमवार को जनगणना को और भी ज्यादा साइंटिफिक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को जोड़ने का फैसला किया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली जनगणना ई-जनगणना होगी, जिसके तहत पूर्ण जनगणना की जा सकेगी. जोकि शत प्रतिशत सही होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जन्म के बाद, विवरण जनगणना रजिस्टर में जोड़ा जाएगा और 18 वर्ष की आयु के बाद नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा और मौत के बाद, नाम हटा दिया जाएगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इससे नाम/पता बदलने में आसानी होगी, सभी जुड़ेंगे. गृह मंत्री के ऐलान के मुताबिक जन्म और मृत्यु रजिस्टर को जनगणना से जोड़ा जाएगा. 2024 तक हर जन्म और मृत्यु का पंजीकरण होगा, यानी देश की जनगणना अपने आप अपडेट हो जाएगी. वहीं उन्होंने आगे कहा कि अगली ई-जनगणना अगले 25 वर्षों की नीतियों को आकार देगी. अमित शाह ने कहा कि सॉफ्टवेयर लॉन्च होने पर मैं और मेरा परिवार सबसे पहले ऑनलाइन सभी विवरण भरेंगे.

K.W.N.S.-दिल्ली। भारत में पिछले कुछ दिनों से नए कोरोना (Covid-19) मामलों की संख्या 3 हजार से 4 हजार के बीच दर्ज की जा रही है. शनिवार को भी कोरोना (Coronavirus) के 3805 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में 3168 लोग इस बीमारी को हराने में सफल रहे हैं. भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 3805 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,98,743 हो गई है. वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या (Active corona cases) भी बढ़कर 20,303 रह गई है. इन आंकड़ों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया है।
आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से 22 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,024 हो गई है. वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने वाले संक्रमितों की दर 98.74 प्रतिशत आंकी गई है. अब तक देश में 4,25,54,416 लोग इस घातक बीमारी से उबर चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.78 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 190 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

K.W.N.S.-दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को अक्षय तृतीया, बसावा और परशुराम जयंती की बदाई दी है. अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को अक्षय तृतीया की ढेरों शुभकामनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि ये विशेष दिन सभी के जीवन में समृद्धि लेकर आए.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में परशुराम जयंती की बधाई देते हुए लिखा, ‘देशवासियों को परशुराम जयंती की ढेरों बधाई. भगवान परशुराम दया और करुणा के साथ ही अपने शौर्य और पराक्रम के लिए पूजनीय हैं।
उन्होंने देशवासियों को बसावा जयंती की बधाई देते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘बसावा जयंती के पावन अवसर पर जगद्गुरू बसवेश्वर को श्रद्धांजलि. उनके विचार और आदर्श दुनियाभर में लाखों लोगों को ताकत देते हैं. 2020 का अपना एक भाषण साझा कर रहा हूं, जिसमें मैंने जगद्गुरु बसवेश्वर के बारे में बात की थी.’ उन्होंने अपने इस वीडियो में कोरोना वायरस महामारी को हराने की बात कही और मानव कल्याण के लिए दुनिया में योगदान देने के बारे में कहा. उन्होंने वीडियो में कहा कि उन्हें भगवान बसवेश्वर के वचनों, उनके संदेशों से निरंतर कुछ ना कुछ सीखने को मिला है।

K.W.N.S.- दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की गंभीरता को समझना होगा. देश में जिस तरह से मामले लगातार बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए हमें अलर्ट रहना होगा. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि संक्रमण को शुरुआत में ही रोकना हमारी प्राथमिकता पहले भी थी, आज भी यही बने रहना चाहिए. कोरोना संकट को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ आज की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 2 वर्षों में कोरोना को लेकर ये हमारी 24वीं मीटिंग है. कोरोना काल में जिस तरह केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया, उसने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है।
गंभीर रूप से पीड़ित लोगों की RT-PCR टेस्ट पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टेस्ट, ट्रैक और ट्रिट की हमारी स्ट्रैटेजी को भी हमें उतने ही प्रभावी तौर पर लागू करना है. आज कोरोना की जो स्थिति है उसमें ये जरूरी है कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों में जो हमारे गंभीर इन्फ्लूएंजा के केस हैं, उनका शत प्रतिशत RT-PCR टेस्ट हो. उन्होंने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेड का काम तेजी से चलता रहे, ये सुनिश्चित करना चाहिए. बिस्तर, वेंटिलेटर और पीएसए ऑक्सीजन प्लांट जैसी सुविधाओं के लिए हम काफी बेहतर स्थिति में हैं लेकिन ये सुविधाएं कार्यांवित रहे, हमें ये भी सुनिश्चित करना होगा. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बाद बदली परिस्थितियों पर पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध के बाद की जो परिस्थितियां पैदा हुई हैं, उससे सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, ऐसे माहौल में दिनों-दिन चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं. ये वैश्विक संकट अनेक चुनौतियां लेकर आ रहा है. ऐसे में केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को और बढ़ाना अनिवार्य हो गया है।
उन्होंने आगे कहा कि आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आर्थिक निर्णयों में केंद्र और राज्य सरकारों का तालमेल, सामंजस्य पहले से अधिक आवश्यक है. स्कूलों में बच्चों के संक्रमित होने के मामलों पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में लंबे समय के बाद स्कूल खुले हैं. ऐसे में कोरोना केस के बढ़ने से परिजनों की चिंता बढ़ रही है. कुछ स्कूलों से बच्चों के संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं. संतोष का विषय है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन का कवच मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मार्च में हमने 12-14 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया था. कल 6-12 साल के बच्चों के लिए भी कोवैक्सीन टीके की अनुमति मिल गई है।
पीएम मोदी ने कहा कि सभी योग्य बच्चों का जल्द से जल्द टीकाकरण हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए पहले की तरह स्कूलों में विशेष अभियान चलाने की जरूरत भी होगी. टीचर्स और माता-पिता इसे लेकर जागरूक रहें, हमें ये भी सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि तीसरी लहर के दौरान हमने हर दिन 3 लाख से अधिक केस देखे. हमारे सभी राज्यों ने इन्हें हैंडल भी किया और बाकी सभी सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों को भी गति दी. कोरोना के हालात पर नजर बनाए रखने की बात पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक और विशेषज्ञ नेशनल और ग्लोबल स्थिति को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं. उनके सुझावों पर हमें pre-emptive, pro-active और collective approach के साथ हमें काम करना होगा. संक्रमण को शुरुआत में ही रोकना हमारी प्राथमिकता पहले भी थी, आज भी यही रहना चाहिए. लोगों से अलर्ट रहने को लेकर आगाह करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है. ओमिक्रॉन और उसके सब वैरिएंट्स किस तरह गंभीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं,ये यूरोप के देशों में हम देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना की गंभीरता को समझना होगा. देश में जिस तरह से मामले लगातार बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए हमें अलर्ट रहना होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में हुए हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि तमिलनाडु के तंजावुर में आज जो हादसा हुआ मैं उसपर शोक प्रकट करता हूं, जिन नागरिकों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं है. पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद भी की जा रही है।

