Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

panchayattantra24.-नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र नए संसद भवन में शुरू हुआ. PM मोदी ने सांसद के रूप में ली शपथ. विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुआ 18वीं लोकसभा का सत्र. पीएम मोदी ने कहा,’अगर हमारे देश के नागरिकों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार पर भरोसा किया है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने सरकार की नीतियों और नीयत पर मुहर लगाई है. मैं आप सभी के समर्थन और भरोसे के लिए आभारी हूं. सरकार चलाने के लिए बहुमत जरूरी है, लेकिन देश चलाने के लिए आम सहमति जरूरी है.’
लोकसभा सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा,’18वीं लोकसभा नए संकल्पों के साथ काम करेगी.’ उन्होंने कहा,’यह नई उमंग, नए उत्साह और नई गति को प्राप्त करने का अवसर है. विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शानदार और गौरवमय तरीके से संपन्न हुआ है. यह 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व की बात है.’

panchayattantra24.-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मंगलवार को काशी की धरती से पीएम किसान सम्मान निधि की लगभग 20,000 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी डीबीटी के माध्यम से लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा मोदी स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार से अधिक महिलाओं को सर्टिफिकेट भी देंगे। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता 2000-2000 की तीन समान किस्तों में जारी की जाती है। अप्रैल-जुलाई 2023-24 की किस्त के रूप में 96005019 किसान और अगस्त-नवंबर 2023-24 की किस्त के रूप में 90750086 किसान लाभान्वित हुए थे।
ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। यहां अपने दाएं साइड में फार्मर कार्नर को देखें। यहां Beneficiary List पर क्लिक करें। आपको एक नया विंडो खुला मिलेगा, जहां आज की लेटेस्ट लिस्ट मिलेगी। इसके लिए तय स्थान पर अपना राज्य, जिला, सब डिस्ट्रिक्ट यानी तहसील, ब्लॉक और गांव सलेक्ट करें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करें। आपके गांव की पूरी लिस्ट आपके सामने होगी।
ऐसे चेक करें स्टेटस आपकी कौन सी किस्त मिली या नहीं मिली। अगर पैसा रुका है तो इसकी वजह क्या है? इन सब प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए आप बेनफिशियरी स्टेटस चेक करें। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.. फार्मर कार्नर पर Know Your Status पर क्लिक करें। यहां आपको एक नया विंडो खुलेगा। दिए गए बाक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। कैप्चा कोड भरे और Get OTP पर क्लिक करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालकर अपना स्टेटस देखें। अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मालूम है तो। ऊपर नीली पट्टी पर लिखा मिलेगा। इसपर क्लिक करें। अपना अधार नंबर या लिंक्ड मोबााइल नंबर डालें। कैप्चा कोड डालकर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें और स्टेप-1 को फॉलो करें।

panchayattantra24.-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली लौटे। इटली में उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात काफी चर्चा में रही। हालांकि, इन सबके अलावा इस सम्मेलन की एक फैमिली फोटो काफी चर्चाओं में आ गई है, जिससे साफ जाहिर होता है कि जी7 का सदस्य न होते हुए भी भारत का दबदबा कायम है।
panchayattantra24.-DELHI: नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय दल की मीटिंग में नेता चुन लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम अगले 10 सालों में देश को तेजी से विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं अगले 10 साल वाली बात बहुत जिम्मेदारी से कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हम देश में गुड गवर्नेंस की बात करते हैं। हमारी इच्छा है कि देश के आम नागरिकों के जीवन में सरकार का दखल कम से कम हो। इस तरह 10 साल की बात करके नरेंद्र मोदी ने 2029 के आम चुनाव में भी भाजपा की जीत का टारगेट दे दिया। बता दें कि मोदी को नेता चुने जाने के दौरान उनकी