Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

November 9, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन

November 9, 2026

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » दिल्ली » Page 23

Browsing: दिल्ली

कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सीएम भूपेश बघेल हुए शामिल 

दिल्ली December 23, 2022

 
 K.W.N.S.- नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. बता दें कि ये बैठक कांग्रेस मुख्यालय में जारी है।
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  ने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने, राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, बोले राहुल गांधी, ये नया विचार है बीजेपी का 

दिल्ली December 22, 2022

K.W.N.S.-दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने के लिए राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी. मंडाविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए. इसको लेकर अब राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि इन्होंने अब नया आइडिया निकाला है. मुझे लेटर लिखा है. यात्रा बंद करो क्योंकि कोविड आ रहा है।
 राहुल ने कहा कि सरकार भारत की सच्चाई से डरी हुई है. अब सरकार ने मुझे पत्र लिखकर कहा है कि यात्रा को बंद करो. ये बीजेपी का नया विचार है. ये सब भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के बहाने हैं. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी थी. मंडाविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए।
 मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा, ”राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए. यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए. यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।
 

राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम से अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा,

दिल्ली December 21, 2022

 
K.W.N.S.-  नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ड्रग्स के मुद्दे पर लोकसभा में अपना जवाब रखा। इस मौके पर बोलते हुए अमित शाह ने बिना नाम लिए राजीव गांधी फाउंडेशन के बहाने कांग्रेस को घेरने का मौका भी ढूंढ लिया। उन्होंने कहा कि देश में कुछ एनजीओ ऐसे होते हैं, जो समाज को प्रताड़ित करना चाहते हैं। यह कांग्रेस की नहीं, नरेंद्र मोदी की सरकार है, एफसीआरए का जो पालन नहीं करेगा, उसके साथ बिना किसी दया के सख्ती की जाएगी। 
अमित शाह ने कहा कि हमारे नशामुक्ति अभियान से कुछ एनजीओ भी जुड़े हैं। शाह ने कहा कि कुछ एनजीओ ऐसे होते हैं, जो भारत के समाज को स्वस्थ करना चाहते हैं, लेकिन कुछ एनजीओ ऐसे होते हैं, जो भारत के समाज को प्रताड़ति करना चाहते हैं। दोनों के लिए भारत सरकार की नीति एक नहीं होगी। जो एफसीआरए कानून का पालन नहीं करेगा उसपर सख्ती होगी और कोई दया नहीं दिखाई जाएगी। अमित शाह ने कहा कि जब आपकी सरकार थी तो जो करना था आपने किया। हम देश के विरोध के लिए एक पाई भी विदेश से नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग देश के अंदर की डेमोग्राफी को बदलने के लिए विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं, हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ड्रग्स और उसके पैसे से होने वाले आतंकवाद के वित्तपोषण पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। 
अमित शाह ने आगे बोलते हुए बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि आजकल एक नेता यात्रा में हैं, सदन में नहीं है। उन्होंने कहा था गुजरात में ड्रग्स का कारोबार बढ़ गया है। शाह ने कहा गुजरात सीमा वाला राज्य है, बंदरगाह हैं तो वहां से ड्रग्स पकड़ा तो अच्छा हुआ या बुरा। ये बात उनको समझ में नहीं आ रही। हम ऐसे बयानों से हतोउत्साहित नहीं होंगे और ज्यादा ड्रग्स पकड़ेंगे और खत्म करेंगे। उन्होंने आव्हान किया कि इस मुद्दे पर राजनीति ना करें और मिलकर काम करें।
 

भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने कहा केंद्र ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो संकट का सामना करना पड़ेगा

