Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली

K.W.N.S.-नई दिल्ली। भारत में कोविड के डेली मामलों में शनिवार या 9 अप्रैल, 2022 को कल यानी शुक्रवार को दर्ज हुए नए मामलों के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में 1,150 नए मामले दर्ज हुए हैं. शुक्रवार को एक दिन में दर्ज होने वाले नए मामलों की संख्या 1,109 थी. 18+ के लोग 10 अप्रैल से लगवा सकेंगे बूस्टर डोज दुनियाभर में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग अभी जारी है. देश में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे काफी कम हो गए हैं लेकिन वैक्सीनेशन अभियान जारी है. इस बीच केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी व्यस्कों को बूस्टर खुराक (Booster Dose) उपलब्ध कराने का फैसला किया है. वैक्सीन की दोनों खुराक लगाने के बाद अब बूस्टर डोज देने का एलान किया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की है कि निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 से अधिक उम्र वाले जनसंख्या समूह को कोविड-19 टीकों की बूस्टर खुराक दी जाएगी. इससे पहले, फ्रंटलाइन, स्वास्थ्य कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए पूर्व शर्त के साथ बूस्टर खुराक की अनुमति थी. ये कोविड-19 वैक्सीन की तीसरी डोज होगी।
बूस्टर डोज निजी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी. निजी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 18 से अधिक उम्र की आबादी को बूस्टर खुराक देने का काम 10 अप्रैल यानी रविवार से शुरू होगा. खुराक के लिए 18 साल से अधिक उम्र होना जरुरी है. साथ ही बूस्टर डोज वही ले सकेंगे जिन्होंने कोविड की दूसरी खुराक लेने के बाद 9 महीने पूरे कर लिए हैं. यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी. बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों को पैसे देने होंगे. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला के मुताबिक कोविशील्ड के बूस्टर डोज की कीमत 600 रुपये होगी।
अब तक, देश में सभी 15 साल से अधिक उम्र के 96 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक कोविड वैक्सीन की खुराक मिली है, जबकि 83 फीसदी लोगों ने दोनों खुराक ले ली है. स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 से अधिक जनसंख्या समूह को 2.4 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक भी दी गई हैं. सभी के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकार ने बूस्टर डोज अनिवार्य कर दिया है? जवाब है नहीं. केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज लेना अनिवार्य नहीं किया है. ये पूरी तरह से स्वैच्छिक है. हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ SARS-CoV-2 के खिलाफ एंटीबॉडी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कोविड-19 की बूस्टर खुराक लेने की सलाह देते हैं।
कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद अनुभव किया था कि लोगों को कुछ अस्थायी लक्षण दिखाई दे सकते हैं. जिनमें गले में खराश, हाथ में सूजन, बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द और थकान शामिल हैं. कुछ लोगों को ठंड लगना, सूजन लिम्फ नोड्स भी हो सकते हैं. हालांकि इसका ये संकेत नहीं हैं कि आप बीमार हैं. प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित होने या टीके के प्रति प्रतिक्रिया में इस तरह के कुछ लक्षण दिखाई पड़ सकते हैं. उधर, मंत्रालय ने ये भी साफ किया है कि पात्र आबादी के लिए पहली और दूसरी खुराक के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 से अधिक आबादी के लिए एहतियाती खुराक जारी रहेगा और इसमें तेजी लाई जाएगी।

नई दिल्ली। यूपी परिवहन विभाग के नए नियम के मुताबिक पुराने वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन के देरी पर भारी भरकंप जुर्माना चुकाना पड़ेगा। एक अप्रैल से लागू 15 पुराने वाहनों के नवीनीकरण फीस में बढ़ोत्तरी के साथ जुर्माना भी बढ़ा दिया गया है। इस आदेश के तहत व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस शुल्क में भी कई गुने की बढ़ोत्तरी की गई है। यह जानकारी एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी ने दी।
पुराने व्यवसायिक वाहनों की वैधता से पहले नवीनीकरण नहीं कराने पर प्रतिदिन 50 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।
पुराने दो पहिया वाहनों के नवीनीकरण में देरी होने पर प्रति माह 300 रुपये देना पड़ेगा।
चार पहिया निजी वाहनों के नवीनीकरण में देरी करने पर हर माह 500 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।

K.W.N.S.-नई दिल्ली। भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई है. नतीजतन बीते 24 घंटे में देशभर में 1233 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यही वजह है कि पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों में दो फीसदी की कमी दर्ज की गई है. वहीं इसी के साथ अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 14,704 पहुंच गई।
सरकारी आंकडों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 31 लोगों की जान गई. अब तक कोरोना से 521,101 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में 1800 से ज्यादा मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 42,487,410 तक पहुंच गया. देशभर में अब तक कुल 43,023,215 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
कोरोना वैक्सीनेशन मिशन के तहत पिछले 24 घंटे में वैक्सीनेशन 26,34,080 डोज लगाई गई. अब तक कुल वैक्सीनेशन 1,83,82,41,743 डोज हो चुका है. भारत में पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कोरोना के मामलों में हल्की गिरावट देखी जा री है, उससे राहत के तौर पर देखा जा रहा है. यही वजह है कि अब देशभर में लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगी है।