नीतीश कुमार, चंद्रबाबू जैसे नेताओं ने भी खूब तारीफ की है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए खुशी का मौका है कि इतने लोगों का स्वागत करने का मौका मिला है। रात-दिन जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया है, उसके लिए मैं उन्हें सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि 2019 में जब मैं यहां बोल रहा था और आपने मुझे चुना था तो मैं एक शब्द विश्वास पर बल दिया था। अब फिर से जब आपने मुझे जिम्मेदारी है तो इसका अर्थ है कि हमारे बीच विश्वास कायम है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी होता है। यह पल मेरे लिए भावुक करने वाले भी हैं। आप सबका मैं जितना धन्यवाद करूं, उतना कम है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुत कम लोग इस बात की चर्चा करते हैं, लेकिन एनडीए को देश के 22 राज्यों में लोगों ने सरकार बनाने का मौका दिया है। हमारा यह गठबंधन सच्चे अर्थ में भारत की असली भावना का प्रतिनिधित्व करता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 10 आदिवासी बहुल राज्यों में से 7 में हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन हिन्दुस्तान के राजनीतिक इतिहास में इतना सफल कभी नहीं हुआ है, जितना एनडीए हुआ है। मोदी ने कहा कि सरकार चलाने के लिए बहुमत जरूरी होता है, लेकिन देश के लिए सर्वमत जरूरी है। मैं देशवासियों को भरोसा देता हूं कि हम सर्वमत का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए को करीब तीन दशक हो चुके हैं। यह कोई सामान्य घटना नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने तीन टर्म पूरे किए हैं और अब चौथा शुरू हो रहा है। राजनीति के जो विश्लेषक हैं, वे मुक्त मन से सोचेंगे तो पाएंगे कि यह एनडीए सत्ता प्राप्त करने का या सरकार चलाने का कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है बल्कि राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से आने वाले लोगों का समूह है। पीएम मोदी ने इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी, प्रकाश सिंह बादल, बालासाहेब ठाकरे, जॉर्ज फर्नांडिस जैसे नेताओं को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी यह विरासत है, जिस पर हमें गर्व है।

panchayattantra24.-DELHI: राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने एग्जिट पोल को घपला करार दिया. कहा, चुनावी एग्जिट पोल की वजह से शेयर बाजार में लोगों के 30 लाख करोड़ रुपये डूब गए. इसकी क्रोनोलॉजी समझिए. पहली बार हमने नोट किया की चुनाव के समय प्रधानमंत्री ने, गृहमंत्री ने और फाइनेंस मिनिस्टर ने स्टॉक मार्केट पर टिप्पणी दी. प्रधानमंत्री ने कहा, स्टॉक मार्केट तेजी से आगे बढ़ने वाला है, गृहमंत्री और वित्तमंत्री ने भी यही कहा है. इससे बाजार में उछाल आया. बाद में यह डूब गया. यह एक घपला है. इसकी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच होनी चाहिए.
राहुल गांधी ने कहा, शेयर बाजार पर भ्रम फैलाया गया. पूरे मामले की जेपीसी से जांच होनी चाहिए. एग्जिट पोल करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की जाए. भारत के शेयर बाजार का यह सबसे बड़ा घोटाला है. भारत के स्टॉक मार्केट का यह सबसे बड़ा घोटाला है. पूरा मामला आपराधिक है. जांच की जाए और कार्रवाई भी की जाए. जब उनसे पूछा गया कि क्या कोर्ट में जाएंगे? इस पर राहुल गांधी ने कहा, हम जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं. जो भी होगा हम करेंगे.
राहुल गांधी ने कहा, चुनाव से पहले बीजेपी का इंटरनल सर्वे भी उन्हें सिर्फ 220 सीटें दे रहा था. इसलिए एग्जिट पोल के जरिये भ्रम फैलाया गया. इसके बाद 3 जून को शेयर बाजार ने रिकॉर्ड तोडा और काफी ऊंचाई पर चला गया. हम जनता को बता रहे हैं िक यहां एक स्कैम हुआ है. प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और वित्त मंत्री सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार हैं. जब राहुल गांधी से पूछा गया कि अगर सरकार जेपीसी जांच के लिए नहीं मानी तो क्या करेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष काफी मजबूत होगा. इसबार उन्हें हमारी बात माननी होगी. हम दबाव बनाएंगे और उन्हें जेपीसी की मांग माननी ही होगी. ईमानदार लोगों का पैसा शेयर बाजार में लगा हुआ था.


