Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

November 9, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन

November 9, 2026

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » दिल्ली » Page 22

Browsing: दिल्ली

 प्रधानमंत्री मोदी की नसीहत-सत्ता में बैठे लोग ये न समझे कि सत्ता स्थाई है, मोदी आएंगे-जीत जाएंगे’ 

दिल्ली January 18, 2023

 

K.W.N.S-नई दिल्ली। कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को साकार करने के मिशन में जुटी भाजपा इस वर्ष राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की राज्य सरकारों को हराने की पुरजोर तैयारी कर रही है। लेकिन भाजपा में जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात का बखूबी अहसास है कि सिर्फ तैयारियों से ही चुनाव में जीत नहीं मिलने वाली है। यही वजह है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में समापन भाषण देते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पार्टी नेताओं को अलग से हिदायत और नसीहत भी दी। 
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान का उल्लेख करते हुए कहा कि सिर्फ अशोक गहलोत सरकार की एंटी-इनकंबेंसी की वजह से राज्य में भाजपा की सरकार नहीं आने वाली है। भाजपा की थाली में कोई सत्ता नहीं परोसेगा बल्कि इसके लिए राज्य में सबको एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। जाहिर तौर पर इस नसीहत के जरिए प्रधानमंत्री राजस्थान में सभी गुटों के नेताओं को मिल कर चुनाव में जुट जाने की नसीहत दे रहे थे। राजस्थान के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी अति आत्मविश्वास से बचने की नसीहत देते हुए मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि 1998 में अलोकप्रिय होने के बावजूद दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार को दोबारा जीत हासिल हुई थी और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। 
 उन्होंने सख्त शब्दों में सबको काम करने और मेहनत करने की नसीहत देते हुए कहा कि ‘ मोदी आएंगे-जीत जाएंगे’ सिर्फ इस सोच से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग ये न समझे कि सत्ता स्थाई है।
 

पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीरों से बातचीत की

दिल्ली January 16, 2023

 
 K.W.N.S.-नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अग्निपथ योजना के पहले बैच के जवानों को संबोधित किया. ये कार्यक्रम वर्चुअली हुआ. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं के पहले बैच के करीब 40 हजार अग्निवीरों को संबोधित किया. मोदी सरकार ने पिछले साल ही अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत जवानों को चार साल के लिए सेना में कमीशन किया जाएगा।
 

खाली पेट मुनक्का पानी पीने से होते हैं गजब के फायदे, इन 5 समस्याओं से मिलती है राहत

दिल्ली January 15, 2023

मुनक्का खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों का भंडार है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, मुनक्का खून की कमी, पेट के रोग आदि को दूर करने में सहायक माना जाता है। वैसे तो मुनक्का खाने के ढेरों फायदे हैं, लेकिन सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी पीना अधिक फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें मुनक्का के पानी पीने के क्या फायदे हैं।

 

1.खून की कमी को दूर करने में सहायक

जिन लोगों को एनिमिया की समस्या है, उन्हें भरपूर मात्रा में आयरन लेना जरूरी होता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मुनक्का का पानी पी सकते हैं।

2.इम्युनिटी को बेहतर बनाता है

मुनक्का में प्रोटीन, विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मुनक्का का पानी पिने से आप कई तरह के संक्रमण और बीमिरियों से बच सकते हैं।

3.आंखों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है। रोजाना मुनक्का के पानी के सेवन से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

4.पाचन तंत्र के लिए गुणकारी

जिन लोगों को कब्ज या गैस की समस्या है, सुबह खाली पेट मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

5.बालों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में मौजूद प्रोटीन, विटामिन-ई और अन्य पोषक तत्व बालों के फायदेमंद होते हैं। स्कैल्प संबंधित समस्या से राहत पाने के लिए आप मुनक्का पानी का सेवन कर सकते हैं।

मुनक्का का पानी इस तरह तैयार करें-

इसके लिए एक कटोरी या ग्लास में पानी लें और इसमें 5-6 मुनक्का भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह में इसका सेवन कर सकते हैं। 

 Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

कांग्रेस छोड़कर गए 17 प्रमुख नेता आज फिर पार्टी में हुए शामिल

दिल्ली January 6, 2023

K.W.N.S.-नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा  ने देश में बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है और अब यात्रा के जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस छोड़कर गए 17 प्रमुख नेता आज फिर पार्टी में शामिल हुए है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, जम्मू कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पटेल तथा संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में इन नेताओं की घर वापसी के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस में लौट रहे ये सभी नेता जम्मू कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं लेकिन गलतफहमी के कारण कुछ समय पहले पार्टी छोड़कर चले गए थे।
उन्होंने कहा कि यह सभी नेता समझ गए हैं कि कांग्रेस ही जम्मू कश्मीर के लोगों की सच्ची हितैषी है और कांग्रेसी वहां धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देकर आतंकवाद को समाप्त कर सकती है इसलिए यह सभी नेता फिर पार्टी में लौटे है। उनका कहना था कि दो और नेता पार्टी में लौट रहे थे लेकिन किन्हीं कारणों से वे यहां नहीं आ सके। इस तरह से कुल 19 कांग्रेस नेताओं ने आज पार्टी में वापसी की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्लाह, उमर अब्दुल्ला  तथा पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित कई प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं। उनका कहना था कि जम्मू-कश्मीर में यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है और जब 30 जनवरी को लाल चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर चल रहे तिरंगे को फहराएंगे तो वह एक ऐतिहासिक अवसर होगा।
 पार्टी में लौटे कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ने को अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल बताया और कहा कि उन्होंने यह कदम मित्रतावस और जज्बात में उठाया था लेकिन अब वे समझ गए हैं कि यह उनकी भूल थी। उन्होंने जिस कांग्रेस के साथ जीवन बिताया है वही पार्टी सच में जम्मू कश्मीर के लोगों की हितैषी है। जम्मू कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख नेता रहे ताराचंद ने इस मौके पर कहा कि पार्टी छोड़कर जाना उनका गलत निर्णय था। कांग्रेस के कारण ही वह विधायक दल के नेता रहे, 6 साल विधानसभा के अध्यक्ष और 6 साल मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने को जज्बात में उठाया गया कदम और जीवन का सबसे गलत कदम बताया। 
 जम्मू कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद ने कहा कि उनकी स्थिति सुबह के भूले शाम को घर लौटने वाली जैसी है। जज्बात में आकर गलती कर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और जब गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने पार्टी में लौटाने का फैसला लिया है, इसलिए वह खुद को सुबह का भूला शाम को लौटा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पांच दशक से कांग्रेसी हैं। उन्होंने 50 साल से ज्यादा समय तक कांग्रेस में रहकर काम किया है इसलिए उनका नजरिया उनके जेहन में है इसलिए वह अब उसमें रह करके काम करेंगे। 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब बड़ा आंदोलन बन चुका है और और इस यात्रा में विभिन्न पेशों से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ ही समान विचारधारा के राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही अन्य सभी लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर कांग्रेस के जिन 17 नेताओं ने आज घरवापसी की उनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद सईद, पूर्व विधायक ठाकुर बलवान सिंह, पूर्व एमएलसी मोहम्मद मुजफ्फर परे, मोहिंदर भारद्वाज, भूषण डोगरा, विनोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, अंबरीश मंगोत्रा, सुभाष भगत, श्रीमती संतोष मनहास, बद्रीनाथ शर्मा, वरुण मंगोत्रा, श्रीमती अनुराधा शर्मा, विजय तारगोत्रा तथा श्रीमती चंद्रप्रभा शर्मा शामिल है।
 

दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे 

दिल्ली January 4, 2023

 
 K.W.N.S.- दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को दुनिया के सबसे लंबे लग्जरी रिवर क्रूज, “गंगा विलास” को हरी झंडी दिखाएंगे। यह क्रूज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ तक रवाना होगा, जो 50 दिनों में 3,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। क्रूज भारत और बांग्लादेश में 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगा और पर्यटकों को विश्व विरासत स्थलों सहित 50 से अधिक पर्यटक स्थलों पर ले जाया जाएगा। विशेष रूप से, यह दुनिया में किसी एकल नदी जहाज द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी नदी यात्रा होगी। गंगा विलास क्रूज 1 मार्च को असम के डिब्रूगढ़ जिले में बोगीबील पहुंचने से पहले कोलकाता और ढाका जैसे प्रमुख शहरों से गुजरेगा। साथ ही, विशाल क्रूज सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सहित राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों से होकर गुजरेगा। 
इससे पहले नवंबर में, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट किया था, “दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज अगले साल जनवरी में अपनी यात्रा शुरू करेगी। गंगा विलास पवित्र वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगी, जिसमें 4,000 यात्री शामिल होंगे।” किमी भारत की दो सबसे बड़ी नदियों, गंगा और ब्रह्मपुत्र पर। गंगा विलास के बारे में लक्ज़री क्रूज़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव संगीत, एक जिम, एक स्पा, एक ओपन-एयर ऑब्जर्वेशन डेक, व्यक्तिगत बटलर सेवा आदि जैसी कई आकर्षक गतिविधियाँ भी होंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, क्रूज़ की क्षमता होगी 80 यात्रियों की। 18 सुइट्स के साथ, गंगा विलास क्रूज को एक अद्वितीय डिजाइन और भविष्य की दृष्टि से बनाया गया है। वेबसाइट के अनुसार, “यह क्रूज कोलकाता की हुगली नदी के साथ-साथ वाराणसी की गंगा नदी के किनारे विभिन्न प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेगा।” 
समय और मार्ग आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, गंगा वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगी और 8वें दिन पटना पहुंचेगी। लग्जरी जहाज बक्सर, रामनगर और गाजीपुर से होकर गुजरेगा। क्रूज फरक्का और मुर्शिदाबाद होते हुए 20वें दिन कोलकाता पहुंचेगा। अगले दिन जहाज ढाका के लिए रवाना होगा और बांग्लादेश सीमा में प्रवेश करेगा, जहां वह अगले 15 दिनों तक रहेगा। अपनी वापसी पर, जहाज सिबसागर के माध्यम से नौकायन करने और डिब्रूगढ़ में अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचने से पहले गुवाहाटी से होकर गुजरेगा।
 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, दिल्ली के यमुना बाजार से पुन: शुरू हुई 

दिल्ली January 3, 2023

 
K.W.N.S.-नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी से दिल्ली से पुन: आरंभ हो गई। आज ही यात्रा यूपी में प्रवेश करेगी। यात्रा हनुमान मंदिर, यमुना बाजार वाले मरघट वाले बाबा से लोहे के पुल से होते हुए शास्त्री पार्क , सीलमपुर ,गोंडा होते हुए गोकुल पुरी होते हुए लोनी की तरफ पहुंच रही है। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक दिखाई दिए। यात्रा के मद्देनजर यमुना बाजार से लेकर पूरे रूट पर जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था है।
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की सौजन्य मुलाकात

दिल्ली December 31, 2022

   

K.W.N.S.-दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की माताजी के निधन पर गहरी संवेदना जताई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के विकास कार्य और कई लंबित मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। बघेल ने ट्वीट क्र बताया – आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर उनके मातृशोक का हिस्सा बना। इस दौरान छत्तीसगढ़ की जनता के हित से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बता दें बीते दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई थी। जहां पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि केंद्र सरकार राज्य के कर्मचारियों के पेंशन अंशदान का 17 हजार 500 करोड़ वापस नहीं भी करती है तब भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
 

PM मोदी की मां हीराबेन, पंचतत्व में हुईं विलीन 

दिल्ली December 30, 2022

 K.W.N.S.-नई दिल्ली। हीरा बा पंचतत्व में विलीन हो गईं. हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के एक श्मशान घाट में किया गया. पीएम मोदी और उनके भाइयों ने हीरा बा को मुखाग्नि दी. इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, पीएम नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।
हीरा बा के परिवार ने सभी से भावुक अपील की है. परिवार की ओर से कहा गया है कि हम इस कठिन समय में उनकी प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं. सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को जारी रखें. यही हीरा बा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
 

