Browsing: दिल्ली

 K.W.N.S.-दिल्ली। स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर छत्तीसगढ़ का डंका देशभर में बजा है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में भी चार पुरस्कार छत्तीसगढ़ को दिये गए है। टॉप परफार्मिंग राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ ने ईस्ट जोन में बाजी मारी है। इसके साथ 3 अन्य कैटेगरी में भी छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छ भारत दिवस 2022 कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया है। पेयजल और स्वच्छता विभाग, जलशक्ति मंत्रालय के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने ईस्ट जोन में बाजी मारी है। वहीं, ईस्ट जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में दुर्ग और बालोद ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही ओडीएफ प्लस पर दीवार लेखन प्रतियोगिता में सेंट्रल ज़ोन में छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह, जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, जल शक्ति व आदिवासी कार्य राज्यमंत्री बिशेस्वर टुडू उपस्थित रहे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से सचिव, प्रसन्ना आर, स्वच्छ भारत मिशन के संचालक संजय अग्रवाल, सत्य नारायण राठौर, जल जीवन मिशन के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि व अन्य अवार्डी शामिल रहे।
 

K.W.N.S.-नई दिल्ली । कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आज ऊटी-कालीकट जंक्शन से पदयात्रा शुरू हुई है। राहुल गांधी ने कर्नाटक में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सदन को चलने नहीं दिया जाता, प्रदर्शन करने पर विपक्ष को हिरासत में ले लिया जाता है। इसलिए ऐसे समय में हमारे पास यही रास्ता है, हजारों कि।मी। चलकर जनता के बीच जाने का रास्ता बचा है। इस रास्ते पर चलने से हमें कोई शक्ति नहीं रोक सकती। आगे राहुल गांधी ने कहा – लोकतंत्र में अलग-अलग संस्थाएं होती हैं। मीडिया होती है, संसद होती है; ये सब रास्ते विपक्ष के लिए बंद कर दिए गए हैं। मीडिया में हमारी बात नहीं कही जाती, संसद में बोलना चाहें तो वहां हमारा माइक बंद कर दिया जाता है। 
 बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें सात संसदीय क्षेत्र और 20 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे। पहले चरण में रैली गुंडलूपेट, नंजनगुड, मैसूर, मांड्या और मेलकोट में होगी। मेलुकोट के रंगनाथपुरा से होते हुए यह मध्य कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में प्रवेश करेगी। ओबालापुर से बेल्लारी जिले से होते हुए दूसरे चरण में रायचूर में प्रवेश करेगी। यात्रा के माध्यम से राज्य में कांग्रेस की जमीन और मजबूत होने की उम्मीद है। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट कस्बे से होते हुए राज्य में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान गुंडलूपेट, मांड्या, मैसूर, चित्रदुर्ग और बेल्लारी में रैलियों की योजना बनाई गई है। यात्रा राज्य के रायचूर जिले के माध्यम से पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी।
 कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार अन्य नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा को बड़ी सफलता दिलाने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पूरे राज्य का दौरा किया था और नेताओं को राहुल गांधी के साथ चलने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को इक_ा करने की विशिष्ट जिम्मेदारी सौंपी है। नेता विपक्ष सिद्धारमैया के 75वें जन्मदिन समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद पार्टी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ सफलता प्राप्त करने की उम्मीद है। शिवकुमार ने गुरुवार को लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 1947 में कांग्रेस ने आजादी पाने के लिए पूरे देश को एकजुट किया। 
इसी तरह 75 साल बाद हमने एकता का संकल्प लिया है, रैली बदलाव की ओर पहला कदम है। नफरत की राजनीति और मनमानी शासन के खिलाफ आवाज उठाई गई है। उन्होंने कहा कि मैं रैली में भाग लेने के लिए विपक्षी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सभी क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित करता हूं। हर दिन हम 20 किलोमीटर की दूरी तय करने जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें सात संसदीय क्षेत्र और 20 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे। पहले चरण में रैली गुंडलूपेट, नंजनगुड, मैसूर, मांड्या और मेलकोट में होगी। मेलुकोट के रंगनाथपुरा से होते हुए यह मध्य कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में प्रवेश करेगी।
 

