Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

November 9, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन

November 9, 2026

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » दिल्ली » Page 27

Browsing: दिल्ली

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 50 रनों से हराया, सीरीज 1-1 की बराबरी

दिल्ली August 20, 2022

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 50 रनों से हराया, सीरीज 1-1 की बराबरी
नई दिल्ली। ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 50 रनों (DLS) से हराते हुए सीरीज में जोरदार वापसी की। तीन मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। वेस्टइंडीज ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता था। बात दूसरे मुकाबले की करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन के 96 रनों के दम पर मेजबानों के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर के सामने विंडीज की पूरी टीम 161 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएं, वहीं तीन खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ट्रेट बोल्ट ने इस दौरान तीन तो टिम साउदी ने 4 विकेट लिए। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 21 अगस्त को खेला जाना है।
बारबाडोस में खेले गए दूसरे वनडे से न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन चोट के चलते बाहर हुए। उनकी गैरमौजूदगी में टॉम लैथम ने टीम की कमान संभाली। वेस्टइंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कैरेबियन गेंदबाजों ने कप्तान निकोलस पूरन का यह निर्णय शुरुआती पलों में सही सबित किया क्योंकि पहले 10 ओवर में उन्होंने न्यूजीलैंड के 31 रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद फिन एलन और डेरेल मिशेल (41) के बीच चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई।
फिन एलन और डेरेल मिशेल के अलावा मिशेल सेंटनर (26) और ट्रेंट बोल्ट (16) ही दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। न्यूजीलैंड के भी 7 खिलाड़ी सिंगल डिजिट में आउट हुए।
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को बोल्ट और साउदी की गेंदबाजी के अलावा बारिश ने भी परेशान किया। दूसरी पारी में 9 ओवर की कटौती हुई, मगर लक्ष्य से सिर्फ एक रन कम हुआ। वेस्टइंडीज को 41 ओवर में 212 रन चेज करने थे। बोल्ट और साउदी ने मेजबानों के 7 विकेट 55 के स्कोर पर ही गिरा दिए थे। अंत में यानिक करियाह ने 52 और अल्जारी जोसेफ ने 49 रनों की पारी खेल टीम को 161 के स्कोर तक पहुंचाया।

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक, दिल्ली पहुंचे रिश्तेदार

दिल्ली August 19, 2022

नई दिल्ली। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राजू ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच गए है। 10 अगस्त से दिल्ली में एम्स में भर्ती एक्टर को अबतक होश नहीं आया है। वह वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच राजू श्रीवास्तव के रिश्तेदारों का राजधानी पहुंचना जारी है। बुधवार रात से उन्हें बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। सीटी स्कैन में दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है। उनके लिए परिजन काशी और उज्जैन में महामृत्युंजय जाप करवा रहे हैं।
हार्ट भी कर रहा दिक्कत
राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने बताया कि गुरुवार सुबह डॉक्टरों ने जानकारी दी कि राजू का ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है। उनके दिल में भी दिक्कत है। बता दें श्रीवास्तव का इलाज डॉक्टर नीतिश नाइक के नेतृत्व में चल रहा है।
बीपी ने बढ़ाई चिंता
10 अगस्त से राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर हैं। लगातार 10वें दिन (शुक्रवार) भी उन्हें होश नहीं आया है। डॉक्टर्स के अनुसार उनके बीपी में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ब्रेन तो दिक्कत कर रहा था। अब उनका हार्ट भी ठीक से काम नहीं कर रहा है।
रिश्तेदार पहुंचने लगे दिल्ली
राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिजन टेंशन में है। उनके रिश्तेदार दिल्ली पहुंच गए हैं। परिवार का कहना है कि हमें ईश्वर पर भरोसा है। बता दें राजू को दिल्ली में उस समय दिल का दौरा पड़ा था। जब वे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। मेजर हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया था। तब से वह बेहोश हैं।

