Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

K.W.N.S.-दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए राज्य की जनता से सहयोग और आशीर्वाद मांगते हुए 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कर्तव्यनिष्ठ नागरिक की तरह मतदान अवश्य करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका यह आग्रह कर्नाटक के उज्जवल भविष्य के लिए है – कर्नाटक के परिवारों और परिवारों की नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक की जनता के लिए एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि अभी भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अब हमें जल्द से जल्द दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था में शामिल होना है। यह तभी संभव है जब कर्नाटक की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़े।
मोदी ने कर्नाटक की जनता से कहा कि आपने अभी कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल देखा है। भाजपा सरकार की निर्णायक, फोकस और फ्यूचरस्टिक नीतियां कर्नाटक की अर्थव्यवस्था के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बावजूद भाजपा सरकार के कार्यकाल में सालाना 90 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आया जबकि दूसरी सरकार के कार्यकाल में यही आंकड़ा 30 हजार करोड़ रुपये के आसपास था।
उन्होंने कर्नाटक के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता की बात करते हुए कहा कि भाजपा कर्नाटक को निवेश, उद्योग, इनोवेशन, शिक्षा, रोजगार, एंटरप्रेन्योरशिप और कृषि के मामले में नंबर एक राज्य बनाना चाहती है। भाजपा किसानों के लिए भी लगातार काम कर रही है। मोदी ने आगे कहा कि कर्नाटक की विरासत यहां का सांस्कृतिक सामथ्र्य रहा है जो पूरे देश के लिए प्रिय रहा है। इस विरासत के साथ ही कर्नाटक को आधुनिकता के हर मामले में आगे ले जाना भाजपा का लक्ष्य है और इसे हासिल करने के लिए भाजपा सरकार ईमानदारी से काम करेगी।

K.W.N.S.-नई दिल्ली। नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में जवानों की शहादत पर पूरे देश में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी शोक जताया है. उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में 10 डीआरजी जवानों और एक वाहन चालक की शहादत का समाचार दुखद है. इस कठिन वक्त में उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. सभी वीर शहीदों को मेरा नमन और श्रद्धांजलि.
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के कायराना हमले में वीर जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त करता हूं. मातृभूमि की सेवा में उनका यह बलिदान सदैव याद किया जाएगा. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अपना जीवन न्यौछावर करने वाले जाबांजों को सलाम. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीर जवानों के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शोकाकुल परिजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नक्सलवाद को कुचलने के लिए सभी सरकारों को तत्काल सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
खड़गे का ट्वीट – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में,एक कायराना हमले में हमारे 10 DRG जवान एवं एक चालक की शहादत बेहद दुःखद है। वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि।हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। छतीसगढ़ में नक्सलवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई आख़िरी दौर में है,हमारी सरकार इसमें जीत हासिल करेगी।
जेपी नड्डा का ट्वीट – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। राष्ट्र आपके सर्वोच्च बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में समस्त देशवासी आपके साथ हैं।

K.W.N.S.-नई दिल्ली । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बड़ी उपलब्धि हासिल की है । दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने छत्तीसगढ़ को आवास निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये पुरस्कृत किया है । हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हडको), नई दिल्ली के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर आवास निर्माण के क्षेत्र में अभिनव प्रयास एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ (State Urban Development Agency (SUDA) को सम्मानित तथा पुरस्कृत किया गया। दिल्ली में आयोजित इस समारोह में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ को दिया गया है, जिसे सूडा के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे द्वारा ग्रहण किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए तत्त्पर है ।
उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत सभी नगरीय निकायों में सभी के लिये आवास उपलब्ध कराने का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है । वर्तमान में राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा )द्वारा राज्य के समस्त 33 जिलों के सभी 170 नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सबके लिए आवास मिशन का क्रियान्वयन किया जा रहा है योजना अन्तर्गत अब तक 2 लाख 62 हजार से अधिक आवासों की स्वीकृति प्राप्त है, जिसमें अब तक 1 लाख 40 हजार घरों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, एवं शेष आवासों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सबके लिए आवास मिशन के क्रियान्वयन में अद्यतन लगभग 42 सौ करोड़ का व्यय किया जा चुका है। छ.ग. शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग योजना अन्तर्गत समस्त स्वीकृत हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रतिबद्ध है एवं इस हेतु योजना अन्तर्गत निरंतर कार्यरत है।
छत्तीसगढ़ की इन उपलब्धियों ने केंद्र सरकार से कराया पुरस्कृत
1. आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को आवास निर्माण हेतु अधिकार प्रमाण-पत्र का वितरण एवं आवासीय पट्टों का नवीनीकरण।
2. योजना में बन रहे समूह आवासों को शासन द्वारा रेरा पंजीयन में छूट प्रदान की गई।
3. शासन द्वारा निर्माणाधीन आवासों के पर्यवेक्षण हेतु ख्याति प्राप्त सलाहकार संस्थाओं एवं वास्तुविदों की नियुक्ति की गई।
K.W.N.S.-नई दिल्ली। बड़ा हादसा हुआ है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर सेना की एक गाड़ी में अचानक आग लग गई. इस घटना में चार जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.ये हादसा भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

K.W.N.S.-दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई ।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा – PM मोदी ने आज राजस्थान की जनता को सेकेंड जनरेशन की उन्नत वंदे भारत ट्रेन दी है। अजमेर से दिल्ली को जोड़ने वाली ये वंदे भारत राजस्थान की पहली और देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन है। राजस्थान में रेल कार्यों को गति देने के लिए PM ने अधिक बजट का आवंटन किया है। 2014 से पहले साल में 650 करोड़ के आसपास का बजट था, 2022-23 में इसे बढ़ाकर 9500 करोड़ राजस्थान को दिए गए है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही है। दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर से दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा। ये राजस्थान के पर्यटन में भी बहुत सहायक होगी। बीते 2 महीनों में ये छठी वंदे भारत है जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला।
K.W.N.S.-नई दिल्ली/रायपुर। भाजपा आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले हनुमान जन्मोत्सव पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि जिस तरह हनुमानजी ने दुष्टों का नाश किया है, उसी तरह भाजपा भ्रष्टाचारियों का नाश कर रही है। आज देश का हर वर्ग कमल की ढाल बना हुआ है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि नफरत से भरे लोग झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। मोदी की कब्र खोदने की धमकी दे रहे हैं। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि भाजपा शुरू से ही वंशवाद और परिवारवाद के खिलाफ रही है। भाजपा कभी भी देशवासियों के सपने और आकांक्षाओं को मुरझाते नहीं देख सकती। 2014 से देश का पुनर्जन्म हुआ है। जिस जीएसटी का विपक्ष विरोध कर रहा था, आज उसी जीएसटी से रिकार्ड राजस्व मिल रहा है।
सीएम भूपेश बघेल ने दिया बयान
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के स्थापना दिवस के दिन एक बयान दिया था जिसका पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जो भ्रष्टाचारी हैं, वो सब भाजपा में जाते हैं तो सब ठीक हो जाते हैं, हनुमान जी सबसे पहले उन्हीं को सजा देंगे।
K.W.N.S.-नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह पूरे देश के लिए खुशी की बात है कि स्वच्छ भारत मिशन ने हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को सशक्त बनाने का काम किया है।
पीएम मोदी ने गरीब माताओं और बहनों के लिए शौचालयों के महत्व को दिखाने वाला एक रचनात्मक वीडियो क्लिप भी साझा किया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“देशभर के लिए यह हर्ष का विषय है कि स्वच्छ भारत मिशन ने हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को सशक्त बनाने का काम किया है।

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरुरी है. शरीर के डिहाइड्रेट होने का खतरा बना रहता है, ऐसे में ये जरूरी होता है कि हम ऐसे चीजों का सेवन करें जो हमारे शरीर में पानी की कमी न होने दे साथ ही शरीर में ठंडक बनाए रखे जैसे गन्ने का रस, सत्तू, नींबू पानी. ऐसे में आज हम आपको शरीर को ठंडा रखने के लिए सौंफ का शरबत बनाने की विधि बताने जा रहे हैं.
यह तो सभी जानते है कि सौफ की तासीर काफी ठंडी होती है ऐसे में इसका सेवन शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. सौंफ का शरबत बनाना बेहद आसान है. अगर आपने पहले कभी घर पर सौंफ का शरबत नहीं बनाया है, तो नीचे बताई गई रेसिपी की मदद से एक बार जरुर बनाएं.