 K.W.N.S.-दिल्ली/हिमाचल-प्रदेश। सीएम भूपेश बघेल ने आज सुजानपुर विधानसभा में आमसभा को संबोधित किया। आमसभा के दौरान राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व तेजिंद्र सिंह बिट्टू सहित प्रदेश के आला कांग्रेस नेता व पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक मौजूद थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर माह के दूसरे या तीसरे सप्‍ताह में हो सकते हैं। चुनाव आयोग की टीम भी बीते दिनों प्रदेश में स्थिति का जायजा लेकर लौट गई है। चुनाव आयोग की टीम ने भी नवंबर में चुनाव करवाने की बात कही थी। अक्‍टूबर के दूसरे सप्‍ताह में आदर्श आचार संहिता लगना तय माना जा रहा है।
 

K.W.N.S.-दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी पुरजोर कोशिश कर रही है। रविवार को एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में हुंकार भरेंगे। अहमदाबाद में युवाओं, सफाई कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियों के साथ संवाद कर उनमें जोश भरने का काम करेंगे। आपको बता दें इस बार अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर केजरीवाल ने कहा कि कल मैं और भगवंत मान जी अहमदाबाद जा रहे हैं। वहाँ युवाओं, सफ़ाई कर्मचारी और कच्चे कर्मचारियों के साथ संवाद करेंगे। आज गुजरात का हर तबका आम आदमी पार्टी को ही अपनी उम्मीद मानता है। आपको बता दें कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेताओं का जमघट लगने वाला है। क्योंकि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से ही गुजरात में मौजूद हैं और गुजरात के हर जिले में लगातार परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं हाल ही में गुजरात चुनाव के सह प्रभारी चुने गए राघव चड्डा भी गुजरात दौरे पर हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की जीत का परचम लहराने में अहम भूमिका निभाने वाले राघव चड्ढा ने शनिवार को गुजरात में भी चुनावी हुंकार भरी। वहीं रविवार को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी गुजरात के अहमदाबाद में एक साथ गरजने वाले हैं। ऐसे में केजरीवाल का इस बार का गुजरात दौरे बेहद खास माना जा रहा है।
 

 K.W.N.S.-दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में बीते 14 से 16 सितम्बर तक इंस्पायर अवॉर्ड मानक तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों से लगभग कुल 560 प्रतिभागी अपने आईडिया, मॉडल एवं प्रोजेक्ट के साथ शामिल हुए। इंस्पायर अवार्ड मानक एवं विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा निर्धारित निर्णायक समिति के सदस्यों द्वारा सभी आईडिया, मॉडल एवं प्रोजेक्ट का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया गया। 
इस प्रक्रिया के पश्चात छत्तीसगढ़ के दो स्कूली छात्रों के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी व प्रतियोगिता के चयनित 60 प्रतिभागियों को विज्ञान भवन नई दिल्ली में समापन समारोह में केन्द्रीय मंत्री, अंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग, स्वतंत्र प्रभार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय जितेन्द्र सिंह ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं नेतृत्व में तथा राज्य नोडल अधिकारी एवं उप संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ आशुतोष चावरे के दिशा-निर्देशों के अनुसार 30 प्रतिभागी एवं 07 अधिकारी तथा गाइड शिक्षक टीम लीडर सहायक राज्य नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ हरीश वरू के साथ नई दिल्ली पहुंचे थे। 
राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों से चयनित 60 प्रतिभागियों में छत्तीसगढ़ से 02 प्रतिभागी जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, रायपुर के छात्र अदित द्वारा बनाए गए बायोडिग्रेडेबल नेचुरल स्वीटनर कोटेड डिस्पोजेबल के साथ एंबेडेड औषधीय इम्यूनोबूस्टर जड़ी-बूटी मिश्रण एवं विचक्षण जैन विद्यापीठ कुम्हारी दुर्ग के छात्र हरित चंदानी द्वारा बनाए प्रोजेक्ट चाईल्ड लॉक एल.पी.जी. सिलेण्डर के आइडिया को चयनित किया गया। इंस्पायर अवॉर्ड मानक एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रतिभागियों में छत्तीसगढ़ के चयनित सभी प्रतिभागियों को संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ सुनील कुमार जैन, राज्य नोडल अधिकारी एवं उप संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ आशुतोष चावरे, सहायक राज्य नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ हरीश बरू तथा इंस्पायर कक्ष प्रभारी दिनेश कुमार बंजारे एवं वैभव साहू तथा सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी, ब्लॉक नोडल अधिकारी गाइड शिक्षक तथा इंस्पायर टीम की तरफ ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
 

