Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली


नई दिल्ली। अजयारविंद नामदेव ,शहडोल। घर में काम करने वाली बाई (नौकरानी) एक ऐसी सदस्य होती है, जिस पर आप एक समय के बाद विश्वास करने लगते हैं। लेकिन नौकरानी ने विश्वास का दुरुपयोग किया तो आप किसी वारदात का शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सामने आया है। जहां घरों में काम करने वाली एक नौकरानी डॉक्टर और पुलिस अधिकारी के घर एक साल से चोरी करते आ रही थी। जिसका खुलासा एक डिवाइस से हुआ।
दरअसल आधुनिकता के इस युग में मोबाइल डिवाइस लोगों को लिए हर तरह से कारगर साबित हो रही है। इस डिवाइस से हर काम आसान हो जाता है। ये डिवाइस चोरी का भी भंडाफोड़ करते है। शहडोल जिले के कोतवाली अंतर्गत एक डॉक्टर और पुलिस अधिकारी के घर में लंबे समय से हो रही नगदी चोरी का मोबाइल डिवाइस ने राज खोला। दरअसल डॉक्टर और पुलिस अधिकारी के घर काम करने बाई ( नौकरानी) लगभग एक साल से छोटे मोटे समान व नगदी चोरी करती रही। लेकिन मोबाइल डिवाइस चोरी करना उसे महंगा पड़ गया और उसी डिवाइस से उसके चोरी का भंडाफोड़ हो गया। डॉक्टर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने नौकरानी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने इस चोरी की घटना की शिकायत नहीं की है।
कोतवाली अन्तर्गत स्वास्तिक गैलेक्सी अपार्टमेंट नया बस स्टैंड रोड के समीप रहने वाली डॉक्टर नेहा जैन (मेडिकल कालेज) ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने घरेलू कामकाज के लिये सरिता कूरील (घरौला मोहल्ला की निवासी) को काम पर रखा। नौकरानी करीब डेढ वर्ष से घर के अंदर घरेलू काम करती रही। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि काम के दौरान मेरे घर से कई महत्वपूर्ण सामान चोरी हो गए। जब उन्होंने नौकरानी से इसकी पूछताछ की तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद फिर बेडरूम की अलमारी से 90 हजार की चोरी हो गई। जब CCTV फुटेज चेक किया गया तो सरिता कूरील कमरे में दिखी। पूछने पर चोरी की बात से नौकरानी इंकार करती रही है। डॉक्टर के मुताबिक सरिता ने काम पर भी आना बंद कर दिया है। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
इसी तरह शहड़ोल जिले के एक पुलिस अधिकारी के घर भी वहीं बाई ( नौकरानी ) काम करती थी। उसने मोबाइल की डिवाइस चोरी करी ली थी। जब पुलिस अधिकारी ने उस नौकरानी का मोबाइल खंगाला तो उसमें उनके चोरी हुए डिवाइस कनेक्ट था, जिससे चोरी का राज खुल गया। हालांकि पुलिस अधिकारी ने इस चोरी की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर के घर नौकरानी छोटे-मोटे सामान चोरी कर ले जाती थी। पैसे चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

K.W.N.S.-नई दिल्ली। शहर के जहांगीरपुरी इलाके में गुरुवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था, क्योंकि रामनवमी के मौके पर यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, साथ ही उसी क्षेत्र में एक पार्क में रमजान की नमाज अदा करने से भी इनकार कर दिया था।
सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, उत्तर-पश्चिम जिला द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश में कहा गया है, मुझे आपको सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा के लिए आपके अनुरोध पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा विचार किया गया है। लेकिन कानून और व्यवस्था के दृष्टिकोण से स्वीकार नहीं किया जा सका।
गौरतलब है कि पिछले साल 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी।
इसके बाद हुई हिंसा में कम से कम आठ पुलिसकर्मियों और एक नागरिक को चोटें आईं।