सामग्री
सौंफ – 1/2 कप
चीनी – स्वादानुसार
नींबू रस – 2 टी स्पून
काला नमक – 1 टी स्पून
ग्रीन फू़ड कलर – 1 चुटकी
आइस क्यूब्स
नमक – स्वादानुसार
विधि
सौंफ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ को लें और उसे साफ कर अच्छे से धो लें. इसके बाद सौंफ को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
तय समय के बाद सौंफ को लें और उसे पानी से निकालकर मिक्सर में डाल दें. इसमें स्वादानुसार चीनी, काला नमक और पानी डालकर ग्राइंड कर लें. इसी तरह इसका स्मूथ जूस तैयार कर लें.
अब सौंफ के शरबत को एक कपड़े से छान लें और बचे हुए सौंफ को एक बार फिर मिक्सर में डालकर उसे ग्राइंड कर लें. इसके बाद इसे फिर कपड़े से छान लें.
इस प्रक्रिया को अपनाने से सौंफ में मौजूद ज्यादातर रस शरबत में आ जाएगा. इसके बाद सौंफ के शरबत में एक चुटकी ग्रीन फूड कलर डालें. ये वैकल्पिक हैं आपके आप अगर ग्रीन फूड कलर नहीं है, तो आप इसके बिना भी सौंफ का शरबत बना सकते हैं.
इसके बाद शरबत में 2 चम्मच नींबू का रस डालकर चम्मच से अच्छी तरह से घोल दें. अब गिलास में सौंफ का शरबत डाल दें और उसमें आइस क्यूब्स डालकर शरबत सर्व करें.
नई दिल्ली। Redmi Note 12 4G और Redmi 12C स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह देश में लॉन्च होने वाला लेटेस्ट Note 12 सीरीज स्मार्टफोन है. इस सीरीज के 3 स्मार्टफोन भारत में पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं. अब इसका 4G वेरिएंट लॉन्च किया जा रहा है. Redmi 12C, बाजार में Motorola G13 जैसे फोन को टक्कर देगा, वहीं Redmi Note 12 4G का मुकाबला Realme C55 और Samsung Galaxy F14 5G से होगा.कंपनी ने दोनों 4G स्मार्टफोन को दो-दो वैरिएंट में लॉन्च किया है. रेडमी 12 C के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपए और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है. ये इंट्रोडक्टरी प्राइस हैं, ICICI बैंक के कार्ड होल्डर्स के लिए कंपनी 500 रुपए का डिस्काउंट दे रही है. स्मार्टफोन मैट ब्लैक, रॉयल ब्लू, मिंट ग्रीन और लेवेंडर पर्पल कलर ऑप्शन के साथ आता है.
वहीं रेडमी नोट 12 के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 14,999 रुपए और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 16,999 रुपए के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया गया है. हैंडसेट पर ICICI बैंक के कार्ड होल्डर्स के लिए कंपनी 1000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है. वहीं शाओमी के पुराने कस्टमर को 500 रुपए का एक्स्ट्रा लॉयल्टी बॉनस भी दिया जाएगा. रेडमी नोट 12 आइस ब्लू, लूनर ब्लैक और सनराइज गोल्ड कलर ऑप्शन के साथ आता है. दोनों स्मार्टफोन की सेल सेल 6 अप्रैल से शुरू होगी. बायर्स इसे ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे.
Redmi Note 12 4G : स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Redmi Note 12 4G में 120Hz रिफ्रेश रेट और होल पंच कटआउट के साथ 6.67-इंच 1080p AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है. Xiaomi का कहना है कि पैनल 1,200nits तक पहुंच सकता है और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. फोन में एक फ्लैट-एज डिज़ाइन है जो लगभग 183.5 ग्राम वजन और 7.85 मिमी मोटाई में है. Xiaomi फोन को काला, नीला और गोल्डन कलर में पेश कर रहा है.Note 12 4G IP53 रेटेड है. हुड के तहत, आपको क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर 8GB तक LPDDR4X रैम और 128GB UFS2.2 स्टोरेज के साथ मिलता है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड का उपयोग करके 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
यह Android 13 पर आधारित MIUI 14 है. पैकेज को पॉवर देने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है. फोटोग्राफी के लिए, Redmi Note 12 4G में 50MP मुख्य (Samsung JN1, f/1.8), 8MP अल्ट्रावाइड और दूसरा 2MP मैक्रो सेंसर के साथ रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. आगे की तरफ इसमें 13MP का सेल्फी शूटर है. Redmi Note 12 4G 6GB/64GB और 6GB/128GB ट्रिम्स में आता है.