K.W.N.S.-नई दिल्ली: समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 6-12 आयुवर्ग के लिए कोवैक्सीन को अनुमति (EUA) दे दी है. कोवैक्सीन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने तैयार किया है. बता दें कि कोरोना की बाकी लहरों में बच्चों पर ज्यादा गंभीर नहीं हुआ था, लेकिन इस बार बच्चे इस नए XE वेरिएंट की चपेट में आ रहे हैं. खासतौर से स्कूल खुलने के बाद इन मामलों में बढ़ोतरी की और आशंका जताई जा रही है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले तीन हफ्तों में बच्चों में फ्लू जैसे लक्षणों में बढ़ोतरी नजर आई है. ऐसे में अगर बच्चे को कोरोना वायरस होता भी है तो भी माता-पिता को इसके लिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि बच्चों में कोरोना के लक्षण काफी माइल्ड है और समय पर इलाज करवाने से बच्चे जल्दी ठीक भी हो रहे हैं. हालांकि इन लक्षणों की समय रहते पहचान जरूरी है।

K.W.N.S.-नई दिल्ली। कोल्हापुर में 12वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव को 9225 वोटों की लीड है. 12वें राउंड में जयश्री जाधव को 3 हजार 946 और भाजपा प्रत्याशी सत्यजीत कदम को 2 हजार 908 वोट मिले हैं. पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा समेत अन्य प्रत्याशियों 25 हजार 112 वोटों से आगे हैं. बालीगंज विधानसभा सीट पर बाबुल सुप्रियो लीड बनाए हुए हैं. 9वें राउंड की काउंटिंग के बाद बाबुल सुप्रियो 8917 वोटों से आगे चल रहे हैं. बाबुल सुप्रियो को 26 हजार 085, सीपीआईएम प्रत्याशी को 17 हजार 168, कांग्रेस प्रत्याशी को 3782 और भाजपा प्रत्याशी को 3336 वोट मिले हैं।
पांचवे राउंड में भी अमर पासवान आगे चल रहे हैं. आरजेजी इस राउंड में 2832 वोटों से आगे चल रही है. आरजेडी को 12431 वोट जबकि बीजेपी की बेबी कुमारी को यहां 9599 वोट मिले हैं. वीआईपी की गीता कुमारी लगातार पिछड़ती जा रही हैं उन्हें पांचवे राउंड में 4027 वोट मिले हैं. यहां 25 राउंड की गिनती होनी है. देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की काउटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में बंगाल में एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है. यहां की आसनसोल लोकसभा सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के उम्मीदवार हैं. जबकि बाबुल सुप्रियो यहां की बालीगंज विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. इनके अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार की एक-एक विधानसभा सीट के नतीजे भी आज आ रहे हैं. इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था।

K.W.N.S.-नई दिल्ली। पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा रहा है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक देर शाम तक पीएल पुनिया का नियुक्ति आदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी हो सकता है. पीएल पुनिया वर्त्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी है. अब इनकी जगह भी देर रात तक या कल तक नई नियुक्ति हो जाएगी. ज्ञात रहे की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया अपनी विधानसभा क्षेत्र में चौथे नंबर आए थे और कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई थी. राजनीतिक पंडितों के अनुसार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभालने के लिए पुराने और मंझे हुए राजनितिक खिलाड़ियों को दरकिनार करते हुए आलाकमान ने पीएल पुनिया को प्रदेश की बागडोर सौपने का मन बनाया है. इससे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा और पूरे प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के खिलाफ लाभबंद हो रहे है. जिससे प्रदेश की राजनीति में और रसाकशी बढ़ने की संभावना है।