K.W.N.S.-नई दिल्ली| केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने के प्रयास में उन्होंने पूरे ओबीसी समुदाय का भी अपमान किया है। मीडिया को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार ने दलित या पिछड़े समुदाय के लोगों का अपमान करने की कोशिश की है। जब एक महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गईं, तो भी गांधी परिवार के निर्देश पर एक कांग्रेस सदस्य द्वारा द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया गया।
मंत्री ने कहा, उन्होंने (राहुल गांधी ने) संसद में पीएम मोदी को गाली दी और आरोप लगाया। स्मृति ने कहा, राहुल गांधी को अदालत ने एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे ओबीसी समुदाय को गाली देने का दोषी ठहराया है
अदानी मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध के बीच, स्मृति ईरानी ने गौतम अदानी के साथ रॉबर्ट वाड्रा की एक पुरानी तस्वीर को लेकर भी गांधी पर हमला किया। उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें (राहुल गांधी को) अदानी से दिक्कत है तो रॉबर्ट वाड्रा को अदानी का हाथ पकड़कर क्यों देखा जाता है?’
K.W.N.S.-नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगाड़ा हुआ है। अलग-अलग हिस्सों से बारिश और ओलावृष्टि की खबरें आ रही है। इसी बीच अब एक बार फिर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर बारिश होती रहेगी। वहीं, 29 और 30 मार्च को झमाझम बारिश, ओलावृष्टि की आशंका है। मैदानी इलाकों की बात करें तो 30 मार्च को हल्की बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई गई है। मध्य भारत में छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश में 29 और 30 मार्च को बारिश होने वाली है। दक्षिण भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में 26-29 मार्च को बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं।
नॉर्थईस्ट के राज्यों की बात करें तो 26-29 मार्च के दौरान इन इलाकों में बारिश, बिजली कड़कना और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 26 और 27 मार्च को भारी बारिश होने वाली है। बिहार-झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 26-28 मार्च के बीच मध्यम बारिश और आंधी तूफान की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। आंधी-तूफान, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट मौसम विभाग ने बताया है कि 26 मार्च को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, 27 मार्च को छत्तीसगढ़ और ओडिशा व 30 मार्च को हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने जा रही है।

नई दिल्ली। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया है. राहुल की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस राजघाट में सत्याग्रह कर रही है. इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा, इस देश का प्रधानमंत्री कायर है. अब लगा दो केस मुझ पर और जेल ले जाओ. लेकिन सच्चाई यही है कि देश का प्रधानमंत्री कायर है. अपनी सत्ता के पीछे छिपा हुआ है. अहंकारी है और इस देश की बहुत पुरानी परंपरा है, हिंदू धर्म की पुरानी परंपरा है कि अहंकारी राजा को जनता जवाब देती है.
प्रियंका गांधी ने कहा, आज भी कांग्रेस पार्टी इस देश की आजादी के लिए लड़ रही है. आज आपकी सारी संपत्ति लूटी जारी है एक आदमी को दी जा रही है. ये लोग आपका रोजगार छीन रहे हैं. यहां आपकी सारी संपत्ति किसी और को सौंपी जा रही है. राहुल गांधी ने कौन सा ऐसा जुर्म कर लिया जो आप से 2 सवाल पूछ लिए. आप जवाब नहीं दे पाए और घबरा गए. जो अहंकारी होते हैं तानाशाह होते हैं जब सवाल का जवाब नहीं दे पाते तो सत्ता लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं.
आगे प्रियंका गांधी ने कहा, प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि संसद में मेरे शहीद पिता का अपमान किया गया, लेकिन आपको तो कोई भी संसद से नहीं निकालता. आखिर क्यों?
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि, अगर आप हमें परिवार वादी कहते हैं, तो भगवान राम कौन थे? भगवान राम को वनवास भेजा गया, लेकिन उन्होंने अपने परिवार और धरती के प्रति अपना फर्ज निभाया तो क्या भगवान राम परिवार वादी थे. क्या पांडव परिवार वादी थे जो अपने परिवारों के संस्कार के लिए लड़े? क्या हमें शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? हम देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सब कुछ करेंगे.