panchayattantra24.-नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली जीत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने देशहित में अनेक अभूतपूर्व फैसले लिए हैं। तीसरे कार्यकाल में देश नए फैसलों का एक अध्याय लिखेगा और यह मोदी की गारंटी है। तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार का बहुत ज्यादा जोर हर तरह के भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का होगा। पीएम मोदी ने भाजपा के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी के भारत को अगर आगे बढ़ना है तो उसे लगातार भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार करना ही होगा। डिजिटल इंडिया और टेक्नोलॉजी ने भ्रष्टाचार के अनेक रास्ते बंद कर दिए हैं। लेकिन यह भी सच है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई दिनों-दिन कठिन हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली जीत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की, भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की, विकसित भारत के प्रण की और सबका साथ-सबका विकास के मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है और दुनियाभर में भारत को बदनाम करने वाली जो ताकतें हैं, उनको आईना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह भावुक पल है। उनकी माताजी के निधन के बाद ये उनका पहला चुनाव था, लेकिन सच मानिए देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों-बेटियों ने मां की कमी उन्हें खलने नहीं दी। वे पूरे देश में जहां-जहां भी गए, माताओं-बहनों-बेटियों ने अभूतपूर्व स्नेह और आशीर्वाद दिया।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बननी तय है। विरोधी दल मिलकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए जितनी सीटें भाजपा ने अकेले इस लोकसभा चुनाव में जीती हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली जीत का महत्व बताते हुए कहा कि वर्ष 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आ रही है। छह दशक बाद, देश के मतदाताओं ने एक नया इतिहास रचा है। छह दशक बाद किसी गठबंधन को यानी एनडीए गठबंधन को लगातार तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है। जनता-जनार्दन के साथ विश्वास का ये अटूट रिश्ता लोकतंत्र की बहुत बड़ी शक्ति है।
उन्होंने जनादेश के लिए देश की जनता-जनार्दन का आभार जताते हुए कहा कि वे जनता जनार्दन के बहुत आभारी है जिन्होंने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए, वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली है, चाहे वो अरुणाचल प्रदेश हो, आंध्र प्रदेश हो, ओडिशा हो या फिर सिक्किम। वे इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए देशवासियों को नमन करते हैं। वे जनता-जनार्दन के बहुत-बहुत आभारी है कि देशवासियों ने भाजपा पर, एनडीए पर पूरा विश्वास जताया है। पीएम मोदी ने देश में सही तरीके से चुनाव कराने के लिए देश के चुनाव आयोग का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे देश के हर मतदाता को, जनता-जनार्दन को विजय के इस पावन पर्व पर आदरपूर्वक नमन करते हैं। देशभर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारों का भी अभिनंदन करते हैं। सभी की सक्रिय भागीदारी के बिना लोकतंत्र की ये विराट सफलता संभव नहीं थी। भाजपा के एनडीए के हर कार्यकर्ता साथी को भी वे हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने ओडिशा में भाजपा की राज्य सरकार बनने, केरल और तमिलनाडु में जीत मिलने, चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश में और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में मिली जीत सहित देश के कई राज्यों में मिली जीत का जिक्र करते हुए जनता-जनार्दन को नमन किया।
पीएम मोदी ने कड़ी मेहनत करने के लिए भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी कहा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 10 वर्ष पहले देश ने बदलाव के लिए जब एनडीए को जनादेश दिया था। उस समय, देश निराशा की गर्त में डूब चुका था। देश की युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर आशंकित हो गई थी। तब देश ने एनडीए को निराशा के गहरे सागर से आशा के मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था। सभी ने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया, काम किया। 2019 में इसी प्रयास पर विश्वास व्यक्त करते हुए देश ने फिर प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद एनडीए का कार्यकाल विकास और विरासत की गारंटी बन गया। 