Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली
panchayattantra24.-नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे. यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी का तीन महीने में ये तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है. मंच पर पहुंचे पीएम मोदी ने जय जोहार कहकर लोगों को संबोधित किया, साथ ही सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि आपका सपना मेरा संकल्प है. जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी है।
प्रदेश की बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है. प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की भाषा में नारा लगवाया की अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने हमारी तारीफ की तो कांग्रेस में खलबली मच गई. मैं दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं तो सौ के सौ पैसे गरीब के खाते में जाते हैं कोई कटौती नहीं होती है. पहले ऐसा नहीं होता था. कांग्रेस के एक पीएम ने कहा था कि वो केन्द्र से एक रुपया भेजते हैं तो पहुंचते- पहुंचते घिस जाता है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है. प्रदेश सरकार ने घोटाले पर घोटाला किया है. पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय है. टीएस सिंहदेव का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं को राज्य सरकार लागू नहीं करती जिससे प्रदेश की जनता को समस्या का सामना करना पड़ता है. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे. मोदी ने कहा कि आपका सपना मेरा संकल्प है. जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी है।

panchayattantra24.-न्यू दिल्ली। भारत की हवाई ताकत में और इजाफा होने जा रहा है। स्पेन से जल्द ही पहला C-295 सैन्य विमान भारत में लैंड होने वाला है। स्पेन के सेवील में एयरबस कंपनी ने भारतीय वायुसेना को पहला C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सौंपा दिया है। बीते साल सितंबर में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस से 56 C-295 विमानों की डील की थी, जो Avro-748 विमानों की जगह लेगा। खास बात है कि स्पेन से भारत को 16 C-295 विमान मिलेंगे। जबकि, बचे 40 विमानों का उत्पादन गुजरात के वडोदरा में किया जाएगा। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर 25 सितंबर को विमान लैंड कर सकता है। भारत ने यह डील 21 हजार करोड़ रुपये में की थी। समझौते के तहत 4 सालों में 16 विमान दिए जाने हैं।
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारत को दूसरा C-295 विमान मई 2024 तक मिल जाएगा। वहीं, सभी 16 विमानों भारतीय वायुसेना को अगस्त 2025 तक मिल जाएंगे। इधर, भारत में ही तैयार होने जा रहा पहला स्वदेशी विमान सितंबर 2026 तक मिलेगा और अन्य 39 विमान अगस्त 2031 तक मिलने के आसार हैं। पीएम मोदी ने बीते साल 30 अक्टूबर को निर्माण संयंत्र का शिलान्यास किया था। यहां टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एस.ए C-295 विमान तैयार करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘यह अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसमें एक निजी कंपनी द्वारा भारत में एक सैन्य विमान का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत 21,935 करोड़ रुपये है। इस विमान का इस्तेमाल नागरिक उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।’
विमान की खासियत
रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि 5-10 टन क्षमता वाला यह परिवहन विमान कई स्थितियों में अलग-अलग मिशनों को अंजाम दे सकता है। इसमें 11 घंटे तक उड़ान भरने के साथ-साथ कम जगह पर टेक ऑफ लैंडिंग की विशेषता भी है। खास बात है कि यह नियमित रूप से रेगिस्तान से समुद्री वातावरण तक में दिन के साथ-साथ रात के युद्ध अभियानों को संचालित कर सकता है। C-295, 9 पेलोड या 71 जवानों या 45 पैराट्रूपर्स को ले जाने में सक्षम है। साथ ही है यह 480 किमी प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार से मिशन को अंजाम दे सकता है।
सरकार ने जानकारी दी थी कि सभी 56 विमान भारतीय डीपीएसयू- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में तैयार हुए स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट से लैस होंगे। भारतीय वायुसेना को 56 विमानों की डिलीवरी पूरी होने के बाद, एयरबस डिफेंस एंड स्पेस को भारत में निर्मित विमानों को सिविल ऑपरेटरों को बेचने और उन देशों को निर्यात करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्हें भारत सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है।