K.W.N.S.-देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1259 नए केस सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हो गई. कल कोरोना के 1270 केस दर्ज किए गए थे और 31 लोगों की मौत हुई थी. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 1 हजार 705 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 15 हजार 378 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 70 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 85 हजार 534 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में अब तक कोरोना से 4 करोड़ 30 लाख 21 हजार 982 लोग संक्रमित हुए हैं।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 13 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 25 लाख 920 हजार 407 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 183 करोड़ 53 लाख 90 हजार 499 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,27,30,034) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था।

K.W.N.S.-केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने आज लोकसभा में क्रिमिनल प्रोसीजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल 2022 पेश किया. इसका मकसद दोषियों, अपराधियों और हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान से जुड़ा हर रिकॉर्ड रखना है. अगर ये बिल संसद से पास हो जाता है और कानून बन जाता है तो ये दोषियों की पहचान से जुड़ा मौजूदा कानून द आइडेंटिफिकेशन ऑफ प्रिजनर्स एक्ट 1920 को निरस्त कर देगा।
कानून था तो नए की जरूरत क्यों?
इसका जवाब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने संसद में दिया. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान वाला मौजूदा कानून 1920 में बना था. उसे अब 102 साल हो गए. उस कानून में सिर्फ फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट को कलेक्ट करने की इजाजत है. इस बिल की 5 बड़ी बातें क्या हैं? 1. क्रिमिनल प्रोसीजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल 2022 मौजूदा कानून प्रिजनर्स एक्ट, 1920 को निरस्त कर देगा. प्रिजनर्स एक्ट 1920 अपराधियों और आरोपियों के सिर्फ फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट का रिकॉर्ड रखने की इजाजत देता है।
2. क्रिमिनल प्रोसीजर (आइडेंटिफिकेशन) बिल हिरासत में लिए गए आरोपियों और दोषियों के सभी तरह के माप लेने की इजाजत देता है. 3. बिल के प्रावधानों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोग, गिरफ्तार किए गए आरोपी और दोषी को पुलिस अधिकारी और जेल अधिकारी को अपनी पहचान से जुड़े सभी माप देना जरूरी होगा. 4. बिल के कानून बनने के बाद आरोपियों और दोषियों के रेटिना, फोटो, फिंगर प्रिंट, हथेलियों के प्रिंट, फुटप्रिंट और बायोलॉजिकल सैंपल लिए जा सकेंगे।
5. फिजिकल और बायोलॉजिकल रिकॉर्ड के अलावा दोषियों और आरोपियों की हैंडराइटिंग और सिग्नेचर का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा. इससे फायदा क्या होगा? गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने बताया कि अब न सिर्फ तकनीकी और वैज्ञानिक बदलाव हो रहे हैं, बल्कि अपराध भी बढ़ रहे हैं. इसलिए नया बिल लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नया कानून जांच एजेंसियों की न सिर्फ मदद करेगा, बल्कि इससे कन्विक्शन रेट भी बढ़ने की उम्मीद है।

K.W.N.S.-नई दिल्ली। हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब आपको हवाई यात्रा करने में और आसानी होगी. दरअसल, इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन 27 मार्च यानी आज से देश के प्रमुख शहरों के लिए 100 घरेलू उड़ाने शुरू कर रहा है. इंडिगो ने इसकी जानकारी दी है. इससे पहले इंडिगो ने अपने एक बयान में कहा कि गर्मियों के लिए तैयार यात्रा कार्यक्रम के तहत वह 27 मार्च से 20 मार्गों पर उड़ानें शुरू करेगी. इतना ही नहीं, कंपनी 6 अन्य हवाई मार्गों पर अपनी फ्लाइट्स दोबारा शुरू करेगी. इसके अलावा इंडिगो ने प्रयागराज और लखनऊ, के बीच रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत भी हवाई सेवा शुरू करने की बात कही है।
इंडिगो के मुख्य रणनीति एवं राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने अपने एक बयान में बताया, ‘नई उड़ाने शुरू होने से इंडिगो का हवाई परिचालन मजबूत होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. कंपनी यात्रा की मांग के के अनुसार नए हवाई मार्गों पर उड़ान जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि हवाई परिचालन सामान्य होने से जहां यात्रियों को सुविधा होगी वहीं एयरलाइन्स के बिजनेस को भी इससे बढ़ावा मिलेगा.’ इंडिगो एयरलाइन ने कहा, ‘वह हुबली-हैदराबाद, तिरुपति-तिरुचिरापल्ली, पुणे-मंगलुरु, पुणे-विशाखापत्तनम, और जम्मू-वाराणसी, जैसे मार्गों पर उड़ानें शुरू करने जा रही है. उत्तर, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम के बीच इंट्रा-रिजनल कनेक्टिविटी को तो ये उड़ाने मजबूत करेंगी ही साथ ही इन क्षेत्रों में व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देंगी.’ शेड्यूल इंटरनेशनल पैसेंजर्स फ्लाइट्स का सस्पेंशन भी आज से खत्म हो गया है. भारत और यहां से जाने वाले शेडयूल्ड इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर्स सर्विसेज आज से 27 मार्च से फिर शुरू हो गई हैं. इससे पहले 19 जनवरी को इन उड़ानों के सस्पेंशन को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था. कोरोना संक्रमण के घटने के साथ ही, गाइडलाइन में भी बदलाव कर दिया गया है।

