Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली
panchayattantra24.-नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव- राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है।

panchayattantra24.-दिल्ली। दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ अहम बैठक जारी है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी , संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल , छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेता शामिल हैं।

panchayattantra24.-दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय पहुंचे है। मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद है। वहीं कांग्रेस की इस बैठक में CM भूपेश बघेल, PCC चीफ मोहन मरकाम, मंत्री TS सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू और विस अध्यक्ष चरणदास महंत समेत प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
panchayattantra24.-दिल्ली। विदेश यात्रा से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

panchayattantra24.नई दिल्ली। आदिपुरुष फिल्म आज देशभर में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है. हिन्दू सेना की तरफ से इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है. उनका कहना है कि फिल्म में भगवान श्रीराम का मजाक उड़ाया गया है. लिहाजा दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाकर फिल्म को बैन करने की मांग की गई है. हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता चाहते हैं कि हाई कोर्ट सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को यह आदेश दें कि इस फिल्म को सर्टिफिकेट ना दिया जाए।
जनहित याचिका में कहा गया कि महार्षि वालमिकी और संत तुलसीदास द्वारा लिखी गई रामायण में भगवान श्रीराम को जिस तरह से दिखाया गया है यह फिल्म उससे मेल नहीं खाती है. लिहाजा इस फिल्म से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. याचिका में कहा गया कि पेश मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इसपर दिलचस्पी नहीं दिखाई. जिसके बाद उनके पास अदालत में जनहित याचिका लगाने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं बचा था. याचिका में कहा गया कि फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान और हनुमान का चरित्र भी भारतीय सभ्यता से मेल खाता नहीं दिखता है. रावण एक ब्राह्मण थे. जिस तरह से दाढ़ी वाला भयंकर लुक रावण को दिया गया है वो भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला है. रामायण की असल कहानी से ये जरा भी मेल नहीं खाता है।

panchayattantra24.दिल्ली। देश की राजधानी में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल दिया गया है. अब इसे प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा. नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि संकीर्णता और प्रतिशोध का दूसरा नाम मोदी है।
नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी की एक विशेष बैठक में इसका नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी करने का फैसला किया गया. इस विशेष बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, वे सोसाइटी के उपाध्यक्ष हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में तीन मूर्ति परिसर में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित करने का विचार रखा था. NMML की कार्यकारी परिषद ने 25नवंबर 2016 को अपनी 162वीं बैठक में इसे मंजूरी दी थी. अब ये परियोजना पूरी हो गई और प्रधानमंत्री संग्रहालय 21 अप्रैल 2022 को जनता के लिए खोल दिया गया. दरअसल, कार्यकारी परिषद ने महसूस किया कि संस्थान का नाम वर्तमान गतिविधियों को प्रतिबिंबित करने वाला होना चाहिए, जिसमें एक नया संग्रहालय भी शामिल है, जो स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र की सामूहिक यात्रा को दर्शाता है और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक प्रधान मंत्री के योगदान को दिखाता है।
K.W.N.S.-नई दिल्ली। भाजपा सांसद हंसराज हंस ने दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में आरोपी साहिल को फांसी देने की मांग की है। मंगलवार को हंसराज हंस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाहबाद जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, उन्हें हर संभव मदद और सहयोग करने का भरोसा देते हुए परिवार को वित्तीय सहायता भी दी।
पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद हंसराज हंस ने कहा कि हत्या का वीडियो देख कर उनका दिल दहल गया, सांत्वना देने के लिए उनके पास शब्द नहीं है। यह कमी तो पूरी नहीं की जा सकती लेकिन आरोपी को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए।
K.W.N.S.-नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के उपमुख्यमंत्रियो के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक की शुरूआत में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं।
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं।
K.W.N.S.-नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

K.W.N.S.-नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रुझानों में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत यानि 113 का आंकड़ा पार करने और 118 सीटों पर बढ़त बनाने के बाद दिल्ली में पार्टी दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है। कांग्रेस हेडक्र्वाटर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगारे बजा कर जश्न मनाया। पटाखे फोड़ते, मिठाइयां बांटते और कांग्रेस के झंडे लिए पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित कई नेताओं को चुनाव परिणाम के रुझानों के बाद जश्न मनाते देखा गया।
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसके बैकग्राउंड में सिया का गाना ‘अनस्टॉपेबल’ बज रहा है। वीडियो में गाने के बोल बजाए गए, मैं अजेय हूं। मैं बिना ब्रेक वाली गाड़ी हूं। मैं अजेय हूं। हां, मैं हर एक गेम जीतता हूं। मैं बहुत शक्तिशाली हूं। मुझे खेलने के लिए बैटरी की जरूरत नहीं है। मैं बहुत आश्वस्त हूं। हां, मैं आज अजेय हूं।
भारत के चुनाव आयोग (सुबह 11.24 बजे) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस शनिवार को कर्नाटक में 118 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस का वोट शेयर वर्तमान में 43.1 प्रतिशत है, जबकि भाजपा का 36 प्रतिशत है।