Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली
नई दिल्ली। राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। राजू दरअसल दिल्ली के होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे और उस दौरान राजू की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद राजू को एम्स अस्पताल में ले जाया गया। तबसे लेकर अब तक राजू वेंटिलेटर पर ही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि राजू को होश आ गया है। लेकिन फिर उनकी बेटी और भतीजे ने कन्फर्म किया कि ऐसा नहीं है। राजू की हालत स्थिर है, लेकिन अभी वह वेंटिलेटर पर ही हैं। अब राजू की हेल्थ को लेकर नया अपडेट आया है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजू की हेल्थ कंडिशन में थोड़ी इम्प्रूवमेंट और महसूस की गई है। वह हालांकि अभी कुछ दिन और वेंटिलेटर और डॉक्टर्स की निगरानी में होंगे।
राजू की बेटी ने कॉमेडियन के इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, ‘सभी शुभचिंतकों, मेरे पिता राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई अन्य समाचार या बयान अविश्वसनीय है।
‘एम्स दिल्ली में डॉक्टर और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रही है। हम उनके और राजू जी के शुभचिंतकों के आभारी हैं। आप सभी से अनुरोध है कि उनके लिए अपना प्यार और प्रार्थना जारी रखें।’
भतीजे ने क्या कहा
राजू के भतीजे ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘राजू जी की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन उनके होश में आने की खबर सच नहीं है। हां उन्होंने कई बार आंखें खोली हैं और अपने हाथ भी हिलाए हैं। लेकिन इतना बहुत नहीं है। उनका पूरी तरह से स्वस्थ होना जरूरी है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह ठीक हो जाएंगे, लेकिन थोड़ा समय लगेगा।’
नई दिल्ली। खराब जीवनशैली, गलत खानपान और लंबे समय तक गलत पॉस्चर में बैठने से रीढ़ की हड्डी कमजोर होने लगती है। यह शरीर का सपोर्ट सिस्टम है। इसकी मदद से शरीर फ्लेक्सिबल रहती है। इसमें 33 खंड होते हैं, जो गर्दन से कमर तक एक सीध में रहते हैं। शरीर के सही से कार्य करने के लिए रीढ़ की हड्डी का मजबूत और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर आप भी रीढ़ की हड्डी को मजबूत करना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इनमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं-
बेरीज
विशेषज्ञों की मानें तो रीढ़ की हड्डी के लिए बेरीज फायदेमंद है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही हड्डियों को भी मजबूत करते हैं। वहीं, बेरीज में तकरीबन 85 फीसदी पानी होता है। इससे रक्त शुद्ध होता है और शरीर में रक्त का परिसंचरण सही से होता है। इसके अलावा, बेरीज में रेसवेराट्रॉल भी पाया जाता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार साबित होता है।
सीफूड्स
सेहत के लिए सीफूड्स किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, पाया जाता है। इसके साथ ही सीफूड्स में सेलेनियम और विटामिन-डी भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। सीफूड्स के सेवन से धमनी संबंधी समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए डाइट में सीफूड्स को जरूर शामिल करें।
डेयरी प्रोडक्ट्स
कैल्शियम और प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत दूध है। इससे बने उत्पादों के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डाइट में दूध, दही, पनीर, बटर, छाछ आदि चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। इसके अलावा, नारंगी, हरी सब्जियां, खट्टे फल, बीन्स और सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स का जरूर सेवन करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
नई दिल्ली। आधुनिक समय में गलत खानपान, तनाव और खराब जीवनशैली के चलते कब्ज आम समस्या बन गई है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को मल त्यागने में दिक्कत होती है। इसके अलावा, पेट में गैस, भूख न लगना, सिरदर्द आदि परेशानियां भी होती हैं। लंबे समय तक कब्ज रहने से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके लिए कब्ज की शिकायत होने पर कोताही न बरतें, बल्कि उपचार हेतु डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही डाइट में बदलाव कर भी कब्ज से निजात पा सकते हैं। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-
अदरक
