Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

panchayattantra24.-दिल्ली। विधानसभा चुनाव जीते बीजेपी सांसदों ने इस्तीफा दे दिए है. जिसमें छग के अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय भी शामिल है. वही राजस्थान से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के भी नाम है. खबर ये भी है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस्तीफा देने वालों में 12 सांसद शामिल है।
शनिवार को तीनों राज्यों के सीएम के नाम का ऐलान करेगी बीजेपी
इसी हफ्ते शनिवार को बीजेपी तीनों राज्यों के सीएम के नाम का ऐलान करेगी। कल राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रर्यवेक्षक भेजे जायेंगे। ये पर्यवेक्षक तीनों राज्यों में विधानसभा में अपने नेताओं का चुनाव करने के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों की निगरानी करेंगे। जिसके बाद विधायक दल की बैठक होंगी। आज कल या कल सुबह तक सभी पर्यवेक्षक के नाम तय कर दिए जाएंगे।

panchayattantra24.-दिल्ली। बीजेपी सीएम फेस के नाम का ऐलान कर सबकों चौंका सकती है. खबर है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में ग़ैर विधायक भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. वर्तमान में महाराष्ट्र राज्यपाल रमेश बैस एक विश्वसनीय नाम में एक है. जिसे बीजेपी छग का सीएम बना सकती है।
आज सांसदों ने दिया इस्तीफा
राज्यवर्धन राठौड़, दीया कुमारी , किरोड़ी लाल मीना, नरेंद्र तोमर, प्रह्लाद पटेल , राकेश सिंह , रीति पाठक , उदय प्रताप सिंह, गोमती साईं और अरुण साव ने लोकसभा के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि बीजेपी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है. जबकि तेलंगाना में आठ सीटें जीती हैं. बीजेपी ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में 21 सांसदों को टिकट दिया था. राजस्थान और मध्य प्रदेश में सात-सात सांसदों को चुनाव लड़ाया था. वहीं, छत्तीसगढ़ में चार और तेलंगाना में तीन सांसदों को विधानसभा में टिकट दिया था।

panchayattantra24-नई दिल्ली। चुनावी तूफान शांत हो गया है और नतीजे सबके सामने हैं. छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आ गई है और अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि छत्तीसगढ़ का मुखिया कौन होगा। ऐसे में आज दिल्ली में सीएम के चेहरे को लेकर प्रधानमंत्री निवास पर भाजपा के कई बड़े-बड़े नेताओं में बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ का बॉस ढूंढने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के लिए आज शाम बैठक शुरू हो गई है। सीएम की रेस में बीजेपी के कई नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनमें अरुण साव, ओपी चौधरी, विष्णुदेव साय और रमन सिंह का नाम शामिल है। अब देखना यह है कि किस नेता को इतने बड़े पद पर नियुक्त किया जाएगा।
एक तरफ जहां बीजेपी के कई नेताओं के नाम सीएम की रेस में हैं, वहीं दूसरी तरफ ओम माथुर, मनसुख मंडाविया और नितिन नबीन दिल्ली लौट आए हैं। विधायक दल की बैठक के बाद इस बात पर फैसला लिया जाएगा कि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन बनेगा. वोटों की गिनती से पहले ओम माथुर ने कई बयान देकर साफ निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सीएम का चेहरा सबको चौंका देगा क्योंकि बीजेपी बदलाव में विश्वास रखती है. इस बीच अमित शाह ने भी ओपी को लेकर बयान देकर ‘बड़ा आदमी’ बनने की बात कही. चौधरी और विष्णुदेव साय। मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी गहमागहमी है और आज रात दिल्ली में नेताओं के बीच चर्चा होगी. एक ओर जहां अरुण साव, ओ.पी. चौधरी, विष्णुदेव साय और रमना का नाम भी सीएम की सूची में ऊपर है। वहीं सांसद रेणुका सिंह के नाम की भी चर्चा चल रही है. रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने ईमानदारी से क्षेत्र की जनता की सेवा की और पार्टी के निर्देश पर काम किया, अब जिम्मेदारी के मुद्दे पर पार्टी फैसला करेगी।

