Browsing: दिल्ली

 
 panchayattantra24.-नई दिल्ली : प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित छह नक्सलियों को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और जशपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक एके-47 के अलावा 90 कारतूस, एक मैग्जीन और नक्सली ड्रेस सहित कई सामान बरामद किए गए हैं। टुनेश लकड़ा पर झारखंड पुलिस ने 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। इन सभी को झारखंड के गढ़वा जिला और छत्तीसगढ़ के जशपुर एवं बलरामपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। टुनेश लकड़ा उर्फ रवि के विरूद्ध बलरामपुर में 13 और झारखंड के भी कई थानों में हमला, मुठभेड़, डकैती, आगजनी, अपहरण जैसे कुल 18 मामले दर्ज हैं। टुनेश के अलावा जिन पांच अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें रंजीत कुमार महतो, हेरमन कुमार गन्नुम, राम लकड़ा, तब्बसुम अहमद और गुलाम शहजादा शामिल हैं। 
नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित बोड़गा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ की क्रॉस फायरिंग की चपेट में आकर एक महिला जख्मी हो गई है। जख्मी महिला को जवानों ने सीएचसी लाकर उपचार कराया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डिमरापाल जगदलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि बोड़गा के जंगल मे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार को डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी बोड़गा ताकीलोड़ व उसपरि की ओर निकली हुई थी। बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब बोड़गा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। 
 इस मुठभेड़ के क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से बोड़गा निवासी 44 वर्षीय महिला राजे ओयाम को गोली लगने से वह घायल हो गई। पीड़ित की मदद के लिये जवान पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में प्राथमिक उपचार कराया। फिर यहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के लिये रेफर कर दिया गया हैं। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर मिली है। घटना स्थल की सर्चिंग करने पर जवानों ने भारी मात्रा विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किये हैं।
 

panchayattantra24.- नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है. उन्होंने ये जानकारी सोशल नेटवर्क पर शेयर की. गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं। आगामी सबा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है. ऐसी आशंका है कि इस बार कई मौजूदा नेताओं को टिकट मिलेगा। गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं क्रिकेट में अपनी भविष्य की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। धन्यवाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, और धन्यवाद, प्रधान मंत्री।” “मुझे देश की सेवा करने का सम्मान और अवसर देने के लिए मैं गृह मंत्री को ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं, जय हाथ!”
बीजेपी चुनाव आयोग (EC) द्वारा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की घोषणा करना चाहती है. लोकसभा चुनाव अप्रैल और मई में होने हैं। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मैराथन बैठक में लगभग 16 राज्यों के नामों पर चर्चा की। संकेत हैं कि पहली सूची में कई दिग्गजों के नाम शामिल हो सकते हैं.
 

 
panchayattantra24.-दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मध्य प्रदेश से झारखंड तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल रहा है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां पिछले 24 घंटे में देखने को मिली हैं. मौसम विभाग की मानें तो मध्य भारत में 26 और 27 फरवरी को गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 26 और 27 फरवरी को बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी.
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो 25 फरवरी को दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी. गाजियाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज गाजियाबाद में भी आसमान साफ रहेगा.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसी के साथ, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर हल्की बारिश हो सकती है.
 

 
 
  panchayattantra24.-नई दिल्ली/रायपुर। आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) नई दिल्ली के पूर्व निदेशक और कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल को छत्तीसगढ़ एम्स का प्रमुख चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान (AIIMS) कार्यकारी निदेशक और सीईओ बनाया गया है। एम्स शामिल होने के बाद, लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने सभी संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को रोगी-केंद्रित सेवाओं और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में उभरती चुनौतियों पर शोध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।
 

panchayattantra24.-दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में परीक्षा पे चर्चा से संबंधित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया. कार्यक्रम में लगभग 4,000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे.” उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक 90 लाख से अधिक विद्यार्थियों, आठ लाख से अधिक शिक्षकों और लगभग दो लाख अभिभावक पंजीकरण करा चुके हैं। 
शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीपीसी को लेकर देशभर में छात्रों के बीच व्यापक उत्साह देखा जा रहा है. पहला पीपीसी 2018 में आयोजित किया गया था, जहां 22,000 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था और पिछले साल यह संख्या बढ़कर 38 लाख से अधिक हो गई थी। 
 

