Browsing: दिल्ली

 
 K.W.N.S.-नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने रविवार को एक नया इतिहास बनाया है. कोरोना से बचाव के लिए 18 जनवरी 2021 को शुरू हुआ टीकाकरण अभियान 200 करोड़ को पार कर गया है. ऐसा करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है जहां टीकाकरण की संख्या दो अरब डोज को पार कर गई है. 16 जनवरी 2021 में सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स और बुजुर्गों के लिए टीकाकरण अभियान को शुरू किया गया था जो धीरे-धीरे यहां तक पहुंच चुका है. बता दें कि 21 अक्टूबर 2021 को भारत में 100 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने का रिकार्ड बना था. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है और भारत ने दुनिया को कोरोना से बचाव का रास्ता दिखाया है. मंडाविया ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत ने ये मुकाम हासिल किया है. हमने केवल 18 महीनों में इतना कठिन लक्ष्य हासिल किया है. मैं इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों को बधाई देता हूं. 16 जनवरी 2021 को शुरू होने वाला टीकाकरण अभियान ने 10 महीने बाद ही इतिहास रच दिया था. करीब 9 महीने बाद 21 अक्टूबर को भारत ने 100 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाने का रिकार्ड बना लिया था. इसके बाद अगला 100 करोड़ डोज भी नौ महीने में लगाकर भारत ने नया रिकार्ड बनाया है. भारत में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू हुआ था. उस वक्त स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को वैक्सीन दी गई. इसके बाद 1 मार्च से वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हुआ. इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी गई. 1 अप्रैल से देश में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाने लगी. भारत में 1 मई को 18 साल से ऊपर के सभी लोगों वैक्सीन देने का ऐलान किया गया. हालांकि शुरुआती तौर पर इसे देश के सबसे संक्रमित शहरों से शुरू किया गया था. मौजूदा समय में देश के करीब 63,467 सेंटर्स पर वैक्सीन लग रही हैं. इनमें 61,270 सरकारी और 2,197 प्राइवेट सेंटर्स हैं. कोरोना के खिलाफ शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के तहत पहले सप्ताह में 12 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन डोज दी गई थी. हालांकि शुरुआत में लोगों ने इसमें कम दिलचस्पी दिखाई और कुछ लोगों ने टीके का विरोध भी किया लेकिन जब वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की ओर से इसे कोरोना के खिलाफ सबसे ज्यादा कारगर बताया तो फिर टीकाकरण की रफ्तार ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया. कोरोना की पहली लहर के बाद भारत के वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स की मदद से वैक्सीन का इजाद किया गया. इसके बाद इसे प्रभावी भी बताया गया. फिर जनवरी 2021 में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया लेकिन कुछ महीनों के बाद ही कोरोना की दूसरी लहर आ गई जिससे टीकाकरण अभियान धीमा पड़ गया. हालांकि इसके पहले बहुत बड़े वर्ग का टीकाकरण हो चुका था. दूसरी लहर के बीच ही बुजुर्गों और फ्रंट लाइन वर्कर्स के अलावा व्यस्कों के लिए भी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया. इसके बाद कई ऐसे महीने और हफ्ते आए जब टीकाकरण का रिकार्ड बनता गया और टूटता गया. केंद्र सरकार ने 2021 के अंत तक दो अरब यानी की 200 करोड़ वैक्सीन डोज का टार्गेट रखा था लेकिन इसे समय से पूरा नहीं किया जा सका. बता दें कि देश में एक अरब से ज्यादा की आबादी को कम से कम एक डोज दी जा चुकी है. वहीं पांच करोड़ से अधिक ऐसे लोग हैं जिन्होंने दोनों डोज लेने के बाद बूस्टर शॉट भी ले लिया है.
 

 K.W.N.S.-दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज निर्माण भवन स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में ‘कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव’ पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, “आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज से 75 दिनों तक वैक्सीन की एहतियात डोज़ मुफ्त में लगाई जाएगी।” प्रदेश में भी – कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में भी 15 जुलाई से कोरोना का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है. 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ये डोज बिल्कुल फ्री लगाई जा रही है. इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 हफ्ते पूरे हो चुके हैं उन्हें शासकीय कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जा रहा है. प्रदेश भर में करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों को प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा. पात्र कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं.
 