panchayattantra24.-दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम वोटिंग कल 30 नवंबर को तेलंगाना में होगा और कल ही शाम पांच बजे मतदान खत्म होते ही देश के सभी एग्जिट पोल सरकार बनने को लेकर अपने-अपने अनुमान न्यूज चैनलों में प्रसारित करेंगे। सभी एग्जिट पोल के नतीजों में अलग-अलग परिणाम होने की संभावना है। अधिकतर एग्जिट पोल करने वाली कंपनियों ने एग्जिट पोल करने के उपरांत पिछले 10 दिनों में हवा का रुख जनता की राय और हो चुके चुनाव पर टिप्पणी को लेकर अलग-अलग विश्लेषण के साथ एग्जिट पोल में शामिल करते हुए एग्जिट पोल बताएंगे। दरअसल मतदान के तुरंत बाद लिए गए मतदाताओं की राय के आधार पर ही एग्जिट पोल आता है जो सटिक होता है लेकिन इस मायने में सिर्फ तेलंगाना के ही अनुमान सटिक हो सकते हैं बाकी राज्यों के अनुमान को एग्जिट पोल के बजाय ओपिनियन पोल कहना ज्यादा सही होगा, क्योंकि इन राज्यों के एग्जिट पोल में अब विश्लेष्कों की राय भी शामिल होगा। एग्जिट पोल का असली मतलब तभी होता चुनाव खत्म के उपरांत मतदाताओं की राय के आधार पर एग्जिट पोल का प्रसारण होता लेकिन आचार संहिता के चलते और अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर चुनाव होने के कारण चुनाव आयोग ने 30 तारीख के प्रसारण की व्यवस्था की थी जिसके चलते एग्जिट पोल अब एग्जिट पोल ना हो कर विचार, सलाह, राय और अफवाहों का पोल बन ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
अधिकांश एग्जिट पोल कांग्रेस और बीजेपी और अन्य पार्टी को ऐसे आंकड़ों पर उलझा कर अपनी बात सही बताने का प्रयास करेंगे क्योंकि एग्जिट पोल के अनुसार अगर वह अपना प्रसारण 30 तारीख को सही और सटीक करते हैं तो जनता की राय और जनता में चल रही चर्चाओं को सम्मिलित नहीं कर सकते जिसके चलते एग्जिट पोल के दिन की बातें और चुनाव हो जाने के बाद खुलकर मतदाताओं के द्वारा कही गई बातों को मिलान नहीं किया जा सकता। अधिकांश एजेंसियां अपने अनुमान मतदाताओं के द्वारा खुलकर बोले गए बातों पर केंद्रित रखते हैं और लगभग सभी एग्जिट पोल दोनों पार्टी को करीब का और टक्कर का मुकाबला बताने से भी नहीं चुकने वाले जबकि वास्तविकता एग्जिट पोल की राय से कोसों दूर रहने की संभावना है। जानकर यह भी मानते हैं कि एग्जिट पोल दोनों पार्टी को कम से ज्यादा और ज्यादा से कम ऐसे आंकड़ों को दर्शाएंगे जो आंकड़े बाद में एग्जिट पोल की कम्पनी के लिए सुविधाजनक रहे यह बताने के लिए कि हमारा एग्जिट पोल सही था। रहा सवाल एग्जिट पोल के विश्वास पर जिसकी धरातल पर उतरने की संभावना नहीं के बराबर है क्योंकि चुनाव हो जाने के कई दिन के उपरांत एग्जिट पोल अब एग्जिट पोल मतदाताओं द्वारा कही गई बातों, राय और अफवाहों पर केन्द्रीत होगी।
पांचो राज्यों के एग्जिट पोल पर सभी कंपनियों ने ईमानदारी से काम किया होगा यह मानकर भी चला जाए तो क्या एग्जिट पोल के 2 दिन बाद या तीन दिन बाद कंपनियों के सर्वे करने वाले कर्मचारियों पर जनता के द्वारा कही बात और जनता के द्वारा बताए अपने मताधिकार के बारे में पूरा विवरण कैसे कंपनियां या सर्वे करने वाले अपने सर्वे में शामिल नहीं करेंगे यह भी एक सोच का विषय है यह मानकर चलना चाहिए की सभी एग्जिट पोल करने वाले इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि वह अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार भी सर्व दे सकते हैं। एग्जिट पोल करने वाली सभी कंपनियों ने अपने एग्जिट पोल को तीन भागों में बताकर एग्जिट पोल किया गया है यह दर्शकों को बताना होगा। राजनीतिक जानकारी यह भी मान रहे हैं कि अब एग्जिट पोल सभी पार्टियों की उत्सुकता बड़ा रहा है सभी पार्टियों को 30 तारीख की शाम का इंतजार बेसब्री से है। अब देखना यह है कि एग्जिट पोल में बताए जाने वाले आंकड़े कितने सटिक होते हैं।