 
 K.W.N.S.-दिल्ली। त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने पीएम मोदी से मुलाकात की. सीएम ने मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर खुशी हुई। स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार, बुनियादी ढांचे के विकास और विभिन्न चल रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में पीएम के साथ चर्चा की।
 

K.W.N.S.-दिल्ली। कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर हल्ला बोला। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये बघेल ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग बेरोजगारी और महंगाई दूर करने के बजाए राहुल गांधी के खिलाफ लड़ाई में व्यस्त है। महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी, कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं रामलीला मैदान में देशभर से बड़ी संख्या में काँग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जुटे रहे। रैली को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एक तरफ महंगाई बढ़ती जा रही है, दूसरी तरफ लोगों की आय में कमी होती जा रही है। देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ काँग्रेस लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसानों, गरीबों, मजदूरों के हक में आवाज उठाते हैं। वहीं, देश का दुर्भाग्य है कि सत्ता में बैठे लोग बेरोजगारी और महंगाई दूर करने के बजाए राहुल गांधी के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। सीएम बघेल ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर, किसानों के हक में फैसला करती है। किसानों का ऋण माफ करना, गरीबों का मुफ्त में इलाज को रेवड़ी कहा जाता है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार का बड़े उद्योगपतियों के लाखों करोड़ों रुपयों का ऋण माफ करना रेवड़ी नहीं रबड़ी है। उन्होंने कहा हम मेहनत और श्रम का सम्मान करते हैं, और वे श्रम का अपमान करते हैं।
 

K.W.N.S.-दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल जी के नेतृ्त्व में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो हल्ला बोल का आयोजन हुआ है, देशभर से लोग आए हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार इसे संज्ञान में लेगी और लोगों को महंगाई से राहत देगी।
 वही राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई से लोगों को कमर टूटी है. जब बीजेपी विपक्ष में थी तो जीएसटी का विरोध करती थी और हर चीज में जीएसटी लगा दी है. कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी. ये सरकार किसान विरोधी भी है. पहले किसानों के खिलाफ कानून बनाए और अब एमएसपी पर बात नहीं कर रहे हैं. आज डीजल, गैस, पैट्रोल और रोजाना की चीजें बहुत महंगी हो गई हैं।  
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी और जनता की आवाज को बुलंद करना होगा. कांग्रेस के कार्यकर्ता गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने के खिलाफ लड़ते रहेंगे. लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में आना आसान है, जाना आसान है, लेकिन टिके रहना मुश्किल है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब अपना नारा बदल लेना चाहिए. पहले नारा था मोदी है तो मुमकिन है.. अब इसको बदलकर मोदी है तो महंगाई है, कर देना चाहिए. चौधरी ने कहा कि मोदी जी देश को तोड़ते हैं तो राहुल जी जोड़ते हैं। 
 