 
 K.W.N.S.-दिल्ली| कांग्रेस महासचिव प्रभारी, प्रदेश प्रभारी व पीसीसी अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय में बैठक में शामिल हुए. ANI से बातचीत में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि – संसद में एक किताब बनती है जिसमें लिखा होता है कि कौन से शब्द असंसदीय हैं और कौन से संसदीय होते हैं। उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) जो शब्द अपने संसदीय जीवन में कहे और बोले हैं वही शब्द हम बोलेंगे और उनको बताएंगे कि उनकी बहस में उन्होंने क्या कहा, वे जब खुद कहते हुए आए हैं आज उनको क्यों लग रहा है कि यह शब्द ठीक नहीं है. वही सदन में कुछ शब्दों पर पाबंदी लगाने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि – आज कहते हैं कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं हो सकते, कल कहेंगे कि संसद में आना है तो भगवा कपड़े पहनकर आओ। इन चीज़ों को देखने के लिए संसद में नियम और नैतिक समितियां हैं। यह दूसरा संसद बनाकर दूसरा गणतंत्र बनाते जा रहे हैं.
 

 K.W.N.S.-दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18930 केस सामने आए हैं. इसके अलावा 35 लोगों की महामारी से मौत हो गई. एक्टिव केस भी बढ़कर 1,19,457 हो गए हैं. जबकि पॉजिटिविटी रेट 4.32% हो गया है. भारत में अब तक कोरोना के 4,35,66,739 केस सामने आ चुके हैं. 5 सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों की बात करें तो केरल में 4,113 केस, महाराष्ट्र में 3,142, तमिलनाडु में 2,743, बंगाल में 2,352 और कर्नाटक में 1,127 केस मिले हैं. इन 5 राज्यों में देश के कुल केस के 71.19% केस मिले हैं. केरल में अकेले 21.73% केस मिले हैं. पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हुई है. अब तक 5,25,305 लोगों की मौत कोरोना से देश में हो चुकी है. रिकवरी रेट 98.52% हो गया है। 
 

 
K.W.N.S.-दिल्ली। अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कल ‘अग्निपथ’ के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और वेणु गोपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कुल 7 सदस्य राष्ट्रपति से मिलने गए थे। हमारा पहला मुद्दा ये है कि ‘अग्निपथ’ को वापस लिया जाए क्योंकि ये देश के हित में नहीं है। बता दें कि ED के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस AICC दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में PCC चीफ मोहन मरकाम शामिल रहे। इस दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बेरिकेट्स लगाकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।
 

 
K.W.N.S.-नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24, अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अग्निपथ योजना एवं ईडी की कार्रवाई को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय-ED ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आज भी पूछताछ के लिए बुला लिया है। इसके बाद कांग्रेस ने भी छत्तीसगढ़ के अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। मंगलवार को कांग्रेस के सांसद-विधायक और देश भर के पदाधिकारी-कार्यकर्ता जंतर-मंतर से केंद्र सरकार का विरोध जताएंगे। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय राहुल गांधी से 13 जून से पूछताछ कर रहा है। शुरुआती तीन दिनों तक की पूछताछ के दौरान कांग्रेस के सभी बड़े नेता और दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में शामिल रहे। कांग्रेस मुख्यालय से ED कार्यालय के बीच जगह-जगह मोर्चा लगाया। मार्च किया और गिरफ्तारी दी।
 

नई दिल्ली। केला स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें संपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को ताकत और भरपूर न्यूट्रिशन देते हैं। यही कारण है कि जिम जाने वाले लोग ज्यादातर केला खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केला आपके बालों की खूबसूरती बढ़ाने के काम भी आ सकता है। केले से बनाए गए मास्क को बालों में लगाना बहुत गुणकारी होता है। केले में कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है और ये सभी बालों के विकास के लिए अच्छे माने जाते हैं। आखिर लंबे, काले-घने और रेशमी बाल किस लड़की की चाह नहीं होती। ऐसे में केला आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जान लेते हैं बालों के लिए केले को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। 
1. केला और सरसों का तेल –  केले और सरसों के तेल का पैक तैयार करने के लिए 1 केला लें और इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें कुछ बूंदें सरसों तेल की मिलाकर इसे बालों में लगाएं और लगभग आधा घंटे तक छोड़ दें। उसके बाद शैंपू से बालों को धो लें।
2. केला और एवोकाडो – बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए केला और एवोकाडो का मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए केले को मैश कर लें और इसमें एवोकाडो का पेस्ट मिलाएं और लगभग 20 मिनट तक बालों में लगा छोड़ दें। 
3. केला और अंडा – सबसे पहले एक अंडा फोड़ लें और उसमें केला मैश करके डालें। अब इसमें 4-5 चम्मच दूध और शहद की कुछ बूंदें डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस पैक को बालों की जड़ो में लगा लें और कुछ देर तक लगाकर छोड़ दें। बाद में शैंपू से बालों को धो लें।
4. केला और दही – केले को मैश कर उसमें दही मिलाएं और बालों में लगाकर छोड़ दें। बाद में बालों को शैंपू से धो लें और उनमें कंडीशनर भी लगा लें।
5. केला और पपीता – बालों को मुलायम बनाने के लिए आप केले और पपीते का पैक बनाकर लगा सकती हैं। केले को अच्छे से मैश कर लें और साथ ही पपीते को भी। इसका महीन पेस्ट बनाने के लिए इसे मिक्सी में भी चला सकते हैं। अब इस मिश्रण में शहद की कुछ बूंदें मिलाकर बालों में लगाएं।