नई दिल्ली। पुलिस अपराधियों पर चाहे कितनी भी सख्ती बरत ले। आरोपी अपराध करने के नए-नए रास्ते निकाल ही लेते हैं। राजस्थान पुलिस की आंखों में धूल झोकने अब तस्करों ने नई राह पकड़ी है।
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी के लिए तस्करों ने एक लग्जरी कार को ही एम्बुलेंस बना दिया। तस्कर एंबुलेंस की आड़ में तस्करी की करने की फिराक में थे। बता दें कि आरोपी इस एंबुलेंस में करीब तीन क्विंटल 84 किलो डोडा पोस्त भर कर ले जा रहे थे। यह कार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 27 के रास्ते उदयपुर की सीमा पार करते हुए सिरोही जिले में पहुंची। मगर यहां तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए।
मोरस टोल प्लाजा के पास पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी को देख तस्कर एम्बुलेंस कार को बीच सड़क पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया मगर अंधेरा होने की वजह से तस्कर उनके हाथ नहीं आए। हालांकि पिण्डवाड़ा की पुलिस फरार तस्करों की तलाश जगह-जगह सर्च अभियान चल रही है।

नई दिल्ली। डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर तो आपने देखे ही होंगे, लेकिन ब्रिटेन की एक कंपनी ने एक अनोखा आविष्कार किया है। उन्होंने एक ऐसा ट्रैक्टर लॉन्च किया है जो पूरी तरह गाय के गोबर पर चलता है। इटली की ट्रैक्टर निर्माता कंपनी न्यू हॉलैंड ने गाय के गोबर से तैयार तरल मीथेन से चलने वाला ट्रैक्टर पेश किया है।
यह किफायती खेती की दिशा में आशा की एक बड़ी किरण की तरह है। इस ट्रैक्टर को चलाने वाली गाय-भैंस के गोबर से लिक्विड मीथेन गैस बनाई जाती है. इस ट्रैक्टर में क्रायोजेनिक टैंक लगा है जो गैस को तरल रूप में बनाए रखता है।
ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी न्यू हॉलैंड का दावा है कि यह वर्जन डीजल ट्रैक्टर जितना ही पावरफुल है। कृषि में प्रमुख व्यय जुताई, बुवाई और सिंचाई पर आता है। आने वाले समय में इस खर्च को कम किया जा सकता है और किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है.
न्यू हॉलैंड ने लिक्विड मीथेन गैस से चलने वाला ट्रैक्टर बनाया है। यह गैस गाय और भैंस के गोबर से बनाई जाती है। इस प्रकार के ट्रैक्टर में डीजल भरने की जरूरत नहीं होती है। प्राकृतिक ईंधन से चलने वाला यह ट्रैक्टर पर्यावरण के लिहाज से भी मजबूत है। डीजल से चलने वाले ट्रैक्टर कार्बन उत्सर्जन करते हैं। लंबे समय में ऐसा प्रयोग न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद कर सकता है, बल्कि किसानों के लिए रोजगार और समृद्धि के रास्ते भी खोल सकता है।
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर डीजल जितना शक्तिशाली है, लेकिन मीथेन गैस पर चलता है।
इसका 49-गैलन टैंक 62% कम नाइट्रस ऑक्साइड और 15% कम कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करता है।
यह ट्रैक्टर 75 गाय के गोबर से अधिक समय तक चल सकता है।
न्यू हॉलैंड टी6 नाम के इस ट्रैक्टर का वजन 21100 पाउंड है, जबकि यह 180 हॉर्सपावर की ताकत देता है और खेतों में डीजल ट्रैक्टर की तरह काम करता है।
मीथेन गैस से चलने वाले ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे केविन ने कहा, ‘यह ट्रैक्टर 10 मिनट में ईंधन भर सकता है और गैस की समस्या कभी नहीं होती।’ उन्होंने कहा कि ईको फ्रेंडली ईंधन के इस्तेमाल में उनके प्रयास भले ही छोटे हों लेकिन अच्छी बात यह है कि वह कोशिश कर रहे हैं।
गाय-भैंस के गोबर से आसानी से मीथेन गैस का उत्पादन किया जा सकता है, जो एक चक्रीय आर्थिक मॉडल का मार्ग प्रशस्त करता है। न्यू हॉलैंड ने इस ट्रैक्टर को ब्रिटिश कंपनी बेनामन के साथ साझेदारी में विकसित किया है। तरलीकृत मीथेन का उपयोग करने वाली एक ट्रैक्टर मशीन ब्रिटिश कंपनी बेनामन द्वारा विकसित की गई है। वह कई वर्षों से बायोमीथेन उत्पादन पर शोध कर रही हैं।