2024 में इसी गारंटी के साथ वे जन-जन का आशीर्वाद लेने देश के कोने-कोने में गए। तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीसरी बार एनडीए सरकार बनाने के लिए देशवासियों और देश के करोड़ों मतदाताओं को धन्यवाद कहते हुए कहा कि चाहे चुनाव की बेला हो, देश का नेतृत्व करने की बात हो और देश को समस्याओं से निकालने की बात हो, पीएम नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश और देश की जनता को आगे बढ़ाने का काम किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन एकजुट है और एनडीए के कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मेहनत करने को तैयार हैं। वह एनडीए के सभी साथी दलों और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करते हैं जिन्होंने अथक प्रयास कर एनडीए को जीत दिलाई है। उन्होंने मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के बाद केंद्रीय कार्यालय विस्तार में ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी नतीजों पर चर्चा भी की।
panchayattantra24.-नई दिल्ली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी। सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दिल्ली के शांति वन में स्थित नेहरू समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित प्रहरी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है।”
खड़गे ने कहा कि वे हिंद के जवाहर की पुण्यतिथि पर उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने कहा था, “देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। हम अलग-अलग धर्म का पालन करें, अलग-अलग प्रदेश में रहें, अलग भाषा बोलें, पर हमारे बीच कोई दीवार नहीं खड़ी नहीं होनी चाहिए। सब लोगों को उन्नति में बराबर का मौका मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत बड़े अमीर हों और अधिकतर लोग गरीब हों।” खड़गे ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी उसी न्याय के रास्ते पर चल रही है।
वहीं इस अवसर पर राहुल गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया। राहुल गांधी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन – स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र की स्थापना, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। राहुल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के मूल्य सदैव उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।

panchayattantra24.-नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। कांग्रेस पार्टी के संचार महासचिव जय राम रमेश ने कहा कि पूरे देश को पता चल गया है कि इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले से बीजेपी ने करीब 8,250 करोड़ रुपए चंदा इकट्ठा किया है। बीजेपी ने ये चंदा इकट्ठा करने के लिए चार रास्ते अपनाए हैं, इसमें चंदा दो-धंधा लो, ठेका लो, चंदा दो, हफ्ता वसूली, शेल कंपनियों से चंदा लो शामिल है।
जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के खिलाफ बताया है। बीजेपी सरकार अलग-अलग तरीके से लगातार विपक्षी पार्टी को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए बताया है कि बीजेपी ने 2017-18 में आए 42 करोड़ रुपए के चंदे के बारे में कोई भी डिटेल नहीं दी है। लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उसे पर आंखें मूंद ली हैं और हमारे 14 लाख रुपए के मामले में 135 करोड़ रुपए हमसे छीन कर ले गए, यह सरासर अन्याय है। इसके बाद हमने लगातार पीछे पिछले दो सालों का बीजेपी का डेटा खंगाल तो पता चला कि 253 लोगों के नाम ही नहीं हैं चंदे की लिस्ट में। 2.5 करोड़ रुपए की ऐसी राशि है जिनका कोई पता नहीं है। 1.05 करोड़ देने वालों के नाम नहीं है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और हमारी इलेक्शन कमीशन बीजेपी की इन सब कर्मियों पर आंख बंद कर बैठी हुई है। पिछले 7 सालों का हमने जो एनालिसिस किया है, उसके हिसाब से 4600 करोड़ रुपए बीजेपी के ऊपर पेनाल्टी लगनी चाहिए।
कांग्रेस के ऊपर जो डिमांड आया है वह 1993-94 का डिमांड आया है। सीताराम केसरी के समय का यह डिमांड अब कांग्रेस के पास आया है। कांग्रेस के ऊपर 1823 करोडड रुपए का डिमांड बनाया गया है। अगर ऐसे ही जांच बीजेपी की हो तो 4600 करोड़ का डिमांड बनेगा उनके ऊपर। जब पीछे के सारे मामले खोले जा रहे हैं तो बीजेपी के येदिउरप्पा डायरी का मामला, बंगारू लक्ष्मण का मामला क्यों नहीं खोला जा रहा है।

panchayattantra24.-नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और बताएगा कि यूपी, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत तमाम राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए किस दिन कहां वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी इलेक्शन कमिशन शनिवार को ही ऐलान करेगा। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शानिल हैं। पहले भी इन राज्यों के इलेक्शन लोकसभा चुनाव के साथ होते रहे हैं।