 
panchayattantra24.-दिल्ली। आज 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बस्तर की आदिम जनसंसद विषय पर केंद्रित छत्तीसगढ़ की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उत्सुकता के साथ झांकी का अवलोकन किया। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। झांकी में जगदलपुर के मुरिया दरबार और बड़े डोंगर के लिमऊ राजा को मुख्य रूप से प्रदर्शित किया गया था।
कर्तव्य पथ पर राज्यों की झांकियों की परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी छठवें क्रम पर थी। उद्घोषणा में जनजातीय समाज मे आदिम काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और विषय वस्तु की प्राचीनता के बारे में जब बताया गया तो दर्शकों का कौतुहल बढ़ गया। उन्होंने तालियां बजाकर सराहना की। झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मांदर की थाप और बांसुरी की धुन पर परब नृत्य का प्रदर्शन किया।
छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ पर आधारित है। ‘बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार’ विषय पर बनी झांकी में जनजातीय समाज के सांस्कृतिक सौंदर्य और कलाधर्मिता को भी दर्शाया गया था।
मुरिया दरबार विश्व-प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की एक परंपरा है, जो 600 सालों से निरंतर जारी है। कोंडागांव जिले के बड़े-डोंगर के लिमऊ-राजा नामक स्थान पर भी आदिम लोकतांत्रिक चेतना के प्रमाण मिलते हैं। इस स्थान से जुड़ी लोककथा के अनुसार आदिम-काल में जब कोई राजा नहीं था, तब आदिम-समाज एक नीबू को राजा का प्रतीक मानकर आपस में ही निर्णय ले लिया करता था।
 

 

panchayattantra24.-नई दिल्ली। क्या दिल्ली में लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल को होंगे। दिल्ली में चुनाव अधिकारी की तरफ से जारी एक लेटर के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैली। बात इतनी बढ़ गई कि इस बारे में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से स्पष्टीकरण देना पड़ गया। दिल्ली चुनाव अधिकारी की तरफ से जारी एक लेटर में अटकलें लगाई जा रही थी कि 16 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की तारीख हो सकती है।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आगामी लोकसभा 2024 के आम चुनाव से संबंधित गतिविधियों की तैयारी और समापन से जुड़े पत्र को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लेटर में 16 अप्रैल, 2024 की तारीख का उल्लेख केवल चुनाव अधिकारियों के लिए ‘भारत के चुनाव आयोग के चुनाव योजना के अनुसार गतिविधियों की योजना बनाने के संदर्भ में किया गया है। इसका चुनाव के वास्तविक कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से उचित समय पर चुनाव के तारीखों की घोषणा की जाएगी।
पत्र के बारे में प्रश्नों को स्पष्ट करते हुए, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के ईसीआई प्लानर जिला स्तर पर इन गतिविधियों के समय पर पूरा करने की सुविधा के लिए एक काल्पनिक मतदान तारीख के संबंध में प्रारंभ और समाप्ति के साथ आवश्यक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करता है। इसमें कहा गया है कि यह तारीख पूरी तरह से आगामी लोकसभा 2024 के आम चुनाव से जुड़ी गतिविधियों की अग्रिम योजना, तैयारी और समन्वय के उद्देश्य से थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि कुछ मीडिया प्रश्न सीईओ कार्यालय, दिल्ली की तरफ से जारी दिनांक 19/01/2024 के एक पत्र का हवाला देते हुए आ रहे हैं। इसमें यह स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि क्या 16/04/2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए संभावित मतदान दिवस है। इस संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले, चुनाव से संबंधित बड़ी संख्या में गतिविधियों की योजना बनाना और उन्हें पूरा करना आवश्यक है। ईसीआई प्लानर ऐसी सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों को सूचीबद्ध करता है।
 

panchayattantra24.-दिल्ली। CG बीजेपी चीफ किरण देव सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक जारी है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री आवास, 7 लोककल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व 12.45 पर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी रहेंगे।
सुबह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को सुबह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुणसाव और विजय शर्मा भी थे। मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
 

panchayattantra24.-दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते बीजेपी छग में 2 डिप्टी सीएम बना सकती है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है. चर्चा है कि सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के नेता को बनाया जा सकता है.

सूत्रों के मुताबिक शाम को दो पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच रहे है. दोनों पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक लेकर रायशुमारी करेंगे. सभी की राय जानेंगे. जिसकी रिपोर्ट भाजपा आलाकमान को देंगे।
फ़िलहाल बीजेपी में सीएम फेस को लेकर बैठकों का दौर जारी है. विस चुनाव जीते सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है. जिसमें छग से अरुण साव, गोमतीसाय और रेणुका सिंह शामिल है. लोकसभा स्पीकर ने सभी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है. चर्चा रमेश बैस को सीएम बनाने की भी है. वे वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल है. OBC चेहरे भी है. बीजेपी को विस चुनाव 2023 में सरगुजा और बस्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा सीट मिली है. ये सीटें आदिवासी बहुल है. जिसे ध्यान में रखते भाजपा जनता पार्टी 2 डिप्टी सीएम बना सकती है।