panchayattantra24.-नई दिल्ली। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15वें के नए एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने खुलासा किया कि वह अपने गर्लफ्रेंड को गोंडोला की सवारी के लिए वेनिस ले जाना चाहते है और इसके लिए उसने शो के होस्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन से प्रेरणा ली है। ‘केबीसी प्ले अलॉन्ग’ स्पेशल एपिसोड में दुर्ग, छत्तीसगढ़ के वित्त कार्यकारी सौरभ सेनगुप्ता ने क्विज रियलिटी शो की हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई। बिग बी ने सौरभ का स्वागत किया और उनके सपने के बारे में पूछा कि वह जीती हुई रकम से क्या करेंगे।
‘शोले’ एक्टर को जवाब देते हुए, सौरभ ने कहा: “मुझे खाना पकाने में रुचि है। यह मेरा शौक है इसलिए, मैं अपना खुद का एक रेस्तरां खोलना चाहता हूं। इसके अलावा मेरी फैंटेसी है, कि अगर मैं अच्छी-खासी रकम जीतता हूं, तो मैं अपनी गर्लफ्रेंड को गोंडोला की सवारी के लिए वेनिस ले जाऊंगा।” सौरभ ने आगे कहा, ”सर, इसके लिए आप मेरी प्रेरणा हैं। यह बहुत रोमांटिक है।” 80 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ”मैं समझ गया। आप गोंडोला वाले से मेरा गाना बजाने को कहें. लेकिन, अपनी गर्लफ्रेंड को जीनत अमान समझकर भ्रमित न हों। उसे आप अपनी गर्लफ्रेंड ही समझिएगा।”
अनजान लोगों के लिए, कंटेस्टेंट्स ने शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित अमिताभ की 1979 की क्राइम एक्शन फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’ का जिक्र किया। फिल्म में अमिताभ ने जय और सीआईडी इंस्पेक्टर विजय की दोहरी भूमिका निभाई। इसमें जीनत अमान ने शबनम, नीतू सिंह ने माला और प्रेम चोपड़ा ने रमेश की भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों, जासूसों और विभिन्न देशों की खुफिया एजेंसियों के सीक्रेट एजेंट और उनके सीक्रेट ऑपरेशनों पर आधारित थी। इसकी शूटिंग काहिरा, लिस्बन, वेनिस और रोम सहित अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर की गई थी और भारत में, कई सीन गोवा में शूट किए गए थे। ‘दो लफ्जों की है दिल की कहानी’ गाना वेनिस के ग्रांड कैनाल में एक गोंडोला पर फिल्माया गया था। इसे आशा भोसले और शरद कुमार ने गाया था। यह गाना अमिताभ और जीनत पर फिल्माया गया था। ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ सोनी पर प्रसारित होता है।

panchayattantra24.-दिल्ली। जांच एजेंसी ईडी की कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि भ्रष्टाचार किया है इसलिए छापे तो पड़ेंगे ही, जांच एजेंसी कार्रवाई तो करेगी ही। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार की छवि धूमिल करने के लिए हमारी आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने जिस प्रकार के बड़े-बड़े घोटाले की दुकान और घोटाले की मंडली खोली हुई है और यहां तक कि भ्रष्टाचार की दुकान के हेड ऑफिस के साथ-साथ फ्रेंचाइजी भी खोली हुई है तो कार्रवाई तो होगी ही।
उन्होंने कहा कि जब इस प्रकार का भ्रष्टाचार होगा, घोटाले की दुकान खुलेगी, चाहे वो सट्टा के घोटाले की दुकान हो या शराब के घोटाले की दुकान हो या कोयला के घोटाले की दुकान हो तो स्वाभाविक रूप से छींटे उनके ऊपर पड़ेगी ही। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जब पेड किया है ब्राइब तो छापे तो पड़ेंगे ही। अब वह जमाने लद गए जब भ्रष्टाचार करने को ये अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते थे और इनको लगता था कि भ्रष्टाचार करने पर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने एक बड़े अधिकारी के यहां से बरामद हुई भारी मात्रा में कैश, 37 पेज की चार्जशीट में लगाए गए आरोपों और बयानों का जिक्र करते हुए यह दावा किया कि भ्रष्टाचार होगा, जनता के पैसे की लूट-खसोट होगी तो जांच एजेंसी तो कार्रवाई करेगी ही।