इन सब्जियों को डाइट में शामिल कर बढ़ते शुगर को आसानी से कर सकते हैं कंट्रोल

दिल्ली August 18, 2022

नई दिल्ली। डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार लग जाने के बाद जिंदगीभर साथ रहती है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने लगता है और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। अगर शुगर को कंट्रोल नहीं किया जाता है, तो किडनी की बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा, तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान पहुंचाता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में इन सब्जियों को जरूर शामिल करें। इनके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। आइए जानते हैं-
ब्रोकली
ब्रोकली में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कार्ब्स के अवशोषण को धीमा कर देता है। इससे ब्लड शुगर स्तर में सुधार होता है। साथ ही यह पेट में अच्छे बैक्टेरिया को पोषण देता है, जिससे इंटेस्टाइन (आंत) स्वस्थ रहता है। एक शोध से खुलासा हुआ है कि ब्रोकली पाउडर (अर्क) ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सक्षम है। डायबिटीज के मरीज ब्रोकली को उबालकर या सलाद में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
फूलगोभी
फूलगोभी में विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम और मैंगनीज, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता। खासकर, फाइबर के चलते पेट देर तक भरा रहता है। इससे क्रेविंग यानी बार-बार खाने से छुटकारा मिलता है। इस वजह से मोटापा और मधुमेह में फूलगोभी फायदेमंद साबित होती है। इसके सेवन से ब्लड शुगर स्तर कंट्रोल में रहता है।
बैंगन
बैंगन में भी प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रक्त में कार्ब्स के अवशोषण को धीमा कर देता है। इससे शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए डाइट में बैंगन को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, बरसात के दिनों में बैंगन खाने से परहेज करें।
Lettuce
हरी पत्तेदार सब्जी में विटामिन-के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे इंसुलिन रेगुलेशन में सुधार होता है। साथ ही ब्लड शुगर स्तर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, विटामिन के ब्लड क्लॉटिंग में फायदेमंद होता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

दिल्ली August 17, 2022

दिल्ली। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में डाइट की अहम भूमिका होती है। संतुलित आहार देने से बच्चों का विकास सही से होता है। वहीं, आवश्यक पोषक तत्वों की कमी से विकास में अवरोध पैदा होता है। इसके लिए बच्चों को संतुलित आहार दें। संतुलित आहार लेने से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इससे बच्चे का संपूर्ण विकास होता है। साथ ही बच्चे का दिमाग भी तेज होता है। अगर आप भी अपने बच्चों को जीनियस बनाना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-
अंडे दें
अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फोलिक एसिड कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन डी और विटामिन बी-12 भी पाया जाता है। इन आवश्यक पोषक तत्वों के चलते अंडे को सुपरफूड भी कहा जाता है। अंडे के सेवन से दिमाग तेज होता है। साथ ही शारीरिक विकास भी होता है।
अनार जूस दें
अनार में विटामिन बी, सी, के, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। Evidence-Based Complementary and Alternative Medicine में छपी एक शोध में दावा किया गया है कि अनार जूस के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके लिए अपने बच्चे को रोजाना 250 मिलीग्राम अनार जूस अवश्य दें।
बादाम दें
बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ई, मैग्नीशियम के साथ कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही बालों की समस्या से भी निजात मिलता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके लिए बच्चों को संतुलित मात्रा में रोजाना बादाम जरूर दें। इसके अलावा, दूध, केला, घी, सूखे मेवे, दही, फल और सब्जियां और साबुत अनाज भी जरूर दें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अनिद्रा की समस्या से निजात पाने के लिए रात में सोते समय पिएं नारियल पानी

दिल्ली August 17, 2022

दिल्ली। आधुनिक समय में सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। पर्याप्त नींद ने लेने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक पर्याप्त नींद ने लेने से अनिद्रा का खतरा बढ़ जाता है, जिसे अंग्रेजी में Insomnia कहा जाता है। जानकारों की मानें तो खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या होती है। इसके अलावा, देर रात तक मोबाइल चलाने से भी नींद में खलल पैदा होती है। इसके लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले नारियल पानी पिएं। इससे अनिद्रा की शिकायत दूर हो जाती है। आइए, रात में नारियल पानी पीने के अन्य फायदे जानते हैं –
वजन घटाने में मददगार
नारियल पानी पीने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि 250 ग्राम नारियल पानी में महज 40 कैलोरी होती है। रात के समय में नारियल पानी पीने से शरीर में फैट जमा नहीं होता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ने से फैट बर्न होता है। इसके लिए मोटापे से परेशान लोग रात के समय नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।
त्वचा के लिए लाभकारी
इसमें cytokines, प्रोटीन, लॉरिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लॉरिक एसिड त्वचा को संक्रमण से बचाता है। साथ ही मुहांसे से भी निजात दिलाता है। इसके लिए रोजाना रात में सोते समय नारियल पानी जरूर पिएं।
अनिद्रा में राहत
नारियल पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इससे तनाव में आराम मिलता है। अनिद्रा और उच्च रक्तचाप का मुख्य कारण तनाव है। इसके लिए रोजाना रात के समय सोने से पहले नारियल पानी जरूर पिएं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
 