अदरक सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। खासकर,कब्ज की समस्या को दूर करने में भी कारगर है। इसके लिए अदरक युक्त हर्बल चाय पिएं। आप चाहे तो अदरक की चाय में अरंडी के तेल को भी मिक्स कर सेवन कर सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है।
एलोवेरा जूस
इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी, विटमिंस, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से कब्ज में भी आराम मिलता है। इसके अलावा, बालों और त्वचा की खूबसूरती के लिए भी एलोवेरा जूस फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट दो चम्मच एलोवेरा जूस और पानी को मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज में आराम मिलता है। इसके अलावा, आप नारियल पानी के साथ भी एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं।
नारियल तेल
शुद्ध नारियल तेल के सेवन से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही मेटाबॉलिज़्म भी फास्ट होता है। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल को गुनगुना गर्म कर लें और खाली पेट जूस में मिलाकर सेवन करें। इसकी मात्रा को लेकर डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके अलावा, बादाम का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। वहीं, कब्ज से छुटकारा मिलता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
दिल्ली। दुनियाभर में आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जा रहा है। लोगों को लिवर की हेल्थ की अहमियत और हेपेटाइटिस के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 28 जुलाई को यह दिन मनाया जाता है।
लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है, जो शराब पीने से लेकर जंक फूड खाने, ज़्यादा तनाव और मल्टीटास्किंग तक, इन सभी चीज़ों का भार चुपचाप उठाता है और आपकी सेहत को सुधारने के लिए लगातार काम करता है। लीवर भले ही आपके शरीर का एक छोटा-सा हिस्सा हो, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह छोटा-सा अंग कितने सारे काम करता है।
बाइल, प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन करने से लेकर, खाने, शराब, दवाओं, तोड़ने के लिए कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिजों का भंडारण करता है। लिवर आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। इसलिए शरीर में इस एक अंग की देखभाल करना बेहद ज़रूरी हो जाता है।
चाय
जी हां, चाय पीने से लिवर का फंक्शन बेहतर होता है और सेल रीजनेरेशन को बढ़ावा मिलता है। विशेष रूप से, रोजाना ब्लैक और ग्रीन-टी पीने से लिवर एंज़ाइम का स्राव बढ़ सकता है और लिवर में वसा का स्तर कम हो सकता है।
ग्रेपफ्रूट
ग्रेपफ्रूट एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है, जो नेचुरल तरीके से लीवर की रक्षा करता है और कोशिकाओं की मरम्मत और पुनर्जनन में मदद करता है। अध्ययनों के अनुसार, ग्रेपफ्रूट में एंटीऑक्सिडेंट, हेपेटिक फाइब्रोसिस के विकास की संभावना को कम करने में मदद करते हैं, जो लिवर पर हानिकारक संयोजी ऊतकों के निर्माण के कारण पुरानी सूजन और दर्द का कारण बनता है।
फैटी फिश
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, फैटी फिश सूजन को ठीक करने और लिवर पर वसा के जमाव को कम करने के लिए सबसे अच्छे उपचारों में से एक है। रिसर्च से पता चलता है कि वसायुक्त मछली लिवर फैट को कम करने का काम करती है। हालांकि, ज़रूरत से ज़्यादा सेवन से सावधान रहें, क्योंकि यह लिवर को बीमार भी कर सकता है।
चुकंदर का जूस
लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक आसान तरीका है चुकंदर का जूस रोज़ पीना। बीटालेन्स नाम के नाइट्रेट और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर, चुकंदर का रस लिवर और दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और सेल पुनर्जनन में मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, चुकंदर की चाय लिवर के काम को बढ़ावा देती है और सूजन को कम करती है, जो फैटी लिवर का कारण बनते हैं।
बेरीज़
ताज़ा या ड्राई बेरीज़ एंथोसायनिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती हैं। ब्यूबेरीज़, क्रेनबेरीज़ जैसी बेरीज़ को अपनी डाइट में शामिल करने से प्रतिरक्षा कोशिका प्रतिक्रिया को बढ़ावा मिलता है और ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाले नुकसान कम होते हैं। इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बेरीज़ का सेवन शरीर में ट्यूमर या फाइब्रोसिस के विकास को धीमा करने में मदद करता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