panchayattantra24.-दिल्ली। झीरम नक्सल हमले की जांच पर एनआईए की अपील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसके साथ ही मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए जांच का रास्ता खुल गया है. जितेंद्र मुदलियार ने नक्सल हमले में षड्यंत्र की जांच करने एफआईआर दर्ज कराया था।
एनआईए ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर कहा था कि छत्तीसगढ़ पुलिस जांच नहीं कर सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर एनआईए की अपील को ख़ारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि शीर्ष न्यायालय के फ़ैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ पुलिस षड्यंत्र के एंगल की जांच कर सकती है।
panchayattantra24.-नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार सुबह अपने 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सीएम भूपेश बघेल पाटन से तो डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान संपन्न होगा तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
कांग्रेस की इस लिस्ट में डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव (अंबिकापुर सीट), अमरजीत भगत (सीतापुर- ST सीट), उमेश पटेल (खरसिया सीट), जय सिंह अग्रवाल (कोरबा सीट), डॉ. चरण दास महंत ( सक्ति सीट), डॉ. शिवकुमार धारिया (अरंग- SC सीट), श्रीमती अनिला भेंडिया (डोंडी लोहारा- ST सीट), भूपेश बघेल (पाटन सीट) से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, ताम्रध्वज साहू (दुर्ग ग्रामीण सीट), रविंद्र चौबे (साजा सीट), गुरु रुद्र कुमार (नवागढ़- SC सीट), नीलकंठ चंद्रवंशी (पंडारिया सीट), मोहम्मद अकबर (कवर्धा सीट), श्रीमती यशोदा वर्मा (खैरागढ़ सीट), श्रमती हर्षिता स्वामी बघेल (डोंगरगढ़- SC सीट), गिरीश देवांगन (राजनंदगांव सीट), दलेश्वर साहू (डोंगरगांव सीट), भोला राम साहू (खुज्जी सीट), इंद्रशाह मंडावी (मोहला-मानपुर-ST सीट), रूप सिंह पोटाई (अनंतगढ़ -ST सीट), श्रमती सावित्री मंडावी (भानुप्रतापपुर -ST सीट), शंकर ध्रुव (कांकेर-ST सीट), संतराम नेताम (केशकाल-ST सीट), मोहन लाल मरकम (कोंडागांव-ST सीट), चंदन कश्यप (नारायणपुर-ST सीट), लखेश्वर बघेल (बस्तर -ST सीट), दीपक बैज (चित्रकोट-ST सीट), के. छविंद्र महेंद्र कर्मा (दंतेवाड़ा-ST सीट), विक्रम मंडावी (बीजापुर-ST सीट) को टिकट दिया गया है।
नक्सल प्रभावित कुछ क्षेत्रों के चलते संवेदनशील माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होगा तथा दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
पहले चरण में नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को की जाएगी तथा 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छानबीन होगी तथा दो नवंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। भाजपा मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। भाजपा को 15 सीटें हासिल हुई थीं।

panchayattantra24.-नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही भाजपा और कांग्रेस आक्रामक अंदाज में एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। अब तक कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा न होने पर भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक फोटो शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ” छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने कैंडी क्रश खेलना उचित समझा।
गौरतलब है कि चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। हालांकि उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में भाजपा कांग्रेस से कहीं आगे निकल गई है। भाजपा ने राज्य में अब तक अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारोंं की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेेस पार्टी ने अब तक उम्मीदवारों के नामों को सार्वजनिक नहीं किया है। इसी पर तंज करते हुए भाजपा आईटी सेल हेड ने ताजा पोस्ट किया है।
चुनाव आयोग ने देश के जिन पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया है उसमें से तीन राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होना है।