नई दिल्ली। यूपी एसटीएफ की टीम माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए साबरमती जेल पहुंची है. अतीक अहमद को सड़क मार्ग से प्रयागराज लाया जाएगा. यूपी एसटीएफ दो बख्तरबंद गाड़ियों के साथ साबरमती जेल पहुंची है. थोड़ी ही देर में एसटीएफ अतीक को लेकर निकलेगी.
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ के 20 जवान हथियारों से लैस होकर पहुंचे हैं. बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को सजा मिलने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने जजमेंट 17 मार्च को रिजर्व किया था. इस मामले में 28 मार्च को स्पेशल कोर्ट का फैसला आएगा. कहा जा रहा है कि इसी मामले में अतीक अहमद को 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में भी उससे पूछताछ करने के लिए भी अतीक को यूपी लाया जा रहा है.
बता दें कि उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक और अशरफ को सजा मिलना लगभग तय माना जा रहा है. दोनों भाइयों को पहली बार किसी मुकदमे में सजा मिलेगी. आज की सुनवाई में अभियोजन की ओर से बचाव पक्ष की बहस का जवाब दाखिल किया गया. बीएसपी विधायक राजू पाल मर्डर केस के गवाह उमेश पाल का अपहरण साल 2006 में हुआ था. अपहरण केस में गवाही न देने के लिए उनसे जबरन हलफनामा ले लिया गया था. उमेश पाल ने साल 2007 में अपने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ केस दर्ज कराया था. इसी मुकदमे की पैरवी से लौटते वक्त 24 फरवरी को उमेश पाल की घर के बाहर हत्या कर दी गई.

K.W.N.S.-दिल्ली। अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 6.6 तीव्रता का भूकंप आने के बाद मंगलवार रात दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए। शक्तिशाली भूकंप रात 10 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद दीपक बैज भी जान बचाकर कमरे से भाग निकले। दीपक बैज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए चंद सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज अपनी जान बचाने अपार्टमेंट से नीचे उतरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं सांसद बैज अपने रूम के अंदर का भी वीडियो बनाया हैं, जिसमें पंखे और गमले में लगी पत्तियां हिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद सांसद दीपक बैज कमरे में अपने सभी लोगों को तेजी से नीचे चलने को कहा।

K.W.N.S.-नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को राजनीति से अपनी सेवानिवृत्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही समाप्त हो सकती है। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन जारी है। शनिवार को अधिवेशन के दूसरे दिन के कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ये संकेत दिया कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी समाप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। इसने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।
उन्होंने कहा, यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। भाजपा-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे उलट दिया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा, चंद कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर केंद सरकार ने आर्थिक तबाही मचाई है। कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने बहुत कुछ हासिल भी किया है, एक अच्छा समय भी देखा, बहुत कुछ हासिल किया, लेकिन अब एक मुश्किल दौर से गुजर रही है। पिछले दिनों देश में नफरत के कारण महिलाओं, आदिवासियों, गरीबों और पिछड़ों पर हमले किए गए। ये हमारी जि़म्मेदारी है कि हम इसे खत्म करें। कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं है ये एक विचार है और जीत केवल हमारी होगी।
सोनिया गांधी ने कहा, 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड्गे को राजनीति का लंबा अनुभव है और ऐसे मुश्किल समय में कांग्रेस पार्टी को उनकी अध्यक्षता की आवश्यकता है। खड़गे की अध्यक्षता में हम इस मुश्किल समय को भी पार कर पाएंगे।