नई दिल्ली। नई हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट 16 जून को लॉन्च होने जा रही है। कंपनी की ये मिड-साइज SUV डीलर्स के पास पहुंचने लगी है। न्यू वेन्यू बेहद से लग्जरी और कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। कस्टमर्स कंपनी की ऑथराइज्ड डीलरशिप पर जाकर इस SUV को बुक कर सकते हैं। इसके लिए 21 हजार रुपए का टोकन अमाउंट देना होगा।
2022 हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट में नया डैशबोर्ड दिया है। इसमें नया मैटेरियल ऑप्शन भी दिखाई दे रहा है। SUV में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलेगी।
इसके फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक सन-रूफ भी शामिल हैं। सेफ्टी के लिए हाई स्पीड अलर्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS, EBD, ESC के साथ 6 एयरबैग मिलेंगे।
इस कार को 5 वैरिएंट के साथ मल्टीपल इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसे 7 कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। इसमें पोलर व्हाइट, टाइफून सिल्वर, फैंटम ब्लैक, डेनिम ब्लू, टाइटन ग्रे, फेयरी रेड) के साथ एक डुअल-टोन कलर ब्लैक रूफ+फेयरी रेड शामिल है। नई हुंडई वेन्यू में ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलेंगे। वे अपने घर से ही कार के कई फीचर्स को कंट्रोल कर पाएंगे। कस्टमर्स एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट के साथ होम टू कार (H2C) की मदद से गाड़ी का स्टेटस पता कर सकेंगे। खास बात है कि इन फीचर्स को हिंदी और अंग्रेजी दोनों वॉइस में कंट्रोल कर पाएंगे।
2022 हुंडई वेन्यू में ड्राइविंग को बेहतर और आसान बनाने के लिए नॉर्मल, ईको और स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे। इस SUV में बैक सीट पैसेंजर्स की एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए 2 स्टेप रियर रिक्लाइनिंग सीट दी गई है। इस फंक्शन वाली ये अपने सेगमेंट की पहली कार भी बन गई है। इतना ही नहीं, सफर को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए इसमें कई सुखदायक (acoustic) साउंड मिलेंगे। इसमें नेचर साउंड भी शामिल किया गया है।
कंपनी इसे 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की संभवित कीमत पर लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि यह हुंडई का यह नया मॉडल लॉन्चिंग के अपने सेगमेंट की Maruti Suzuki Brezza, Toyota Urban Cruiser, Kia Sonet, XUV 300 और Creta को कड़ी टक्कर देगी।

नई दिल्ली । यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है और इसमें शुरुआती तीन टॉपर लड़कियाँ रही हैं। परीक्षा में पहला स्थान श्रुति शर्मा, दूसरा अंकिता अग्रवाल और तीसरा गामिनि सिंगला को मिला है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की पुत्री श्रद्धा शुक्ला 45वें, और डीजी जेल संजय पिल्ले, और अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले के पुत्र अक्षय पिल्ले 51वें रैंक पर रहें। इसी तरह आईएएस उमेश अग्रवाल के बेटे अभिषेक अग्रवाल को 245वां रैंक मिला है। खास बात यह है कि अभिषेक पहले से आईएफएस हैं।
फाइनल रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देखा जा सकता है। इस बार कुल 685 अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा पास की है। डीजी संजय पिल्ले ने बताया कि अक्षय ने 12वीं तक की पढ़ाई राजकुमार कॉलेज से की है। इसके बाद एनआईटी रायपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। उन्होंने घर पर ही रहकर यूपीएससी की तैयारी की है। किसी तरह की कोचिंग भी नहीं की, और सफलता हासिल की।
 