नई दिल्ली। डायरिया पाचन से जुड़ी एक समस्या है जिसमें व्यक्ति को बार-बार मल त्याग की जरूरत महसूस होती है और मल बिल्कुल पतला, पानी की तरह आता है। लगातार दस्त होने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इस डिहाइड्रेशन की वजह से और कई दूसरी तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। अगर यह समस्या कई दिनों तक बनी रहे, तो इससे मौत भी हो सकती है।
दस्त के कारण
1. इंफेक्शन
2. दवा का साइड इफेक्ट
3. खाने की एलर्जी
4. वायरल इंफेक्शन के कारण
5. रेडिएशन थेरेपी के कारण
6. फूड प्वाइजनिंग के कारण
7. गंदगी के कारण
दस्त के लक्षण
1. उल्टी जैसा महसूस होना
2. पेट में दर्द
3. पेट में सूजन
4. पानी की कमी होना
5. बार-बार बुखार आना
6. बार-बार मलत्याग होना
8. बदहजमी होना
डायरिया के घरेलू उपचार
1. डायरिया की बीमारी का सबसे कारगर और आसान घरेलू उपाय है कि शरीर में पानी और नमक की कमी न होने देना। जिसके लिए नीमकोल और ओआरएस पीने की सलाह दी जाती है। इसके बाद भी अगर पानी की कमी पूरी नहीं हो रही तो ड्रिप लगाने की भी जरूरत पड़ सकती है।
2. डायरिया की बीमारी के इन्फेक्शन को दूर करने के लिए डॉक्टर एंटी बायोटिक भी देते हैं जिससे इन्फेक्शन दूर होता है।
3. नमक, चीनी व पानी का घोल सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके साथ अगर आप चाहे तो इसमें नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। ऐसा आपको दिन में 6-7 बार करना है।
4. काली चाय में नींबू का रस मिलाकर पीने से दस्त में काफी राहत मिलती है।
5. डाइट में हल्का खाना लें, जैसे- दलिया, खिचड़ी आदि।
6. खाने में दही का सेवन जरूर करें।
7. फलों में केला फायदेमंद रहता है।
8. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
9. खाना खाने से पहले हाथों को जरूर धोएं।
10. बर्तनों को धोकर ही इस्तेमाल करें।
11. ताज़ा खाना ही खाएं, बासी खाने से परहेज करें।
12. उबले हुए पानी का सेवन करें।

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 का आगाज होने मे अब महज एक ही दिन बाकी है। यूएई में आयोजित इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को करेगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की नजरें इस साल एशिया कप में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। भारत ने 2016 और 2018 में एशियाई किंग रह चुका है, ऐसे में लगातार तीसरी बार रोहित शर्मा टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे। भारत की खिताब की दावेदारी को दो संयोग मजबूत करते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
श्रीलंका से यूएई पहुंचा एशिया कप 2022
एशिया कप 2022 की मेजबानी पहले श्रीलंका को मिली थी। मगर आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की हालत को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आखिरी समय पर अपने हाथ वापस खींच लिए। श्रीलंका के इस फैसले के बाद न्यूट्रल वेन्यू यूएई को मेजबानी का मौका दिया गया। बता दें, 2018 का एशिया कप भी यूएई में खेला गया था जहां भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर लगातार दूसरा और कुल 7वां खिताब जीता था।
ग्रुप समीकरण भी है समान
2018 एशिया कप के ग्रुप की बात करें तो ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ हांग कांग था, वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश थी। इस बार भी ग्रुप समीकरण यही है। हांग कांग ने क्वालीफायर के तीनों मैच जीतकर भारत और पाकिस्तान के ग्रुप में अपनी जगह पक्की की है।
एशिया कप 2018 में भारत का प्रदर्शन
ग्रुप स्टेज में भारत ने हांग कांग और पाकिस्तान पर आसान जीत दर्ज कर सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया था। इस राउंड में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फिर से 9 विकेट से पटखनी दी थी और बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था। तीसरा मुकाबला भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ ड्रॉ खेला था। सुपर 4 में तीन में से दो मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा था जहां लगातार दूसरी बार बांग्लादेश को टीम इंडिया ने 3 विकेट से हराकर खिताब जीता था।