लाल सिंह चड्ढा फिल्म की 5 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं हुई कमाई

दिल्ली August 16, 2022

नई दिल्ली। आमिर खान और करीना कपूर स्टारर लाल सिंह चड्ढा की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस औसत से नीचे है। फिल्म को मिलाजुला रिसपॉन्स मिलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की रिपोर्ट मेकर्स की परेशानी बढ़ाए हुए है। क्योंकि रिलीज के 5 दिनों में ये फिल्म देशभर में 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में भी नाकाम रही है। अक्षय कुमार की रक्षा बंधन के साथ रिलीज़ ये फिल्म 15 अगस्त के एक्सटेंडेड वीकेंड में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
इसमें कोई दो राय नहीं कि बॉलीवुड फैन्स में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज को लेकर खूब बज था। लेकिन ये फिल्म दर्शकों को निराश करेगी इसकी भी उम्मीद नहीं थी। फिल्म को कम फुटफॉल मिलने के पीछे खराब वर्ड ऑफ माउथ वजह मान लें या फिर अक्षय कुमार की रक्षाबंधन से क्लैश, दोनों ही वजहें इसके खराब प्रदर्शन का कारण हो सकते हैं। आपको बता दें एक्सटेंडेड वीकेंड के बावजूद भी फिल्म का कलेक्शन ग्राम हाफ सेंचुरी तक भी नहीं पहुंच पाया है।
5 दिन में कमाए इतने करोड़
ओवरसीज में चाहे लाल सिंह चड़्ढा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म निराश कर रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म भारत में अबतक केवल 46 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। इस तरह से फिल्म हाफ सेंचुरी का आंकड़ा पार करने में भी कमायाब नहीं हो पाई है। बता दें, रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ने महज 8 करोड़ रुपये की कमाई ही की।
बायकॉट है वजह
फिल्म को बायकॉट ट्रेंड से भारी नुकसान हुआ है, इसके अंदेशा खराब ओपनिंग डे कलेक्शन से ही लगया जा सकता है। बीते कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों को लगातार बायकॉट किया जा रहा है। इस बायकॉट मुहिम को फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के जरिए खूब ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म के एक्टर्स- आमिर खान और करीना कपूर खान से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं, जिसका हवाला देकर विरोध किया जा रहा है।
हालांकि, फिल्म रिलीज से ठीक पहले आमिर खान ने माफी मांगते हुए लोगों से फिल्म देखने की अपील भी की थी। इसके अलावा फिल्म पर लेकर कॉपी-पेस्ट और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे कई आरोप लगे हैं। ये निगेटिव रिव्यू फिल्म के कलेक्शन को प्रभावित कर रहा है।

 
 

शोध में खुलासा- रोजाना सेब खाने से कंट्रोल में रहता है हाई ब्लड प्रेशर

दिल्ली August 16, 2022

नई दिल्ली। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि रोजाना एक सेब खाने वाले व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके लिए यह कहावत “An apple a day keeps the doctor away” बहुत प्रचलित है। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना सेब खाने से व्यक्ति हमेशा सेहतमंद रह सकता है। यह भारत समेत दुनिया के कई देशों में पाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सबसे पहले यह एशिया में पाया जाता था। इसके बाद यूरोप के लोगों को इसके बारे में पता चला था। सेब में विटामिन ए, बी, सी, पॉलीफेनोल, फ्लेवोनोइड्स, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, सेब में पेक्टिन और घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, सेब के छिलके में quercetin पाए जाते हैं। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। सेब के खाने से शुगर, ब्लड प्रेशर और मोटापा कंट्रोल में रहता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि सेब खाने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। एक नवीनतम शोध में दावा कि सेब खाकर उच्च रक्तचाप को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, शोध के बारे में सबकुछ जानते हैं-
tandfonline पर छपी एक शोध में खुलासा हुआ है कि सेब सेहत के लिए वरदान साबित होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों में फायदा मिलता है। खासकर, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के लिए तो सेब दवा समान है। इसमें पोटेशियम और फ्लेवोनोइड्स जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके रोजाना सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इस शोध में उच्च रक्तचाप के मरीजों सात दिनों तक लगातार सेब खाने की सलाह दी गई। इसमें पाया गया कि सेब खाने से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। रक्त वहीं, सेब के सिरके को पानी में मिलाकर सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर फहराया तिरंगा