 
K.W.N.S.-नई दिल्ली । क्या उदयपुर नव संकल्प शिविर में किए गए निर्णयों को कांग्रेस लागू कर पाएगी? कम से कम मौजूदा राज्यसभा चुनाव में इसकी उम्मीद बहुत कम है। क्योंकि, पार्टी के पास राज्यसभा सीट कम और दावेदार ज्यादा हैं। वहीं, पार्टी को एकजुट रखने के लिए पार्टी नेतृत्व पर कई वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने का दबाव है। ऐसे में पार्टी के लिए युवा नेताओं को राज्यसभा भेजना आसान नहीं है। 
कांग्रेस के पास राज्यसभा के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। सभी नेता दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, सहयोगी दल भी कांग्रेस को आंख दिखा रहे हैं। झारखंड में जेएमएम ने अभी तक साफ नहीं किया है कि प्रदेश सरकार में शामिल कांग्रेस को सीट देने के लिए तैयार है। इस निर्णय के लिए जेएमएम ने 28 मई को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इससे कांग्रेस की नाराजगी बढ़ी है। झारखंड में जेएमएम से तकरार इसके बीच, झारखंड से राज्यसभा के लिए दावेदार लगातार अपनी पैरवी कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व झारखंड से किसी केंद्रीय नेता को राज्यसभा भेजना चाहता है। इस दौड़ में पार्टी महासचिव अजय माकन भी शामिल है। वहीं, झारखंड से ताल्लुक रखने वाले अजॉय कुमार और फुरकान अंसारी सहित कुछ और भी दावेदार हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इसका निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष लेंगी। वहीं, कर्नाटक से पार्टी वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है।
चिदंबरम की दावेदारी पर भी सवाल
तमिलनाडु में डीएमके कांग्रेस को एक सीट देने के लिए तैयार है। पार्टी वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को तमिलनाडु से राज्यसभा भेजना चाहती है। पर, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के एस अझागिरी और पूर्व सांसद विश्वनाथन सहित कई और भी दावेदार हैं। इसी तरह राजस्थान से पार्टी को तीन सीट मिल सकती है, पर राजस्थान से मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ तेज होती विधायकों की नाराजगी ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है।
आजाद के नाम पर राजस्थान में रार 
कांग्रेस वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को राजस्थान से राज्यसभा भेजना चाहती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उदयपुर शिविर में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा भी की थी। पर कई स्थानीय नेता विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव से ठीक पहले किसी बाहरी व्यक्ति को राज्यसभा भेजने से गलत संदेश जाएगा। पार्टी पहले ही राजस्थान से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को राज्यसभा भेज चुकी है।
आजाद, आनंद, चिदंबरम और जयराम… राज्यसभा सीट के लिए ये बुजुर्ग लगा सकते हैं चौका, अगर छग के हिस्से एक सीट आती है तो छाया वर्मा हो सकती है रिपीट
 राजस्थान के उदयपुर में इसी महीने हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में पार्टी के उदय के लिए कुछ फैसले लिए गए थे। इनमें से ही एक फैसला यह था कि युवाओं को बड़े पैमाने पर भागीदारी दी जाएगी। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। देश के 11 राज्यों में राज्यसभा की 55 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से 11 सीटों पर कांग्रेस जीतने की स्थिति में है, लेकिन इस रेस शुरू हो गई है। पार्टी के ज्यादातर अनुभवी चेहरे अपनी दावेदारी जता रहे हैं। ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि युवाओं को मौका देने के कांग्रेस के संकल्प का क्या होगा। कपिल सिब्बल के जाने से बढ़ा लीडरशिप पर दबाव : यही नहीं पार्टी लीडरशिप भी कपिल सिब्बल के एग्जिट के बाद दबाव में है, जिन्होंने 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने जाने के लिए समाजवादी पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया है। एक तरफ मुकुल वासनिक महाराष्ट्र से राज्यसभा जाने की रेस में हैं तो वहीं पूर्व वित्त एवं गृह मंत्री पी. चिदंबरम, जयराम रमेशन, अंबिका सोनी, विवेक तन्खा, प्रदीप टम्टा और छाया वर्मा का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सभी नेताओं को एक बार फिर से राज्यसभा जाने की उम्मीद है। वहीं इसी उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया टीम 28 मई से यहां नागपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सोशल मीडिया शिविर का आयोजन कर रहा है। दो दिवसीय राष्ट्रीय शिविर के बारे में जानकारी देते हुए एमपीसीसी महासचिव और राज्य सोशल मीडिया सेल के प्रमुख विशाल मुत्तेमवार ने कहा कि शिविर में पहले दिन स्थानीय विधायक, सोशल मीडिया सेल के राज्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।