panchayattantra24.-नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है. खड़गे ने अपनी टीम में अपने खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर और राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को भी शामिल किया है. इसके अलावा गांधी परिवार के तीनों चेहरों को कांग्रेस कार्यसमिति में रखा गया है. इस टीम में खड़गे के बाद सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का नाम है. उसके बाद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अम्बिका सोनी, मीरा कुमार और दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है।
खड़गे की टीम में किसे मिली जगह? 1- मल्लिकार्जुन खड़गे 2- सोनिया गांधी 3- डॉ. मनमोहन सिंह 4- राहुल गांधी 5- अधीर रंजन चौधरी 6- एके एंटनी 7- अम्बिका सोनी 8- मीरा कुमार 9- दिग्विजय सिंह 10- पी चिदंबरम 11- तारिक अनवर 12- ललथनहवला 13- मुकुल वासनिक 14- आनंद शर्मा 15- अशोकराव चव्हाण 16- अजय माकन 17- चरणजीत सिंह चन्नी 18- प्रियंका गांधी वाड्रा 19- कुमारी शैलजा 20- गईखंगम गंगमई 21- एन रघुवीरा रेड्डी 22- शशि थरूर 23- ताम्रध्वज साहू Also Read – ITI प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती: 22 अगस्त को दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं अभ्यर्थी 24- अभिषेक मनु सिंघवी 25- सलमान खुर्शीद 26- जयराम रमेश 27- जितेंद्र सिंह

panchayattantra24.- नई दिल्ली। स्मृति ईरानी ने कहा, असम में दंगे हुए थे, हिंसा हुई थी. केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी. तब असम में कांग्रेस के नेता तरुण गोगोई ने बयान दिया था कि कांग्रेस की केंद्र सरकार कदम नहीं उठा रही. सेना नहीं भेज रही. स्मृति ईरानी ने कहा, अभी हाल में राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया गया. उसके बाद उसे काटा गया. फिर भट्टी में डाला गया. दो महिला सांसद वहां गई थीं. वहां बच्ची का एक हाथ भट्टी के बाहर छूट गया. न्याय की गुहार तब नहीं लगाई, जब बंगाल में 60 साल की महिला के साथ उसके नाती के सामने उसका रेप किया गया. इस पर आप एक शब्द नहीं बोले।
स्मृति ईरानी ने कहा, मैं जोड़ों के दर्द पर कुछ नहीं कहूंगी. लेकिन जिस यात्रा की बात कर रहे हैं. उस दौरान वे कश्मीर में अपने परिजन के साथ बर्फ से खेलते नजर आए, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि पीएम मोदी द्वारा धारा 370 हटाने के बाद यह संभव हो पाया. राहुल गांधी के बयान का जवाब स्मृति ईरानी ने दिया. स्मृति ईरानी ने कहा, सबसे पहले आपकी पीठ पर आपके आसन पर जिस प्रकार का आक्रामक व्यवहार देखा, उसका मैं खंडन करती हूं. पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत माता की हत्या की बात कही गई. कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही. जो भारत की हत्या पर ताली पीटी, इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है? मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है. देश का हिस्सा है. आपके सहयोगी दल के नेता ने तमिलनाडु में कहा, भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत है. राहुल गांधी में हिम्मत है, तो डीएमके के अपने साथी का खंडन करके बताएं. कांग्रेस के एक नेता ने कश्मीर में उसका आप खंडन क्यों नहीं करते, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करता है।
स्मृति ईरानी ने इस दौरान कश्मीर में पंडितों के साथ हुए अत्याचार का भी जिक्र किया. इस दौरान ईरानी ने गिरिजा टिक्कू, शीला भट्ट के साथ हुई घटनाओं का भी जिक्र किया. स्मृति ने कहा, आप नहीं चाहते कि हम कश्मीरी पंडितों की बात करें. इन्होंने कहा, आंसू बहाए, भ्रमण किया. 84 के दंगों के दौरान पत्रकार प्रणय गुप्ता ने लिखा, बच्चों की हत्या कर, उनके अंगों को मां के मुंह में ठूसा गया।
आपने भारत माता की हत्या की- राहुल गांधी
राहुल ने कहा, जैसे मैंने भाषण की शुरुआत में बोला भारत एक आवाज है. भारत हमारी जनता की आवाज है. दिल की आवाज है. उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर में की. इसका मतलब आपने भारत माता की हत्या मणिपुर में की. आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत माता की हत्या की. आप देशद्रोही हो. आप द्रेशप्रेमी नहीं हो. इसलिए आपके पीएम मणिपुर में नहीं जा सकते हैं. क्योंकि उन्होंने हिंदुस्तान की हत्या की है. भारत माता की हत्या की है. आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो.
इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को टोका और कहा कि उन्हें आदर से बात करनी चाहिए. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी मां की हत्या की बात कर रहा हूं. मैं आदर से बोल रहा हूं. हिंदुस्तान की सेना मणिपुर में एक दिन में शांति ला सकती है. लेकिन आपका उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हो. क्योंकि आप मणिपुर में भारत माता को मारना चाहते हैं. पीएम मोदी अपने दिल की बात नहीं सुनते तो किसकी बात सुनते हैं, सिर्फ दो लोगों की बात सुनते हैं. राहुल ने कहा, रावण दो लोगों की सुनता था, मेघनाथ और कुंभकर्ण, उसी तरह मोदी सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी. लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था, अहंकार ने लंका को जलाया था. राम ने रावण को नहीं मारा था, अहंकार ने उसे मारा था. आप पूरे देश में केरोसिन फेंक रहे हो. आप हरियाणा को जला रहे हो. आप पूरे देश को जलाने में लगे हो।
panchayattantra24.-नई दिल्ली: ISRO ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के तीसरे ऑर्बिट में पहुंचा दिया है. अब चंद्रयान 174 km x 1437 km किलोमीटर वाली छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है. चंद्रयान-3 अपने तय टारगेट से संभवतः आगे चल रहा है. लेकिन इसरो की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं आई है।
इसरो ने 9 अगस्त की दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर ऑर्बिट में बदलाव किया. यानी चंद्रयान-3 के थ्रस्टर्स को ऑन किया गया था. 5 अगस्त 2023 को जब चंद्रमा की पहली कक्षा में चंद्रयान-3 पहुंचा था. तब उसने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं. उस समय चंद्रयान-3 चंद्रमा के चारों तरफ 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से 164 x 18074 KM के अंडाकार ऑर्बिट में यात्रा कर रहा था. जिसे 6 अगस्त 2023 को घटाकर 170 x 4313 km की ऑर्बिट में डाला गया था. यानी उसे चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया था।