दिल्ली August 15, 2022

दिल्ली। 15 अगस्त 2022 यानी आज पूरा देश भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर लाल किले से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा फहराया जा रहा है।
पीएम मोदी ने सोमवार को लाल किले पर पहुंचने के बाद अंतर सेवा और पुलिस सलामी गारद का निरीक्षण किया।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला,नौ रिटायर्ड अधिकारियों की पेंशन वापस लेने का दिया आदेश 

दिल्ली August 11, 2022

 K.W.N.S.-नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नौ साल पुराने कथित वित्तीय हेराफेरी के एक प्रकरण में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के नौ रिटायर्ड और दो सेवारत अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उपराज्यपाल सक्सेना ने नौ रिटायर्ड अधिकारियों की पेंशन को भी स्थायी रूप से वापस लेने का आदेश दिया है। सक्सेना डीडीए के अध्यक्ष भी हैं।
अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने डीडीए अध्यक्ष के रूप में आदेश दिया है कि डीडीए के तत्कालीन सदस्य (वित्त) और तत्कालीन सदस्य (इंजीनियरिंग) के अलावा नौ अन्य अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण नियमावली, 2013 में वित्तीय हेराफेरी और ‘कोडल औपचारिकताओं’ के उल्लंघन मामले में एक एफआईआर दर्ज की जाए।
नौ रिटायर्ड अधिकारियों में एक चीफ इंजीनियर अभियंता, एक सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर और एक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर शामिल हैं, जबकि अन्य अधिकारी फाइनेंस और अकाउंट्स डिपार्टमेंट में कार्यरत थे।
पूर्ण पेंशन लाभ को स्थायी रूप से वापस लेने के फैसले पर अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल ने गंभीर कदाचार और राजकोषीय नुकसान को देखते हुए यह कठोर कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि हालांकि, डीडीए ने राशि का केवल 25 प्रतिशत काटने की सिफारिश की थी।
 

देश में कोरोना के  20,557 नए मामले आए सामने, 40 संक्रमितों की हुई मौत 

दिल्ली July 20, 2022

 K.W.N.S-नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. इस दौरान 20,557 नए मामले सामने आए हैं, जोकि मंगलवार की अपेक्षा 32.4 फीसदी ज्यादा हैं और 40 संक्रमितों की मौत हुई है. अब देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 38 लाख तीन हजार 619 पहुंच गई है. देश के जिन राज्यों में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. यहां मंगलवार को 2,279 कोरोना संक्रमित मिले हैं. उसके बाद पश्चिम बंगाल में 2,243 मामले, तमिलनाडु में 2,142 मामले, पंजाब में 1,941 मामले और केरल में 1,857 मामले मिले हैं. देश के केवल पांच राज्यों में कोरोना 50.89 फीसदी केस मिले हैं, उनमें से सिर्फ महाराष्ट्र में 11.09 फीसदी मामले हैं. देश में कोरोना से रिकवरी 98.47 फीसदी पर बरकरार है. बीते 24 घंटे में देशभर से 18,517 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं. जिसके बाद अब तक कुल 4,31,32,140 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. भारत में इस समय एक लाख 43 हजार 91 एक्टिव केस हैं. बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या में 563 की कमी आई है. इसके अलावा अगर वैक्सीनेशन की बात करें तो बीते 24 घंटे में कुल 26 लाख 4 हजार 797 वैक्सीन की डोज दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा दो करोड़ 61 लाख 24 हजार 684 पहुंच गया है. वहीं देश में 4 लाख 98 हजार 34 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया है.
 

Previous 1 … 25 26 27 28 29 … 57 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन
  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.