अरुणाचल प्रदेश में तो भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी कैंडिडेट्स के नाम पर मंथन चल रहा है। फिलहाल ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार है। इसके मुखिया नवीन पटनायक बीते कई दो दशकों से ज्यादा वक्त से लगातार राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं। वह राज्य के पुनर्गठन के बाद से सूबे की कमान संभाल रहे हैं। उनके पिता वाईएसआर रेड्डी भी अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं कि शायद लोकसभा के साथ ही वहां भी इलेक्शन हो जाएं। लेकिन चुनाव आयोग के सूत्र इससे इनकार कर रहे हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ इलेक्शन नहीं होंगे। लेकिन परिस्थितियां ठीक रहीं तो इसी साल अक्टूबर तक महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों के साथ वहां भी वोटिंग कराई जा सकती है। बता दें कि हाल ही में जब चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गया था तो वहां कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मांग की थी कि लोकसभा चुनाव के साथ ही यहां भी इलेक्शन करा लिए जाएं।
इतने चरण में हो सकता है चुनाव लोकसभा चुनाव 2019 के नोटिफिकेशन पर गौर करें तो पिछले बार देशभर में चुनाव सात चरणों में कराया गया था। इस लिहाज से ये माना जा रहा है कि इस बार भी 7 चरणों में ही चुनाव करया जा सकता है। वहीं, बात करें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तो दोनों राज्यों में पिछले बार तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराया गया था। इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए ये कहा जा रहा है कि इस बार भी छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव कराया जा सकता है।

panchayattantra24.-नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। खबर है कि ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग शनिवार दोपहर तारीखों का ऐलान कर देगा। इस दौरान आयोग कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी घोषणा करने जा रहा है। खास बात है कि शुक्रवार को ही चुनाव आयुक्तों ने कार्यभार संभाला है। इससे पहले संभावनाएं जताई जा रही थीं कि निर्वाचन आयोग सोमवार को जम्मू और कश्मीर का दौरा करने के बाद चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है। दरअसल, आयोग केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। 11 दिसंबर 2023 को ही सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू और कश्मीर में चुनाव कराने के लिए कहा था और इसके लिए 30 सितंबर, 2024 तक का समय दिया था।
एक ओर जहां 2014 लोकसभा चुनाव से विजयरथ पर सवाल भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन NDA की निगाहें लगातार तीसरी जीत पर हैं। वहीं, भाजपा के खिलाफ कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने मिलकर INDIA गठबंधन तैयार किया है। खास बात है कि इस बार भाजपा ने 370 सीटों और एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य रखा है। भाजपा ने बुधवार को ही दूसरी सूची जारी की है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत 72 नाम शामिल हैं। इसके साथ ही भाजपा अब तक 267 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली सूची में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (वाराणसी), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (गांधीनगर) समेत 195 नामों का ऐलान किया था।
वहीं, कांग्रेस ने अब तक दो लिस्ट जारी कर 82 नाम जनता के सामने रख दिए हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से मैदान में उतरने जा रहे हैं। वहीं, मौजूदा चीफ मल्लिकार्जुन खरगे के चुनाव लड़ने पर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने इस बार राज्यसभा का रुख किया है। नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया। दोनों पूर्व नौकरशाहों को बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में हाल में एक नया कानून लागू होने के बाद, निर्वाचन आयोग में नियुक्त किए गए पहले सदस्य हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने ऐसे ऐतिहासिक समय पर उनकी नियुक्ति के महत्व के बारे में बात की जब निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव कराने की तैयारियां कर रहा है। अनूप चंद्र पांडे के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने और आठ मार्च को अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद निर्वाचन आयोग में ये पद खाली हो गए थे।