दिल्ली। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन का हाल बेहाल ही नजर आ रहा है। रिलीज के एक हफ्ते में दोनों फिल्मों का कलेक्शन मिला दिया जाए तब भी ये फिल्में 100 करोड़ की कुल कमाई करने में भी नाकाम रहे हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका तो है ही साथ ही आने वाले समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की इकॉनमी का क्या होगा? इस पर भी सवाल खड़े होते हैं। क्योंकि आलम ये है कि आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में मिलकर भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये तक का आंकडे तक पहुंचने में असफल नजर आ रहे हैं।
sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरस्टार आमिर खान और अक्षय कुमार की हालिया रिलीज बॉक्स ऑफिस पर एक्सटेंटिड वीकेंड पूरा कर लिया है और इतने दिनों में फिल्म का कलेक्शन वाकई उम्मीद से भी कम है। दोनों फिल्मों का कंबाइंड कलेक्शन लगभग 90 करोड़ है । यानि इतने दिनों में दो फिल्में की कमाई मिलाकर भी 100 करोड़ आंकड़ा नहीं छू पाई है।
11वें दिन लाल सिंह चड्ढा की ये रही कमाई
लाल सिंह चड्ढा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 10 दिनों में भारत में लगभग ₹ 54.19 करोड़ की कमाई की। अब रिलीज के 11वें दिन लाल सिंह चड्ढा का का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी का हिसाब लगाया जा सकता है। लाल सिंह चड्ढा ने अपने 11वें दिन सभी भाषाओं (शुरुआती अनुमान) के हिसाब से 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की। शुरुआती अनुमान के मुताबिक अब तक लाल सिंह चड्ढा की कमाई ₹ 55.89 करोड़ है।
देखें फिल्म ने अब तक देशभर में कितनी कमाई की-
पहला दिन: 11.70 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 7.26 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 9 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 10 करोड़ रुपये
पांचवा दिन: 7.87 करोड़ रुपये
छठवां दिन: 2.10 करोड़ रुपये
सातवां दिन: 1.70 करोड़ रुपये
आठवां दिन: 1.35 करोड़ रुपये
नौवां दिन: 1.25 करोड़ रुपये
दसवां दिन: 1.54 करोड़ रुपये लगभग
ग्यारहवें दिन 1.70 करोड़ (शुरुआती अनुमान)
आमिर खान स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखकर यही कहा जा सकता है कि वाकई अब बॉलीवुड को कंटेंट और कमेंट दोनो पर काम और ध्यान देने की जरूरत है वरना आने वाला समय कहीं बॉलीवुड को ना ले डूबे।
नई दिल्ली। आजकल डायबिटीज आम समस्या बन गई है। रोजाना इसके मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस बीमारी के होने के कारण हैं, लेकिन प्रमुख रक्त में शर्करा यानी शुगर का बढ़ना और अग्नाशय से इन्सुलिन हार्मोन न निकलना है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक बार डायबिटीज होने जाने के बाद ज़िंदगी भर साथ रहती है। इस बीमारी में मीठे चीजों को खाने की मनाही होती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना तुलसी की चाय जरूर पिएं। इसके सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
तुलसी
सनातन धर्म में तुलसी पौधे का विशेष महत्व है। सनातन धर्म के अनुयायी तुलसी पौधे की पूजा करते हैं। खासकर, सनातन धर्म की महिलाएं रोजाना तुलसी के पौधे में जल का अर्घ्य देती हैं। साथ ही दीप जलाकर आरती वंदना करती हैं। आयुर्वेद में तुलसी को औषधि का दर्जा प्राप्त है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं। वहीं, तुलसी की चाय में कैफीन नहीं पाया जाता है। इसके लिए यह चाय सेहत के लिए वरदान साबित होती है। इस चाय के सेवन से उच्च रक्तचाप में आराम मिलता है। इसके अलावा, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वहीं, शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
जानकारों की मानें तो तुलसी में कई ऐसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अग्नाशय की कोशिकाओं के कार्य को गति प्रदान करते हैं। साथ ही इंसुलिन हार्मोन भी रिलीज होता है। इससे रक्त में शर्करा स्तर को भी कंट्रोल में रहता है।
तनाव में है फायदेमंद
तुलसी के पत्ते में एडाप्टोजेन्स नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। इससे तंत्रिका तंत्र को आराम और रक्त का संचरण सही से होता है। इससे तनाव में आराम मिलेगा। इसके लिए रोजाना सुबह में तुलसी की चाय जरूर पिएं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।