panchayattantra24.-नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निम्नलिखित केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है।



panchayattantra24.-नई दिल्ली। सीबीआई ने मणिपुर वायरल वीडियो मामले में FIR दर्ज की। CBI अधिकारी ने ये जानकारी दी है। मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर में राहत केंद्रों के दौरे के दौरान कहा, “लोग पूछ रहे हैं कि राज्य में शांति कब बहाल होगी। मैं लगातार कोशिश कर रही हूं कि शांति बहाल करने के लिए दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे से बात करें। हम उनसे भी बात कर रहे हैं और सभी राजनीतिक दलों से इस प्रक्रिया में मदद करने के लिए भी कहा है।
विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों की राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर मणिपुर के राज्यपाल ने कहा, “मैं उनसे राज्य में शांति बहाल करने में योगदान देने की अपील करती हूं।

panchayattantra24.-नई दिल्ली। सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द पूरा कर लें, क्योंकि 9 से 29 जुलाई के बीच 9 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर। इससे बैंकिंग संबंधित कई काम प्रभावित हो सकते है, हाालंकि ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm, इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी जारी इसके अलावा UPI के द्वारा भी आप पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग, एटीएम, डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं। क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। वही पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।बैंक प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।इनमें से कुछ बैंक छुट्टियां राज्य-विशिष्ट होंगी और राष्ट्रीय छुट्टियों के दौरान, देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक में 9 दिनों तक मिलेगी छुट्टी 11 जुलाई 2023 – गुरुवार – केर पूजा – त्रिपुरा 13 जुलाई 2023 – गुरुवार – भानु जयंती – सिक्किम 16 जुलाई रविवार 17 जुलाई 2023 – सोमवार – यू टिरोट सिंग डे – मेघालय 21 जुलाई: द्रुक्पा त्शे-ज़ी के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे 22 जुलाई 2023 – शनिवार – चौथा शनिवार – सभी राज्यों में 23 जुलाई रविवार 29 जुलाई 2023 – शनिवार – मुहर्रम – अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद– आंध्र प्रदेश, हैदराबाद– तेलंगाना, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची में मुहर्रम (ताजिया) के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।