नई दिल्ली। करीब 137 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई थी। हालांकि, इस वजह से तेल कंपनियों को 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक देश की शीर्ष तीन पेट्रोलियम कंपनियों को कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद ईंधन के दाम नहीं बढ़ाने की वजह से नवंबर से मार्च, 2022 तक 2.25 अरब डॉलर (करीब 19,000 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। ये नुकसान इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) को हुआ है।
क्या कहा मूडीज ने: मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘बाजार की मौजूदा कीमतों के आधार पर पेट्रोलियम कंपनियों को वर्तमान में पेट्रोल की बिक्री पर लगभग 25 डॉलर (1,900 रुपये से अधिक) प्रति बैरल और और डीजल पर 24 डॉलर प्रति बैरल का घाटा हो रहा है।’’ रिपोर्ट में कहा गया कि अगर कच्चे तेल की कीमतें औसतन 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रहती हैं, तो आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल को पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोजाना सामूहिक रूप से 6.5 से सात करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है।

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते ही तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 की रेटिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। रेटिंग बढ़ते ही मेकर्स ने अब कहानी में मजेदार ट्विस्ट डालने के लिए कमर कसनी शुरू कर ली है। हाल ही में इस शो में अदिबा हुसैन और शिखा सिंह की एंट्री हुई है और अब लिस्ट में रश्मि देसाई का भी नाम जुड़ चुका है। पिछले कुछ समय से नागिन 6 के लिए रश्मि देसाई का नाम सामने आ रहा था लेकिन प्रोडक्शन की ओर से इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया गया। रश्मि देसाई के फैन्स को यह जानकर खुशी होगी कि वह नागिन 6 की शूटिंग शुरू भी कर चुकी हैं। सेट से लीक हुई रश्मि देसाई की तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद रश्मि देसाई के कुछ फैन्स भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
एकता कपूर के इस सुपरनैचुरल ड्रामा में रश्मि देसाई लाल नागिन का किरदार निभाएंगी। अभी तक तो यही सुनने में आ रहा है कि लाल नागिन की एंट्री से प्रथा और महक की जिंदगी में भूचाल आ जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यही दावा किया जा रहा है कि नागिन 6 में रश्मि का किरदार नेगेटिव होगा। रश्मि देसाई की एंट्री की खबर सुनकर तेजस्वी प्रकाश के कुछ फैन्स भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इन दोनों हसीनाओं का आमना-सामना बिग बॉस 15 में हो चुका है और तभी से ट्विटर पर इनके फैन्स आपस में लड़ते रहते हैं। नागिन 6 से रश्मि देसाई का नाम जुड़ते ही ट्विटर पर तेजस्वी के फैन्स उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाने में जुटे हुए हैं।

नई दिल्ली। अगर बैंक में आपका कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। क्योंकि शनिवार से लगातार चार दिन बैंक का काम-काज प्रभावित रहेगा। जहां शनिवार और रविवार साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक में काम-काज नहीं होगा। वहीं, सोमवार और मंगलवार को बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित रहेगा।
देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा। बता दें, यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में किया जा रहा है।
SBI की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हम पूरी कोशिश करेंगे की ग्राहकों को इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। बता दें, इस दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान आल इंडिया बैंक ईम्पलायीज एसोसिएशन जैसे संगठनों की तरफ से किया गया है।
अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है। अप्रैल में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।

नई दिल्ली। ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन है। इन राशियों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसका जीवन सुखमय रहता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशि वालों पर आर्थिक संकट नहीं आता है। इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये राशि वाले धनवान होते हैं। आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा…
वृष राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वृष राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।
ये लोग जीवन में सभी सुखों का अनुभव करते हैं।
ये लोग किस्मत के धनी होते हैं।
वृष राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
इन लोगों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
इन बर्थडेट वालों को आने वाले 4 दिनों तक रहना होगा वाद- विवाद से दूर, हो सकता है नुकसान
कर्क राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।
इन लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
इन लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए ये लोग कड़ी मेहनत करते हैं।
इन लोगों को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।
कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
सिंह राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सिंह राशि के जातकों को मां लक्ष्मी का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है।
ये लोग मेहनती स्वभाव के होते हैं।
इन लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
इन लोगों का जीवन खुशियों से भरा रहता है।
सिंह राशि के जातक अपने स्वभाव से लोगों के दिलों में राज करते हैं।
सूर्य देव की कृपा से 13 अप्रैल तक इन राशि वालों की रहेगी मौज, खूब होगा धन- लाभ
वृश्चिक राशि
मां लक्ष्मी की वृश्चिक राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहती है।
इन लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
वृश्चिक राशि के जातक ईमानदार और दयालु स्वभाव के होते हैं।
इन लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलता है।