कोरोना के नए वेरिएंट की चिंता, इन हेल्दी आदतों से करें खुद का बचाव

दिल्ली December 25, 2022

दिल्ली। बीते कुछ समय से कोरोना के कम होते मामलों को देख सभी ने राहत की सांस ली थी। लंबे समय से कोरोना के साए में जी रहे लोगों ने जैसे ही कोरोना को भूलकर अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू की, वैसे ही कोरोना अपने नए वेरिएंट के साथ आ धमका। बीते दिनों चीन से सामने आए कोरोना के चौंका देने वाले मामलों मे अब लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी है। अपने नए वेरिएंट BF.7 के जरिए कोरोना ने एक बार फिर दुनियाभर में दस्तक दे दी है। ऐसे में अब दुनिया के विभिन्न देशों में बिगड़ते माहौल को देख भारत में भी इसे लेकर सरकार सतर्क नजर आ रही है। कोरोना की पिछली दो लहर को देखते हुए इस बार ज्यादा सतर्कता जरूरी है, क्योंकि जरा सी भी लापरवाही से यह महामारी फिर से गंभीर हालात पैदा कर सकती है। ऐसे में नए वेरिएंट से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखनाबेहद जरूरी है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

किसी भी तरह के वायरस या कीटाणु से बचने के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप कोरोना के नए वेरिएंट से बचना चाहते हैं, तो हाइजीन का खास ख्याल रखें। अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोते रहें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा खांसते या छींकते समय टिश्यू या रूमाल का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अपने दरवाजों के हैंडल, नल और फोन स्क्रीन आदि को रोजाना साफ करें।

मास्क जरूर पहनें

कोरोना से बचने के लिए मास्क सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए जब भी आप घर से बाहर या किसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाएं, तो मास्क जरूर पहनें। मास्क की मदद से अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढंकें और इसे समय-समय पर धोते रहें। अगर आप डिस्पोजेबल मास्क का इस्तेमाल कर रहें हैं, इसे एक बार से ज्यादा बार उपयोग में न लाएं।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

कोरोना से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। खांसी, बुखार या जुकाम से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाएं रखें। साथ ही अगर आप कभी बाहर हैं, तो दूसरे लोगों से जरूरी दूरी बनाएं रखें। इसके अलावा अगर आपके आसपास कोई बीमार व्यक्ति है, तो साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और घर के अंदर वेंटिलेशन के लिए खिड़की-दरवाजों को खोलकर रखें।

लक्षण दिखने पर डॉक्टर से ले सलाह

कोरोना के संक्रमण को हराया जा सकता है, अगर सही समय पर बिना लापरवाही के इसके लक्षणों की पहचान कर उचित इलाज किया जाए। सर्दी में मौसम में इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से लोग आसानी से संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण दिखने पर बिना देरी और लापरवाही किए डॉक्टर से संपर्क करें।

वैक्सीन के तीनों डोज जरूर लगवाएं

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। वैक्सीनेशन की मदद से इस संक्रमण के जानलेवा प्रभाव से काफी हद तक बचा जा सकता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप वैक्सीनेशन की दोनों डोज और बूस्टर डोज जरूर लगवाएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

दिल्ली में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों से सीएम भूपेश बघेल ने की मुलाक़ात

दिल्ली December 23, 2022

 
K.W.N.S.- दिल्ली। सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी दी और बताया कि आज दिल्ली में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की। बस्तर में हुए घटनाक्रम और शासन की ओर से की गई कार्रवाई से मैंने उन्हें अवगत करवाया। छत्तीसगढ़ में कोई क़ानून से ऊपर नहीं है। समाज में वैमन्यस्यता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
 

Previous 1 … 20 21 22 23 24 … 57 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन
  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.