Redmi 12C : स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फोन में 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो एचडी प्लस रिजॉल्यूशन ऑफर करती है. फोन 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है.स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी 12सी में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया गया है. माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिए 10 वॉट चार्ज सपोर्ट और 5000 एमएएच की बैटरी का साथ आपको फोन में मिलेगा. फोन के बैक पैनल पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथQVGA लेंस दिया गया है. 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है.

नई दिल्ली। अमृतांशी जोशी,भोपाल। अखंड भारत के नारे और सिंधी समागम को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। कहा कि सिंधी वर्ग हमेशा बीजेपी के साथ रहा है, लेकिन बीजेपी ने सिर्फ उसका इस्तेमाल किया है। वहीं बड़वानी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे दिग्विजय सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय ने कहा कि केंद्र सरकार हर हफ्ते 30 हजार करोड रुपए का कर्जा ले रही है। शिवराज सिंह चौहान का भी यही हाल है। सीहोर में कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी ने सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है। शिवराज भ्रष्ट्राचार में डूबे हुए है। इसलिए मुख्यमंत्री के लिए प्रोजेक्ट करने में बीजेपी डर रही है।
अखंड भारत के नारे और सिंधी समागम को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिंधी वर्ग हमेशा बीजेपी के साथ रहा है। लेकिन बीजेपी ने सिर्फ उसका इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि हम सबने देखा है कि लालकृष्ण आडवाणी की हालत BJP ने क्या की है। मतलब के लिए BJP इस वर्ग का उपयोग करती है, फिर छोड़ देती है।
अखंड भारत की कल्पना को लेकर भी निशाना साधा है। कहा कि ऐसी चीजें सिर्फ सपने में ही अच्छी लगती है। ये पूरी तरह से कोरी कल्पना है। सज्जन सिंह ने कहा कि मोहन भागवत ने अपने भाषण ने बोला था कि इंडोनेशिया, पाकिस्तान, श्रीलंका बांग्लादेश और नेपाल सबको अखंड भारत में शामिल करेंगे। ये बिल्कुल नामुमकिन है। कहा कि RSS क्या, कोई भी आ जाए अखंड भारत का सपना कभी साकार नहीं हो सकता। चुनाव के टाइम पर बस एक शब्द उछाल दिया गया अखंड भारत वो भी वोट के शोषण के लिए।
मुख्यमंत्री कन्यादान में मौसम का खललः तेज हवा से गिरा पंडाल, दूल्हा-दुल्हन जान बचाकर भागे, सागर में ओले के साथ हुई झमाझम बारिश, देखें वीडियो
समीर शेख,बड़वानी। बड़वानी विधानसभा के सिलावद में कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि केंद्र सरकार हर हफ्ते 30 हजार करोड रुपए का कर्जा ले रही है। शिवराज सिंह चौहान का भी यही हाल है। इनको ना बहन याद आई, ना नौजवान, ना बेरोजगार याद आए। उन्होंने कहा कि 19 साल बाद 3 महीने के लिए आपको याद आए। ये केवल लोगों को गुमराह कर रहे है। योजना जो शुरू की है उसमें भी इतनी शर्ते लगा दी हैं कि ना किसी बहना को लाभ होने वाला है, ना उनके भांजे को।
मुख्यमंत्री फेस घोषित करने डर रही है बीजेपी
धर्मेन्द्र यादव,सीहोर। सीहोर में कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी ने सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है। शिवराज भ्रष्ट्राचार में डूबे हुए है। इसलिए मुख्यमंत्री के लिए प्रोजेक्ट करने में बीजेपी डर रही है। वहीं इंदौर घटना पर कहा कि घटना बड़ी संवेदनशील है। जिनका परिवार गया उनके लिए दुख की घड़ी है। परिवार के प्रति कांग्रेस परिवार की संवेदना है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को लेकर कहा कि कांग्रेस की प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है और 2023 में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।