दिल्ली December 19, 2022

K.W.N.S.-नई दिल्ली।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक ब्रांच भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने सोमवार को केंद्र को चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आने वाला संकट गंभीर है। हजारों की संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर आयोजित की जा रही किसान गर्जना रैली में भाग लेने के लिए एकत्र हुए, जिसमें महंगाई के कारण किसान सम्मान निधि योजना को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये करना शामिल है। 
 रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सड़कों पर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक से बचने के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। बीकेएस ने कहा कि 560 जिलों की 60,000 ग्राम समितियों के लगभग 1 लाख किसान रैली में भाग लेने के लिए रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं और भोजन व अन्य खर्च भी वहन कर रहे हैं। रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसान निकाय ने कहा कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि किसानों से संपर्क कर सकता है। किसान गर्जन रैली के लिए देश भर के किसानों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके लिए 20,000 पदयात्राएं, 13,000 साइकिल यात्राएं और 18,000 नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा चुकी हैं। 
रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि किसानों ने अपनी मांगें रखी हैं, जिन पर सरकार प्राथमिकता से विचार करेगी। उन्होंने कहा, ”हमारे किसान भाइयों के जमा हुए ज्ञापन की जानकारी मिली है। केंद्र उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील है। यह मोदी सरकार है जो सिर्फ किसानों के लिए बनी है। इसलिए यह उनके हित में काम करती रहेगी। पहले की सरकारें प्रो-एक्टिव होतीं, तो यह स्थिति कभी पैदा ही नहीं होती। बीकेएस ने कहा कि चूंकि बढ़ती महंगाई के कारण उनका कर्ज बढ़ रहा है, इसलिए केंद्र को किसानों के हित में उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए। कृषि में उपयोग होने वाले सामानों पर जीएसटी हटाने के साथ ही किसानों को लागत आधारित लाभकारी मूल्य की गारंटी, किसान सम्मान निधि में मिलने वाली राशि में वृद्धि की जाए। –आईएएनएस
 

घर में लगा लें ये चमत्कारी पौधा, जीवन में आएंगी खुशियां, नहीं होगी पैसों की कमी

दिल्ली December 18, 2022

 क्रासुला के पौधे के बारे में आपने सुना होगा। अगर नहीं सुना है तो हम बताते हैं ये पौधा बेहद चमत्कारी माना जाता है। वास्तु के अनुसार यह मनी प्लांट से कई गुना ज्यादा बेहतर माना गया है। इस पौधे को घर में लगाने से धन लाभ होता है। कर्ज से मुक्ति मिलती है। आर्थिक तंगी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलने लगते हैं। इसे घर में लगाना बेहद लाभकारी होता है।

लोग धन प्राप्ति के लिए अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। लेकिन क्रासुला इससे भी कई गुना आगे है। यह पौधा चुंबक की तरह पैसा खींचता है। यदि आपके घर में आर्थिक तंगी है। पैसा नहीं टिक पाता है तो आज ही अपने घर में क्रासुला का पौधा लगाएं। यह पौधा मनी ट्री, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट, जेड प्लांट के नाम से जाना जाता है।

क्रासुला का पौधा लगाने के फायदे

  • * घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह नहीं होता।
  • * इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक तंगी नहीं आती। घर में पैसा बना रहता है। यह सभी प्रकार की आर्थिक समस्याओं को खत्म कर देता है।
  • * इस पौधे को अपने ऑफिस डेस्क पर रखने से आपके आस-पास सकारात्मकता बनी रहती है। कार्यस्थल पर आपके कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
  • * क्रासुला का पौधा घर में लगाने से आय के कई रास्ते खुलने लगते हैं।
  • * अपने व्यापार, दुकान में यह पौधा लगाने बेहद लाभकारी माना गया है। यह व्यापार में धन लाभ और तरक्की के मार्ग खोल देता है।

डिसक्लेमर- ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

सर्दियों में सेहत और सुंदरता का ख्याल रखने के लिए ऐसे करें हल्दी का इस्तेमाल

दिल्ली December 18, 2022

दिल्ली। विंटर सीजन में सेहतमंद रहने के लिए सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। इस सीजन में असमान तापमान (दिन और रात के तापमान में अंतर) की वजह से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करने और रखने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना हल्दी वाला दूध और काढ़ा का सेवन करें। हल्दी में कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।आइए, हल्दी के फायदे के बारे में सबकुछ जानते हैं-

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

आयुर्वेद में हल्दी को औषधि का दर्जा प्राप्त है। प्राचीन समय से हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम में तत्काल आराम मिलता है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा वायरल इन्फेक्शन को दूर करने के लिए गोल्डन मिल्क यानी हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। विंटर सीजन में सर्दी, खांसी और जुकाम की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए रोजाना हल्दी वाला दूध पिएं। इसमें एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाव में प्रभावकारी होते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

हल्दी वाला दूध त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। आसान शब्दों में कहें तो गोल्डन मिल्क के सेवन से त्वचा संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं, जो कील-मुहांसों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। वहीं, हल्दी का उबटन लगाने से त्वचा में एक्स्ट्रा निखार आता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो हल्दी की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें आवश्यक पोषक तत्व फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इससे मेटाबॉल्ज़िम बूस्ट होता है। वहीं, फाइबर से डायजेशन धीमा हो जाता है। इसके लिए हल्दी वाली चाय का सेवन जरूर करें। आप दैनिक मात्रा को लेकर डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक

कई शोधों में दावा किया गया है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए हल्दी किसी दवा से कम नहीं है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए हल्दी दूध में एक चुटकी अदरक पाउडर मिलाकर सेवन करें। वहीं, आंवला जूस में हल्दी मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

भाजपा सांसदों ने गुजरात की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

दिल्ली December 14, 2022

K.W.N.S.-नई दिल्ली। भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के सभी सांसदों ने गुजरात की ऐतिहासिक जीत और भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। बुधवार को संसद भवन परिसर में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ-साथ भाजपा के लोक सभा और राज्य सभा के सांसदों ने गुजरात में रिकॉर्ड जीत के साथ लगातार सातवीं बार सरकार बनाने और भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और बधाई दी। 
 आपको बता दें कि बुधवार को हो रही भाजपा संसदीय दल की यह बैठक संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के दौरान पहली बैठक है। बैठक में संसद के दोनों सदनों-लोक सभा और राज्य सभा के भाजपा के सांसद शामिल हो रहे हैं।
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

दिल्ली December 11, 2022

नई दिल्ली। छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रिज पर आयोजित किया गया जो दोपहर 1.30 बजे निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से शुरु हुआ।

इस समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश बघेल समेत राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पवन बंसल के अलावा हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भी हिस्सा लिया।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के रूप में सुक्खू का यह पहला कार्यकाल होगा। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। एक विनम्र पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले सुक्खू राज्य द्वारा संचालित सार्वजनिक परिवहन बस ड्राइवर के बेटे हैं। जैसे ही सुक्खू ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले पोडियम पर अपनी बुजुर्ग मां को राहुल गांधी से मिलवाया, राहुल गांधी ने सद्भावना के तौर पर उनसे अपने पास बैठने को कहा। राहुल गांधी ने भी पोडियम पर प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह का हाथ जोड़कर और गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया।

दिल्ली स्थित आवास पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से कुमारी शैलजा ने की मुलाकात

दिल्ली December 6, 2022

 
  K.W.N.S.-नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर कुमारी शैलजा ने मुलाकात की और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
 

बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह पिएं अजवाइन का पानी

दिल्ली December 6, 2022

दिल्ली। गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से बवासीर की समस्या होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को मल त्यागने में बहुत दिक्कत होती है। बवासीर दो प्रकार के होते हैं, जो क्रमशः बादी और खूनी बवासीर है। खूनी बवासीर में मल त्यागते समय खून निकलता है। वहीं, बादी बवासीर में खुजली और जलन होती है। कई मौके पर मल मार्ग में मस्से निकल जाते हैं। कभी ये मस्से बाहर आ जाते हैं, तो कभी अंदर रहते हैं। पुराने समय में यह बीमारी वृद्धावस्था में होती थी। आजकल यह बीमारी कम उम्र के लोगों में भी देखी जाती है। अगर आप भी बवासीर की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह अजवाइन का पानी जरूर पिएं। इसके सेवन से बवासीर में आराम मिलता है। आइए जानते हैं-

अजवाइन

अजवाइन पेट के लिए दवा समान है। इसमें फाइबर, मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कब्ज, गैस और बदहजमी जैसे बीमारियों में आराम मिलता है। इसके अलावा, अजवाइन में थाइमॉल (thymol) पाया जाता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और सही से काम करता है। साथ ही गलत खानपान से होने वाली परेशानियों को भी दूर करता है। वहीं, अजवाइन के सेवन से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो थीमल ऑयल पेट में मौजूद निष्क्रिय फैट को उत्साहित करता है। इससे कम समय में अधिक कैलोरी बर्न होती है। इसके लिए बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी अजवाइन फायदेमंद साबित होती है।

बवासीर में फायदेमंद

अजवाइन में एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही फाइबर रिच फूड्स खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। लंबे समय तक कब्ज की समस्या होने पर भी बवासीर की समस्या होती है। अजवाइन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन भिगोकर रख दें। अगली सुबह को अजवाइन पानी का सेवन करें। इसके सेवन से बवासीर में आराम मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Previous 1 … 21 22 23 24 25 … 57 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन
  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.