panchayattantra24.-नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की चार घंटे हुए बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है कि पार्टी कांग्रेस शासित सभी राज्यों में जातिगत जनगणना कराएगी. राहुल गांधी ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है. कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों ने फैसला लिया गया है कि वे हिमचाल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना कराएंगे. इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसकी कॉपी आपको जल्दी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है. INDIA गठबंधन की अधिकतर पार्टियों ने भी जातिगत जनगणना पर सहमति जताई है. कुछ पार्टियों को दिक्कत हो सकती है लेकिन ठीक है. हम फासीवादी पार्टी नहीं है. लेकिन गठबंधन की अधिकतर पार्टियों ने जातिगत जनगणना पर सहमति जताई है. राहुल ने कहा कि यह धर्म या जाति के बारे में नहीं है. यह गरीब तबके के बारे में है. यह जातिगत जनगणना गरीब लोगों के लिए है. फिलहाल दे भारत हैं. एक अडानी का भारत और दूसरा गरीबों का भारत. हमें इस नए एक्सरे की जरूरत है।

panchayattantra24.-नई दिल्ली: ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग सोमवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। साल के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इन सभी विधानसभाओं का कार्यकाल दिसंबर 2023 से लेकर जनवरी 2024 के बीच समाप्त हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एमपी में सरकार है। जबकि, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शासन है। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट और तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति यानी BRS (पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति) की सरकार है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पांचों राज्यों के चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है।
एक ओर जहां एमपी में 230 विधानसभा सीटें हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, यहां विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के साथी समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, राजस्थान में 200 सीटों पर चुनाव होंगे। राज्य में सत्ता परिवर्तन का रिवाज लंबे समय से चलता आ रहा है। के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना सरकार को भाजपा और कांग्रेस से चुनौती मिल सकती है। राज्य में कुल 119 सीटें हैं। 90 सीटों वाले राज्य छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में वापसी की कोशिशें करती नजर आ रही है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 2018 की तरह ही एमपी, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं। जबकि, छत्तीसगढ़ में दो चरणों के आसार हैं। हालांकि, इसे लेकर चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा, “… जितना जल्दी(चुनाव) हो उतना अच्छा है… आजकल तो चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए 5 साल होते हैं, जिस दिन से जिम्मेदारी मिलती है उसी दिन से आप जो भी काम करते हैं वह चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जाता है…”

panchayattantra24.- दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज दिल्ली में GST काउंसिल की 52वीं बैठक हुई। बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से वित्त मंत्रियों ने भाग लिया। बैठक से निकलने के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा कि शराब पर स्पष्टता लाने की बात हुई कि औद्योगिक शराब और मानव उपभोग के लिए शराब की नीति अलग-अलग होगी। मानव उपभोग के लिए शराब राज्य का विषय रहेगा। बता दें कि एएनआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में अब मिलेट्स से बने हुए उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दर को घटा दिया गया है. भारत 2023 को ‘Year of Millets’ के रूप में सेलिब्रेट कर रहा है. ऐसे समय में यह राहत बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है, जबकि केंद्र सरकार देश में मोटे अनाजों (Promoting Millets) को बढ़ावा देने पर पूरा फोकस कर रही है. गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की फिटमेंट कमेटी ने बाजरा पाउडर पर छूट की सिफारिश की थी।
Millets के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट घोषित किया गया है. भारत की तरफ से की गई इस पहल के कारण दुनिया का ध्यान अब मोटे अनाज की ओर केंद्रित हो गया है. मिलेट्स में मोटे और छोटे दोनों वाले अनाज शामिल होते हैं. प्रमुख मोटे अनाजों में ज्वार, बाजरा और रागी का नाम आता है, तो वहीं छोटे अनाजों में कुटकी, कांगनी, कोदो और सांवा शामिल हैं. ये सभी कैल्शियम, आयरन, फाइबर समेत ढेरों पोषक तत्वों के बढ़िया सोर्स हैं।